id
stringlengths
12
21
Heading
stringlengths
23
194
Summary
stringlengths
55
513
Article
stringlengths
1
18k
hindi_2023_train_400
चंडीगढ़ पुलिस से उलझे जैतो विधायक अमोलक सिंह, सफाई में कहा- पुलिसवाले ने ही बदतमीजी की
MLA Jaito Amolak Singh Viral Video; Abuse Chandigarh Police Officer | Congress Demand Action FIR पंजाब के विधानसभा हलका जैतों से विधायक अमोलक सिंह का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह चंडीगढ़ पुलिस के एक अधिकारी को धमकाते और अपशब्द बोलता दिखाई दे रहे हैं।
पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमोलक सिंह का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विधायक अमोलक सिंह चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के जवान को धमकाते और अपशब्द बोलते हुए नजर आ रहे हैं। अमोलक सिंह पंजाब में फरीदकोट जिले की जैतो विधानसभा सीट से MLA हैं। वीडियो में वह चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिसकर्मी को गाली भी दे रहे हैं। उधर वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस और अकाली दल ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। साथ ही चंडीगढ़ पुलिस से विधायक पर एक्शन की मांग की गई है। वायरल हो रहा वीडियो चंडीगढ़ में सेक्टर 17 और सेक्टर 35 की डिवाइडिंग रोड का है। इसमें AAP विधायक अमोलक सिंह अपनी कार में बैठे दिख रहे हैं। वीडियो के शुरुआत में पुलिसकर्मी कहता है कि आप विधायक होंगे, लेकिन हम ड्यूटी पर हैं। पुलिसकर्मी पूछता है कि उसने क्या गलत कहा या कौन सी गाली निकाली? इस पर गाड़ी में बैठे विधायक ने तमीज से न बोलने की बात कही। इसके बाद दोनों में तल्खी बढ़ गई और विधायक अमोलक सिंह ने पुलिसकर्मी के मोबाइल फोन पर हाथ मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद वीडियों में गालियां देने और पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किए जाने की बात सुनाई देती है। पहले भी किया गया परेशान इस बारे में जब दैनिक भास्कर ने AAP विधायक अमोलक सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि यह घटना सेक्टर 17/35 के बीच वाली सड़क की है। वह कहीं जा रहे थे तो रास्ते में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोका जिसके बाद वह रुक गए। जब उनका गनमैन नीचे उतरकर नाके पर खड़े पुलिसवालों को उनकी आइडेंटिटी बताते हुए कहने लगा कि गाड़ी में एमएलए साहब हैं तो नाके पर खड़े चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के एक जवान ने बदतमीजी शुरू कर दी और कहा- फिर क्या हो गया, ऐसे बहुत चलते हैं यहां। अमोलक सिंह के अनुसार, इसके बाद उस पुलिसकर्मी ने बहस शुरू कर दी और मोबाइल मेरे चेहरे के बिल्कुल करीब ले आया। इस पर मैंने हाथ से उसका मोबाइल पीछे कर दिया। विधायक के अनुसार, इसके बाद नाके पर खड़े दूसरे पुलिसकर्मी ने अपने साथी के व्यवहार के लिए माफी मांगते हुए बताया कि बीपी हाई हो जाने तक वो इस तरह की हरकत कर देता है। अमोलक सिंह के मुताबिक, उस पुलिसकर्मी ने ही उन्हें बताया कि कुछ दिन पहले वह अपनी वाइफ के साथ जा रहा था तब भी उक्त जवान ने गलत तरीके से उसे बिना कुछ बताए आधा घंटे खड़े रखा था। AAP विधायक ने बताया कि उन्होंने इस बारे में पहले ही चंडीगढ़ के एसएसपी को सूचना दे दी है। उन्होंने उक्त पुलिसकर्मी की शिकायत तो नहीं की, लेकिन अपने साथ हुए व्यवहार के बारे में एसएसपी को बता दिया। कांग्रेस ने नेAAP पर साधा निशाना उधर AAP विधायक का वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने ट्वीट करके चंडीगढ़ पुलिस और डीजीपी से विधायक पर केस दर्ज करने की मांग की। ​​​​​​ खैहरा ने ट्वीट करके कहा- आम आदमी पार्टी का एक और अपमानजनक और अनियंत्रित व्यवहार। विधायक अमोलक सिंह चंडीगढ़ पुलिस के एक पुलिस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करते देखे गए। मैं हैरान हूं कि डीजीपी चंडीगढ़ और एसएसपी ऐसे दुष्ट राजनेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से क्यों कतरा रहे हैं? यदि अधिकारी अपने सम्मान की रक्षा नहीं कर सकते तो वे अपने वरिष्ठों के आदेशों का पालन क्यों करेंगे? मैं उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आग्रह करता हूं। बिक्रम मजीठिया ने AAP को घेरा अकाली दल के लीडर बिक्रम मजीठिया ने भी इस वीडियो के बाद AAP को घेरा है। बिक्रम मजीठिया ने कहा- AAP विधायक अमोलक सिंह की चंडीगढ़ पुलिस अधिकारी से बदसलूकी। आम आदमी पार्टी ने क्या इसी बदलाव का वादा किया था। अमोलक बोले- खैहरा तो सीएम को दे चुके गाली इस बीच विधायक अमोलक सिंह ने कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपना समय भूल चुके हैं जबकि 2017 से 2022 के बीच प्रेस कांफ्रेंस में ही मुख्यमंत्री को गालियां देने लगे थे। खैहरा कभी कार तो कभी वीडियो जैसे मुद्दे उठा रहे हैं। इनकी जगह उन्हें पंजाब के बारे में सोचना चाहिए। जब पंजाब बाढ़ में डूब रहा था तो खैहरा घर से नहीं निकले और खुद को बीमार बताकर घर में ही बैठे रहे।
hindi_2023_train_401
डिवाइस में 4G कनेक्टिविटी के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, एक्सपेक्टेड प्राइस ₹20,000
रिलायंस जियो 31 जुलाई को भारत में अपना नया JioBook लैपटॉप लॉन्च करने जा रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने JioBook को टीज करते हुए लॉन्च डेट और के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके बारे में ऑफिशियल तौर पर
रिलायंस जियो 31 जुलाई को भारत में अपना नया जियो बुक (JioBook) लैपटॉप लॉन्च करने जा रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने जियो बुक को टीज करते हुए लॉन्च डेट और के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके बारे में ऑफिशियल तौर पर जानकारी नहीं दी है। टीजर के अनुसार, जियो बुक को प्रोडक्टिविटी , एंटरटेनमेंट और गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है। लैपटॉप में 4G कनेक्टिविटी मिलेगी और परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसकी मदद से यूजर्स हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, मल्टीटास्किंग कर सकेंगे। 990 ग्राम वजन के साथ कॉम्पैक्ट साइज में आएगा JioBook टीजर में बताया गया है कि जियो बुक लैपटॉप कॉम्पैक्ट साइज में आएगा, जिसका वजन 990 ग्राम होगा। वहीं, डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने अक्टूबर 2022 में जो लैपटॉप लॉन्च किया था वैसी ही डिजाइन इसमें भी देखने को मिलती है। 20,000 रुपए में लॉन्च हो सकता है JioBook मीडिया रिपोर्ट की माने तो कंपनी अपकमिंग JioBook को 20,000 रुपए में लॉन्च कर सकती है। इससे पहले कंपनी ने फस्ट जनरेशन जियोबुक को 15,000 रुपए में लॉन्च किया था। JioBook 2022: स्पेसिफिकेशन्स
hindi_2023_train_402
निफ्टी में 72 अंक की गिरावट, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट रही
BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Updates शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार (24 जुलाई) को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 55 अंक नीचे 66,629 के स्तर पर खुला है।
शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार (24 जुलाई) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 299 अंक गिरकर 66,384 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 72 अंक की गिरावट रही, ये 19,672 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी-50 के 25 शेयरों में तेजी रही इंडसइंड बैंक, SBI लाइफ, डॉ रेड्‌डी, M&M, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व समेत निफ्टी-50 के 25 शेयरों में तेजी रही। ITC, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस, ब्रिटानिया, JSW स्टील, टाटा स्टील, LTIM और हिंदुस्तान यूनिलीवर समेत निफ्टी के 24 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.72% की गिरावट रही NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 7 में गिरावट और 4 तेजी देखने को मिली। FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.72% की गिरावट रही। बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, IT, मीडिया, मेटल और प्राइवेट बैंक में गिरावट रही। वहीं ऑटो, फार्मा, PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर में तेजी रही। नेटवेब टेक IPO के शेयरों का अलॉटमेंट नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO में आज शेयरों का अलॉटमेंट होगा। इन्वेस्टर्स को कंपनी के शेयर्स 26 जुलाई को डीमैट अकाउंट में क्रेडिट किए जाएंगे। इसके शेयर्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पर 27 जुलाई को लिस्ट होंगे। आज टाटा स्टील और TVS मोटर्स के नतीजे आज टाटा स्टील और TVS मोटर्स का अप्रैल-जून तिमाही का रिजल्ट जारी करेंगे। इसके अलावा इस हफ्ते कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे, जो बाजार की दिशा तय करेंगे। आने वाले सप्ताह में लगभग 380 कंपनियां अपने तिमाही आंकड़े जारी करेंगी, जिनमें लार्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, बजाज ऑटो, HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी, सिप्ला, श्री सीमेंट, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टेक महिंद्रा, ACC, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया और NTPC जैसे बड़े नाम शामिल हैं। शुक्रवार को मार्केट में रही थी गिरावट इससे पहले सेंसेक्स 887 अंक नीचे 66,684 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 234 अंक गिरा। ये 19,745 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी IT इंडेक्स सबसे ज्यादा 4.09% टूटा था।
hindi_2023_train_403
वजह कोरोना, इससे ग्लूकोज मैनेज करने वाले टिश्यूज को नुकसान पहुंचा
नई रिसर्च में कहा गया है कि 2050 तक दुनिया में डायबिटीज (मधुमेह) के मरीजों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो जाएगी। रिसर्च के मुताबिक, दुनिया में 2050 तक 130 करोड़ डायबिटीज के मरीज होंगे। ये संख्या 2021 में 52.90 करोड़ थी। 'द लांसेट' मेंMore than 1.3bn adults will have diabetes by 2050, study predicts
2050 तक दुनिया में डायबिटीज (मधुमेह) के मरीजों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हो जाएगी। एक रिसर्च के मुताबिक, दुनिया में 2050 तक 130 करोड़ डायबिटीज के मरीज होंगे। ये संख्या 2021 में 52.90 करोड़ थी। 'द लांसेट' में पब्लिश हुई रिसर्च में सामने आया कि आने वाले 30 साल में किसी भी देश में डायबिटीज रेट कम नहीं होने वाला। यूनाइटेड नेशन्स (UN) का अनुमान है कि 2050 तक डायबिटीज के मरीजों की संख्या 980 करोड़ हो जाएगी। यानी हर 7 में से एक व्यक्ति को डायबिटीज होगी। रिसर्च में ये भी कहा गया कि कोविड-19 महामारी विकसित देशों की तुलना में उन जगहों पर ज्यादा फैली, जहां लोगों को को इलाज और पोषण पर्याप्त मात्र में नहीं मिलता है। ऐसे इलाकों में डायबिटिक मरीजों की मृत्यु दर नॉन-डायबिटिक लोगों के मुकाबले दोगुनी ज्यादा है। कोविड-19 इंसुलिन बनाने वाले बीटा टिश्यू को संक्रमित करता है लांसेट की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस शरीर में ग्लूकोज को मैनेज करने वाले टिश्यू और अंगों- पेंक्रियाज, छोटी आंत, लिवर और किडनी की कार्यक्षमता पर बुरा असर डालता है। ये सीधे पेंक्रियाज में मौजूद इंसुलिन बनाने वाली बीटा कोशिकाओं को संक्रमित करता है। बीटा कोशिकाओं के डैमेज होने पर मरीजों में इंसुलिन बनने की कैपेसिटी कम हो जाती है। ऐसे में जो स्वस्थ हैं उनमें भी नई डायबिटीज हो जाता है। रिसर्च में कहा- मोटापे की वजह से भी बढ़ रहे हैं डायबिटिक रिसर्च के मुताबिक, मोटापे की वजह से भी डायबिटीज के मरीज बढ़ रहे हैं। इसमें ये भी कहा गया कि क्योंकि मरीजों की संख्या बढ़ रही है इसलिए दुनियाभर में बीमारी और मृत्यु दर भी बढ़ रही है। डायबिटीज मरीजों की प्यास बढ़ जाती है डायबिटीज में मरीजों का ब्लड शुगर लेवल जब ज्यादा हो जाता है। इसके मरीज जल्दी थक जाते हैं। इसका कारण उनके शरीर में एनर्जी की कमी होना है। डायबिटीज के मरीजों को बार-बार पेशाब आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आपका ब्लड शुगर लेवल ज्यादा होता है, तब किडनी ब्लड से ज्यादा शुगर फिल्टर करने की कोशिश करती है। ज्यादा पेशाब के कारण शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत पड़ती है। इसलिए मरीजों की प्यास बढ़ जाती है। कई मामलों में इससे लोगों में पानी की कमी होने लगती है। इसलिए डायबिटिक लोगों को संक्रमण का खतरा ज्यादा डायबिटीज के रोगियों में इम्यून सिस्टम की कोशिकाओं (लिम्फोसाइट्स, न्यूट्रोफिल्स) की कार्य क्षमता कम हो जाती है। इस वजह से शरीर में एंटीबॉडीज कम बनती हैं। बीमारी से लड़ने की ताकत कम होने के कारण ये बाहरी चीजों (वायरस, बैक्टीरिया) को खत्म नहीं कर पाती नतीजा जान का जोखिम बढ़ता जाता है। भारत में 11 फीसदी आबादी चपेट में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के एक शोध में सामने आया कि भारत में 11% आबादी यानी 7.7 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। इससे कहीं ज्यादा चिंताजनक ये है कि 15% से ज्यादा प्री-डायबिटीक है। यानी इन लोगों को भविष्य में डायबिटीज हो सकता है। अगर लोग जागरूक नहीं हुए तो भारत की करीब एक चौथाई से ज्यादा आबादी डायबिटिक हो सकती है। प्री-डायबिटीज वह अवस्था होती है, जब व्यक्ति का शरीर ग्लूकोज को आसानी से ऊर्जा में नहीं बदल पाता। इससे शुगर का स्तर बढ़ जाता है, लेकिन यह इतना नहीं होता कि इसे डायबिटीज कहा जाए। हालांकि यह स्थिति आगे चलकर बीमारी में बदल जाती है। डायबिटीज मरीजों की आबादी में भारत दूसरे नंबर पर ICMR के मुताबिक, दुनिया में डायबिटीज मरीजों की आबादी में भारत दूसरे नंबर पर है। यहां हर छठे व्यक्ति को यह बीमारी है। पिछले 30 सालों में देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या 150% बढ़ी है। टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित दुनिया का हर पांचवा बच्चा या किशोर भारतीय है। इसके अलावा युवा कम उम्र में ही टाइप-2 डायबिटीज के मरीज बनते जा रहे हैं। यह शहरी और ग्रामीण इलाकों के 25 से 34 साल के लोगों में ज्यादा देखा जा रहा है। ये खबर भी पढ़ें... टाइप-2 डायबिटीज: दुनिया में 53.7 करोड़ एडल्ट्स इसके शिकार, जानें वो लक्षण जो बीमारी से पहले ही दिखना शुरू हो जाते हैं टाइप-2 डायबिटीज एक सामान्य बीमारी है। इसमें मरीजों का ब्लड शुगर लेवल ज्यादा हो जाता है। इंटरनेशनल डायबिटीज फाउंडेशन के अनुसार, दुनिया में 53.7 करोड़ एडल्ट्स इस बीमारी के शिकार हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो साल 2019 में टाइप-2 डायबिटीज से 15 लाख लोगों की जान गई थी। पढ़ें पूरी खबर...
hindi_2023_train_404
8 बुरी आदतें छीनतीं मां बनने की क्षमता, ‘बेबीमेकर’ भी हो रहे फेल
Reasons Behind Most IVF Failures: What You Need to Know आखिर महिलाओं में कंसेप्शन रेट क्यों घट रहा है, IVF प्रक्रिया भी क्यों फेल हो जाती और प्रजनन क्षमता क्यों कम होती जा रही है, जानिए ऐसे ही और कई सवालों के जवाब...
भारत में हर छठा कपल बच्चे की चाहत में दर-दर भटकने को मजबूर है। 'इंडियन सोसाइटी ऑफ असिस्टेड रिप्रोडक्शन' की रिपोर्ट के मुताबिक देश में 2.75 करोड़ कपल बांझपन से जूझ रहे हैं। यही वजह है कि देश में ‘बेबीमेकर्स’ यानी आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) का कारोबार तेजी से बढ़ा है। देशभर में ढाई हजार से ज्यादा फर्टिलिटी क्लिनिक खुल चुके हैं। अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा आईवीएफ ट्रीटमेंट भारत में लिया जा रहा है, लेकिन इलाज के बावजूद 40 से 50 फीसदी महिलाओं को ही IVF के जरिए गर्भ ठहरता है। आखिर महिलाओं में कंसेप्शन रेट क्यों घट रहा है, IVF प्रक्रिया भी क्यों फेल हो रही और प्रजनन क्षमता क्यों कम होती जा रही है, जानिए ऐसे ही कई और सवालों के जवाब... सेहत बिगाड़ने वाली आदतों से प्रेग्नेंसी मुश्किल NCBI पर मौजूद एक रिपोर्ट के मुताबिक नेचुरल तरीके से गर्भधारण करने की कोशिश करने वाले कपल्स पर 1 साल तक रिसर्च की गई। जिसमें हेल्दी लाइफस्टाइल जीने वाले 83 फीसदी कपल एक साल के अंदर गर्भधारण में सफल रहे। वहीं, जिन कपल में लाइफस्टाइल बिगाड़ने वाली सिर्फ एक बुरी आदत भी मौजूद थी, उनमें 71% महिलाएं ही प्रेग्नेंट हुईं। सेहत बिगाड़ने वाली 4 बुरी आदतों की शिकार महिलाओं में सिर्फ 38 फीसदी ही प्रेग्नेंसी को लेकर सफल रहीं। नशा, जंक फूड, मोटापा, बीमारियां और उम्र बढ़ने के साथ प्रेग्नेंसी मुश्किल हो जाती है। ये 8 बुरी आदतें बच्चे को जन्म देने की क्षमता छीन लेती हैं… 1. स्मोकिंग: तंबाकू में पाए जाने वाले कैडमियम और कोटिनिन जैसे जहरीले तत्व डीएनए डैमेज करते हैं, जिससे फर्टिलिटी घटती है। स्मोकिंग करने वाली महिलाओं का एग प्रोडक्शन घट जाता है, उनके एग में 'जोना पेलूसिडा' नाम की दीवार मोटी हो जाती है, जिससे स्पर्म उसके अंदर नहीं जा पाता। इन महिलाओं का मेनोपॉज भी 3 से 4 साल पहले हो जाता है। 2. एल्कोहल: ड्रिंक करने की आदत महिलाओं के लिवर, दिल और नवर्स सिस्टम के साथ ही प्रजनन क्षमता घटाती है। इस आदत से शरीर में विटामिन बी, जिंक, आयरन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व कम हो जाते हैं, जो प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी हैं। इन महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी 3 गुना मुश्किल हो जाता है। अगर वे प्रेग्नेंट हो भी जाएं तो अबॉर्शन का रिस्क 2.21 गुना बढ़ जाता है। 3. रिस्की सेक्शुअल बिहेवियर: नशे की लत सेक्शुअल बिहेवियर को भी बिगड़ सकती है। एक से ज्यादा पार्टनर के साथ असुरक्षित संबंध बनने के मौके बढ़ जाते हैं। जिससे क्लैमाइडिया और एड्स जैसी बीमारियां हो सकती हैं। असुरक्षित संबंध बनाने से फैलने वाली इन बीमारियों से इनफर्टिलिटी को बढ़ावा मिलता है। 4. गर्भनिरोधक: असुरक्षित संबंध बनाने के बाद गर्भधारण से बचने के लिए लड़कियां गर्भनिरोधक दवाएं यूज करती हैं। आमतौर पर गर्भनिरोधक गोलियां सेफ होती हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी से बचने के लिए इंजेक्शन के जरिए ली जाने वाली दवा से महिलाओं की प्रेग्नेंट होने में एक साल तक का समय लग सकता है। 5. चाय-कॉफी की लत: 2 कप से ज्यादा चाय, कॉफी पीना, रोज एनर्जी ड्रिंक्स लेना प्रेग्नेंसी के आड़े आता है। अगर प्रेग्नेंसी ठहर भी जाए, तो इस दौरान बॉडी में कैफीन की मात्रा ज्यादा होने से मिसकैरेज और स्टिलबर्थ का खतरा होता है। 6. मोटापा: बॉडी वेट बढ़ने से हॉर्मोनल इम्बैलेंस होता है। आईवीएफ के दौरान ज्यादा दवाएं खानी पड़ती हैं। ज्यादा बॉडी वेट से मिसकैरेज के खतरे बढ़ जाते हैं। इसलिए मां बनने के लिए BMI यानी बॉडी मास इंडेक्स 30 से ज्यादा नहीं होना चाहिए। 7. खानपान: हेल्दी डाइट से महिला जल्दी कंसीव करती है। फल, हरी सब्जियां और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर खाना तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। जबकि जंक फूड स्पर्म और एग दोनों को नुकसान पहुंचाता है। 8. एक्सरसाइज: लाइफस्टाइल खराब हो और एक्सरसाइज भी न की जाए तो रिप्रोडक्शन सिस्टम तेजी से बिगड़ने लगता है। जबकि, योग, ध्यान और एक्सरसाइज से इसमें सुधार आता है, सेहत अच्छी रहती है। जिससे कंसीव करने में मदद मिलती है। इन वजहों के अलावा शादी और मां बनने में देरी का फैसला भी मुश्किलें बढ़ा देता है… 20 से 25 की उम्र में प्रजनन क्षमता सबसे ज्यादा, 35 की उम्र तक एग में 200 गुना कमी बिड़ला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ सेंटर में कन्सल्टेंट डॉ. मीनू वशिष्ठ आहूजा के मुताबिक जन्म के समय नवजात बच्ची में 40 से 50 लाख एग्स होते हैं। वह अपनी पूरी लाइफ में 400-500 बार एग रिलीज कर पाती है। बाकी एग्स बॉडी के अंदर ही खत्म हो जाते हैं। कभी-कभी 35 की उम्र तक महिलाओं के पास करीब 25 हजार एग्स ही बचते हैं। मुंबई स्थित नानावटी मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में सीनियर कन्सल्टेंट डॉ. सुरुचि देसाई कहती हैं कि 20 से 25 साल की उम्र में महिलाओं की प्रजनन क्षमता सबसे ज्यादा होती है, लेकिन, 25 से 30 साल की उम्र तक कंसीव कर लेना बेहतर है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर कमजोर होने लगता है। स्पर्म और एग्स की संख्या और क्वालिटी में कमी आने लगती है। बीमारियों और मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता है। इन हालात का असर मेंटल हेल्थ पर पड़ता है, जिससे कंसीव कर पाना और कठिन हो जाता है… खराब मेंटल हेल्थ और समस्याओं के बुरे चक्र से बढ़ती परेशानी साइकोलॉजिस्ट डॉ. अमिता पुरी बताती हैं कि लड़के-लड़कियों पर पहले से करियर का प्रेशर रहता है। इसी बीच परिवार भी शादी का दबाव बनाता है। शादी के बाद जब तक वे एक-दूसरे को समझते हैं, उनके ऊपर परिवार बढ़ाकर सेटल होने का दबाव भी बढ़ जाता है। ऐसी अफरा-तफरी में बार-बार कोशिश के बाद भी प्रेग्नेंसी नहीं ठहरती। तब महिलाओं को स्ट्रेस, एंग्जाइटी, डिप्रेशन, इरिटेशन, एग्रेशन और फ्रस्ट्रेशन सभी एक साथ होने लगता है। प्रेग्नेंसी प्लान को लेकर स्ट्रेस इतना बढ़ जाता है जो महिला की सेहत पर नेगेटिव असर डालता है। शरीर में बढ़ा निगेटिव हार्मोन घटा देता है प्रेग्नेंसी रेट इंडियन फर्टिलिटी सोसाइटी की रिपोर्ट्स में यह सामने आया है कि इन मानसिक समस्याओं की वजह से कंसीव करने की क्षमता कम होती है। दरअसल, स्ट्रेस के दौरान शरीर में डोपामाइन, सेरोटोनिन, एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन जैसे हैप्पी हार्मोन रिलीज होने बंद हो जाते हैं और नेगेटिव हार्मोन 'कॉर्टिसोल' का लेवल बढ़ता है। जिन महिलाओं के बालों के सैंपल में कॉर्टिसोल का स्तर ज्यादा मिला, उनका प्रेग्नेंसी रेट उतना ही कम पाया गया। बच्चा न होने पर महिलाओं को आते हैं आत्महत्या के ख्याल बांझपन से जूझने वाली अधिकतर महिलाएं भीतर ही भीतर घुटती हैं और बाहर झूठी मुस्कान ओढ़े रहती हैं। NCBI पर मौजूद रिपोर्ट्स बताती हैं कि मां न बन पाने वाली महिलाओं में डिप्रेशन लेवल कैंसर मरीजों के बराबर पहुंच जाता है। मां-बाप न बन पाने से 32 फीसदी पुरुष और 56 फीसदी महिलाएं डिप्रेशन की चपेट में आ जाती हैं। 61 फीसदी पुरुष और 76 फीसदी महिलाएं एंग्जाइटी का शिकार हो जाती हैं। करीब 10 फीसदी महिलाएं आत्महत्या करने के बारे में भी सोचने लगती हैं। स्टोरी आगे पढ़ने से पहले अपनी राय भी साझा करते चलें... इस स्टेप पर कपल्स के बीच रिलेशन खराब होने लगते हैं... इमोशनल बॉन्डिंग कमजोर हो तो IVF ट्रीटमेंट भी काम नहीं आता डॉ. अमिता बताती हैं कि संबंधों को बचाने के लिए बच्चे की जरूरत और बढ़ जाती है। तब कपल डॉक्टर के पास पहुंचते हैं। टेस्ट के बाद कई बार दंपती में कोई कमी नहीं मिलती, फिर भी गर्भ नहीं ठहरता। काउंसलिंग से पता चलता है कि उनके बीच इमोशनल बॉन्डिंग कमजोर है। दोनों एक-दूसरे को समझ नहीं पा रहे। अगर संबंधों में दूरियां पैदा हो गई हैं, इमोशनल कनेक्शन अच्छा नहीं है, तो आईवीएफ भी मदद नहीं कर सकता। हर आईवीएफ क्लिनिक में साइकोलॉजिस्ट जरूरी साइकोलॉजिस्ट कपल के संबंधों को सुधारने की कोशिश करते हैं, ताकि दूरियां खत्म हों और वे रिलैक्स होकर बात कर सकें। तब प्रेग्नेंसी की उम्मीद बढ़ जाती है। इसीलिए अब सरकार ने नियम बना दिया है कि हर आईवीएफ सेंटर में साइकोलॉजिस्ट जरूरी हैं। साइकोलॉजिस्ट कपल को रिलैक्सेशन और हिप्नो थेरेपी देते हैं। सेहत (SEHT) यानी सबकॉन्शस एनर्जी हीलिंग थेरेपी, योग और मेडिटेशन से महिलाओं की मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक सेहत में सुधार आता है। बॉडी और माइंड हेल्दी बनता है, जिससे मुश्किलें आसान हो जाती हैं। कपल को IVF ट्रीटमेंट के लिए कब जाना चाहिए डॉ. सुरुचि कहती हैं कि अगर माहवारी समय पर नहीं आती, या उससे जुड़ी कोई समस्या है, तब बिना देर किए गाइनेकोलॉजिस्ट से मिलें। अगर 1 साल तक फैमिली प्लान करने में नाकामयाब होते हैं और महिला की उम्र 35 साल से ज्यादा हो, तब फर्टिलिटी चेकअप कराएं। आमतौर पर डॉक्टर की सलाह पर अमल और बेसिक ट्रीटमेंट से सफलता मिल जाती है। इसके बाद भी गर्भ नहीं ठहरता, तो डॉक्टर आईवीएफ की सलाह देते हैं। माहवारी के दूसरे दिन शुरू होता है ट्रीटमेंट डॉ. मीनू बताती हैं कि माहवारी के दूसरे दिन से आईवीएफ ट्रीटमेंट शुरू होता है। इंजेक्शन लगाए जाते हैं। ओवरी में फॉलिकल्स (द्रव से भरी थैलियां, जिनमें एग होते हैं) परिपक्व हो जाते हैं, तो उन्हें निकालकर एग्स को सुरक्षित रख लेते हैं। इसके बाद पति के स्पर्म से एग को फर्टिलाइज कराते हैं। इससे तैयार भ्रूण को तीसरे या फिर 5वें दिन महिला के गर्भ में ट्रांसफर किया जाता है। हर स्टेप पर फॉलिकल्स, एग्स और भ्रूण की संख्या घटती जाती है। इसलिए जब एग्स और भ्रूण की संख्या ज्यादा होती है, तब ट्रांसफर के लिए 5वें दिन तक इंतजार करते हैं, जिससे कंसीव करने की संभावना बढ़ जाती है, लेकिन जब इनकी संख्या कम होती है, तो तीसरे दिन ही भ्रूण को गर्भ में ट्रांसफर कर देते हैं। आईवीएफ फेल होने से बढ़ता मेंटल डिसऑर्डर्स का खतरा जब बांझपन की कोई वजह पता चलती है और आईवीएफ ट्रीटमेंट शुरू होता है, तो महिलाएं उम्मीदों से भर उठती हैं कि अब जल्द ही वे मां बन सकेंगी, लेकिन यह इतना भी आसान नहीं होता। आईवीएफ के एक साइकल में 4 से 6 हफ्ते लगते हैं। कुछ महिलाएं पहली बार में ही कंसीव कर लेती हैं, तो कुछ को महीनों, सालों तक बार-बार आईवीएफ की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। एक प्रक्रिया में सवा लाख से 4 लाख रुपए तक खर्च होते हैं। इलाज के दौरान वे इमोशनली अपसेट होती हैं। मेडिकल जर्नल BMJ के मुताबिक लैब में तैयार भ्रूण को यूट्रस में ट्रांसफर करने के बाद का समय महिलाओं को सबसे ज्यादा स्ट्रेस देता है। IVF ट्रीटमेंट में 2 हफ्ते का यह वेटिंग पीरियड इस स्ट्रेस की वजह है। बार-बार आईवीएफ फेल होने से वे मेंटल डिसऑर्डर की शिकार होने लगती हैं। कई बार महिलाएं इलाज बीच में ही छोड़ देती हैं। अब इन 8 टिप्स पर भी ध्यान दीजिए जिससे आईवीएफ की मदद से प्रेग्नेंसी की संभावना बढ़ जाती है... दवाओं के साइड इफेक्ट से भी बढ़ सकती है परेशानी जर्नल BMJ के मुताबिक आईवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान दी जाने वाली कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट से भी एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। महिलाओं को लगता है कि उनमें ही कोई खोट है, जिसकी वजह से इलाज का भी असर नहीं हो रहा है। वे जलन, दुख और हताशा में डूब जाती हैं। खुद को अलग-थलग महसूस करने लगती हैं। ये सभी समस्याएं जितनी गहरी होती जाती हैं, फर्टिलिटी और आईवीएफ का सक्सेस रेट उतना ही कम होता जाता है। खराब मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही लैब में गड़बड़ियों से भी आईवीएफ ट्रीटमेंट फेल हो सकता है... 'लैब हेल्थ' में कमी से भी फेल हो सकता है प्रोसेस डॉ. मीनू के मुताबिक आईवीएफ फेल होने की कई और वजहें भी हो सकती हैं। टेस्ट ट्यूब बेबी बनाने के लिए लैब में मां के गर्भ जैसा वातावरण तैयार किया जाता है। इसके लिए हाइटेक मशीनों की मदद से तापमान, ह्यूमिडिटी को कंट्रोल किया जाता है। हवा में कार्बन डाई ऑक्साइड, ऑक्सीजन जैसी गैसों से लेकर सूक्ष्म कणों तक का ख्याल रखा जाता है। इन सबके लिए 'लैब हेल्थ' टर्म का इस्तेमाल किया जाता है। डॉक्टरों, एम्ब्रियोलॉजिस्ट और लैब टीम का एक्सपीरियंस भी बहुत मायने रखता है। इलाज के तरीके से लेकर दवाओं तक का फैसला वही लेते हैं। यह टीम अनुभवी हो तो प्रेग्नेंसी में आसानी होती है। डॉ. मीनू कहती हैं कि दुनिया भर में IVF सेंटर्स का औसतन सक्सेस रेट 40-50 फीसदी ही है। जबकि ‘लैब हेल्थ’ की हाईटेक और IVF क्वॉलिफाइड टीम की वजह से बिड़ला आईवीएफ में सक्सेस रेट 60 से 70 फीसदी तक है। एग फ्रीजिंग और आईवीएफ ने दी देर से मां बनने की ताकत डॉ. सुरुचि देसाई कहती हैं कि आईवीएफ जैसी तकनीक ने महिलाओं को लेट प्रेग्नेंसी की आजादी दी है। 30 साल की उम्र तक करियर में सफल होने के बाद लड़कियां एग फ्रीजिंग के बारे में सोचना शुरू करती हैं। 38 से 40 की उम्र के बीच वे एग फ्रीज करा लेती हैं, ताकि भविष्य में मां बनने का सपना पूरा कर सकें। कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज शुरू होने से पहले भी एग फ्रीज करा लेने चाहिए। हेल्दी लाइफस्टाइल और नियमित जांच से कई परेशानियों को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। महिला की उम्र 50 और पुरुष 55 से ज्यादा हो तो नहीं करा सकते आईवीएफ... ग्राफिक्स: सत्यम परिडा नॉलेज बढ़ाने और जरूरी जानकारी देने वाली ऐसी खबरें लगातार पाने के लिए डीबी ऐप पर 'मेरे पसंदीदा विषय' में 'वुमन' या प्रोफाइल में जाकर जेंडर में 'मिस' सिलेक्ट करें।
hindi_2023_train_405
कत्थूनंगल नहर में दरार से ड्रेन भरी, अमृतसर में कॉलोनियां डूबीं; 2 बच्चों समेत तीन की मौत
Punjab Flood Condition Rescue Operations; Rain Weather Forecast | Amritsar Patiala Gurdaspur Jalandhar Ludhiana पंजाब में आज बारिश होने के आसार नहीं हैं, लेकिन आगे 2 दिन मौसम काफी खराब रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से दोबारा मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार और गुरुवार को पूरे पंजाब में भारी बारिश होने के आसार हैं।
पंजाब के आनंदपुर साहिब के गांव हरीवाल में सतलुज पर बनाया गया धुस्सी बांध टूटने से खेतों में पानी भर गया है। तलवाड़ा में हिमाचल प्रदेश के धरनौली (इंदौरा) के 12वीं कक्षा के छात्र यश ठाकुर (18) की नहर में डूबने से मौत हो गई। वह सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-1 में पढ़ रहा था। उधर, होशियारपुर के टीडा उड़मुड़ के गांव आलमपुर में 51 वर्षीय व्यक्ति काली बेई में बह गया। उसकी पहचान मोहिंदर पाल सिंह के रूप में हुई है। वहीं मजीठा के 10 साल के गुरसेवक की डूबने से भी मौत हो गई है। बीते दिन ही परिवार को बच्चे का शव मिला। बीते दिनों वह बरसाती पानी का बहाव देखने के लिए ड्रेन के पास गया था। अचानक उसका पांव फिसला और वह पानी में बह गया। अमृतसर की कॉलोनियों में भरा पानी वहीं अमृतसर की कुछ कॉलोनियां अब नहरों के पानी की चपेट में आ गई हैं। अमृतसर की कत्थूनंगल नहर में दरार के कारण शहर के बाइपास से गुजरने वाली तुंग ढाब ड्रेन का पानी ओवरफ्लो हो गया है, जिससे शहर के मजीठा रोड बाइपास स्थित संधू एनक्लेव सहित आसपास की कॉलोनियां डूब गई हैं। पानी का लेवल अधिक नहीं है, लेकिन बहाव काफी तेज है। पटियाला में घग्गर के बहाव पर नजर पटियाला में घग्गर के बहाव पर दिन रात नजर रखी जा रही है। हर गांव में दिन व रात को लोग खुद लेवल पर नजर रख इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दे रहे हैं। वहीं घग्गर के किनारों को भी मजबूत करने का काम तेजी से चल रहा है। पटियाला के सिरकपरा ब्लॉक भुनेरहेरी में पानी के लेवल पर नजर रखी जा रही है। बीढ़गणेशपुर में बांध को मजबूत करने के लिए काम रात को भी चलता रहा। रामपुरा परता में आई दरार को भर लिया गया है। अब बादशापुर के नन्हेड़ा में किनारों को मजबूत करने का काम तेजी से चल रहा है। इसी तरह जिला प्रशासन की देखरेख में गुलाहर, तायपुर, सोगरा, धर्महेरी- चीका रोड पुल के करीब भी घग्गर को मजबूत करने का काम जारी है। बुधवार से फिर बदलेगा मौसम पंजाब में आज बारिश होने के आसार नहीं हैं, लेकिन बुधवार से दोबारा मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। बुधवार और गुरुवार को पूरे पंजाब में भारी बारिश होने के आसार हैं। 2 दिन बारिश न होने से पंजाब में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज हुआ। घग्गर के किनारों को मजबूत करने का काम तेजी से चल रहा है। पंजाब में बाढ़ के हालात...
hindi_2023_train_406
सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने लगे थे लोग; विराट कोहली-अनुष्का शर्मा हैं इनके भक्त
Uttar Pradesh (UP) Sant Premanand Maharaj Fake Death News; Follow NO Fake News Trends and Misinformation Reports On Dainik Bhaskar. वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज से जुड़ी एक खबर रविवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। खबर आई कि महाराज जी का निधन हो गया है
वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज से जुड़ी एक खबर रविवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। खबर आई कि महाराज जी का निधन हो गया है। इस खबर को लोगों ने भी धड़ाधड़ सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज भी थीं जिन्होंने ट्वीट किया- दुखद समाचार, प्रेमानंद जी महाराज ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। परमात्मा उनकी पुण्य आत्मा को चरणों में स्थान दे ॐ शांति .. शत शत नमन 🙏 (आर्काइव ट्वीट)। हालांकि, बाद में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। कई अन्य यूजर्स ने भी संत प्रेमानंद जी महाराज के निधन से जुड़ी इस खबर को शेयर किया। सत्यम सिंह कनौजिया नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा- दुखद समाचार, पूज्य प्रेमानंद जी महाराज ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। परमात्मा उनकी पुण्य आत्मा को चरणों में स्थान दे, ॐ शांति .. शत शत नमन 🙏 #premanandji। (आर्काइव लिंक) इस बीच कुछ यूजर्स प्रेमानंद जी महाराज के निधन से जुड़ी इस खबर का खंडन करते भी नजर आए। शुभम कौशिक नाम के वेरिफाईड ट्विटर यूजर लिखते हैं- कृपया आचार्य #प्रेमानंद जी महाराज के परलोक गमन की खबर पर विश्वास न करें। वो जीवित हैं और #वृन्दावन में संध्या आरती में भी उपस्थित थे। (आर्काइव ट्वीट) बहरहाल, प्रेमानंद जी महाराज से जुड़ी इस खबर का सच क्या है ? इसकी पड़ताल के लिए दैनिक भास्कर ने मथुरा के स्थानीय संवाददाता पवन से संपर्क किया। भास्कर संवाददाता ने बताया कि प्रेमानंद जी महाराज पूरी तरह से स्वस्थ हैं और सोशल मीडिया पर फैली उनके निधन की खबर सिर्फ अफवाह मात्र है। दैनिक भास्कर ने संत प्रेमानंद महाराज के नजदीकी संत नवल महाराज से भी जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि महाराज जी पूरी तरह स्वस्थ हैं। महाराज जी ने सोमवार सुबह भी राधा रानी की पूजा सेवा की और प्रवचन भी दिए हैं। स्पष्ट है कि प्रेमानंद जी महाराज के निधन से जुड़ी खबर गलत है और पूरी तरह से भ्रामक है। कौन हैं प्रेमानंद जी महाराज प्रेमानंद जी महाराज अपने सत्संग के लिए विख्यात हैं। इनके सत्संग में कई सेलिब्रिटीज भी नजर आ चुके हैं जो महाराज जी के भक्त हैं इनमें विराट कोहली,अनुष्का शर्मा,सिंगर बी प्राक आदि शामिल हैं। बताया जाता है कि प्रेमानंद जी महाराज ने 13 वर्ष की उम्र में घर छोड़कर संन्यास का रास्ता चुना था। प्रेमानंद जी महाराज राधा रानी के परम भक्तों में से एक बताए जाते हैं जिनके प्रवचन वेरिफाईड यूट्यूब चैनल Bhajan Marg और Sadhan Path पर सुने जा सकते हैं।
hindi_2023_train_407
कहा- मां अच्छी शिक्षा नहीं देती है तो बच्चा प्राइम मिनिस्टर जैसा बनता है
Rajasthan BJP Vs Congress Political Dispute - कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक बयान देते हुए उन्हें गपोड़ शंख तक कह दिया।
कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पीएम मोदी पर बड़ा तंज किया है। रंधावा ने उन्हें गपोड़ शंख बताया। उन्होंने कहा- बीजेपी के पास प्राइम मिनिस्टर जैसा गपोड़ शंख है, जो बातें ही करता है, देता कुछ नहीं है। रंधावा ने शंख की कहानी भी सुनाई। कहा- एक बार एक सज्जन कहीं जा रहे थे तो उन्हें हमारे प्राइम मिनिस्टर साहब जैसा एक संत मिल गया। उसने उन्हें एक शंख दे दिया कि इससे आप जो मांगोगे, वो मिल जाएगा। वह व्यक्ति शंख लेकर चला गया। भूख लगी तो खाना मांगा, नहीं मिला। पानी मांगा, शंख ने वो भी नहीं दिया। बाद में आकर संत से उन्होंने कहा कि इस शंख ने तो हमें भूखे मार दिया। उसने कहा- यह गपोड़ शंख है, मोदी शंख है, कुछ नहीं देता। यह एक की जगह दो बात कह देगा। दो की जगह चार बात कह देगा, लेकिन देता कुछ नहीं है। रंधवा सवाल किया- कहां गए 15 लाख, कहां गए हर साल एक करोड़ रोजगार? पीएम साहब काम ऐसे करने चाहिए जो दुनिया याद रखें। किसी ने स्वर्ग-नरक नहीं देखे। स्वर्ग और नरक सब यहीं हैं। सही शिक्षा हो तो बच्चा बड़ा होकर अच्छा काम करता है रंधावा ने कहा- मैं और मेरा परिवार शुरू से कांग्रेसी हैं। इस वजह से मैं यहां तक पहुंचा हूं। मैं यहां खड़ा हूं तो अपनी मां पार्टी की वजह से खड़ा हूं। जो पार्टी का नहीं हुआ, वो किसी का नहीं हुआ। पार्टी मां की तरह होती है। मां अच्छी शिक्षा देती है तो बच्चा बड़ा होकर अच्छा करता है। मां सही शिक्षा नहीं देती, फिर बच्चा प्राइम मिनिस्टर जैसा बनता है। हम बीजेपी मुक्त भारत बनाएंगे रंधावा ने कहा- चाइना क्या कर रहा है। सबको दिख रहा है। मेरा बॉर्डर के पास में गांव है। पाकिस्तान से रोज ड्रोन आ रहे हैं। सरकार कुछ नहीं कर रही है। पीएम कहते हैं कांग्रेस मुक्त भारत बनाएंगे। कांग्रेस अब भी मजबूत है। मैं कहता हूं- हम बीजेपी मुक्त भारत बनाएंगे। जेल इंसानों के लिए ही है, कांग्रेस नेता दो तीन महीने रह लेंगे तो क्या हो जाएगा रंधावा ने कहा- केंद्र सरकार और बीजेपी कभी ईडी, कभी सीबीआई, कभी इनकम टैक्स के छापे डलवा रही है। मैंने कभी जेल में किसी भैंस को जाते हुए नहीं देखा, इंसान ही जेल जाते हैं। कांग्रेस के नेताओं ने आजादी की जंग में पूरी जिंदगी जेल में काटी। अब अगर दो तीन महीने जेल में रह लेंगे तो क्या हो जाएगा? हम डरने वाले नहीं हैं। मणिपुर के हालात बहुत शर्मनाक, पीएम ने राजस्थान का अपमान किया सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा- आज मणिपुर के जो हालात हैं, वो शर्मनाक हैं। किसी भी धर्म में कोई भी यह नहीं कहता कि किसी औरत की इज्जत तार-तार हो। हमारे सिख धर्म में महिलाओं को बहुत ऊंचा दर्जा दिया गया है। मणिपुर में करगिल की जंग लड़ चुका जवान कहता है कि मैंने देश की इज्जत बचाई, लेकिन अपनी औरत की इज्जत नहीं बचा सकता। हमें शर्म आनी चाहिए ऐसी घटनाओं पर, लेकिन पीएम मोदी और केंद्र सरकार को इन घटनाओं से कोई फर्क ही नहीं पड़ता। उन्होंने कहा- मणिपुर की घटना को डायवर्ट करने के लिए पीएम ने राजस्थान का नाम लिया। इसे कोई बर्दाश्त नहीं करेगा। पीएम ने राजस्थान की आन, बान, शान पर चोट की है। राजस्थान की हम सब कद्र करते हैं, यह बलिदान की धरती है। इस खबर में पोल भी दिया गया है, आगे बढ़ने से पहले अपनी राय देते चलिए...। बीजेपी वाले बताएं उनके परिवार का एक भी मेंबर आजादी की जंग में जेल गया क्या? राजस्थान कांग्रेस प्रभारी रंधावा ने कहा- इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। लाल बहादुर शास्त्री ने जंग में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। पीएम मोदी कह रहे हैं कि 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया? प्राइम मिनिस्टर साहब आप जहां बैठे हो, वह कांग्रेस की बदौलत बैठे हो। क्योंकि कांग्रेस ने लोकतंत्र को मजबूत रखा। देश को कांग्रेस की असंख्य कुर्बानियों के बाद आजादी मिली है। बीजेपी वाले बताएं कि उनके किसी परिवार ने कुर्बानी दी क्या? कोई बीजेपी वाला खड़ा होकर नहीं कह सकता कि उसके परिवार ने आजादी की जंग में बलिदान दिया है। सरदार पटेल ने सबसे पहले आरएसएस को हिंदुस्तान में बैन किया था। पीएम को राजस्थान से डर लग रहा रंधावा ने कहा- प्रधानमंत्री को राजस्थान से डर लग रहा है। इसलिए वह बार-बार राजस्थान आ रहे हैं। पीएम को भी लगता है कि राजस्थान हार गए तो पूरा देश हार जाएंगे। हम भी राजस्थान से बीजेपी को हराएंगे। आजादी की जंग में पंजाबियों ने सर्वाधिक कुर्बानी दी रंधावा ने कहा- आजादी की जंग में देश के लिए सबसे ज्यादा कुर्बानी पंजाब ने दी। जिनको फांसी लगी देश के लिए, उनमें से 85 फीसदी पंजाबी थे। बीजेपी वाले केवल एक का नाम लेते हैं। देश की आजादी की जंग में शहीद होने वालों का हमें सम्मान करना होगा। खालिस्तान मूवमेंट के खिलाफ भी पंजाबियों ने लड़ाई लड़ी। अब कोई कनाडा या दूसरे देशों में बैठ कर भले खालिस्तान की बात करे, लेकिन हिंदुस्तान में बैठ कर बात नहीं कर सकता, पंजाब में बात नहीं कर सकता। देश किस तरफ जा रहा है, उसकी तरफ हमें देखना होगा। नफरत की आंधी है, उसको रोकना होगा। नफरत की इस आंधी को इस बार राजस्थान रोकेगा। ये भी पढ़ें पायलट को कांग्रेस ने क्या ऑफर दिया?:रंधावा बोले- ज्यादातर मांगें मान ली, बिना पद भी बड़ा नाम हैं... इससे ज्यादा क्या कहूं राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने बड़ा खुलासा आज तक क्यों नहीं किया? खुलासा कर देना चाहिए, मन में नहीं रखना चाहिए। जो मन में बात रखता है। वह सेहत के लिए भी खराब होती है। कांग्रेस पार्टी बीजेपी जैसी नहीं है कि किसी को बोलने ही नहीं दे। (पूरी खबर पढ़ें)
hindi_2023_train_408
टर्बो मेका डिजाइन वाले स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 8GB रैम
टर्बो मेका डिजाइन वाले 5G स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी और 8GB रैम टेक कंपनी टेक्नो (Tecno) ने अपनी पोवा सीरीज में नए डिवाइस को एड करते हुए Tecno Pova Neo 3 लॉन्च किया है।
टेक कंपनी टेक्नो (Tecno) ने अपनी पोवा सीरीज में नए डिवाइस को एड करते हुए Tecno Pova Neo 3 लॉन्च किया है। कंपनी ने 4G स्मार्टफोन को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। टेक्नो ने फोन में नया टर्बो मेका (Turbo Mecha) डिजाइन लेकर आई है। डिवाइस तीन कलर ऑप्शन- मेका ब्लैक, एम्बर गोल्ड और हरीकैन ब्लू तीन कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। स्मार्टफोन के बैक पैनल पर बड़ा कैमरा मॉड्यूल डुअल LED फ्लैश के साथ मौजूद है। स्मार्टफोन में नीचे टेक्नो पोवा ब्रांडिंग है। कंपनी ने वेबसाइट पर प्राइस की डिटेल्स शेयर नहीं की है। टेक्नो पोवा नियो 3 स्पेसिफिकेशंस
hindi_2023_train_409
सोशल मीडिया पर शेयर किए फैमिली फोटोज, बोलीं- ‘बेबी रनोट का इंतजार कर रहे हैं’
Kangana Ranaut Sister-in-law's Baby Shower Ceremony एक्ट्रेस कंगना रनोट के भाई अक्षत रनोट की पत्नी रितु रनोट मां बनने वाली हैं। रविवार को रनोट फैमिली ने रितु की गोद भराई सेरेमनी होस्ट की।
एक्ट्रेस कंगना रनोट के भाई अक्षत रनोट की पत्नी रितु रनोट मां बनने वाली हैं। रविवार को रनोट फैमिली ने रितु की गोद भराई सेरेमनी होस्ट की। इस दौरान कंगना डांस करती दिखीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फंक्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में कंगना के फैमिली मेंबर्स नजर आ रहे हैं। खूबसूरत पल शेयर कर रही हूं पोस्ट शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘रितु रनोट की गोद भराई के कुछ खूबसूरत पल शेयर कर रही हूं। हम सभी बेबी रनोट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’ यहां देखें इवेंट की तस्वीरें… बहन रंगोली और पैरेंट्स भी नजर आए एक्ट्रेस ने इस खास मौके के लिए पिंक सिल्क साड़ी चूज की। वहीं उनके भाई कुर्ते में और भाभी साड़ी में नजर आईं। कंगना, अक्षत और रितु के अलावा इन तस्वीरों में उनकी बहन रंगोली और पैरेंट्स भी नजर आ रहे हैं। इन दिनों इमरजेंसी की शूटिंग में हैं बिजी वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना इन दिनों इमरजेंसी की शूटिंग कर रही हैं। वे इस फिल्म में एक्ट करने के साथ ही इसे डायरेक्ट भी कर रही हैं। फिल्म में वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म इस साल 24 नवंबर को रिलीज होगी। इस साल रिलीज होगी ‘तेजस’ इसके अलावा कंगना के पास फिल्म ‘तेजस’ भी है। इस फिल्म में वो एयरफोर्स पायलट के रोल में नजर आएंगी। सर्वेश मेवारा निर्देशित यह फिल्म इस साल 20 अक्टूबर को रिलीज होनी है। रिलीज से पहले ही विवादों में है तेजस हाल ही में यह फिल्म विवादों में भी रही जब कंगना के राजनीतिक सलाहकार रहे मयंक मधुर ने उन पर वादा करने के बाद फिल्म में रोल ना देने का आरोप लगाया था।
hindi_2023_train_410
रेस पूरी कर ली थी, इसके बाद आया हार्टअटैक, अस्पताल में दम तोड़ा
रविवार को तमिलताडु के मदुरै में कल्लाकुरिची के एक 20 वर्षीय युवक की हार्टअटैक से मौत हो गई। मृतक ने तबीयत खराब से कुछ घंटों पहले ही मैराथन दौड़ पूरी की थी। दोस्तो का कहना है कि मृतक मिर्गी की बीमारी से भी पीड़ित था।
तमिलताडु के मदुरै में एक 20 साल के लड़के की हार्टअटैक से मौत हो गई। मृतक ने तबीयत खराब से कुछ घंटे पहले ही मैराथन दौड़ पूरी की थी। लड़के को दोस्तों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मृतक को मिर्गी की बीमारी भी थी। मदुरै में 23 जुलाई (रविवार) को उथिरम 2023 रक्तदान मैराथन हुई थी। इसमें स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम और कमर्शियल टैक्स और रजिस्ट्रेशन मंत्री पी मूर्ति ने हरी झंडी दिखाई थी। इसमें मदुरै के एक निजी कॉलेज के इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर छात्र दिनेश कुमार ने भी भाग लिया था। दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल दिनेश के दोस्तों का कहना है कि मैराथन पूरी होने के कुछ समय बाद उसके सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने भर्ती करने के थोड़ी देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कार्डियक अरेस्ट से 35 मिनट में गई जान मदुरै मेडिकल कॉलेज के डीन ए. रथनावेल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सुबह 08:45 बजे दिनेश कुमार की तबीयत बिगड़ी थी। इसके बाद उन्हें सुबह 10:10 बजे अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ और 10:45 बजे उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इन हस्तियों को अचानक आया था हार्टअटैक इससे जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें... राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा तैनात जवान की मौत: अचानक हार्ट अटैक पड़ने के कारण हुई मौत; 15 दिन पहले जम्मू से अयोध्या में हुई थी तैनाती अयोध्या में सीआरपीएफ जवान पवन कुमार (49) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह रायबरेली का रहने वाला था। उसकी ड्यूटी राम जन्मभूमि की सुरक्षा में लगी थी। रविवार को नाइट ड्यूटी करके कैंप में आराम करने आया था। अचानक से दोपहर में उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके साथी उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें... आरएसी के हवलदार की हार्ट अटैक से मौत, सम्मान से अंत्येष्टि की आरएसी में टोंक के बार में हवलदार के पद पर तैनात भाटीवाड निवासी ब्रह्मानन्द महला (51) की ड्यूटी के दौरान हार्ट से मौत हो गई। गांव के मोक्षधाम में गुरुवार की शाम सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। पूरी खबर पढ़ें...
hindi_2023_train_411
कहा- अच्छी क्वालिटी के टमाटर नहीं मिल रहे, इसके बिना फूड आइटम्स देने के लिए मजबूर
Subway Fast food restaurant tomato shortage दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल्स में से एक टर्मिनल पर नोटिस लगाकर इस बात की जानकारी दी है। नोटिस में लिखा, 'टमाटर की अन-अवेलेबिलिटी टेम्परेरी है।
फास्ट फूड रेस्टोरेंट कंपनी Subway ने अपने आउटलेट्स से टमाटर को हटा दिया है। सबवे इंडिया ने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल्स में से एक टर्मिनल पर नोटिस लगाकर इस बात की जानकारी दी है। नोटिस में लिखा, 'टमाटर की अन-अवेलेबिलिटी टेम्परेरी है। हम कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द अपने कस्टमर्स को फूड आइटम्स में टमाटर दें।' अब सबवे के सैंडविच सहित अन्य फूड आइटम्स में कुछ समय तक टमाटर नहीं मिलेगा। इससे पहले मैकडॉनल्ड्स ने भी अपने फूड आइटम्स से टमाटर को हटाया था। पढ़िए सबवे इंडिया ने नोटिस के माध्यम से क्या कहा... 'हम हमेशा अपने कस्टमर्स को बेस्ट इनग्रेडिएंट्स के साथ बेस्ट फूड आइटम्स सर्व करने के लिए कमिटेड हैं। हमारे सभी प्रयासों के बावजूद हम टमाटर पर्याप्त मात्रा में नहीं खरीद पा रहे हैं, जो हमारे वर्ल्ड क्लास क्वालिटी चेक में पास हो सके। इसलिए फिलहाल हम आपको टमाटर के बिना फूड आइटम्स देने के लिए मजबूर हैं। हमारी कोशिश है कि हम जल्द से जल्द अपने कस्टमर्स को फूड आइटम्स में टमाटर सर्व करें। असुविधा के लिए खेद है।' मैकडॉनल्ड्स इंडिया ने बर्गर से टमाटर हटाने पर कही थी ये बात फूड क्वालिटी और सेफ्टी के हाइएस्ट स्टैंडर्ड्स के लिए कमिटेड एक ब्रांड के रूप में, हम क्वालिटी और सेफ्टी चेक के बाद ही सामग्री का इस्तेमाल करते हैं। सीजनल इश्यूज के कारण और हमारे सभी प्रयासों के बावजूद, हम ऐसे टमाटर नहीं खरीद पा रहे हैं जो हमारे वर्ल्ड क्लास क्वालिटी चेक से पास हो सकें। इसलिए, हम अपने कुछ रेस्तरां में मेन्यू से टमाटर हटा रहे हैं।'
hindi_2023_train_412
जब विज्ञापन पर 1100 करोड़ खर्च कर दिए, तो इन्फ्रास्ट्रक्चर पर भी करो
Delhi Regional Rapid Transit System (RRTS) Project. Follow Arvind Kejriwal Ad Spending Latest News, Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) प्रोजेक्ट के लिए दो महीने के अंदर 415 करोड़ रुपए देने का निर्देश दिया है। सोमवार को सुनवाई के दौरान जस्टिस एसके कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच ने कहा- आपका एक साल का विज्ञापन बजट उस पैसे से ज्यादा है, जो आप दे रहे हैं। बेंच ने यह भी कहा कि अगर सरकार पिछले 3 साल में विज्ञापनों पर 1100 करोड़ रुपए खर्च कर सकती है, तो निश्चित रूप से इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को भी फंड दिया जा सकता है। इसके पहले हुई सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार ने कहा था कि वह प्रोजेक्ट लिए पैसा नहीं दे सकती। जिसके बाद अदालत ने 2 हफ्ते में विज्ञापनों पर खर्च का हिसाब मांगा था। RRTS प्रोजेक्ट क्या है? RRTS प्रोजेक्ट के जरिए दिल्ली को राजस्थान और हरियाणा से जोड़ा जाना है। इसके तहत हाई स्पीड कम्प्यूटर बेस्ड रेलवे सर्विस दी जाएगी। रैपिड रीजनल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के जरिए नॉन-पीक टाइम में माल ढुलाई की प्लानिंग है। रैपिड रेल RAPIDX 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी। जब RAPIDX में भीड़ कम रहेगी, तब उसे कार्गो पहुंचाने में यूज किया जाएगा। यह मेट्रो सर्विस से अलग होगी। मेट्रो में स्पीड कम और स्टॉपेज ज्यादा होते हैं। RRTS में स्पीड ज्यादा और स्टॉपेज कम होंगे। इससे NCR में ट्रैफिक और पॉल्यूशन में भी कमी आएगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के RRTS के तीन रैपिड-रेल कॉरिडोर बनने हैं। इनमें से एक RRTS दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ को जोड़ने वाला एक 82.15 किलोमीटर लंबा, रेल कॉरिडोर है। इसके पूरा होने के बाद दिल्ली और मेरठ के बीच की दूरी 60 मिनट से कम समय में पूरी हो सकेगी। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 3,749 मिलियन डॉलर है।
hindi_2023_train_413
कांग्रेस बोली- अधूरे प्रोजेक्ट इनॉगरेट कर रहे PM, सरकार का जवाब- मरम्मत करवा दी
Andaman Nicobar Port Blair Veer Savarkar International Airport Video Goes Viral.  FollowVeer Savarkar International AirportReports And Latest Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) .  PM ने किया था नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन; सिंधिया बोले- मरम्मत हो गई है अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की छत गिर गई।
अंडमान और निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर में रविवार को भारी बारिश के बीच वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की छत गिर गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 18 जुलाई को ही PM मोदी ने नई इमारत का वर्चुअली उद्घाटन किया था। इस मामले पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- PM आजकल किसी भी चीज का उद्घाटन कर देंगे। चाहे वह अधूरा या कम गुणवत्ता वाला इंफ्रास्ट्रक्चर ही क्यों न हो। मामले पर सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- स्ट्रक्चर टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर है। यहां CCTV इन्स्टॉलेशन के लिए सीलिंग को ढीला किया गया था। तेज हवाओं के चलते पैनल नीचे गिरे। मरम्मत करवा दी गई है। 710 करोड़ की लागत से बना है टर्मिनल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जुलाई को इस नए टर्मिनल का वर्चुअली इनॉगरेशन किया था। 710 करोड़ की लागत से बनाए गए इस टर्मिनल में एक साथ 10 प्लेन पार्क हो सकेंगे। इसका डिजाइन समुद्री सीप जैसा है। उद्घाटन समारोह में PM ने लोगों को संबोधित किया। उस दिन बेंगलुरु में हो रही 26 विपक्षी दलों की बैठक पर तंज करते हुए हुए PM ने कहा कि बेंगलुरु में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए 26 दल इकट्‌ठा हुए हैं। देश की जनता कह रही है कि ये तो कट्टर भ्रष्टाचारी सम्मेलन हो रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें... टर्मिनल की तीन तस्वीरें... ये खबर भी पढ़ें... सौराष्ट्र-दक्षिण गुजरात में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश; अहमदबाद एयरपोर्ट में 3 फीट तक पानी भरा 22 जुलाई को गुजरात में जूनागढ़ में हुई 10 इंच बारिश से बाढ के हालात हैं। भावनगर में रविवार 8 बजे से 12 बजे तक साढ़े इंच बारिश हुई, जिससे पूरा शहर पानी-पानी हो गया। बारिश के चलते अहमदाबाद के कई इलाकों में पानी भर गया है। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी घुटनों तक पानी भर गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
hindi_2023_train_414
छतरपुर में मानव मल मलने का मामला उठाया; BJP बोली- कांग्रेस शासित राज्यों में हालात सुधारें
Congress Leader Mallikarjun Kharge Tweet Vs BJP - मध्यप्रदेश में सागर दौरे से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शिवराज सरकार को घेरा है।
मध्यप्रदेश में सागर दौरे से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शिवराज सरकार को घेरा है। उन्होंने छतरपुर में दलित के चेहरे और शरीर पर मल मले जाने की घटना पर सोमवार को ट्वीट किया। इसमें लिखा, 'भाजपा का 'सबका साथ' केवल विज्ञापनों में सिमटकर एक दिखावटी नारा और PR स्टंट बनकर रह गया है। भाजपा हर दिन बाबासाहेब अंबेडकर जी के सामाजिक न्याय के सपने को चूर-चूर कर रही है।' उन्होंने लिखा, 'मध्यप्रदेश में एक महीने में ही दलित-आदिवासी अत्याचार की दूसरी बेहद निंदनीय व पीड़ादायक वारदात हुई है, जो मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। हम मांग करते हैं कि छतरपुर जिले की इस घटना पर कठोर से कठोर कार्रवाई हो।' राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट 2021 का हवाला देते हुए उन्होंने लिखा, 'भाजपा शासित मध्यप्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराधों का रेट सबसे ज्यादा है। यहां आदिवासियों के खिलाफ सबसे अधिक अपराध हुए हैं। हर दिन 7 से ज्यादा अपराध हुए। मध्यप्रदेश के हमारे दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के नागरिक दशकों से भाजपाई कुशासन में अपमान का घूंट पी रहे हैं।' खड़गे का यह ट्वीट इसलिए भी मायने रखता है, क्योंकि 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी सागर दौरा प्रस्तावित है। वे यहां 100 करोड़ की लागत से बनने जा रहे संत रविदास मंदिर निर्माण की आधारशिला रखेंगे। खड़गे के इस बयान पर बीजेपी एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दलित ही नहीं, सभी वर्गों के लोगों के खिलाफ सबसे ज्यादा अत्याचार कांग्रेस शासन वाले राजस्थान में हो रहे हैं। खड़गे पहले वहां हालात सुधारें। ग्रीस लगने पर हुआ विवाद, मारपीट के बाद मल लगाया मामला छतरपुर जिले से जुड़ा है। जहां महाराजपुर थाना क्षेत्र के बिकौरा गांव में शुक्रवार को आरोपी रामकृपाल पटेल ने दलित के चेहरे और शरीर पर मानव मल लगा दिया था। पीड़ित की शिकायत पर शनिवार को महाराजपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार 21 जुलाई की दोपहर कुछ मजदूर बिकौरा में ग्राम पंचायत की नालियां बनाने का काम कर रहे थे। इनमें पीड़ित भी शामिल था। पास में ही आरोपी रामकृपाल पटेल नहा रहा था। इसी दौरान पीड़ित ने मजाक में रामकृपाल के हाथ पर ग्रीस लगाकर कहा, 'ये लो शैम्पू। इससे नहा लो।' रामकृपाल इस बात से नाराज हो गया। उसने पीड़ित के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद लोटे में मानव मल भरकर उसके चेहरे और शरीर पर मल दिया। खबर पर आगे बढ़ने से पहले आप अपनी राय दे सकते हैं.. पीड़ित ने कहा- पंचायत ने मुझ पर ही जुर्माना लगा दिया पीड़ित ने कहा, 'काम करने के दौरान मेरे हाथ मे ग्रीस लग गया। इसी बीच रामकृपाल पटेल निकले तो यह उनके शरीर पर लगा। उन्होंने नाराज होकर मेरे चेहरे और शरीर पर मल लगा दिया। शुक्रवार को काम में व्यस्त होने की वजह से मैंने शनिवार को इसकी शिकायत पुलिस से की।' उसने बताया, 'मैंने गांव की पंचायत में इस बात की शिकायत की थी। शुक्रवार रात को गांव में ही पंचायत बैठी, जिसने मेरे ऊपर ही 600 रुपए का जुर्माना लगा दिया। इसके बाद मैं पुलिस थाने में शिकायत करने पहुंचा।' आरोपी गिरफ्तार, बोला- मेरा उद्देश्य मल लगाना नहीं था एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल ने बताया कि 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बघेल के अनुसार, आरोपी ने बताया कि उसका उद्देश्य पीड़ित को मल लगाना नहींं था। आरोपी ने बताया, 'मैं नहा रहा था। वह अपने साथियों के साथ मिलकर मुझे परेशान कर रहा था। उसने मुझ पर धूल उड़ाई। मैंने मना किया तो सीमेंट की बोरी मुझ पर झटक दी। इसके बाद मैंने उसे गालियां दीं लेकिन वो नहीं रुका। ग्रीस लाकर मुझ पर लगा दिया। मुझे लगा कि ये ग्रीस नहीं, कीचड़ है। मुझे आसपास जो मिला, उठाया और उस पर मल दिया। वहां गोबर भी होता तो मैं वो उस पर लगा देता।' आर्य ने कहा- दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार राजस्थान में बीजेपी एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खड़गे के आरोपों का जवाब दिया। भोपाल में BJP ऑफिस में उन्होंने कहा, 'खड़गे एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं। उनको यह जानकारी नहीं है कि दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार कहां हो रहे हैं? वे NCRB की रिपोर्ट देखें। कांग्रेस शासित राजस्थान में सबसे अधिक दलितों पर अत्याचार, दलित महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं। आर्य ने कहा कि झारखंड जहां कांग्रेस सरकार में शामिल है और छत्तीसगढ़ जहां कांग्रेस की ही सरकार है..वहां अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र तक नहीं बन रहे हैं। ममता बनर्जी के राज्य में तीन हजार दलितों के मकान जलाए गए। यह सब जानकारी खड़गे जी को एकत्रित करनी चाहिए।' सारंग बोले- राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर भी बात करें मध्यप्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, 'खड़गे जी मध्यप्रदेश पर बात कर रहे हैं। जब अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में अनर्गल बात की थी, तब खड़गे जी कहां गए थे? हमने आदिवासी समाज से आने वाली मुर्मू को राष्ट्रपति बनने का मौका दिया था, तब कांग्रेस ने इसका विरोध क्यों किया था? कमलनाथ से पूछेंगे क्या कि सहरिया और बाकी आदिवासियों को 1 हजार रु. देने की योजना BJP सरकार ने बनाई थी, उसे कमलनाथ सरकार ने बंद क्यों किया था? उन्होंने कहा, 'कांग्रेस नेताओं को सलाह दूंगा कि वे मध्यप्रदेश के हर विषय पर बातचीत करें, कोई दिक्कत नहीं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ के आंकड़ों पर भी बात करें। राजस्थान के मंत्री ने भरी विधानसभा में महिला अत्याचार पर बात की तो कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें बर्खास्त कर दिया।' ये खबरें भी पढ़ें.. बीजेपी कार्यकर्ता ने मानसिक विक्षिप्त पर पेशाब की:आरोपी सीधी विधायक का पूर्व प्रतिनिधि सीधी जिले में बीजेपी कार्यकर्ता ने शराब के नशे में एक मानसिक विक्षिप्त आदिवासी पर पेशाब कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 9 दिन पुराना बताया जा रहा है, जो कुबरी बाजार का है। आरोपी प्रवेश शुक्ला सीधी जिले से बीजेपी विधायक पं. केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि रह चुका है। खबर यहां पढ़ें MP में दलित युवक को निर्वस्त्र कर पीटने का VIDEO:लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े आरोपी सागर में दलित युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। ये घटना 8-9 अक्टूबर 2022 की बताई जा रही है। वीडियो सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां भोपाल रोड स्थित धर्मकांटा के पास कुछ लोगों ने युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया था। वे उसे एक कमरे में ले गए। फिर उसे नग्न कर लाठी-डंडों से पीटा। पूरी खबर पढ़ें दलितों के मुंह में गंदगी भरने वालों के घर तोड़े:शिवपुरी में लड़कियों से छेड़छाड़ के शक में पीटा था शिवपुरी में दलितों से अमानवीय व्यवहार करने वालों के घर बुलडोजर चला है। 30 जून को जिले के नरवर थाना क्षेत्र के वरखाड़ी गांव में लड़कियों से छेड़छाड़ और चोरी के शक में दो युवकों से मारपीट की गई थी। उनके गले में जूते-चप्पलों की माला डाली। मुंह काला करके गंदगी भर दी और कपड़ों पर भी लगा दी थी। इसके बाद जुलूस निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया था। क्लिक करें
hindi_2023_train_415
राष्ट्रपति जिनपिंग से दुश्मनी भारी पड़ी या अमेरिकी टीवी एंकर से अफेयर
China Foreign Minister Qin Gang Love Affair Controversy - What Is Mystery Behind China's Missing Wolf Warrior FM. What Does It Mean for the World?. चीन के विदेश मंत्री क्विन गेंग को 4 जुलाई को यूरोपीय यूनियन के फॉरेन पॉलिसी चीफ जोसेफ बोरेल से मिलना था। लेकिन ये मीटिंग अचानक से आगे खिसका दी गई।
साल 2012 की बात है। शी जिनपिंग का चीन का राष्ट्रपति बनना लगभग तय था। तभी 1 सितंबर को शी जिनपिंग गायब हो जाते हैं। वह अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन जैसी विदेशी नेताओं के साथ पहले से तय बैठक में भी शामिल नहीं होते। किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भी नहीं दिखाई देते। दो हफ्ते बाद 15 सितंबर को दिखते हैं। इसके बाद 15 नवंबर 2012 को चीन के राष्ट्रपति बनते हैं। अब इस बार चीन में विदेश मंत्री क्विन गेंग एक महीने से गायब हैं। वह भी अपने तय कार्यक्रमों में विदेशी नेताओं से नहीं मिल रहे हैं। चीन का विदेश मंत्रालय भी उनके बारे कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। कुछ लोग इसे टीवी एंकर के साथ अफेयर से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि गेंग की लोकप्रियता से जिनपिंग उनके दुश्मन बन गए हैं। ऐसे में एक बार फिर से चीन में बड़े फेरबदल की आशंका जताई जा रही है। भास्कर एक्सप्लेनर में आज बताएंगे कि आखिर चीन के विदेश मंत्री का गायब होना कितनी बड़ी बात है? क्या चीनी विदेश मंत्री को टीवी एंकर के साथ अफेयर करना भारी पड़ा या फिर लोकप्रियता ने उन्हें जिनपिंग का दुश्मन बना दिया। आखिरी बार कब दिखे थे चीन के विदेश मंत्री क्विन गेंग ईंट का जवाब पत्थर से देने वाले कूटनीतिज्ञ के रूप में मशहूर क्विन गेंग दिसंबर 2022 में चीन के विदेश मंत्री बने थे। गेंग ने 10 साल तक विदेश मंत्री रहे वांग यी का स्थान लिया था। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि उन्होंने हाल में चीन के अपनाए गए ‘वुल्फ वॉरियर’ वाले डिप्लोमेटिक स्टाइल से खुद को अलग कर लिया था। इसकी वजह कम्युनिस्ट सरकार के नेतृत्व से उनकी नाराजगी है। चीन के विदेश मंत्री क्विन गेंग को 4 जुलाई को यूरोपीय यूनियन के फॉरेन पॉलिसी चीफ जोसेफ बोरेल से मिलना था, लेकिन ये मीटिंग अचानक आगे खिसका दी गई। बोरेल को दो दिन पहले इसकी जानकारी दी गई। इसमें मीटिंग आगे बढ़ाने का कोई कारण नहीं बताया गया। 7 जुलाई को पहली बार पत्रकारों ने चीनी विदेश मंत्री गेंग के बारे पूछा। चीनी विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया- हमें कोई जानकारी नहीं है। 10 और 11 जुलाई को गेंग को इंडोनेशिया में एक समिट में हिस्सा लेना था। कहा गया- तबीयत खराब होने की वजह से गेंग नहीं जा पाएंगे। इसकी ट्रांसस्क्रिप्ट चीनी विदेश मंत्रालय के ऑफिशियल वेबसाइट पर छपी। इसमें तबीयत वाला हिस्सा गायब था। इसके साथ ही गेंग फिलीपींस के राष्ट्रपति के साथ होने वाली मीटिंग में भी नजर नहीं आए। इसी के बाद गेंग के गायब होने की चर्चा शुरू हो गई। अब जिन जगहों पर गेंग को होना चाहिए था, वहां पर वांग यी जा रहे हैं। दरअसल, गेंग से पहले वांग यी 10 साल तक चीन के विदेश मंत्री रहे हैं। चीन के विदेश मंत्री गेंग अंतिम बार 25 जून को रूसी, श्रीलंका और वियतनामी अधिकारियों के साथ एक बैठक में देखे गए थे। इसके बाद से सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं दिखे हैं। यानी करीब एक महीने से क्विन गेंग कहां हैं, यह किसी को भी नहीं पता। यहां तक कि चीन के विदेश मंत्रालय को भी। एशिया सोसाइटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट में पूर्व सीनियर अमेरिकी डिप्लोमैट डैनियल आर रसेल कहते हैं कि यह प्रकरण चीनी राजनयिकों के लिए शर्मनाक और परेशान करने वाला है, क्योंकि यह एक ऐसे सिस्टम में अनिश्चितता पैदा करता है जिसे नियंत्रित किया जाता है। विदेशी राजनयिकों के लिए यह चीन के विदेश मंत्रालय के रसूख के बारे में और भी अधिक सवाल उठाता है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी शुरू से ही अपने नेताओं के निजी जीवन और स्वास्थ्य को लेकर गोपनीयता बरतती रही है। हाल के दिनों में यह ज्यादा देखा गया है। चीन में बिना किसी स्पष्टीकरण के किसी वरिष्ठ नेता का इस तरह से लंबे वक्त के लिए सार्वजनिक तौर पर न दिखना कोई असाधारण बात नहीं है। ऐसे कई मामले पहले भी सामने आए हैं, जिनमें ऐसे लोग बाद में आपराधिक जांच के दायरे में पाए गए। कई मामलों में वो कुछ समय के लिए गायब हुए, लेकिन फिर सामने लौटे और इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली कि वो किस कारण से गायब हुए थे। जानकर कहते हैं कि हो सकता है कि गेंग बीमार पड़ गए हों और ठीक हो रहे हैं। फिर भी यह ऐपिसोड इस बात का उदाहरण है कि बुरी खबरें साझा करने के प्रति पार्टी कितनी सख्त है। वहीं वॉशिंगटन के रिसर्च इंस्टीट्यूट जेम्सटाउन फाउंडेशन के सीनियर फैलो विली वो-लैप लैम कहते हैं कि गोपनीयता ऑपरेशन का चुना हुआ तरीका है, क्योंकि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के लिए जानकारी एक हथियार की तरह है। चीन के विदेश मंत्री के गायब होने की दो वजह बताई जा रही… 1. अमेरिकी टीवी एंकर से अफेयर भारी पड़ा अमेरिकी नागरिक और कैंब्रिज से पढ़ी रिपोर्टर और टीवी एंकर फू जियोतियान के साथ अफेयर की अफवाहों के बीच गेंग के लापता होने की खबरें सामने आई हैं। क्विन गेंग की गैरमौजूदगी की चर्चा चीन के सोशल मीडिया वीबो के साथ चीन के सबसे बड़े सर्च इंजन बाइडू पर भी हो रही है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक और थ्योरी चल रही है कि गेंग पर एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपों की जांच चल रही है। द वीक के मुताबिक, यह भी अफवाह है कि गेंग और फू जियोतियान के बिना शादी के एक बच्चा भी है। जबकि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी में ऐसे अफेयर की सख्त मनाही है। जियोतियान ने पिछले साल एक बच्चे को भी जन्म दिया है। जियोतियान का एक ट्वीट काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका एक बेटा है। हालांकि, उन्होंने बच्चे के पिता के बारे में कोई खुलासा नहीं किया था, लेकिन सिर्फ इतना कहा था कि बच्चे के पिता चीनी मूल के हैं। चीन में भ्रष्टाचार के आरोप वाले सीनियर अधिकारियों को अक्सर अफेयर्स के मामलों में भी लिप्त पाया जाता रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद गेंग की प्रोफाइल कहती है कि वह शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा है। सरकारी स्वामित्व वाली और हॉन्गकॉन्ग स्थित फीनिक्स टेलीविजन के लिए काम करने वाले फू जियोतियान ने मार्च 2022 में एक टीवी शो में क्विन गेंगका इंटरव्यू लिया था। फू जियोतियान 'टॉक विद वर्ल्ड लीडर्स' प्रोग्राम की होस्ट हैं। वह अब तक 50 देशों के राजदूतों समेत 300 से अधिक राजनेताओं का इंटरव्यू ले चुकी हैं। इनमें पूर्व अमेरिकी विदेश सचिव हेनरी किसिंजर और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून भी शामिल हैं। टाइम मैगजीन के मुताबिक, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी आधिकारिक तौर पर नेताओं को ऐसे संबंध बनाने से रोकती है। एक रिपोर्टर ने जब पिछले दिनों चीन के विदेश मंत्रालय से गेंग की अफेयर की खबरों के बारे में पूछा तो मंत्रालय ने कहा कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। चीनी विदेश मंत्री के साथ उनकी कथित प्रेमिका भी गायब बताई जा रही है। कहा यह भी जा रहा है कि इस अफेयर की वजह से चीन के विदेश मंत्री को शी जिनपिंग ने उनके पद से हटा दिया है। कुछ लोग फू जियोतियान को डबल एजेंट भी बता रहे हैं। हालांकि, चीन ने अभी तक इन अफवाहों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है। 2. लोकप्रियता की वजह से जिनपिंग की आंख की किरकिरी बन गए थे जानकार कहते हैं कि सॉफ्ट डिप्लोमेसी को दरकिनार कर 2022 में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने वुल्फ वॉरियर डिप्लोमेसी काे तवज्जो दी और क्विन गेंग को नया विदेश मंत्री बनाया था। विदेश मंत्री बनने से पहले और बाद में गेंग के दो लेख खूब चर्चा में रहे। पहला दिसंबर 2022 में अमेरिकी मैगजीन नेशनल इंटरेस्ट में क्विन गेंग ने एक लेख लिखा। इसमें उन्होंने लिखा कि चीन और अमेरिका कोई जीरो सम गेम नहीं हैं। यानी कोई भी पक्ष दूसरे को नीचा दिखाकर या कमतर साबित कर आगे नहीं बढ़ सकता। इसके बाद वह चीन के विदेश मंत्री बन गए। दूसरा चीन का विदेश मंत्री बनने के बाद गेंग ने जनवरी 2023 में वॉशिंगटन पोस्ट में लेख लिखा। उसमें कहा- इस समय अमेरिका-चीन संबंधों के दरवाजे खुले हैं। मुझे भरोसा है कि चीनी लोगों की तरह ही अमेरिका की जनता भी खुले विचारों वाली दोस्ताना और मेहनती है। ठीक-ठीक कहा जाए तो पूरी धरती का भविष्य चीन-अमेरिकी संबंधों की अच्छी सेहत और स्थिरता पर निर्भर है। इससे साफ था कि चीन अमेरिका के साथ बातचीत का दरवाजा खुला रखेगा, लेकिन बिना किसी दबाव के। अपने कार्यकाल में क्विन गेंग ने यह साबित भी किया। चीन में गेंग की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही थी। उनकी तुला राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की जाने लगी थी। चीन के विदेश मंत्री के लोकप्रियता के किस्से जानते हैं… फरवरी 2023 : जासूसी गुब्बारे पर अमेरिका के आगे झुके नहीं जासूसी गुब्बारे पर चीन अमेरिका में तनातनी बढ़ी। अमेरिका ने आरोप लगाया कि चीन ने जासूसी के लिए उसकी सीमा में यह गुब्बारा भेजा। चीन ने इसे मौसम की टोह लेने वाला गुब्बारा बताया। कहा- इसका जासूसी से कोई लेना देना नहीं है। इसके बाद अमेरिका ने लड़ाकू विमान से गुब्बारे को मार गिराया। इसी वजह से अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने उस वक्त अपना चीन दौरा रद्द कर दिया था। इसके बावजूद चीन ने झुकने से इनकार कर दिया था। इसे भी गेंग की डिप्लोमेसी का तरीका बताया गया। मार्च 2023 : सऊदी और ईरान के बीच शांति समझौता कराया सऊदी अरब और ईरान के बीच शांति समझौता होता है। इसका श्रेय चीन के विदेश मंत्री क्विन गेंग को दिया गया। यानी उनकी मध्यस्थता में दो दुश्मन देश साथ आ गए। अमेरिका के लिए यह एक झटके की तरह था। इसकी वजह ये है कि 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से ईरान और अमेरिका में दोस्ती नहीं हुई। वहीं दूसरी तरफ सऊदी अरब मिडिल ईस्ट में अमेरिका का सबसे अहम सहयोगी रहा। अमेरिका, ईरान को काउंटर करने में सऊदी का इस्तेमाल करता रहा है। लेकिन चीन ने इस इक्वेशन को पलट दिया। इसके बाद चीन ने इजराइल और फिलिस्तीन विवाद में मध्यस्थता की पहल की। हालांकि, इस बार कामयाबी नहीं मिली। वहीं मार्च 2023 में चीन के दबाव में होंडुरास ने ताइवान की मान्यता छीन ली। इसे भी गेंग की विदेश नीति से जोड़कर देखा गया। जून 2023 : चीन में ब्लिंकन बोले- अमेरिका, ताइवान की आजादी का समर्थन नहीं करता आखिरकार अमेरिका के विदेश मंत्री ब्लिंकन चीन के दौरे पर पहुंचे। उनकी मुलाकात चीन के विदेश मंत्री क्विन गेंग से हुई। इसके बाद ब्लिंकन का एक बयान खूब चर्चा में रहा। इसमें ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका, ताइवान की आजादी का समर्थन नहीं करता। यूं तो अमेरिका चीन की वन चाइना पॉलिसी का समर्थक रहा है, लेकिन इसके बाद वह ताइवान को सुरक्षा मदद भी मुहैया कराता है। साथ ही अमेरिका यह भी कहता है कि यदि चीन ने ताइवान पर हमला किया तो उसे हमसे लड़ना होगा। ऐसे में चीन में ब्लिंकन का इस तरह का बयान देना यानी चीन को बढ़त मिलना। चीन को बढ़ता मिलना यानी विदेश मंत्री गेंग की लोकप्रियता बढ़ना। यानी हर तरह से चीन में विदेश मंत्री क्विन गेंग की लोकप्रियता बढ़ रही थी। हालांकि, इसके बाद 25 जून को गेंग अचानक गायब हो गए। चीन में ताकतवर लोगों का लापता होना नई बात नहीं है चीन में ताकतवर लोगों का गायब होना कोई नई बात नहीं है। यह मॉडर्न चीन के संस्थापक माओ के समय से चला आ रहा है। माओ के वक्त में हंड्रेड फ्लावर्स कैंपेन चलाया गया था। इसके तहत लोगों को आलोचना करने की छूट दी गई। साथ ही सिस्टम की खामियों को बताने के लिए कहा गया। इसके बाद कई लोगों ने ऐसा किया, लेकिन जिसने भी यह किया, उसका फिर पता नहीं चला। यानी उन लोगों को ठिकाने लगा दिया गया। ये माओ की चाल थी। दरअसल, वो अंदरखाने मौजूद अपने विरोधियों की पहचान करना चाहते थे। कहा जा रहा है कि यही चाल शी जिनपिंग भी अपना रहे हैं। चीन में गायब होने वाले लोगों की लिस्ट में एक्टर, एक्टिविस्ट से लेकर स्पोर्ट्सपर्सन तक के नाम शामिल हैं।
hindi_2023_train_416
कोर्ट से स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया, मई में मिली थी 42 दिन की बेल
Delhi Ex-Health Minister Satyendra Jain Money Laundering Case. Follow Aam Aadmi Party Leader, Reports and Latest News Headlines On Dainik Bhaskar आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत याचिका पर आज (24 जुलाई) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत याचिका पर आज (24 जुलाई) सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जैन को अंतरिम जमानत दे दी। इस केस में पिछली सुनवाई 10 जुलाई को हुई थी, जिसमें कोर्ट ने उनकी जमानत 24 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी थी। जैन के वकील एएम सिंघवी ने कोर्ट से कहा था कि 3 अस्पतालों ने जैन को सर्जरी की सलाह दी है, इसलिए उन्हें जमानत मिलनी चाहिए। इस बीच 21 जुलाई को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में जैन की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई। ये जानकारी अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी थी। उन्होंने जैन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की थी। पहले मिली थी 42 दिन की जमानत इसके पहले 26 मई को सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कंडीशन के आधार पर जैन को 6 हफ्ते की जमानत दी थी। 11 जुलाई को उनकी जमानत का आखिरी दिन था। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था- "जैन प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा सकते हैं, लेकिन किसी भी गवाह को प्रभावित नहीं करेंगे। न ही दिल्ली के बाहर जाएंगे। जो भी इलाज करवा रहे हैं, उसकी रिपोर्ट 10 जुलाई तक पेश करें।" गौरतलब है कि जैन 31 मई 2022 से हिरासत में थे। 6 अप्रैल 2023 को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद मई 2023 में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, जहां से उन्हें 360 दिन बाद 42 दिन की जमानत मिली थी। एक हफ्ते में 3 बार हॉस्पिटल पहुंचे थे जैन 25 मई की सुबह AAP नेता सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के वॉशरूम में फिसलकर गिर पड़े थे। उन्हें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर में उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) में शिफ्ट कर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। एक हफ्ते में यह तीसरा मौका था, जब जैन हॉस्पिटल पहुंचे थे। इससे पहले 22 मई को उन्हें दिल्ली के ही सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। तब उन्हें रीढ़ की हड्‌डी में परेशानी आई थी। 20 मई को भी वो इसी परेशानी के चलते दीनदयाल अस्पताल लाए गए थे। सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने 24 अगस्त 2017 को CBI की तरफ से दर्ज की गई FIR को आधार बनाकर जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच शुरू की थी। सत्येंद्र जैन ने 14 फरवरी 2015 से 31 मई 2017 तक कई लोगों के नाम पर चल संपत्तियां खरीदी थीं। जिसका वे संतोषजनक हिसाब नहीं दे सके थे। उनके साथ पूनम जैन, अजित प्रसाद जैन, सनील कुमार जैन, वैभव जैन और अंकुश जैन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। सत्येंद्र जैन से जुड़ी भास्कर की ये खास खबरें भी पढ़ें... 1. जैन तिहाड़ जेल के वॉशरूम में गिरे, चोटें आईं दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन गुरुवार सुबह तिहाड़ जेल के वॉशरूम में फिसलकर गिर पड़े थे। उन्हें सुबह दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर करीब 12 बजे उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें लोक नारायण जय प्रकाश अस्पताल (LNJP) में शिफ्ट किया गया है। पढ़ें पूरी खबर... 2. केजरीवाल अस्पताल में सत्येंद्र जैन से मिले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अस्पताल में भर्ती AAP नेता सत्येंद्र जैन से मुलाकात की। उन्होंने जैन को गले लगाया। मुलाकात की तस्वीरें केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं। दिल्ली CM ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- बहादुर आदमी से मिला...हीरो। पढ़ें पूरी खबर... 3. सत्येंद्र की सेल में 2 कैदी रखे, सुपरिन्टेंडेंट को नोटिस दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मांग पर उनकी सेल में दो कैदी भेजने पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने जेल सुपरिन्टेंडेंट को कारण बताओ नोटिस भेजा है। दरअसल जैन ने जेल नंबर 7 के सुपरिन्टेंडेंट से रिक्वेस्ट की थी कि वे अकेलेपन की वजह से डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। इसलिए उनके साथ दो अन्य कैदियों को रखा जाए, ताकि वे उनसे बात कर सकें। पूरी खबर पढ़ें... 4. तिहाड़ में बंद सत्येंद्र जैन बोले- बाहर आकर सबको देख लूंगा मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन पर जेल अधिकारियों ने धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने DG जेल से मंत्री के खिलाफ शिकायत की है। कहा है कि जैन उनके साथ जेल में जेल में दुर्व्यवहार कर रहे हैं और उन्हें जेल से बाहर आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें...
hindi_2023_train_417
सिर्फ तीन दिनों में आंकड़ा ₹50 करोड़ तक पहुंचा; मिशन इम्पॉसिबल-7 भी ₹100 करोड़ के नजदीक
Oppenheimer Box Office Collection Day 3 - फिल्म ओपेनहाइमर की शानदार कमाई जारी है। फिल्म पर विवादों का कोई असर नहीं पड़ा है। सिलियन मर्फी स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 17.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया
फिल्म ओपेनहाइमर की शानदार कमाई जारी है। फिल्म पर विवादों का कोई असर नहीं पड़ा है। सिलियन मर्फी स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 17.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म ने पहले वीकेंड पर 49 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस महीने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों का बोलबाला रहा। पहले टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल-7 और अब ओपेनहाइमर भी उम्दा कमाई कर रही है। मिशन इम्पॉसिबल-7 को रिलीज हुए दो हफ्ते होने को हैं। फिल्म ने अब तक 92.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। पहले तीन दिनों की कमाई मिशन इम्पॉसिबल-7 से ज्यादा मिशन इम्पॉसिबल-7 और अब ओपेनहाइमर की पहले तीन दिनों की कमाई की तुलना करें तो क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म आगे दिखाई दे रही है। इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk के मुताबिक, ओपेनहाइमर ने पहले तीन दिनों में 49 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं मिशन इम्पॉसिबल-7 ने 30.21 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। खास बात ये है कि ओपेनहाइमर को एक और हॉलीवुड फिल्म बॉर्बी से टक्कर मिल रही है। बॉर्बी ने भी पहले तीन दिनों में 18.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। रविवार को इसने 7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। क्रिस्टोफर नोलन की भारत में सबसे बड़ी फिल्म बनी डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों को भारत में काफी पसंद किया जाता है। उनकी पिछली फिल्मों की बात करें तो टेनेट ने 12.57 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। वहीं डंकिर्क ने 20.26 करोड़ जुटाए थे। ओपेनहाइमर एक बड़े मार्जिन के साथ इन फिल्मों से आगे निकल गई है। टॉम क्रूज की फिल्म भी 100 करोड़ के आंकड़े के करीब मिशन इम्पॉसिबल-7 ने अब तक 92.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसने सीरीज की पिछली फिल्म मिशन इम्पॉसिबल- फॉलआउट (80.20 करोड़) के रिकॉर्ड को तोड़ा है। टॉम की पिछली फिल्म टॉप गन मेवरिक ने भारत में 35 करोड़ रुपए का ओवरऑल कलेक्शन किया था। भारत में कमाई के रिकॉर्ड बनाती हैं हॉलीवुड फिल्में भारत में हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज सालों से रहा है। अवतार और एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों ने यहां रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म अवतार-2 ने 378.22 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके अलावा मार्वेल सीरीज की फिल्मों की लोकप्रियता तो अलग लेवल की होती है। एवेंजर्स एंडगेम ने 373.22 करोड़ रुपए की कमाई की थी। स्पाइडर मैन सीरीज की पॉपुलैरिटी भी किसी से छिपी नहीं है। स्पाइडर मैन, नो वे होम ने भारत में 218.41 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
hindi_2023_train_418
जन्मदिन पर एक्टर का पोस्टर लगाने खंभे पर चढ़े थे; करंट लगने से तत्काल मौत
South Actor Suriya Birthday Tragedy - साउथ के फेमस एक्टर सूर्या 23 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे थे। उनका पोस्टर लगाने के लिए खंभे पर चढ़े दो फैंस की दुखद मौत हो गई। दोनों को बिजली का एक जोरदार झटका लगा जिससे उनकी तत्काल मौत हो गई
साउथ के फेमस एक्टर सूर्या 23 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे थे। इसी बीच उनका पोस्टर लगाने के लिए खंभे पर चढ़े दो फैंस की दुखद मौत हो गई। दोनों को बिजली का एक जोरदार झटका लगा जिससे उनकी तत्काल मौत हो गई। ये घटना आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले की है। दोनो फैंस कॉलेज में पढ़ने वाले थे। वे दोनों सूर्या का बैनर लगाने की कोशिश कर रहे थे, तभी एक लोहे की छड़ बिजली के तार के संपर्क में आ गई। दोनों युवक करंट की चपेट में आ गए। पुलिस ने दोनों की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दोनों कुछ समझ पाते तभी करंट लगने से ऑन द स्पॉट मौत हो गई पालनाडु जिले के मोपुलावरिपलेम गांव में पोलुरी साई और नक्का वेंकटेश नाम के दो शख्स सूर्या का जन्मदिन वाला फ्लैक्स लगाने के लिए खंभे पर चढ़े। फ्लैक्स में एक लोहे की रॉड लगी हुई थी। वहीं रॉड ओवरहेड बिजली के तार के संपर्क में आ गया। वो दोनों कुछ समझ पाते तभी जोर से करंट लगा और दोनों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। मरने वाले दोनों युवक नरसरावपेट के एक प्राइवेट डिग्री कॉलेज में सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहे थे मृतक की बहन बोली- भाई की मौत के लिए कॉलेज प्रशासन जिम्मेदार मरने वाले युवक पोलुरी साई की बहन अनन्या ने कॉलेज प्रशासन को अपने भाई की मौत का जिम्मेदार बताया है। उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा- हम कॉलेज के लिए काफी फीस भरते हैं। कॉलेज जॉइन करने के पहले वे हमें आश्वस्त करते हैं कि स्टूडेंट सुरक्षित रहेंगे और उनकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। लेकिन कॉलेज हॉस्टल में स्टूडेंट्स की न तो मॉनिटरिंग होती है और न ही उनकी सुरक्षा के लिए कोई कदम उठाए जाते हैं। हम लोग मजदूर हैं, कॉलेज की फीस भरने और भाई के बेहतर भविष्य के लिए एक-एक रुपए जुटाते थे। अब उसके साथ भयावह घटना घट गई। जन्मदिन पर सूर्या की अपकमिंग फिल्म की पहली झलक देखने को मिली कल सूर्या 48 साल के हो गए। जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म कांगुवा की पहली झलक रिवील की गई। इसमें सूर्या वॉरियर के रोल में नजर आ रहे हैं। इसे देखने के बाद कहा जा सकता है कि फिल्म में पहले नेवरसीन एक्शन सीन्स की भरमार होगी। मेकर्स ने जो पहली झलक शेयर की है उसमें विजुअल्स, म्यूजिक और सूर्या की करिश्माई स्क्रीन प्रेसेंस देखने को मिली है। फिल्म में सूर्या के अलावा दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म 3D फॉर्मेट में 10 भाषाओं में रिलीज होगी।
hindi_2023_train_419
लुधियाना आउटर पर खड़ी थी, अज्ञात लोगों ने मारे पत्थर; एग्जीक्यूटिव क्लास सहित 2 बोगियों के शीशे टूटे
New Delhi Amritsar Shatabdi Train; Ludhiana Stone Pelted | Coaches Damage दिल्ली अमृतसर के बीच चलने वाली VIP ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस पर रविवार रात पथराव हुआ है, जिसके चलते ट्रेन की 2 बोगियों के शीशे टूट गए, हालांकि इसमें किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
दिल्ली अमृतसर के बीच चलने वाली VIP ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस पर रविवार रात पथराव हुआ है, जिसके चलते ट्रेन की 2 बोगियों के शीशे टूट गए, हालांकि इसमें किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ट्रेन में बैठे यात्रियों ने इसकी शिकायत RPF को दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई है। यह घटना दिल्ली से आ रही शताब्दी ट्रेन संख्या 12013 के साथ रात तकरीबन 10 बजे के करीब घटी। ट्रेन तकरीबन 20 मिनट लेट थी, जिसके चलते रात के समय इसे लुधियाना आउटर पर कुछ समय के लिए रोका गया। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। ट्रेन के एग्जीक्यूटिव क्लॉस कोच K1 और C13 के शीशे टूट गए। पत्थर लगने के बाद बोगियों में बैठे यात्री सहम गए। लोगों ने इसकी जानकारी RPF को दी। तकरीबन 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन वहां से आगे बढ़ी तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। पहले भी हो चुकी ऐसी घटनाएं ट्रेन पर पथराव की यह घटना नई नहीं है। कई बार ऐसी घटनाएं हुई हैं। 2 महीने पहले मुम्बई से अमृतसर आ रही गोल्डन टेंपल मेल पर ब्यास के करीब पथराव किया गया था, जिससे AC कोच की 2 बोगियों के शीशे टूटे थे। तब भी जांच शुरू हुई, लेकिन आरोपी तक पुलिस पहुंच नहीं पाई।
hindi_2023_train_420
दोस्त से लिया कर्ज;14 साल तक था मुंबई में सेल्समैन
Udaipur Business Success Case Study; How Rajesh Ojha Built a Thriving Business with His Unique Marketing Model उदयपुर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से जामुन से अलग-अलग प्रोडक्ट बनाने का प्रोसेस सीखा - दोस्तों से कर्ज और बैंक से लोन लेकर ट्राइबलवेदा कंपनी में 7 लाख इन्वेस्ट किया
दोपहर के करीब एक बज रहे हैं। उदयपुर से 50 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच जसवंतगढ़ का इलाका। हाई-वे के दोनों तरफ पहाड़, मनमोहक नजारे। कुछ दूर आगे बढ़ने पर दर्जनभर से अधिक आदिवासी महिलाएं बगीचे में जामुन चुन रही हैं। उसे एक कंटेनर में इकठ्ठा कर रही हैं। इन महिलाओं के बीच 36 साल के राजेश ओझा पेड़ की निचली टहनियों से लटकते जामुन के फल को तोड़ रहे हैं। उसकी क्वालिटी, फल के साइज को देखने के बाद कंटेनर में रख रहे हैं। महिलाओं के झुंड में उन्हें देखकर मैं चौंक जाता हूं। उनसे ही तो मिलने मैं राजस्थान आया हूं। राजेश मुस्कुराते हुए कहते हैं, ‘आइए, आप भी जामुन खाइए। इसी जामुन से हम 7 से अधिक तरह के प्रोडक्ट तैयार करते हैं। यह हेल्थ के साथ-साथ कमाई और रोजगार का भी जरिया है। हमारी कंपनी ‘ट्राइबलवेदा’ का सालाना टर्नओवर 2 करोड़ से अधिक का है।’ राजेश के साथ जो महिलाएं काम कर रही हैं, वो ठेठ मेवाड़ी बोल रही हैं। हिंदी भी उन्हें नहीं समझ में आ रही है। एक महिला है, जो कुछ-कुछ हिंदी समझ रही है। मेरे पूछने पर वो कहती हैं, ‘कुछ साल पहले तक सीजन के हिसाब से ही हम लोग जामुन को तोड़ते थे। फिर इसे घूम-घूमकर गांव-गांव या मंडी में जाकर औने-पौने भाव में बेचते थे। हम सब को पता था कि अगर जामुन आज नहीं बिकेगा, तो कल खराब हो जाएगा। जब से भइया (राजेश) के साथ काम कर रहे हैं, तब से हम लोगों को पूरे साल काम करने को मिल रहा है। जामुन के वाजिब रेट भी मिल रहे हैं। गांव-गांव घूमकर बेचने का झंझट भी नहीं।’ इस बीच जामुन के पेड़ पर बैठा एक व्यक्ति आवाज लगाने लगता है। अब ऊपर की तरफ जामुन नहीं है, मैं उतर रहा हूं। पेड़ के सहारे लगी एक सीढ़ी को राजेश कसकर पकड़ लेते हैं। कहते हैं, ‘जामुन का पेड़ कोमल भी होता है। इसकी टहनियों के टूटने का डर ज्यादा रहता है।’ सभी महिलाएं जामुन के फल से भरे कंटेनर को सिर पर लादे एक स्टोर की तरफ बढ़ने लगती हैं। मैं भी राकेश के साथ उनकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की तरफ बढ़ता हूं। राकेश मुझे जामुन से प्रोडक्ट बनाने की शुरुआत करने के पीछे की कहानी बताते हैं। कहते हैं, 'तकरीबन 14 साल हो गए थे मुंबई में काम करते हुए। इस दौरान मैंने कई छोटे-बड़े काम किए। 2016 का साल बीत रहा था। अपने गांव आया हुआ था। एक रोज ऐसे ही घूमते हुए इधर आ गया। ये आदिवासी गांव है। यहां पहाड़ों पर जामुन और सीताफल के असंख्य पेड़ आपको मिल जाएंगे। एक दिन ऐसे ही मैंने जामुन तोड़ने और इसे घूम-घूमकर बेचने वाली कुछ महिलाओं से पूछा कि वो इससे कितना पैसा कमा लेती हैं। महिलाओं ने जो बात बताई, उसे सुनने के बाद मैं हिल गया। महिलाओं का कहना था कि जामुन को बेचकर जो पैसे वो कमाती हैं, उसी से उन्हें पूरे साल अपना घर चलाना पड़ता है। दाल-रोटी का खर्च इसी जामुन को बेचकर निकलता है। मंडी में बेचो या किसी बिजनेसमैन को दो, दोनों ही कम कीमत पर जामुन खरीदते हैं। सब अपना फायदा देखते हैं। मनमाना कीमत लगाते हैं। उन्हें पता होता है कि यदि ये जामुन आज नहीं बिका, तो कल कोई नहीं पूछेगा। यही हमारी मजबूरी है। इस बातचीत के बाद मैं सोचता रहा कि आखिर इस जामुन का क्या कर सकते हैं। तब तक कुछ बड़ी कंपनियां जामुन से सिरका और इसके सीड से पाउडर तैयार कर रही थीं, लेकिन छोटे लेवल पर ऐसा कुछ नहीं हो रहा था। इन महिलाओं से कोई डायरेक्ट जामुन नहीं खरीद रहा था, ताकि इन्हें फायदा हो। बिचौलिया हर जगह मौजूद थे।’ हम राजेश की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में पहुंचते हैं। हर तरफ जामुन की खुशबू आ रही है। कुछ मशीनों के चलने की भी आवाज आ रही है। एक तरफ स्टोर में महिलाएं जामुन से भरे कंटेनर को रख रही हैं। उसकी छंटाई कर रही हैं। दूसरी तरफ ग्लव्स और हेडकैप पहनी दो दर्जन से अधिक महिलाएं जामुन से पल्प और सीड को अलग कर रही हैं। सामने फील्ड में बीज सुखाया जा रहा है। एक महिला बीजों को कांटेदार रॉड के सहारे उलट-पुलट कर रही है, ताकि वो अच्छी तरह से सूख जाएं। जिस तरह का पूरा सिस्टम नजर आ रहा है, लग रहा है कि राजेश ने मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रखी है। मैं उनसे पूछता हूं- आपने कहां तक पढ़ाई की है? राजेश कहते हैं- बारहवीं तक, वो भी मुश्किल से… मैं चौंकते हुए दोहराता हूं- बारहवीं तक राजेश की हंसी छूट जाती है। कहते हैं, ‘मेवाड़ बेल्ट में पढ़ाई-लिखाई का उतना कल्चर नहीं रहा है। ये 2002 की बात है। उस वक्त तक मेरे गांव में हर कोई 10वीं-12वीं ही पास था। पापा की एक दुकान थी, जिससे घर चलता था। जमीन भी नहीं थी कि खेतीबाड़ी हो सके। 12वीं पास करने के बाद घर का बोझ उठाने का दबाव था। मेरे कुछ जानने वाले मुंबई में रहते थे। दरअसल, हमारे इलाके के अधिकांश लोग पेट पालने के लिए मुंबई का ही रुख करते हैं। मैं भी मुंबई चला गया। 16 साल की उम्र थी। 12वीं पास को भला कौन नौकरी देता। कई महीने इधर-उधर चक्कर काटने के बाद सेल्समैन की नौकरी मिली। मॉल में सामान बेचता था। फिर उसके बाद दुकान-दुकान जाकर प्रोडक्ट बेचने का काम किया। ज्वेलरी शॉप पर भी काम किया। इसी तरह से 14 साल गुजर गए।' राजेश बताते हैं, 'मुंबई जैसे शहर में रहना, कम पैसों में सर्वाइव करना किसी चुनौती से कम नहीं। धीरे-धीरे जब थोड़ा-बहुत एक्सपीरिएंस हुआ, तब मार्केटिंग सेक्टर में काम मिलने लगा। जब 2016 में मैंने जामुन से प्रोडक्ट तैयार करना शुरू किया, तो मुझे इसके बारे में कोई भी नॉलेज नहीं थी। न तो एग्रीकल्चर बैकग्राउंड था, न ही पापा के पास जमीन-जायदाद। जितने में घर था, उतनी ही जमीन हमारे पास थी। गांव के लोगों से बात करना, जामुन की क्वालिटी, इसके रखरखाव… इनकी समझ तो कुछ महीने में ही हो गई, लेकिन असल चुनौती इससे प्रोडक्ट बनाने को लेकर थी। मैंने उदयपुर की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कुछ प्रोफेसर से बात की, उन्हें अपना आइडिया शेयर किया तो वे बड़े खुश हुए। दरअसल, ये लोग पहले से जामुन से प्रोडक्ट तैयार करने को लेकर काम कर रहे थे। करीब 15 दिनों में मैंने सिर्फ प्रोडक्ट बनाने के प्रोसेस को समझा। उसके बाद अपनी यूनिट में इसको लेकर एक्सपेरिमेंट करना शुरू किया। करीब एक साल लग गए प्रोडक्ट को तैयार करने में।’ मुंबई से लौटकर गांव में बिजनेस, घरवालों ने विरोध नहीं किया? राजेश थोड़ा मायूस हो जाते हैं। कारण पूछने पर कहते हैं, ‘किडनी फेल होने की वजह से 2014 में पापा की डेथ हो गई थी। घर की जिम्मेदारी पूरी तरह से मेरे कंधों पर आ गई थी। हालांकि, जब मैंने कंपनी की शुरुआत की, तब तक शादी हो चुकी थी। ससुराल वालों को लग रहा था कि जब शादी हुई, तो लड़का मुंबई में था। कॉर्पोरेट जॉब कर रहा था। शादी के एक साल बाद ही गांव लौट गया, पता नहीं क्या करेगा। हालांकि, पत्नी को यकीन था कि मैं कुछ बेहतर करूंगा। इस कंपनी को शुरू करने के लिए करीब 6-7 लाख रुपए की जरूरत थी। इतनी सेविंग्स एक मिडिल क्लास फैमिली के पास कहां होती है। पापा के इलाज में भी बहुत पैसे खर्च हो चुके थे। एक लाख रुपए मेरे पास थे। बाकी के पैसे मैंने कर्ज लेकर, बैंक से लोन लेकर जुटाए।’ मेरी बातचीत के बीच राजेश से बात करने के लिए एक लड़की आती है। राजेश परिचय देते हुए कहते हैं। ये हमारी सोशल मीडिया देखती हैं। मुंबई से आज सुबह ही आई हैं। प्रोडक्ट प्रमोशन को लेकर कुछ शूट था। राजेश के पास अभी हर रोज वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए 200 से अधिक ऑर्डर आते हैं। राजेश इसके पीछे मार्केट स्ट्रैटजी बताते हैं। कहते हैं, ‘शुरुआत में बमुश्किल हफ्ते में दो-चार ऑर्डर आते थे। अब आप प्रोडक्ट बनाएंगे, तो उसे बेचना भी तो पड़ेगा। हम जामुन सिरका, जामुन स्ट्रिप, जामुन टी, जामुन सीड पाउडर, जामुन नीम करेला…. समेत कई तरह के प्रोडक्ट बनाते हैं। मैंने उदयपुर समेत अलग-अलग शहरों में होने वाले एग्जीबिशन सेंटर में जाना शुरू कर दिया। वहां कई राज्यों के कस्टमर हमारे कॉन्टैक्ट में आए। प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ने लगी। आज पैन इंडिया हमारे प्रोडक्ट की सप्लाई है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, गुजरात और साउथ इंडिया में इसकी डिमांड है। सीजन में हर रोज 5,000 किलोग्राम जामुन की प्रोसेसिंग होती है।’ स्टोर में कुछ महिलाएं जामुन के दर्जनों कंटेनर को एक के ऊपर एक करके रख रही हैं। राजेश बताते हैं कि ये कंटेनर आसपास के 25 से ज्यादा गांवों से कलेक्ट होकर आते हैं। हर गांव में कलेक्शन सेंटर बना हुआ है। जहां सबसे पहले जामुन को कलेक्ट किया जाता है। अभी 40 रुपए किलोग्राम के हिसाब से जामुन का रेट तय हो रहा है। इन्हीं गांवों की महिलाएं यूनिट में काम करने के लिए आती हैं। जामुन से प्रोडक्ट बनाने के प्रोसेस को कम्प्लीट करती हैं। राजेश कहते हैं, ‘जामुन एक सीजन का ही फल है। मुश्किल से एक महीने मार्केट में उपलब्ध रहता है, लेकिन अब कोई भी पूरे साल जामुन खा सकता है। इन महिलाओं को हम पूरे साल रोजगार दे रहे हैं। इससे जब इनका चूल्हा जलता है, तो मुझे बहुत खुशी होती है कि मैं रोजगार के साथ-साथ मानवता का भी काम कर रहा हूं।' बातचीत के बीच राजेश के साथी अविनाश आते हैं, जो कंपनी के ऑपरेशन को देखते हैं। अविनाश ने MBA की पढ़ाई की है। वो राजेश से जामुन के कलेक्शन को लेकर कुछ डेटा शेयर करते हैं, फिर चले जाते हैं। राजेश मुझे अब इससे बने प्रोडक्ट और पल्प को दिखाते हैं। एक फ्रिज का टेम्प्रेचर धीरे-धीरे माइनस में जा रहा है। राजेश कहते हैं, ‘-35 डिग्री पर इसे तीन दिनों तक फ्रीजर में रखा जाता है। इससे ये पूरी तरह से जम जाता है। इसी से सिरका, स्ट्रिप समेत अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट पूरे साल तैयार होते रहते हैं। जामुन के सीजन में हम रॉ मटेरियल को कलेक्ट करते हैं। फिर इससे पल्प और बीज कलेक्ट कर दूसरा प्रोडक्ट तैयार करते हैं। पिछले साल हमारी कंपनी का सालाना टर्नओवर 2 करोड़ से अधिक का था। इस साल इसके 5 करोड़ होने का अनुमान है।’ अगले सोमवार, 31 जुलाई को पॉजिटिव स्टोरी में पढ़िए… ………………………………………… एक करोड़ की चॉकलेट कंपनी का मालिक 16 साल का लड़का ‘दिवाली से एक दिन पहले की बात है। पहली बार घर में कार आने वाली थी। हम लोग बहुत खुश थे। शोरूम गया, तो वहां पर कार के साथ-साथ एक चॉकलेट का भी डिब्बा मिला। इसकी कीमत करीब 700 रुपए थी। मैंने सोचना शुरू कर दिया कि इसमें ऐसा क्या होता है कि इतना महंगा बिकता है। कोविड बीत रहा था। पढ़ाई के साथ-साथ मैंने चॉकलेट को लेकर रिसर्च करना शुरू कर दिया। अपनी कंपनी शुरू की, तब उम्र 16 साल थी। 17 साल की उम्र में एक साल के भीतर ही एक करोड़ के करीब की कंपनी बना ली।’ पूरी कहानी पॉजिटिव स्टोरी के नेक्स्ट एपिसोड में…
hindi_2023_train_421
हरिद्वार से 220 किमी पैदल चलकर भगवान को चढ़ाती जल, आस्था ने दिया हौसला
Noida Shiv Bhakta Manju Sharma Kawar Yatra Story नोएडा के चौड़ा रघुनाथपुर में मेरा घर है। 15 जुलाई को शिवरात्रि के दिन हरिद्वार से लाए गए गंगा जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
मैं मंजू शर्मा, शिव भक्त हूं। बैंक में काम करती हूं। नोएडा के चौड़ा रघुनाथपुर में मेरा घर है। 15 जुलाई को शिवरात्रि के दिन हरिद्वार से लाए गए गंगा जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मैंने हरिद्वार से नोएडा तक की कांवड़ यात्रा अपने जीवन में आठवीं बार पूरी की है। नौ जुलाई को हरिद्वार से कांवड़ उठाया और 14 जुलाई को नोएडा पहुंच गई। नोएडा का कलरिया शिव बाबा मंदिर सिद्धपीठ है, जहां भगवान शंकर को मैंने जल अर्पित किया। दैनिक भास्कर के ‘ये मैं हूं’ में जानिए कि कैसे मैं आस्था की लहरों में डूबती-उतराती रही हूं। आज मैं आपको अपने संघर्ष की कहानी सुनाती हूं। कोविड के दौरान पति के फेफड़े 90% खराब हो गए जीवन में कई संघर्ष देखे हैं। जब कोविड की पहली वेव आई तो पति इसकी चपेट में आ गए। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। 90% तक उनके फेफड़े खराब हो गए। स्थिति इतनी खराब हो गई कि उनकी जान पर आ बनी। तब किसी अस्पताल में भी जगह नहीं मिल रही थी। भगवान शिव की कृपा रही कि संक्रमण धीरे-धीरे कम हुआ और वो सुरक्षित घर लौटे। खबर में आगे बढ़ने से पहले एक पोल में अपनी राय देते चलें- जन्म के चार घंटे बाद बेटे का सिर फटा, सर्जरी पर काफी पैसे खर्च हुए मुझे एक बेटी और दो बेटे हैं। बेटी बड़ी है और पीएचडी कर रही है। एक समय था। जब मुझे अपने दोनों बेटों के इलाज में काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। बड़े बेटे के जन्म के महज 4 घंटे ही बीते होंगे कि मेरी रिश्तेदार के हाथों से वह गिर गया और किसी धारदार लोहे की चीज से टकरा गया। इससे उसका सिर फट गया। तब उसकी जान पर बन आई। साढ़े तीन साल तक बेटे को ऑब्जर्वेशन के लिए एम्स दिल्ली में रखा गया। इसके बाद सर्जरी की गई। सर्जरी भी काफी जटिल थी। जर्मनी से स्पेशल ट्यूब्स इंपोर्ट की गईं तब जाकर सर्जरी हुई। इसमें लाखों रुपए खर्च हुए। छोटे बेटे का पांव जन्म से ही मुड़ा हुआ था बड़े बेटे के आठ साल बाद छोटे बेटे का जन्म हुआ। लेकिन वह क्लबफुट का शिकार हो गया। जन्म से ही उसका दाहिना पैर मुड़ा हुआ था। डेढ़ साल की उम्र में एम्स में उसकी भी सर्जरी हुई। तब घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई। पति ट्रांसपोर्ट के बिजनेस में थे, लेकिन कमाई उतनी ही कि घर किसी तरह चल सके। परिवार को संभालने के लिए बैंक में नौकरी शुरू की मेरा मायका बुलंदशहर के इमरतीनगर में है। 6 बहन और दो भाइयों वाले परिवार में परवरिश हुई। किसी तरह 10वीं तक पढ़ सकी। जब ससुराल में परिवार पर संकट आया तो मैं घबराई नहीं, खुद को मजबूत बनाया। परिस्थितियों से लड़ने का जज्बा पैदा किया। पंजाब नेशनल बैंक में कांट्रैक्ट बेसिस पर एक व्यक्ति की जरूरत थी। मुझे वो नौकरी मिल गई। नौकरी करते हुए मुझे 13 साल हो गए। बैंक में फाइल इधर से उधर ले जाना, डॉक्यूमेंट्स एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच भेजना जैसे काम करती हूं। कई बार मुझे बैंक में परमानेंट करने की बात हुई लेकिन आज तक कांट्रैक्ट पर ही काम कर रही हूं। गंभीर रूप से बीमार पड़ी, हौसला नहीं हारी बेटी ने नेट क्लियर किया, बड़ा बेटा नौकरी करने लगा तब लगा कि चलो अब सबकुछ ठीक हो गया है। पर प्रभु की इच्छा के आगे किसका वश चलता है। मैं भी गंभीर रूप से बीमार हो गई। इलाज के लिए फिर अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ा। इसके इलाज में भी लंबा वक्त लगा। हाइपरथर्मिया ट्रीटमेंट या थर्मल ट्रीटमेंट लेना शुरु किया। यह कितना कारगर रहा, नहीं कह सकती। लेकिन चक्कर आना, उल्टी, थकान जैसी परेशानी हमेशा होती रही। सात साल के बाद कांवड़ यात्रा अब तक मैंने आठ बार कांवड़ यात्रा की है। इस बार सात साल के बाद यह अवसर मिल सका। जब हरिद्वार गई तो गंगा में पानी काफी बढ़ा हुआ था। हमने भोलेनाथ का नाम स्मरण किया और गंगा में डुबकी लगाई। जैसी मान्यता है, मैंने गंगा से ही बालू-मिट्‌टी निकालकर शिवलिंग बनाया और फिर उसका जलाभिषेक किया। मुझे ऐसा करता देख कई लोगों ने इसी तरह शिवलिंग बनाया। हर पांच किमी पर रुककर सुस्ताती घर पर रहते हुए भी पैदल चलने का कोई खास प्रयास नहीं किया। ज्यादातर समय नंगे पैर रहती ताकि इसकी आदत बनी रहे। सात साल बाद कांवड़ उठाया तो थोड़ी परेशानी हुई। लेकिन कांवड़ियों को देख उत्साह से भर उठती। जब कांवड़ में 20-20 लीटर जल ले जाते देखती तो लगता कि सब भोलेनाथ की कृपा है। मैं भी उनके साथ कदमताल करते हुए आगे बढ़ती। हर पांच किमी चलने के बाद थोड़ी देर रुककर शरीर को आराम देती। कांवड़ यात्रा में कई नियमों का ध्यान रखा जाता है कांवड़ यात्रा में कई तरह के धार्मिक नियमों का ख्याल रखना पड़ता है। रास्ते में जहां कहीं भी आप रुकते हैं तो कांवड़ को जमीन पर नहीं रख सकते। इसे हमेशा स्टैंड या डाली पर ही लटकाकर रखा जाता है। अगर गलती से जमीन पर कांवड़ रख दिया तो फिर से कांवड़ में पवित्र जल भरना होता है। हरिद्वार से नोएडा के बीच रूड़की, मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना, गाजियाबाद में हर थोड़ी दूरी पर ऐसे स्टैंड बने होते हैं, जहां आप आसानी से कांवड़ रख सकते हैं। कांवड़ को हमेशा स्नान करने के बाद ही उठाना चाहिए। खाना खाने, सोने, टॉयलेट जाने के बाद बिना स्नान किए कांवड़ नहीं उठा सकते। वैसे कांवड़ भी कई तरह के हैं सामान्य कांवड़, डाक कांवड़, खड़ी कांवड़ और दांडी कांवड़। हर कांवड़ के अपने नियम और महत्व होते हैं। हरिद्वार से जब जल लेकर आते हैं तो शिवालयों में कांवड़ के हिसाब से तैयारी होती है। मुफ्त में कहीं नहीं खाया, न ही किसी से कोई सेवा ली हरिद्वार से नोएडा के बीच हर जगह रास्ते में लोग सेवा करने को तत्पर दिखते हैं। लोग खाना खिलाते हैं, पानी पिलाते हैं। पैरों में छाले पड़ने, भीगने पर बुखार आने, शरीर में दर्द होने पर संस्थाओं के लोग दवा देते हैं। रास्ते में लोग मुझसे पूछते ‘भोली! खाना ले’। मैं इनकार कर देती। महिला कांवड़ियों को ‘भोली’ और पुरुष कांवड़ियों को ‘भोले’ कहते हैं। मैं सड़क किनारे बने ढाबों और होटलों में अपने पैसों से ही खाने-पीने की चीजें खरीदती। भोलेनाथ की कृपा रही कि पांच दिनों में 220 किमी की यात्रा तय कर सकुशल नोएडा घर पहुंच गई। पैरों के तलवे थोड़े सख्त हुए लेकिन जख्म नहीं बने। जलाभिषेक के बाद ही घर आई शिवरात्रि से एक दिन पहले ही मैं नोएडा पहुंच गई। यहां मंदिर मेरे घर से कुछ ही दूरी पर है। लेकिन मैं मंदिर के बाहर ही बैठी रही। रातभर कांवड़ियों के साथ शि‌व के भक्ति गीत बज रहे थे। अगले दिन सुबह भगवान शिव को जलाभिषेक कर घर लौटी। 2016 तक पति-पत्नी साथ ही कांवड़ यात्रा करते सात साल पहले तक हम पति-पत्नी साथ में ही कांवड़ यात्रा करते। लेकिन पति को स्लिप डिस्क की परेशानी हो गई। उन्हें चलने-फिरने में भी दिक्कत होने लगी। इसलिए अकेले ही कांवड़ यात्रा करनी पड़ी। हालांकि पति का भी कांवड़ मैं इस बार लेकर गई। मैं जब हरिद्वार से कांवड़ यात्रा की तैयारी कर रही थी तब मेरा छोटा बेटा केदारनाथ गया हुआ था। मुश्किलें कितनी भी हों, घबराएं नहीं परेशानियों के बादल छाएं तो धीरज की चादर ओढ़ लें। भगवान में भरोसा रखें क्योंकि ये कहा जाता है कि विश्वास पहाड़ों को हिला देता है। जीवन में दुख तो आते ही रहते हैं इनसे घबरा कर भागे क्यों? जैसे सुख में रहते हैं वैसे ही दुख के दिनों में अच्छी सोच और अच्छे कर्मों के साथ हौसला बनाए रखें।
hindi_2023_train_422
ईशान ने कहा- ऋषभ के टिप्स काम आए; बैटर ने 33 गेंद पर फिफ्टी लगाई
India-West Indies (INDWI) Test; भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन भारत से मोहम्मद सिराज ने फ्लैट पच पर 5 विकेट लिए
भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन भारत से मोहम्मद सिराज ने फ्लैट पिच पर 5 विकेट लिए, वहीं विकेटकीपर बैटर ईशान किशन ने 33 गेंद पर फिफ्टी लगाई और 52 रन की नॉट आउट पारी खेली। मैच के बाद ईशान ने कहा, 'वेस्टइंडीज आने से पहले NCA में ऋषभ (पंत) से बातें कीं। उन्होंने मुझे कुछ बैटिंग टिप्स दीं, जिनसे मैं अच्छा परफॉर्म कर सका।' वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'फ्लैट विकेट पर 5 पिच लेना आसान नहीं था। लेकिन बॉल रिवर्स स्विंग हो रही थी, मैंने उसी का फायदा उठाया।' जानते हैं दोनों खिलाड़ियों ने मैच के बाद क्या कहा, शुरुआत सिराज से... फ्लैट पिच पर 5 विकेट 'फ्लैट पिच पर 5 विकेट लेना इतना आसान नहीं है। मैं अपने फिटनेस ट्रेनर सोहम भाई को थैंक्यू कहना चाहूंगा, उन्हीं की वजह से मेरी फिटनेस इम्प्रूव हुई और मैं लम्बे स्पेल डालने के बाद भी अच्छा परफॉर्म कर सका। बॉल रिवर्स स्विंग हो रही था, मैंने उसका फायदा उठाया, लाइन-लेंथ पकड़ कर बॉलिंग की और मुझे विकेट मिले।' जिम्मेदारी को चैलेंज के रूप में देखना 'मुझे जिम्मेदारी लेना अच्छा लगता है। सीनियर पेसर्स के बिना तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मुझ पर रहती है, मैं इसे चैलेंज के रूप में देखता हूं और मुझे चैलेंज लेना पसंद है। इतनी गर्मी, ह्यूमिडिटी और बारिश के बीच पेसर्स के लिए लम्बे स्पेल डालना आसान नहीं है। मैं अपनी बॉडी को वॉर्म-अप रखने की कोशिश करता हूं, जितना हो पाता है उतना सिचुएशन के हिसाब से बॉलिंग करने पर ही ध्यान देता हूं।' मुकेश को फ्लैट पिच की आदत 'मुकेश नया खिलाड़ी नहीं है। उसने रणजी ट्रॉफी में बहुत मुश्किल पिच पर परफॉर्म कर टीम में जगह बनाई। रणजी में इससे भी ज्यादा फ्लैट विकेट (पिच) रहते हैं, मुकेश ने वहां विकेट लिए हैं। वहां परफॉर्मेंस देना बड़ा अचीवमेंट है। भारत के लिए पहला मैच खेलना, वो भी सीधा टेस्ट मैच, मुश्किल तो रहता है लेकिन वो अपनी लाइन-लेंथ को मैंटेन कर अच्छी बॉलिंग कर रहा है। हमें तो जब भी मौका मिलता है हम उसे (मुकेश को) सताते हैं, उसके बारे में पूछते रहते हैं। दिमाग में यही रहता है कि अपने फास्ट बॉलर के साथ बॉन्डिंग बनाए ताकि वो अपनी चीजें शेयर करें और अपना परफॉर्मेंस खुल कर दे।' ईशान एग्रेसिव बैटिंग करता है 'ईशान एग्रेसिव बैटिंग ही करता हैं, उसमें ऋषभ पंत की कमी को पूरी करने की क्षमता है। इसीलिए उसे बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन मिला और उसे तेजी से रन बनाने के लिए कहा गया। ईशान ने भी टीम प्लान पर काम किया और तेजी से रन बनाए।' ईशान बोले- ऋषभ की टिप्स काम आईं मैच के बाद ईशान किशन बोले, 'मैं वेस्टइंडीज आने से पहले NCA में था। वहां ऋषभ भी था। उसने मुझे टेस्ट में बैट पोजिशन और टेक्निक जैसे कुछ पॉइंट्स पर काम करने के लिए कहा। हम दोनों इंडिया अंडर-19 और जूनियर क्रिकेट से एक साथ खेल रहे हैं। मुझे भी चाहिए था कि कोई मुझे अपनी बैटिंग इम्प्रूवमेंट के टिप्स दे, उससे बात कर के बहुत अच्छा लगा और मैं इस पारी के लिए उनका शुक्रगुजार रहूंगा।' ईशान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू किया। तब वह एक ही रन बना सके, लेकिन दूसरे टेस्ट में उन्होंने 25 और 52* रन की पारियां खेलीं। दूसरी पारी में उन्होंने 34 गेंदों पर ही 4 चौके और 2 छक्के लगाए और टीम का स्कोर 24 ओवर में ही 181 रन तक पहुंचा दिया। भारत को पांचवें दिन 8 विकेट की जरूरत भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट में पांचवें दिन का खेल आज खेला जाएगा। वेस्टइंडीज को 365 रन का टारगेट मिला है, टीम ने 2 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। भारत को मैच और सीरीज जीतने के लिए 90 ओवर में 8 विकेट चाहिए, वहीं वेस्टइंडीज को सीरीज 1-1 से बराबर करने के लिए इतने ही ओवरों में 289 रन की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर... स्पोर्ट्स की ये खबरें भी पढ़ें... कोहली 500वें इंटरनेशनल मैच में शतक लगाने वाले पहले बैटर भारत-वेस्टइंडीज के 100वें टेस्ट का दूसरा दिन विराट कोहली के रिकॉर्ड्स के नाम रहा। कोहली ने ऑलटाइम ग्रेट बैटर सर डॉन ब्रैडमैन, सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड भी तोड़े। इतना ही नहीं, वे वे 500वें मुकाबले में शतक जमाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए। पूरी खबर पढ़ें... त्रिनिदाद टेस्ट के दूसरे दिन भारत 352 रन से आगे 500वें मुकाबले में विराट कोहली के शतक के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मजबूत शुरुआत की है। टीम दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद 352 रन आगे है। त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में शुक्रवार रात को वेस्टइंडीज ने एक विकेट पर 86 रन बना लिए। कप्तान कैग ब्रेथवेट 37 और कर्क मैकेंजी 14 रन पर नाबाद लौटे, जबकि तेगनारायण चंद्रपॉल 33 रन बनाए। पूरी खबर पढ़ें...
hindi_2023_train_423
'SGPC श्री अमृतसर' चैनल पर पहले दिन 5 घंटे में 40 हजार लोगों ने सुनी
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल द्वारा अपने यूट्यूब चैनल SGPC श्री अमृतसर पर आज सुबह गुरबाणी का पहला लाइव प्रसारण किया गया। इस प्रसारण ने पहले ही दिन रिकॉर्ड भी बनाया।
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल द्वारा अपने यूट्यूब चैनल SGPC श्री अमृतसर पर आज सुबह गुरबाणी का पहला लाइव प्रसारण किया गया। इस प्रसारण ने पहले ही दिन रिकॉर्ड भी बनाया। SGPC श्री अमृतसर श्री हरिमंदिर साहिब में गुरबाणी कीर्तन का प्रसारण विश्व भर में पहुंचाने के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा अपना चैनल 'SGPC श्री अमृतसर' शुरू किया गया है। शिरोमणि कमेटी द्वारा अपना निजी सैटेलाइट चैनल स्थापित किए जाने तक निजी चैनल की मदद से गुरबाणी के कीर्तन का सीधा प्रसारण जारी रखा जाएगा। सुबह साढ़े 3 बजे से साढ़े 8 बजे तक, दोपहर साढ़े 12 बजे से ढाई बजे तक, शाम साढ़े 6 बजे से रात साढ़े 8 बजे तक 3 समय गुरबाणी का लाइव प्रसारण होगा। 40 हजार पहुंची व्यूज संख्या आज सुबह पहले लाइव प्रसारण ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया। गुरबाणी के लाइव प्रसारण के व्यूज ने रिकॉर्ड तोड़ा है। जिस समय गुरबाणी लाइव की जा रही थी, उस दौरान करीब 12 से 15 हजार लोग इसे लाइव देख रहे थे। प्रसारण के आखिर तक व्यूज संख्या करीब 40 हजार तक पहुंच गई थी। लाइव स्ट्रीम बंद होने के बाद भी सुबह के प्रसारण के व्यूज लगातार बढ़ते गए। 'SGPC श्री अमृतसर' यूट्यूब चैनल शिरोमणि कमेटी श्री दरबार साहिब से गुरबाणी का लाइव प्रसारण संगत तक यूट्यूब चैनल SGPC श्री अमृतसर से पहुंचाएगी। बताया गया है कि करीब 3 महीने तक शिरोमणि कमेटी द्वारा अपना टीवी चैनल भी बना लिया जाएगा। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के आदेशों पर शिरोमणि कमेटी ने टीवी के लिए फिलहाल पहले वाले निजी चैनल को ही अधिकार दिए हैं। चैनल की शुरुआत श्री अखंड पाठ का भोग डालकर चैनल की शुरुआत गुरमति परंपरा के अनुसार, श्री अखंड पाठ का भोग डालकर की गई। इसके बाद गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हाल में विशेष समारोह किया गया। शिरोमणि कमेटी के प्रधान ने वेब चैनल की शुरुआत के अवसर पर संगत को बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही सैटेलाइट चैनल शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्री हरिमंदिर साहिब से गुरबाणी प्रसारण के सभी अधिकार शिरोमणि कमेटी के पास ही रहेंगे। नतीजतन कोई अन्य चैनल इसे नहीं चला सकेगा।
hindi_2023_train_424
मरने वालों में 4 सैनिक; हादसे की वजह तकनीकी खराबी
सूडान में शनिवार को एक प्लेन क्रैश होने से नौ लोगों की मौत हो गई। इसमें चार सैनिक भी शामिल हैं। हादसे में एक बच्ची बच गई है। Nine killed in Sudan air crash, army cites 'technical' issue
पोर्ट सूडान एयरपोर्ट पर रविवार को एक सिविल एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस हादसे में चार सैन्यकर्मियों सहित 9 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, सेना ने बताया कि हादसा विमान में तकनीकी खराबी की वजह से हुआ। दुर्घटना में एक बच्ची की जान बच गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 साल पहले सैन्य विमान क्रैश हुआ था सितंबर 2021 में सूडान की राजधानी खार्तूम में एक सैन्य विमान क्रैश हो गया था। हादसे में प्लेन में सवार लेफ्टिनेंट कर्नल सहित तीन अधिकारियों की मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई थी। बयान में कहा गया था कि बुधवार को अल-शेगीलाब के पास विमान क्रैश हो गया। जिसमें तीन अधिकारियों की मौत हुई है। प्लेन क्रैश से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें... पायलट की मेडिकल इमरजेंसी के बाद पैसेंजर ने उड़ाया प्लेन, लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिका में एक निजी विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना 15 जुलाई यानी शनिवार की है। दरअसल, इस प्लेन के 79 साल के पायलट की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद 68 साल की महिला पैसेंजर ने प्लेन का कंट्रोल अपने हाथों में ले लिया। लैंडिंग के दौरान प्लेन का पंखा टूट गया। पढ़ें पूरी खबर...
hindi_2023_train_425
पंचायत चुनाव में हिंदुओं को नहीं साध पाई पार्टी, मुस्लिम TMC से दूर जा रहे
West Bengal Gram Panchayat Election Result Latest Analysis - Why Bjp Vote reduced And Why Mamata Banerjee's Party Could Not Win Muslim Votes. पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि BJP का वोट शेयर लोकसभा चुनाव के मुकाबले करीब आधा रह गया है।
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि BJP का वोट शेयर लोकसभा चुनाव के मुकाबले करीब आधा रह गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को 40% वोट मिले थे। पंचायत चुनाव में ये 23% रह गए। चिंता की बात ममता बनर्जी के लिए भी है। उनकी पार्टी TMC को एकतरफा मिलते आए मुस्लिम वोट कांग्रेस-लेफ्ट और दो साल पुरानी पार्टी इंडियन सेकुलर फ्रंट की ओर शिफ्ट होते दिख रहे हैं। इसका असर 2024 के लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों की परफॉर्मेंस पर पड़ सकता है। पंचायत चुनाव में TMC को रिकॉर्ड जीत मिली है। पार्टी ने 51.5% वोट के साथ जिला परिषद की 95%, पंचायत समिति की 79% और ग्राम पंचायत की 66% सीटें जीती हैं। BJP का वोट शेयर 22.9% रहा। पार्टी ने ग्राम पंचायत की 18.24%, पंचायत समिति की 12.25% और जिला परिषद की 26% सीटें जीती हैं। लेफ्ट ने 13.2% वोट शेयर के साथ ग्राम पंचायत 5.8%, पंचायत समिति की 2.3% और जिला परिषद की 2% सीटें जीती हैं। कांग्रेस का वोट शेयर 6.42 फीसदी रहा। पार्टी ने 4.82 फीसदी ग्राम पंचायत, 3.2 फीसदी पंचायत समिति और 12 फीसदी जिला परिषद सीटें जीतीं। हालांकि, कोलकाता हाईकोर्ट ने फाइनल रिजल्ट डिक्लेयर करने पर रोक लगाई है। इस बार के पंचायत चुनाव में BJP को 2018 के पंचायत चुनाव से ज्यादा सीटें मिली हैं। हालांकि, इसे लोकसभा और विधानसभा के वोट शेयर से देखा जाए तो पार्टी के लिए फिक्र करने की बात है। TMC के मुस्लिम वोटबैंक में भी सेंधमारी पंचायत चुनावों में BJP जिस तरह हिंदू वोटों को एकजुट नहीं कर पाई, उसी तरह TMC के लिए मुस्लिम वोटों को एकजुट रखना मुश्किल हो गया। पश्चिम बंगाल में करीब 27% मुस्लिम आबादी है। अब तक इनके एकमुश्त वोट TMC को मिलते आए थे। पंचायत चुनाव के नतीजे बताते हैं कि अब इसमें सेंधमारी हो रही है। ये वोट कांग्रेस, लेफ्ट और इंडियन सेक्युलर फ्रंट यानी ISF की ओर शिफ्ट हुए हैं। 2021 में बनी पार्टी ISF ने मुस्लिम बहुल भांगड़ में 43 सीटें जीती हैं। साउथ 24 परगना जिले के भांगड़-2 ब्लॉक की 10 ग्राम पंचायतों की 218 में से 132 सीटों पर चुनाव हुए थे। इनमें TMC को 63 सीटें मिलीं। ममता की पार्टी 86 सीटें निर्विरोध जीती। भांगड़ विधानसभा सीट भी ISF के पास है। TMC के एक सीनियर लीडर ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘हमें मुस्लिम वोटों के बंटने का अंदेशा था। इसलिए हमने भांगड़ में ISF को रोकने के लिए पूरी ताकत लगाई थी। वहां कैंडिडेट भी इसलिए बदले गए, क्योंकि उन पर करप्शन के आरोप थे। इसके बावजूद ISF की अच्छा परफॉर्मेंस हमारे लिए चिंता की बात है। हमें नई स्ट्रैटजी के साथ मैदान में उतरना होगा।’ भांगड़ की तरह मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद और मालदा में भी TMC की पकड़ कमजोर हो रही है। मार्च 2023 में मुर्शिदाबाद की सागरदिघी सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी कांग्रेस से हार गई थी। पहले ये सीट TMC के पास थी। मंत्री सुब्रत साहा के निधन के बाद यहां चुनाव हुए थे। हालांकि, बाद में कांग्रेस से जीते हुए कैंडिडेट बायरन बिस्वास TMC में शामिल हो गए थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में BJP ने बंगाल में 18 सीटें जीती थीं। उसका वोट शेयर भी 40% पर पहुंच गया था। इस जीत की वजह हिंदू वोटों का मिलना बताया गया। जंगलमहल से लेकर नॉर्थ बंगाल तक हिंदू वोट BJP के पक्ष में लामबंद हुए थे। 2023 आते-आते कहानी बदल गई है। 40% वोट शेयर वाली BJP पंचायत चुनाव में 23% वोट शेयर पर आ चुकी है। एक्सपर्ट मानते हैं कि 2019 में BJP ने हिंदू वोट बैंक को एकजुट किया था, वो अब पार्टी से दूर जा रहा है। BJP ने 2024 में पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 25 सीटें जीतने का टारगेट रखा है। पंचायत चुनाव के नतीजों से ये टारगेट हासिल करना मुश्किल लग रहा है। BJP जहां मजबूत थी, वहां भी जीत का ग्राफ गिर रहा कोलकाता की रविंद्र भारती यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. विश्वनाथ चक्रवर्ती कहते हैं, 'पंचायत चुनाव में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है। कई लोग वोट नहीं डाल पाए। करप्शन भी हुआ, विनिंग सर्टिफिकेट में गड़बड़ी हुई। इससे पूरी प्रोसेस पर ही सवाल खड़े होते हैं।’ ‘एक बड़ी बात ये समझ आ रही है कि BJP का ग्राफ नीचे जा रहा है। BJP नॉर्थ बंगाल, जंगल महल और वेस्टर्न पार्ट में मजबूत थी। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी ने यहीं बेहतर परफॉर्म किया था। पार्टी अब यहां नीचे जा रही है। BJP को नॉर्थ में आदिवासी, गोरखा, राजवंशी और जंगल महल में कुर्मी-ट्राइबल का साथ नहीं मिला।’ डॉ. चक्रवर्ती के मुताबिक, ‘TMC भी मुस्लिम वोटों को एकजुट नहीं रख पा रही है। मालदा-मुर्शिदाबाद में मुस्लिम वोट बंटे हैं। नेशनल लेवल पर कांग्रेस और लेफ्ट के TMC के साथ आने से लोकल लेवल पर कार्यकर्ताओं में गुस्सा है।' 'राज्य में कांग्रेस और लेफ्ट के कार्यकर्ता TMC के खिलाफ लड़ रहे हैं। TMC को सत्ता से हटाने के लिए जान तक देने से पीछे नहीं हट रहे। उधर, दिल्ली में इन पार्टियों की लीडरशिप आपस में हाथ मिला रही है। हालांकि, ये अब तक क्लियर नहीं हुआ है कि राज्य में कौन सी पार्टी किसके साथ और किसके खिलाफ चुनाव लड़ने वाली है।’ सांप्रदायिक मुद्दों की ओर लौट सकती है BJP… सीनियर जर्नलिस्ट स्निग्धेंदु भट्टाचार्य कहते हैं, ‘पश्चिम बंगाल में लोकल लीडर्स चाहते हैं कि लेफ्ट-कांग्रेस का गठबंधन BJP-TMC के खिलाफ चुनाव लड़े। नेशनल लेवल पर कांग्रेस और TMC क्या सोच रही हैं, अभी ये क्लियर नहीं है।’ स्निग्धेंदु भट्टाचार्य कहते हैं, ‘BJP का वोट शेयर तेजी से कम जरूर हुआ है, लेकिन PM मोदी के चेहरे पर लोकसभा चुनाव होगा और नेशनल लीडर्स प्रचार के लिए आएंगे, तो BJP का वोट परसेंटेज बढ़ना तय है। 2019 में BJP को मिले वोट एंटी TMC थे। ये वोट बैंक अब भी है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में BJP 10 से 12 सीटें जीत सकती है।’ ‘BJP के लिए चिंता लेफ्ट और कांग्रेस का वोट बैंक बढ़ना है। दोनों का वोट बैंक मिलाकर अभी 20% के आसपास है। लोकसभा चुनाव तक यदि ये थोड़ा और बढ़ जाता है, तो BJP का वोट शेयर कम हो जाएगा, क्योंकि लेफ्ट के वोट ही BJP में शिफ्ट हुए हैं। BJP की पूरी कोशिश लेफ्ट के जनाधार को रोकने की होने वाली है।’ ‘पार्टी सिर्फ डेवलपमेंट के इश्यू पर चुनाव लड़ती है, तो हिंदू वोटों को अपनी तरफ नहीं कर पाएगी। ऐसे में पूरे चांस है कि आने वाले टाइम में BJP बंगाल में सांप्रदायिक मुद्दे तेजी से उछालेगी। ध्रुवीकरण की कोशिश होगी। हिंदू-मुस्लिम में वोट बंटते हैं तो इसका सीधा फायदा BJP को होगा।’ BJP प्रवक्ता बोले- हम चाहते हैं TMC, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ें… पश्चिम बंगाल BJP के चीफ स्पोक्सपर्सन शमिक भट्टाचार्य कहते हैं, 'पंचायत चुनाव के नतीजों को हम नहीं मानते। काउंटिंग स्टेशन पर सारे सर्टिफिकेट फाड़ दिए गए। हमारे लोग जिन काउंटिंग सेंटर में अंदर रह पाए, वहां नतीजे ठीक आए।' लेफ्ट-कांग्रेस और TMC के साथ चुनाव लड़ने पर भट्टाचार्य कहते हैं कि हम तो चाहते हैं कि ये तीनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ें। इससे हमें फायदा होगा। वे कहते हैं- 2018 में हमारे सिर्फ 3 विधायक और 2 सांसद थे। 2023 में 70 विधायक और 16 सांसद हैं। जीते तो 77 विधायक थे, लेकिन कुछ को डरा-धमकाकर तोड़ दिया गया। अब आगे आप देखते रहिए क्या होता है। पंचायत चुनाव के दौरान 30 दिन में 36 मर्डर हुए पश्चिम बंगाल में 2018 में हुए पंचायत चुनाव में भी बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। इसका नुकसान TMC को लोकसभा चुनाव में उठाना पड़ा था। तब BJP ने 18 सीटें जीती थीं। इस बार पंचायत चुनाव में फिर हिंसा हुई है। नॉमिनेशन से लेकर वोटिंग होने तक 30 दिन में 36 पॉलिटिकल मर्डर हुए। 18 लोग तो सिर्फ वोटिंग वाले दिन यानी 8 जुलाई को मारे गए। विरोधियों पर बम फेंके गए, फायरिंग की गई, घर से खींचकर कार्यकर्ताओं को मारा गया। ये सब सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स और दूसरे राज्यों से आई पुलिस के 59 हजार जवानों की तैनाती के बावजूद हुआ। ऐसे में TMC के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोकसभा चुनाव में TMC को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। हिंसा नहीं होती तो पार्टी फायदे में रहती।
hindi_2023_train_426
ट्रैफिक रूल तोड़ने के नाम पर ₹5000 लिए; VIDEO वायरल होने पर सस्पेंड
Delhi Constable South Korean Youtuber Viral Video Controversy. Follow Delhi Traffic Rules Latest News, Top News Headlines And Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
दिल्ली में एक ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल ने साउथ कोरियन यूट्यूबर से 5 हजार रुपए हड़प लिए। कॉन्स्टेबल ने यूट्यूबर पर ट्रैफिक रूल तोड़ने का आरोप लगाकर फाइन के तौर पर ये रकम ली, लेकिन इसकी कोई रसीद नहीं दी। इस दौरान यूट्यूबर की कार में लगे कैमरे में पूरा मामला रिकॉर्ड हो गया। बाद में यूट्यूबर ने वीडियो अपने अकाउंट पर पोस्ट कर दिया, जहां से ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उस कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी है। टूरिस्ट ने रिश्वत देने के बाद थैंक-यू बोला वीडियो में दिख रहा है कि यूट्यूबर खुली सड़क पर कार ड्राइव कर रहा है। एक चौराहे के आगे कॉन्स्टेबल ने उसकी गाड़ी रोकी और उससे कहा कि वह गलत लेन में ड्राइव कर रहा है। इसके बाद उसने यूट्यूबर से जुर्माने के तौर पर 5 हजार रुपए कैश मांगे। यूट्यूबर पुलिसकर्मी की बात नहीं समझ पाया और उसे 500 रुपए देने लगा। पुलिसकर्मी के मना करने के बाद यूट्यूबर ने उसे पूरे 5000 रुपए दे दिए। इसके बाद यूट्यूबर ने पुलिसकर्मी को हाथ जोड़कर थैंक-यू बोला और उससे हाथ मिलाया। शायद तब उसे समझ नहीं आया होगा कि उससे रिश्वत ली जा रही है। विदेशी टूरिस्ट के यूट्यूब पर 13.4 लाख सब्सक्राइबर्स मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना लगभग एक महीने पुरानी है। वीडियो में दिख रहे कॉन्स्टेबल का नाम महेश चंद है। वहीं, साउथ कोरियाई यूट्यूबर के यूट्यूब पर 13 लाख 40 हजार सब्सक्राइबर्स हैं। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया कि सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी को जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है। विदेशी टूरिस्टों के साथ बदतमीजी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... मुंबई में कोरियन महिला से लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान छेड़छाड़:जबरन चूमने की कोशिश की, आरोपी अरेस्ट मुंबई में नवंबर 2022 में एक कोरियाई महिला ह्योजेयॉन्ग पार्क से छेड़छाड़ की गई। दक्षिण कोरिया की महिला लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। तभी वहां दो लड़के आए और टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसे छेड़ने लगे। एक ने हाथ पकड़कर उसे गाड़ी पर बिठाने की कोशिश की। जब महिला ने इनकार किया तो उसे जबरन चूमने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ें... बेंगलुरु के मार्केट में नीदरलैंड के यूट्यूबर से बदतमीजी: व्लॉग बनाने के दौरान दुकानदार ने हाथ पकड़कर धक्का दिया बेंगलुरु के चिकपेटे मार्केट में नीदरलैंड के एक यूट्यूबर से एक स्थानीय दुकानदार ने बदतमीजी की। आरोपी दुकानदार ने उसे धक्का भी दिया। यूट्यूबर प्रेडो मोटा ने इस घटना का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें...
hindi_2023_train_427
दिल्ली ऑर्डिनेंस पर कांग्रेस के स्टैंड पर सहमति जताई; बाजवा की आज खड़गे से मुलाकात
Punjab Congress leader Navjot Singh Sidhu On Arvind Kejriwal Over Centre Ordinance पंजाब कांग्रेस और AAP के गठबंधन की चर्चाएं जोरों पर हैं। इसी बीच जहां पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ऑर्डिनेंस के मुद्दे पर AAP और अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया
पंजाब कांग्रेस और AAP के गठबंधन की चर्चाएं जोरों पर हैं। इसी बीच जहां पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ऑर्डिनेंस के मुद्दे पर AAP और अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया। वहीं पंजाब कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा आज राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे। वहीं, इससे पहले कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली ऑर्डिनेंस पर कांग्रेस के स्टैंड को लेकर अपनी सहमति जाहिर की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गवर्नर और लेफ्टिनेंट गवर्नर चुने हुए नुमाइंदों को अपनी कठपुतली नहीं बना सकते। पंजाब कांग्रेस के अनुसार, वह आम आदमी पार्टी के साथ जाने के सख्त खिलाफ हैं। प्रताप बाजवा और राजा वड़िंग ने INDIA गठबंधन को लेकर काफी विरोध जताया है, लेकिन इसके बावजूद पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी की राय के खिलाफ दिल्ली ऑर्डिनेंस पर AAP का साथ दिया है। दरअसल, दिल्ली सरकार की शक्तियों को लेकर उप-राज्यपाल (LG) और AAP सरकार के बीच टकराव जारी है। AAP द्वारा केंद्र सरकार द्वारा लाए गए ऑर्डिनेंस का सख्त विरोध किया जा रहा है। ऑर्डिनेंस पर AAP को कांग्रेस का समर्थन मिला है। सिद्धू ने कहा- LG सरकार को नहीं दे सकते हिदायत नवजोत सिंह सिद्धू ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान दिल्ली ऑर्डिनेंस पर अपनी सहमति प्रकट की है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल और लेफ्टिनेंट गवर्नर चुने हुए नुमाइंदों को अपनी कठपुतली नहीं बना सकते। दोनों इस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को गुलाम नहीं बना सकते। सिद्धू ने कहा कि LG किसी भी चुनी हुई सरकार को हिदायत नहीं दे सकते। उन्होंने केंद्र सरकार के ऑर्डिनेंस के विरोध में कहा कि यदि यह सरकार रही तो देश नहीं रहेगा, देश का लोकतंत्र नहीं रहेगा।
hindi_2023_train_428
ज़्यादातर राज्यों में भारी बारिश, बिहार में धूप, गर्मी और सूखा
क्या राजस्थान, क्या गुजरात, क्या पंजाब- हिमाचल और क्या मध्यप्रदेश - महाराष्ट्र, सब के सब डूबे पड़े हैं बारिश की छाँव में। कई दिन बीत गए, यहाँ बूढ़ा आकाश भी साँझ से ही ऊँघने लगता है। जब बारिश सुस्ताती है- घर की खिड़कियों से छोटे-monsoon updates delhi maharashtra himachal bihar
क्या राजस्थान, क्या गुजरात, क्या पंजाब- हिमाचल और क्या मध्यप्रदेश - महाराष्ट्र, सब के सब डूबे पड़े हैं बारिश की छाँव में। कई दिन बीत गए, यहाँ बूढ़ा आकाश भी साँझ से ही ऊँघने लगता है। जब बारिश सुस्ताती है- घर की खिड़कियों से छोटे- छोटे आकाश के टुकड़े दिखाई देते हैं। अलग- अलग आकार के, अलग- अलग रंगों में और शक्लें भी सबकी अलग- अलग। जी करता है इन सबको सी कर एक रंग- बिरंगा आकाश बना दें। कुल मिलाकर बारिश इन प्रदेशों की कल्पना को नया आकाश दे रही है। दूसरी तरफ़ बेचारा बिहार है। अब भी ऐसे तप रहा है जैसे तवा तपता है। उत्तर और पश्चिमी भारत में बाढ़ और बिहार में राहत की एक बूँद तक नहीं। यहाँ लोगों का जी करता है कि जाएँ बैजनाथ धाम और मंदिर के बाहर बैठकर कहें कि हे! मंदिर में बैठे ईश्वर जी! घण्टियों की खामोशी से मायूस हो क्या? अगर हाँ, तो आओ बाहर… मेरे पास आकर बैठो… और सुनो झनकार मेरी ज़ंजीरों की! ये मेरे पैरों और हाथों और पूरे बदन पर लिपटी हुई ज़ंजीरों को जरा छूकर तो देखो। जब आप पानी नहीं बरसाते तो ये ज़ंजीरें मुझे और कसकर जकड़ लेती हैं। जब आप बहुत बरसते हो, बाढ़ लाते हो, तो ये ज़ंजीरें मुझे खींचकर ले जाती हैं तेज धारा की तरफ़! आप बिहार में ही बैठे हो तो कम से कम इतना तो करो! इतना तो बरसो कि मैं धान रोपनी कर सकूँ। और फिर यह इल्तिजा भी कर सकूँ कि इतना भी मत बरसना कि मेरा बिचडा (धान की पौध) ही बह जाए या सड़ जाए और मेरे मुँह से चावल का दाना तक दूर जा गिरे! हे ईश्वर! हमें नहीं चाहिए उत्तर और पश्चिम जैसा मेघ मल्हार। हमें तो कुछ बूँदें बख्श दीजिए। बारिश की एक छोटी सी बूँद, जिसकी आवाज़ उनकी मूसलाधार से एकदम अलग- थलग हो! जो मासूम-सी घास की पत्ती या धान की चोटी पर आकर बैठ जाए! उस पानी की तरह जो लहरों के साथ किनारे तक आने की बजाय किसी सीपी के सीने में छूट जाता है! हे! ईश्वर, माना कि हम रातों के पाले हुए उजाले हैं। फुटपाथों के रहने वाले हैं। यह भी ठीक है। यह भी माना कि समन्दर हमारी जागीर नहीं। लेकिन उसकी लहरों पर उन उत्तर और पश्चिम वालों की कम्पनी का ठप्पा भी तो नहीं लगा है। कुछ तो महर करो! हमारी अरज सुनो। अब तो सुनो!
hindi_2023_train_429
सांस की नली और फेफड़ों पर सबसे ज्यादा असर, अस्थमा का भी खतरा
Air Pollution Side Effects Research by McMaster University । फ्रेश एयर में सांस लेने वाले मरीजों की तुलना में प्रदूषित हवा में सांस लेने वाले पेशेंट्स 4 दिन ज्यादा अस्पताल में भर्ती रहते हैं।
एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि एयर पॉल्यूशन की वजह से लोग 10 साल जल्दी बूढ़े हो रहे हैं। रिसर्च में कहा गया कि जहरीली हवा के संपर्क में आने वालों को कोविड-19 में बिल्कुल वैसा एक्सपीरिएंस हुआ जैसा उनसे 10 साल बड़े व्यक्ति को हुआ। फ्रेश एयर में सांस लेने वाले मरीजों की तुलना में प्रदूषित हवा में सांस लेने वाले पेशेंट्स 4 दिन ज्यादा अस्पताल में भर्ती रहते हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि प्रदूषित हवा सांस की नली और फेफड़ों पर सीधा असर डाल रही है। इससे अस्थमा जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। वहीं, एक अन्य रिसर्च में कहा गया कि वातावरण और डिप्रेशन का असर भी लोगों की उम्र पर होता है। मैकमास्टर यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित शहरी इलाकों और डिप्रेशन में रहना हमें जल्द बूढ़ा कर सकता है। वातावरण और बायोलॉजिकल ऐज का ये कोरिलेशन व्यक्तिगत स्वास्थ्य और व्यवहार संबंधी रिस्क फैक्टर्स को एनालाइज करने के बाद भी बना रहता है। इस खबर में हम सबसे पहले बात करेंगे एयर पॉल्यूशन के कारण जल्द आने वाले बुढ़ापे की- वायु प्रदूषण से लोग 36% ज्यादा बीमार पड़ते हैं बेल्जियम में हुई रिसर्च के मुताबिक, एयर पॉल्यूशन के कारण लोग 36% ज्यादा बीमार पड़ते हैं। वहीं, डेनमार्क में हुई एक रिसर्च में कहा गया कि वायु प्रदूषण के कारण कोविड-19 मरीजों की मौत का रिस्क 23% बढ़ गया है। 300 कोविड-19 मरीजों पर स्टडी हुई रिसर्चर्स ने मई 2020 से मार्च 2021 के बीच अस्पताल में भर्ती हुए 300 कोविड मरीजों पर स्टडी की। इनके घरों में पाए गए तीन प्रदूषकों- सूक्ष्म कण, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और राख (लकड़ी जलाने के बाद बचने वाला काला पाउडर) से जुड़ा डेटा कलेक्ट किया। इसके अलावा संपर्क में आने वाले पॉल्यूशन के लेवल को भी रिकॉर्ड किया गया। रिसर्च में सामने आया कि अस्पताल में भर्ती होने के एक हफ्ते पहले जो लोग पॉल्यूशन के ज्यादा लेवल (75%) के संपर्क में आए वो पॉल्यूशन के कम लेवल (25%) के संपर्क में आने वालों की तुलना में 4 दिन ज्यादा अस्पताल में भर्ती रहे। रिसर्च में ये भी पाया गया कि वायु प्रदूषण के निम्न स्तर के परिणामस्वरूप स्वास्थ्य में सुधार हुआ, जो कि रेमडेसिविर जैसी कोविड के इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली दवाओं के 40-80% फायदे के बराबर था। एयर पॉल्यूशन शरीर पर कैसे असर छोड़ रहा, इसे समझें अब वातावरण-उम्र का कोरिलेशन समझिए... रिसर्चर्स ने DNA के जरिए ये कोरिलेशन समझा रिसर्चर्स ने बताया कि सेलुलर स्तर पर उम्र बढ़ने की जांच करने के साथ क्रोनोलॉजिकल ऐज और बायोलॉजिकल ऐज के बीच अंतर का पता लगाने के लिए दो DNA मिथाइलेशन-बेस्ड एस्टिमेटर्स का उपयोग किया गया। DNA मिथाइलेशन-बेस्ड एस्टिमेटर्स को एपिजेनेटिक क्लॉक्स भी कहा जाता है। रिसर्च में पाया गया कि आस-पास लोगों का न होना और डिप्रेशन के कारण एपिजेनेटिक ऐज बढ़ी। इससे समय से पहले बुढ़ापा आने की बात के सबूत मिले। डिप्रेशन के कारण होने वाले इमोशनल डिस्ट्रेस से ज्यादा नुकसान होता है। साथ ही शारीरिक प्रणालियों का विनियमन हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप समय से पहले बुढ़ापा आ सकता है। 1,445 पार्टिसिपेंट्स के एपिजेनेटिक डेटा की स्टडी हुई रिसर्च प्लेटफॉर्म Canadian Longitudinal Study on Aging (CLSA) में भाग लेने वाले 1,445 पार्टिसिपेंट्स पर रिसर्च हुई। इनका एपिजेनेटिक डेटा स्टडी किया गया। रिसर्चर्स ने कहा- कुछ सालों में हम ये पता लगा लेंगे कि क्या समय के साथ एपिजेनेटिक परिवर्तन स्टेबल या रिवर्सिबल है। हम जल्द उस मैकेनिज्म का भी पता लगा लेंगे जिससे एपिजेनेटिक ऐज बढ़ रही है।
hindi_2023_train_430
फायरिंग में फंसा भास्कर रिपोर्टर, वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी हिंसा
Manipur Violence Exclusive Report - Follow Manipur Riot Imphal Situation Latest Updates On Dainik Bhaskar. मुस्लिम ड्राइवर ने कहा- काम जल्दी खत्म कीजिए, नहीं तो लौटते हुए दिक्कत हो सकती है। लेकिन कुकी महिलाओं से बात करते करते देर हो चुकी थी। फिर भी हम इंफाल के रास्ते निकल पड़े।
तारीख: 22 जुलाई, 2023। दिन: शनिवार। वक्त: शाम के 6:30 बजे। मणिपुर हिंसा के एपिसेंटर चुराचादंपुर में हम कुकी महिलाओं से मिलकर लौट रहे थे। इंफाल की तरफ 10 Km चले थे कि दूर एक इमारत में आग लगी नजर आई। हम उस तरफ चल दिए, इमारत करीब 3 Km दूर थी। वक्त: शाम के 6:54 बजे। हम जलती हुई इमारत के पास पहुंचे, फोन निकाला और फोटो-वीडियो लेना शुरू किया। तभी एक गोली करीब से सनसनाती हुई निकल गई। हमारी तरफ फायरिंग होने लगी। पास की खंडहर इमारत की तरफ भागे। हम दीवार के पीछे छिपे थे और लगातार फायरिंग हो रही थी। ये सिंगल शॉट नहीं थे, इंसास, एके-47 और एके-56 से फायरिंग हो रही थी। अचानक हमारे पीछे से आवाज आई... लाइट बंद, लाइट बंद करो… तुरंत लाइट बंद करो वो लोग लाइट देखकर फायरिंग करते हैं जब गोली आती है, तो चेहरा नहीं देखती ये आवाज पीछे एक बंकर से आ रही थी। आवाज फिर आई- ‘बचना है, तो इधर आओ।’ अंधेरा था, लेकिन ध्यान से देखा तो ये सुरक्षाबल के जवान थे। कोई ऑप्शन नहीं था, रिस्क लिया और बंकर की तरफ भागे। बंकर में पहुंचे, तो सामने CRPF की 197 और 133 बटालियन के जवान मोर्चा संभाले हुए थे। उन्होंने हमें बंकर की एक दीवार के सहारे छिपा दिया। मैंने फोन निकाला और कुछ शूट करने लगा, एक जवान सख्ती से बोला- ‘जिंदा रहना है तो सिर नीचे रखो।’ पता चला कि सामने से कुकी लोग फायरिंग कर रहे हैं। महिलाओं को निर्वस्त्र करने का वीडियो आने के बाद लड़ाई तेज हुई इस कहानी को थोड़ा पीछे से सुनाते हैं, 19 जुलाई को मणिपुर से दो कुकी महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब और महिलाएं भी सामने आने लगी हैं। इंफाल के एक कार वॉश में 5 मई को 2 लड़कियों से गैंगरेप और हत्या का मामला सामने आया है। एक केस 15 मई का सामने आया है, जिसमें महिला को मैतेई महिला संगठन मीरा पैबिस की मेंबर्स ने किडनैप किया और मिलिटेंट ग्रुप आरामबाई टेंगोल के लोगों को सौंप दिया। इसके बाद 4 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप और मारपीट की। इस तरह की कहानियां सामने आने के बाद इंफाल घाटी और पहाड़ियों के बीच मौजूद फुटहिल के इलाकों में जंग फिर शुरू हो गई है। इस इलाके में कुकी और मैतेई दोनों के बंकर पहले से मौजूद हैं, ये आप भास्कर की रिपोर्ट में पहले ही पढ़-देख चुके हैं। अब पढ़िए इस जंग के बीच से ग्राउंड रिपोर्ट… वक्त: शाम के 7 बजे फायरिंग होती रही, लेकिन सुरक्षाबल गोली नहीं चला सकते लगातार फायरिंग जारी थी। हम अचानक इन हालात में फंसे थे, हमारे पास बुलेट प्रूफ प्रोटेक्शन गियर, हेलमेट कुछ नहीं था। सामने जोरदार धमाका हुआ, शायद इमारत पर एक और बम फेंका गया था। बंकर में तैनात जवान समेत हम नीचे झुककर छिप गए। जवान जवाबी फायर नहीं कर रहे थे। हमने पूछा, ‘आप जवाबी फायरिंग क्यों नहीं कर रहे?’ जवाब मिला- ‘हमारे पास सेंटर से फायरिंग के ऑर्डर नहीं है। जब तक हमारे पास आकर या सामने से सीधे कोई फायरिंग नहीं करता और हमारी कोई कैजुअल्टी नहीं होती, हमें फायर नहीं करना है। यहां हमारा काम है अपनी हद में रहकर हालात को काबू करना।’ हम जिस जगह फायरिंग में फंसे हैं, वो थोरबुंग है। थोरबुंग बिष्णुपुर और चुराचांदपुर के ठीक बीच का इलाका है, जहां हिंसा के पहले मैतेई और कुकी समुदाय रहते थे। 3-4 मई को हुई हिंसा ने इस शहर को घोस्ट टाउन में बदल दिया। हिंसा का पहला एपिसेंटर चुराचांदपुर था, लेकिन अब पहाड़ों और घाटी के बीच के इलाके जंग का मैदान बन गए हैं। थोरबुंग और कांगवे की एक किमी के बेल्ट में CRPF की तीन बटालियन, असम राइफल्स और BSF जैसे तीन केंद्रीय बल तैनात हैं। फिर भी हिंसा, गोलीबारी, बमबाजी और आगजनी जारी है। वक्त: 7:32 PM फायरिंग बढ़ी तो CRPF वालों ने सेफ हाउस पहुंचाया फायरिंग लगातार जारी थी, बार-बार ब्लास्ट की आवाज आ रही थी। बंकर में मौजूद CRPF के अफसर ने कहा- ‘आपके पास बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट नहीं हैं। आपका यहां रहना बिल्कुल सेफ नहीं है। कुछ दिन पहले इसी बंकर पर हमारे एक जवान को गोली लगी थी। उसे तीन इंजरी आई थीं।’ सेफ हाउस तक पहुंचने में भी रिस्क था। CRPF के जवानों ने एक सुरक्षा घेरा बनाया और हमें सेफ हाउस की तरफ ले गए। फायरिंग कुकी कर रहे थे और ये सेफ हाउस भी एक कुकी का ही घर था। इस घर को CRPF ने अपना अस्थायी ठिकाना बना लिया है। हम सुरक्षित घर के अंदर पहुंच गए। मौके पर मौजूद CRPF कमांडेंट अश्विनी झा ने बताया कि ‘ये स्कूल है, जिसे भीड़ ने आग के हवाले कर दिया है। वही लोग फायरिंग भी कर रहे हैं। ये अक्सर रात के वक्त ऐसा करते हैं, जिससे अंधेरे में बचकर निकल जाएं।' 'कुकी और मैतेई समुदाय में से कोई एक ऐसा करता है, तो दूसरे गुट की तरफ से जवाबी फायरिंग होती है। इस तरह से यहां क्रॉस फायरिंग के हालात हो जाते हैं। इस वक्त हम इसी क्रॉस फायरिंग के बीच खड़े हैं। बतौर फोर्स हमारा काम है लोगों को एक तरफ से दूसरी तरफ न जाने देना।’ वक्त: 8:22 PM अचानक जोरदार धमाका हुआ, ये देसी पॉम्पी गन का फायर था सेफ हाउस में हमारे साथ CRPF कमांडेंट दीपक रोहिल्ला भी थे। वे अपनी पूरी यूनिट को डायरेक्शन दे रहे थे। वे वॉकी टॉकी पर लगातार अपने जवानों से बात कर रहे थे। किस बंकर में कौन तैनात है, किस पोजिशन पर एक्टिविटी हो रही है, फायरिंग किस डायरेक्शन से आ रही है, संतरी किस तरफ तैनात हैं, ड्रोन से क्या एक्टिविटी नजर आ रही है, संतरी से फीडबैक लेकर वे बंकर में तैनात जवानों को एक्शन के ऑर्डर दे रहे थे… ये सब कुछ हम पहली बार देख और समझ रहे थे। इतनी देर में अचानक जोरदार बुम… की आवाज आई। ये आवाज कमांड सेंटर के एकदम करीब से आई थी। कमांडेंट ने तुरंत पूछा- ‘ये धमाका कैसा था? कहां से आया’? वॉकी टॉकी पर जवाब आया- ‘सर वो लोग ही आपस में मार रहा है। पॉम्पी गन लगता है। दूसरे को डराने के लिए मार रहा है।’ कमांडेंट ने कहा- ‘अलर्ट रहना बॉयज, मेन रोड पर कोई एक्टिविटी हो नजर रखना और तुरंत बताना।’ वक्त: 9:54 PM भीड़ अचानक सड़कों पर आ गई, हाथों में राइफल और खुलेआम फायरिंग आगजनी, गोलीबारी, बमबारी… ये सब हो रहा था, लेकिन इसी बीच बंकर्स के सामने मेन रोड पर अचानक 50-60 लोगों का झुंड आ गया। सड़क पर खुलेआम फायरिंग हो रही थी, इस भीड़ को कोई खौफ नहीं था। हमें पता चला कि ये कुकी लोग हैं। अपने गांव पर हमले का डर देखकर सड़कों पर आ गए हैं। इस भीड़ में ज्यादातर पुरुष थे और ये कंधों पर राइफल टांगे हुए थे और हाथ में तलवार जैसा हथियार खांग था। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अब CRPF के जवानों के काबू से बाहर होने लगी थी। ये लोग मेन रोड की तरफ से बढ़ते हुए मैतेई इलाके की तरफ जा रहे थे। एक जवान ने कहा- ‘अब ये लड़ाई रात भर चलेगी, ये तय है। आप मीडिया वाले तो आज यहां फंसे हो, हमारे लिए तो रोज का हो गया है। हर तीसरे-चौथे दिन यही हालात होते हैं।' 'कभी कुकी-मैतेई पर हमला कर देता है, तो कभी मैतेई कुकी बस्ती में आग लगा देता है। दोनों ही कम्युनिटी में से कोई कम नहीं है। मैतेई के पास थानों से चुराए ऑटोमैटिक हथियार हैं, तो कुकी के पास देसी तरीके से बनाए वेपन हैं। कुछ लोगों के पास ऑटोमैटिक वेपन भी दिखते हैं।’ हमने पूछा, ‘ये हथियारबंद हिंसक भीड़ आप पर हमला नहीं करती?’ इसके जवाब में BSF के अधिकारी कहते हैं ‘कुकी हो या मैतेई, उनकी हमसे लड़ाई ही नहीं है। वे आपस में लड़कर मर रहे हैं। हम कोशिश करते हैं कि इन्हें रोकें, लेकिन वो दूसरे रास्तों से जाकर एक-दूसरे के इलाकों में घुस जाते हैं।' 'अगर ये हम पर फायर करेंगे, तो हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे। ये गुरिल्ला लोग हैं, जानते हैं कि अगर हमसे लड़ेंगे, तो नहीं बचेंगे। इस तरह से लोग जब भीड़ में आ जाते हैं, तब काबू करना मुश्किल होता है। अभी आप देखना थोड़ी देर में महिलाएं भी सड़कों पर आ जाएंगी, उन्हें काबू करना तो और भी मुश्किल हो जाता है।’ वक्त: रात 11 बजे सेफ हाउस से सिर्फ 20 मीटर दूर से फायरिंग सड़क पर भीड़ बढ़ती जा रही थी। सेफ हाउस से भीड़ सिर्फ 20 मीटर की दूरी पर थी। भीड़ बढ़ने के साथ फायरिंग भी बढ़ रही थी। अब महसूस हो रहा था कि हमारे ठीक बगल से ही फायरिंग हो रही है। फायरिंग की आवाज सुनकर हम डर रहे थे, ये देखकर एक जवान बोला- ‘फायरिंग की आवाज से हम ये अंदाजा लगा लेते हैं कि फायर किस वेपन से हुआ है।' 'जब चट-चट टाइप की आवाज आए, इसका मतलब है कि हल्की राइफल यानी सिंगल बोर-डबल बोर की राइफल से फायरिंग हुई है। जब ठक-ठक की आवाज आए और आवाज में एक ग्रेविटी महसूस हो, तब ये एके-47 या इंसास का फायर होता है। अगर ठक-ठक की ग्रेविटी वाली आवाज तड़तड़ाहट के साथ आने लगे मतलब ये पक्का ऑटोमैटिक वेपन का बर्स्ट फायर है। अगर ये आवाज पास से आ रही है, मतलब अब अलर्ट मोड शुरू।’ मैंने पूछा, ‘आवाज से कैसे पता चलता है कि फायर हमारी तरफ आ रहा है या नहीं?’ उन्होंने बताया- जब शूं.. के साथ फायरिंग की आवाज आए.. इसका मतलब है कि फायर हमारी तरफ आया है और ऊपर से गुजरा है। सिर्फ ठक-ठक की आवाज का मतलब है कि किसी दूसरी तरफ फायर हुआ है। वक्त: रात 1 बजे भीड़ को कंट्रोल करने के लिए असम राइफल्स को आना पड़ा मणिपुर में इंसरजेंसी का इतिहास रहा है इसलिए यहां असम राइफल्स स्थाई तौर पर तैनात है। असम राइफल्स गृह मंत्रालय के तहत आती है, लेकिन इसमें काम करने वाले जवान इंडियन आर्मी से ही डेप्यूटेशन पर आते हैं। हम जिस CRPF कैंप के सेफ हाउस में थे, वहां से करीब 200 मीटर दूर असम राइफल्स का बंकर भी था। भीड़ बढ़ने लगी, तो असम राइफल्स ने मोर्चा संभाला। असम राइफल्स के जवान ट्रक में आए और भीड़ को डराने के लिए 5-6 लोगों को पकड़ कर ले जाने लगे। हालांकि, इसका उल्टा असर हुआ और महिलाएं सड़क पर आ गईं। देखते-देखते सड़क पर 100-150 महिलाएं इकठ्ठा हो गईं और कुकी भाषा में जोर-जोर से नारे लगाने लगीं। सुबह के 4 बज गए थे, लेकिन भीड़ हटने का नाम ही नहीं ले रही थी। लगातार फायरिंग हो रही थी। हम थक गए थे, लेकिन CRPF के अफसर और जवान 48 घंटे से लगातार ड्यूटी दे रहे थे, कोई नहीं सोया था। सुबह 4:30 बजे CRPF के अफसरों ने कहा- आपकी पूरी रात यहीं बीत गई, निकल जाइए सुबह होते-होते कुकी और मैतेई भीड़ छंटने लगी थी। हालांकि, अंदर के इलाकों में फायरिंग चलती रही। CRPF के अधिकारियों ने हमसे कहा कि आपकी पूरी रात यहां बीत गई है। अगर आप निकलना चाहते हैं, तो निकल जाएं। फायरिंग की आवाज के बीच हम निकले। आगे बढ़े ही थे कि फिर फायरिंग की आवाज आने लगी। हम इस बार असम राइफल्स के कैंप में रुक गए। वक्त: सुबह 7 बजे CRPF कैंप से निकले, फायरिंग हुई; असम राइफल्स के कैंप में फंसे हम उस जगह पहुंचे, जहां रात में कुकी और मैतेई के बीच लड़ाई हुई थी। यहां असम राइफ‌ल्स और CRPF का कैंप है। उनके जवान राइफल लिए तैनात थे। हमने असम राइफल्स के जवानों से पूछा कि आगे निकल सकते हैं क्या। CRPF के लेफ्टिनेंट कर्नल ने कहा- अभी मत जाइए। ये फायरिंग ऑटोमैटिक वेपन से हो रही है। इसकी बुलेट दो किमी तक जाती है, अगर आपकी गाड़ी में लगी तो बुलेट पार कर जाएगी। आपके पास बुलेट प्रूफ गियर्स भी नहीं हैं। हमने उनकी सलाह मान ली। खतरा था इसलिए हम असम राइफल्स के कैंप में रुक गए। करीब 2 घंटे रुके रहे। इसी दौरान वो स्कूल भी देखा, जिसमें रात में आग लगाई गई थी। अब तक हमें फंसे हुए 10 घंटे हो चुके थे। दो घंटे बाद करीब 9 बजे हम निकले तो देखा कि रास्ते में जगह-जगह चुराचांदपुर और बिष्णुपुर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। कुछ बैरिकेड्स पर भी कुकीलैंड लिखा था। रास्ते में सड़कों पर जले और टूटे घर दिखते रहे। हम इंफाल लौट आए। वीडियो वायरल होने के बाद से फिर शुरू हुई हिंसा 19 जुलाई को कुकी महिलाओं के वायरल हुए वीडियो के बाद से कुकी इलाकों की तरफ से फायरिंग और हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। 4 मई को भीड़ 3 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रही थी, उसी दिन कार वॉश में काम करने वाली कांगपोकपी जिले की 2 कुकी लड़कियों के साथ गैंगरेप किया गया। फिर इंफाल ने इन्हें बीच सड़क पर पीट-पीटकर मार दिया। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इन हिंसक घटनाओं में मैतेई महिलाओं के संगठन ‘मीरा पैबिस’ के शामिल होने के सबूत मिले हैं। पीड़िताओं के मुताबिक इस भीड़ का नेतृत्व मीरा पैबिस से जुड़ी महिलाएं कर रही थीं। इन्हीं महिलाओं ने भीड़ में शामिल पुरुषों को रेप के लिए उकसाया भी। एक और केस सामने आया है, जिसमें 6 मई को इंफाल ईस्ट में एक 45 साल की कुकी महिला को निर्वस्त्र कर जला दिया गया था। ITLF ने एक डॉक्यूमेंट जारी किया है, जिसमें इस तरह की 13 घटनाओं के बारे में बताया है। CM बीरेन सिंह ने मीडिया से कहा- रेप की सिर्फ एक घटना हुई मणिपुर में हिंसा के बाद से ही CM बीरेन सिंह और उनकी सरकार लगातार सवालों के घेरे में है। 20 जुलाई को मणिपुर से वायरल हुए वीडियो पर जवाब देते हुए CM ने मीडिया से कहा था कि ये कोई एक वीडियो नहीं है, ऐसे काफी मामले सामने आए हैं। इस वजह से ही इंटरनेट बंद किया गया है। हालांकि, 2 दिन बाद ही 22 जुलाई को CM बयान से पलट गए। इंडिया टुडे एनई के साथ बातचीत में उन्होंने दावा किया, 'हत्या, आगजनी और दंगों की शिकायतों के साथ राज्य भर में दर्ज 6,068 FIR में से ये रेप की इकलौती घटना थी।' कार वॉश सेंटर में रेप के मामले में उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम में रेप नहीं आया है। ........................................................ मणिपुर में मैतेई और कुकी गांवों में बॉर्डर की तरह बंकर बन गए हैं। गांव के बूढ़े-जवान-बच्चे हाथों में बंदूक लिए घूम रहे हैं। पढ़िए ये ग्राउंड रिपोर्ट...
hindi_2023_train_431
सुसाइड नोट में लिखा- पत्नी के भाई से अवैध संबंध; मैं थक गया, अब आराम करना चाहता हूं...
Chandigarh Police ASI Rakesh Kumar Suicide Case मरने से पहले राकेश कुमार ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी पत्नी के मेरे ताऊ के लड़के के साथ अवैध संबंध है।
चंडीगढ़ पुलिस के ASI राकेश कुमार ने जहरीला पदार्थ निकल सुसाइड कर लिया। ASI का शव अंबाला जिले के मुलाना एरिया में मिला है। ASI की जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी संतोष और ताऊ के लड़के रमेश कुमार को जिम्मेदार ठहराया है, जिसके आधार पर मुलाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मरने से पहले राकेश कुमार ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी पत्नी के मेरे ताऊ के लड़के के साथ अवैध संबंध है। मैंने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा है। कोई भी आदमी मरते हुए झूठ क्यों बोलेगा। मैं हंसता हुआ मरना चाहता हूं। कोई भी मेरे मरने पर न रोए। मेरी पत्नी और ताऊ के लड़के को मेरी लाश के पास भी न जाने दें। जय हिंद सर जी..., 1991 में चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती हुआ था राकेश जिला सोनीपत के गांव भठ्ठ निवासी राजीव ने बताया कि उसका सबसे छोटा भाई राकेश कुमार साल 1991 में चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती हुई था। उसके भाई ASI राकेश की पुलिस लाइन सेक्टर-26 चंडीगढ़ में पोस्टिंग थी। रविवार सुबह चंडीगढ़ पुलिस के माध्यम से उसे सूचना मिली कि राकेश का शव बाइक समेत मुलाना थाना के अंतर्गत आने वाले इलाके में मिला है। पुलिस ने शव MMU अस्पताल रखवा दिया था। वह अपने परिवार समेत मुलाना पहुंचा। यहां पता चला कि उसके भाई राकेश ने जहर खाकर आत्महत्या की है। एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। राकेश की 27 साल पहले हुई थी शादी राजीव ने बताया कि साल 1996 में उसके भाई राकेश की जिला पानीपत के गांव मांडी निवासी संतोष के साथ शादी हुई थी। राकेश के 2 बच्चे हैं। बड़ा बेटा साहिल (23) पिछले 2 साल से कनाडा में है। छोटा बेटा कर्ण अपनी मां संतोष के साथ हैदरपुर (दिल्ली) रहता है। उसकी राकेश के साथ हफ्ते में 1-2 बार बात हो जाती थी। 10-11 साल से चल रहा था विवाद राजीव ने बताया कि उसके भाई राकेश का उसकी पत्नी संतोष से पिछले 10-11 साल से घरेलू विवाद चल रहा था। संतोष कोर्ट में केस करके उसके भाई राकेश कुमार से खर्चा ले रही थी। राकेश और संतोष दोनों अलग-अलग रह रहे थे। जानिए ASI ने सुसाइड नोट में क्या लिखा... सुसाइड नोट में राकेश कुमार ने लिखा कि मैं अपनी पत्नी संतोष व उसके ताऊ के लड़के रमेश कुमार से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। मेरी पत्नी संतोष के रमेश कुमार के साथ अवैध संबंध हैं। मैंने उन दोनों को रंगे हाथ पकड़ा था। कोई भी आदमी मरते हुए झूठ नहीं बोलता। मैंने राजेश दहिया से 1.20 लाख रुपए भी उधार के तौर पर ले रखे हैं। 4 हजार रुपए अजय, एक हजार रुपए सुमेश, 100 रुपए अनूप और 600 रुपए संदीप पर ले रखे हैं। मैं हंसता हुआ मरना चाहता हूं। कोई भी मेरे मरने पर न रोए। जय हिंद सर जी, कोई भी आदमी इतनी बदजली से जान न दे। मैं थक लिया, अब मैं आराम करना चहता हूं। ASI राकेश कुमार 1204/CP चंडीगढ़ टाइम 10.30 पीएम। मेरे नाम एक बोलेरो कार है। वह मेरे भाई ने अपने पैसों की खरीद रखी है। मैंने उस पर अपने नाम लोन करवा रखा है। कोई भी यह गलत कदम न उठाए। मैं अपनी पत्नी संतोष व रमेश से बहुत परेशान था और किसी को परेशान न किया जाए। मेरी मौत के जिम्मेदार सिर्फ संतोष व रमेश हैं। इन दोनों को मेरी लाश के पास भी न जाने देना। जसबीर के 8 हजार व समपुरण के 10 हजार रुपए हैं। मेरे कोई भी पैसा मिले तो इन का हुआ। पुलिस किसी को परेशान न करे। मैंने गांव के अनिल के 50 हजार रुपए ले रखे हैं।
hindi_2023_train_432
फ्लोरल सूट में आईं नजर, यूजर्स बोले- आपके बालों पर भी पड़ा है मानसून का असर
रवीना टंडन को हाल ही में स्पॉट किया गया। इस दौरान वो कार से उतरते हुए अपने बाल ठीक करती नजर आईं। रवीना टंडन ने गाड़ी से उतरने के बाद रुककर पैपराजी को पोज दिए और मुस्कुराते हुए दिखीं। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर
रवीना टंडन को हाल ही में स्पॉट किया गया। इस दौरान वो कार से उतरते हुए अपने बाल ठीक करती नजर आईं। रवीना टंडन ने गाड़ी से उतरने के बाद रुककर पैपराजी को पोज दिए और मुस्कुराते हुए दिखीं। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। फ्लोरल सूट में लगीं खूबसूरत इस वीडियो में रवीना टंडन ने ब्लू फ्लोरल एम्ब्रायडरी वाला सलवार सूट पहना है। उन्होंने अपने बाल खुले रखे और सिल्वर जूती पहनी और ब्लैक बिंदी के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर रवीना टंडन के बालों को लेकर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। दरअसल, बारिश की वजह से रवीना के बाल बिखरे हुए और फ्रिजी लग रहे हैं। यूजर्स बोले- मानसून का असर आपके बालों पर भी पड़ा वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- आपको देखकर अच्छा लगा, मानसून का असर आपके बालों पर भी पड़ा है। वहीं एक यूजर ने लिखा- पंजाबी सूट में काफी अच्छी लग रही हैं रवीना! आखिरी बार रवीना टंडन फिल्म KGF:2 में नजर आई थीं। जल्द ही रवीना टंडन फिल्म पटना शुक्ला और फिल्म घुड़चढ़ी में दिखेंगी।
hindi_2023_train_433
गाने का टाइटल होगा सूरमा, लार्ज स्केल पर जेल का सेट बनाकर हुआ शूट
Jawan fist song will release on 27th july, titled sorma, shot in the jail setup, शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। जब से इसका प्रीव्यू रिलीज हुआ है तभी से चारों तरफ फिल्म की चर्चा और तारीफ हो रही है। फैंस इसके गानों का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सुनने
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। जब से इसका प्रीव्यू रिलीज हुआ है तभी से चारों तरफ फिल्म की चर्चा और तारीफ हो रही है। फैंस इसके गानों का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सुनने में आया है कि फिल्म का पहला गाना 27 जुलाई को रिलीज हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसका टाइटल ‘सूरमा’ होगा। बताया जा रहा है कि इस गाने को जेल के सेटअप में शूट किया गया है। एटली कुमार निर्देशित जवान में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति अहम रोल में होंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण, विजय और संजय दत्त जैसे एक्टर्स कैमियो रोल में नजर आएंगे। प्रीव्यू में देखने को मिली थी झलक फिल्म से जुड़े एक सूत्र की मानें तो यह गाना 27 जुलाई को इंटरनेट पर रिलीज होगा। यह अनिरुद्ध के म्यूजिक और अमेरिकन-इंडियन रैपर राजा कुमारी के रैप का कॉम्बिनेशन हो सकता है। गाने का टाइटल सूरमा होगा और इसकी एक झलक प्रीव्यू में भी देखने को मिली थी। चेन्नई में लार्ज स्केल पर शूट हुआ था यह गाना यह एक हाई बजट सॉन्ग है जिसे चेन्नई में जेल का सेट बनाकर लार्ज स्केल पर शूट किया गया था। गाने में शाहरुख के पीछे कई फीमेल बैकग्राउंड डांसर्स नजर आएंगी। इसे ललिता और शोभी ने कोरियोग्राफ किया है। फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं अनिरुद्ध फैंस को इस फिल्म के म्यूजिक एल्बम का बेसब्री से इंतजार है। इसकी एक बड़ी वजह इसके म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध हैं। अनिरुद्ध, यूथ के बीच में काफी पॉपुलर हैं। चर्चा है कि उन्होंने इस फिल्म में म्यूजिक देने के लिए 10 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। पहली बार बाल्ड लुक में दिखेंगे शाहरुख फिल्म जवान 7 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसमें शाहरुख खान एक बार फिर से डबल रोल में नजर आएंगे। इसके साथ ही वो पहली बार स्क्रीन पर बाल्ड लुक में भी दिखेंगे।
hindi_2023_train_434
21 अगस्त तक करें अप्लाई, 61,500 तक मिलेगी सैलरी; जाने- कैसे होगा सिलेक्शन
Indian Railway Recruitment 2023 Notification - इंडियन रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। साउथ ईस्ट रेलवे ने 1000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है
इंडियन रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। साउथ ईस्ट रेलवे ने 1000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके तहत असिस्टेंट लोको पायलट टेक्नीशियन जूनियर इंजीनियर जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें शामिल होने के लिए 10वीं पास उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर 21 अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सिलेक्ट होने पर उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी। वैकेंसी डिटेल्स असिस्टेंट लोको पायलट : 820 पद टेक्निशियन : 132 पद जूनियर इंजीनियर : 64 पद सैलरी इंडियन रेलवे में निकली वैकेंसी में सलेक्शन होने पर उम्मीदवार को हर महीने 61 हजार 500 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। एज लिमिट उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 47 साल होना जरूरी है। सिलेक्शन प्रोसेस उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों का फाइनल सिलेक्शन डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद होगा। योग्यता ऐसे करें अप्लाई आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़े.. नोट - हर दिन की तरह आज फिर से हम आपके लिए एक नई नौकरी की जानकारी लेकर आए है। अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है। तो उन्हें यह जरूर भेजें। ताकि भविष्य में होने वाली भर्ती परीक्षाओं में यह आपके और आपके दोस्त और रिश्तेदारों के लिए फायदेमंद साबित हों। नौकरी के साथ ही देश दुनिया से जुड़ी तमाम खबरों के जानने के लिए पढ़ते रहे दैनिक भास्कर डिजिटल। अब 10वीं-12वीं-ग्रेजुएट बेरोजगारों के लिए नौकरियों की भरमार : अगर आप जॉबलेस हैं और जयपुर में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो भास्कर ऐप बनेगा आपका मददगार। हर महीने की 10 हजार से लेकर 25 हजार की सैलरी मिलेगी। जयपुर शहर में बैंक, कॉर्पोरेट ऑफिस, डिलीवरी बॉय से लेकर कोई भी नौकरी चाहिए तो भास्कर पर खोजें अपनी पसंदीदा जॉब। (यहां क्लिक कर जॉब देखें)
hindi_2023_train_435
कुत्ते को बचाने तीन शहरों के चक्कर काटे, कार में सो रहे भारत
इस कहानी को गौर से पढ़िए...। बिलासपुर में रहने वाले भारत मंगनानी को पता चला कि शहडोल में एक कुत्ते का पैर टूट गया है। वो किराए की टैक्सी लेकर शहडोल गया। बिलासपुर लाकर इलाज कराया। बिलासपुर के डॉक्टरों ने कहा कि यहां इलाज नहीं Bilaspur News: This couple did not take child for street dogs, positive story
इस कहानी को गौर से पढ़िए...। बिलासपुर में रहने वाले भारत मंगनानी को पता चला कि शहडोल में एक कुत्ते का पैर टूट गया है। वो किराए की टैक्सी लेकर शहडोल गया। बिलासपुर लाकर इलाज कराया। बिलासपुर के डॉक्टरों ने कहा कि यहां इलाज नहीं हो पाएगा। अपनी गाड़ी में लेकर भिलाई गया। वहां पिछले 8 दिनों से उसके इलाज के लिए वह रुका हुआ है। अजीब लगा न सुनकर...लेकिन ये सच है। दरअसल भारत मंगनानी बचपन से ही स्ट्रीट डॉग्स के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन इस बार तो एक स्ट्रीट डॉग के लिए उन्हें पिछले 25 दिनों से तीन-तीन शहर भटकना पड़ा। बावजूद इसके वे इलाज में जुटे हुए हैं। दरअसल उनके मित्रों का एक वॉटसऐप ग्रुप है, जिसमें सभी लोग जानते हैं कि भारत स्ट्रीट डॉग्स के लिए काम करता है। इस ग्रुप में भारत की मित्र पूनम ने शहडोल की एक तस्वीर डाली, जिसमें एक कुत्ता घायल अवस्था में पड़ा था। भारत ने तस्वीर देखकर पूनम को फोन लगाया और जानकारी ली। अगले दिन अपनी पत्नी के साथ किराए की टैक्सी कर निकल गया। इस कुत्ते को बिलासपुर लेकर आए। बिलासपुर आकर इस कुत्ते का एक्स-रे कराया, तो पता चला कि मेजर डिफेक्ट है। यहां ठीक नहीं हो सकेगा। एक निजी अस्पताल ने एक्स-रे और इलाज किया, लेकिन पैसे नहीं लिए। उन्होंने ही बताया कि भिलाई में डॉ. जसप्रित सिंह हैं, उनके पास ले जाइए। एक सप्ताह पहले भिलाई ले गए। अभी भिलाई में इलाज चल रहा है, वो तबसे वहीं हैं। पिछले सात-आठ दिनों से कार में सो रहे उनके आसपास के मित्रों को पता है कि भारत स्ट्रीट डॉग्स की सेवा करते हैं। इनमें रायपुर के एक मित्र सतनाम सिंह ने उन्हें इस काम के लिए अपनी कार टाटा नैनो दे दी। इसी कार से वे इस कुत्ते को लेकर भिलाई गए हैं। वहां हॉस्पिटल के सामने अपनी कार पार्क कर दी है। इसी में गद्दा बिछाकर रात बिताते हैं, ताकि होटल का किराया न लगे। पत्नी मोनम कपड़े देने बिलासपुर से दुर्ग गई और वापस आ गई पहले तो अंदाजा नहीं था कि इस डॉग को बचाने के लिए इतने दिन लग जाएंगे। लिहाजा दो तीन दिन बाद कपड़े गंदे हो गए। उनकी पत्नी मोनम भारत के कपड़े लेकर ट्रेन से दुर्ग स्टेशन पहुंचीं। वहां कपड़े दिए और वहीं से दूसरी ट्रेन पकड़कर वापस घर आ गईं। मोनम ने बताया कि घर पर 18 डॉग्स थे। अगर वो वापस नहीं आती, तो उनकी देखरेख करने वाला कोई नहीं। 17-18 साल पहले शुरू हुआ सिलसिला बिलासपुर के भारत मंगवानी और उनकी पत्नी मोनम स्ट्रीट डॉग्स की सेवा करती आ रही हैं। बरसों से। भारत ने यह काम 17-18 साल पहले शुरू किया था। आज उनकी उम्र 37 साल है। जब उनकी मोनम से शादी हुई, तो उसने पहली शर्त रखी कि वो कुत्तों की सेवा करना नहीं छोड़ेगा। मोनम मान गईं। फैसला कर लिया, बच्चा नहीं लेंगे बात सिर्फ इतनी सी नहीं। बाद के दौर में तो भारत ने यह फैसला कर लिया कि वो बच्चा नहीं लेगा। इसके लिए उसने अपनी पत्नी से बात की। पत्नी मोनम को शुरू में बहुत गुस्सा आया, लेकिन बाद में धीरे धीरे वो भारत की बातों को समझने लगी और पिछले सात-आठ साल से वो इस काम में अपने पति के साथ है...पूरी तरह । एम्स दिल्ली के सामने छह कुत्ते के बच्चों को मरते देखा था.. भारत ने बताया कि वो 9वीं कक्षा में था। उनकी मां को कैंसर था। उन्हें इलाज के लिए एम्स दिल्ली ले जाया गया था। उस वक्त रुकने के लिए एक दो लोगों की व्यवस्था थी। उन्हें बाहर सोना पड़ता था। वहां एक डॉगी ने छह बच्चे दिए थे। कुछ ही दिनों में ये बच्चे कहीं कुचलकर तो कहीं बीमार होने से मर गए। इनकी मां इन बच्चों के पास आकर बैठी रहती, रोती। इन्हें देखकर दिमाग में बैठ गया कि इनके लिए काम करुंगा। इसके बाद स्ट्रीट डॉग्स के लिए काम करने का सिलसिला शुरू हो गया। वे कहते हैं कि पिछले 23-24 सालों में उन्होंने 7000 से ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स की सेवा की है। कंस्ट्रक्शन के काम में जुड़े हैं भारत भारत कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़े हैं। वे अपने काम के बीच से इन स्ट्रीट डॉग्स के लिए समय निकालते हैं। उनका कहना है कि मैं जो कुछ भी कमा रहा हूं, वो सिर्फ इन स्ट्रीट डॉग्स के लिए है। उनका कोई संगठन नहीं है, कोई संस्था नहीं है। सब कुछ वे व्यक्तिगत स्तर पर करते हैं। लेकिन उनसे जुड़े हुए जो लोग उन्हें जानते हैं, वो थोड़ी-थोड़ी मदद करते रहते हैं।
hindi_2023_train_436
राइट्स बेचकर की 90% की रिकवरी, 178 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani recovers 90% of Budget by selling rights, the film is made in a budget of 178 crores, करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले 90% बजट की रिकवरी कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो 160 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म
करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले 90% बजट की रिकवरी कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो 160 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की प्रिंट एंड पब्लिसिटी पर 18 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। ऐसे में फिल्म की टोटल कॉस्ट 178 करोड़ रुपए है। सेफ सिचुएशन में है फिल्म फिल्म ने अब तक डिजिटल राइट्स से 80 करोड़ और सैटेलाइट राइट्स से 50 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके अलावा मेकर्स ने इसके म्यूजिक राइट्स को 30 करोड़ रुपए में बेचा है। इन सबको मिलाकर अब तक 160 करोड़ की रिकवरी हो चुकी है। इस तरह देखा जाए तो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर सेफ सिचुएशन में हैं। सोमवार को रिलीज होगा ‘ढिंढोरा बाजे रे’ गाना मेकर्स ने अब तक इस फिल्म के तीन गाने ‘तुम क्या मिले’, ‘झुमका’ और ‘वे कमलिया’ रिलीज कर दिए हैं। सोमवार को मेकर्स इसका चौथा गाना ‘ढिंढोरा बाजे रे’ रिलीज करेंगे। इस गाने को दुर्गा पूजा के बैकड्रॉप में रणवीर और आलिया पर फिल्माया गया है। सेंसर बोर्ड ने 5 कट लगाकर दिया यू/ए सर्टिफिकेट सेंसर बोर्ड ने भी 2 घंटे 48 मिनट की इस फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। बोर्ड ने इसमें गालियों पर कट लगाने के साथ ही कुछ शब्दों में बदलाव करते हुए कुल 5 बदलाव किए हैं। जानिए बोर्ड ने फिल्म में क्या-क्या बदलाव किए बतौर डायरेक्टर करण की 7वीं फिल्म है 28 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्‌ट, जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म करण जौहर के निर्देशन में बनी 7वीं फिल्म है। हाल ही में उन्होंने बतौर फिल्म मेकर इंडस्ट्री में 25 साल पूरे किए हैं।
hindi_2023_train_437
लिवर दुरुस्त रखे, पाचन सही कर कब्ज न होने दे, खून की कमी दूर करे
आज एक ऐसे फल के बारे में बता रहे हैं जो धीरे धीरे गुमनामी के अंधेरे में जा रहा है। गुणों से भरपूर इस देसी फल को बड़हल कहते हैं। आज भी बारिश के मौसम में यह फल अपनी झलक दिखाता है। औषधीय गुणों से भरपूर बड़हल लिवर के लिए बेहद फायदेमंद है। बड़हल पेट साफ रखता और शरीर की ताकत बढ़ाता है।
आज एक ऐसे फल के बारे में बता रहे हैं जो धीरे धीरे गुमनामी के अंधेरे में जा रहा है। गुणों से भरपूर इस देसी फल को बड़हल कहते हैं। आज भी बारिश के मौसम में यह फल अपनी झलक दिखाता है। औषधीय गुणों से भरपूर बड़हल लिवर के लिए बेहद फायदेमंद है। बड़हल पेट साफ रखता और शरीर की ताकत बढ़ाता है। बेडौल आकार का बड़हल कटहल की फैमिली से आता है। लेकिन इसका स्वाद खट्टा और मीठा होता है। आयुर्वेदाचार्य डॉ आर. पी पराशर से जानते हैं बड़हल के फायदे और नुकसान। आयुर्वेद में बड़हल की अहमियत डॉ. पराशर कहते हैं कि रिसर्च से पता चला है कि बड़हल का फल कड़वा, मधुर, अम्ल, उष्ण, गुरु और वातनाशक होता है। यह कफनाशक भी है और शरीर की गर्मी को भी दूर करता है। ताजा फल लिवर के लिए ताजगी का काम करता है और फल के बीज पेट के लिए मुफीद हैं। लिवर का रखे ख्याल लिवर के लिए बड़हल से बेहतर कोई फल नहीं है। बड़हल में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो लिवर के लिए फायदेमंद हैंं। रोजाना बड़हल खाने से लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। डाइजेशन दुरूस्त रखे बड़हल का फल पाचन सही रखता है। बड़हल के बीजों को सुखाकर इसका पाउडर बनाएं और अपच की समस्या होने पर इस पाउडर का इस्तेमाल करें। घरेलू इलाज के लिए पाउडर को स्टोर भी कर सकते हैं। कब्ज से परेशान हैं तो सीधे बड़हल खा भी सकते हैं क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कब्ज से छुटकारा दिलाता है। न्यूट्रीशन से भरपूर बड़हल स्ट्रेस कम करे बड़हल को रोजाना डाइट में शामिल करके दिमागी तनाव और स्ट्रेस लेवल को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व ब्लड सर्कुलेशन बैलेंस करके टेंशन फ्री रखते हैं। आंखों की रोशनी में इजाफा करे विटामिन ए से भरपूर बड़हल का फल आंखों की रोशनी तेज करने में सहायक होता है। विटामिन ए आंखों के स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। विटामिन ए से भरपूर डाइट रतौंधी जैसी बीमारी को दूर रखने में भी मदद कर सकती है। खबर में आगे बढ़ने से पहले पोल के माध्यम से अपनी राय देते चलें... खून की कमी दूर करे बड़हल में मौजूद आयरन और अन्य पोषक तत्व शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में बेहद कारगर माने जाते हैं। रोजाना बड़हल खाया जाए तो शरीर में खून की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया से भी बचा जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व खून को साफ करने का काम भी करते हैं। बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर न आने दे एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने की वजह से बड़हल का फल त्वचा को झुर्रियों से बचाने में मदद करता है। यह त्वचा के घाव, स्किन एजिंग जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार है। एजिंग के संकेतों को कम करके ग्लोइंग स्किन देता है। इसके पेड़ की छाल को सुखाकर पाउडर बना लें और इसे घाव में लगाने से घाव जल्दी ठीक हो जाता है। बालों को रेशमी बनाए बड़हल का फल बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए और सी की प्रचुर मात्रा होती है। ये विटामिन्स बालों के लिए टॉनिक का काम करते हैं। विटामिन ए और सी की प्रचुर मात्रा वाले बड़हल का इस्तेमाल करने से बेरौनक और फीके पड़ गए बालों में जान आ जाती है। बाल मजबूत और घने होते हैं। बड़हल की तासीर आयुर्वेद के मुताबिक कच्चा बड़हल शरीर के लिए गर्म माना जाता है और पका हुआ बड़हल शरीर के लिए ठंडा। बड़हल वात और पित्त को खत्म करता है, कफ को बढ़ाता है, पाचनशक्ति और शरीर में वीर्य को बढ़ाता है। बड़हल की चटनी, अचार, खटाई और सिरका बड़हल को कच्चा खाया जाता है, लेकिन इसकी सब्जी भी बनाई जा सकती है। बड़हल की चटनी बहुत टेस्टी होती है। कुछ जगह इसका अचार भी डालते हैं। जो कई सालों तक खराब नहीं होता है। गांवो में इसका सिरका भी तैयार कर लिया जाता है। बड़हल को अगर सुखाकर रख लिया जाए तो खाने में यह इमली की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं। बड़हल के पेड़ की लकड़ी दीमक की जानी दुश्मन है बड़हल का पेड़ फल के लिए मशहूर है, लेकिन इसकी लकड़ी भी बड़े काम की है। बड़हल की लकड़ी कठोर और दीमक प्रतिरोधी मानी जाती है और इसे सागौन लकड़ी के समान ही मजबूत माना जाता है, जो पानी में भी नहीं गलती। पुराने जमाने में बड़हल के पेड़ की लकड़ी का इस्तेमाल फर्नीचर और नाव बनाने के लिए भी किया जाता था। बड़हल की छाल आयुर्वेदिक दवाएं बनाने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। बड़हल के नुकसान बड़हल के फल को जरूरत से ज्यादा खाने से पेट खराब हो सकता है। डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल में बताए गए बड़हल फल के फायदे और नुकसान की जानकारी सिर्फ सामान्य सूचना और सुझाव के रूप में लें। इनका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर करें।
hindi_2023_train_438
1993 से 2017 तक सपा का एकछत्र राज...27 साल बाद भाजपा ने पलटी बाजी, अब यूपी का पॉलिटिकल सेंटर-प्वाइंट
Naimisharanya BJP and Akhilesh Yadav Akhilesh Yadav Samajwadi Party Explained; Follow Lok Sabha Election 2024 Latest News, Uttar Pradesh Naimisharanya Lok Sabha Chunav Reports On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
नैमिषारण्य...2 शब्दों से बना है। नैमिह और आरण्य। नैमिष का अर्थ होता है किसी धारदार चीज को जमीन पर गाड़ देना। आरण्य जंगल को कहा जाता है। भगवान ब्रह्मा ने अपने मन रूपी चक्र को जमीन में गाड़कर इस जगह को बनाया था। इसी स्थान पर 88 हजार ऋषियों ने तप किया। कहते हैं कि जो नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ में एक बार आकर स्नान कर लेता है, उसे मोक्ष प्राप्त हो जाता है। 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपा और भाजपा भी अपने राजनीतिक पुनरुद्धार के लिए मोक्ष की इस भूमि की तरफ बढ़ रहे हैं। लखनऊ से 80 किलोमीटर दूर सीतापुर का नैमिषारण्य अब राजनीति का नया धर्म केंद्र बन गया है। सबका फोकस इधर ही है। ऐसा क्यों है? वजह क्या है? नैमिषारण्य आखिर अचानक कैसे नजर में आ गया? क्या यहां से राजनीति शुरू करना पार्टियों के लिए जीत की गारंटी है? ऐसे तमाम सवालों को जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम नैमिषारण्य पहुंची। जो आया, उसकी झोली भर गई... साल था 1993...मुलायम सिंह यादव दूसरी बार यूपी के सीएम बने। इसके 6 महीने बाद मुलायम नैमिषारण्य पहुंचे। उन्होंने मठ में जाकर महंतों का आशीर्वाद लिया। उस दौरान मिश्रिख सीट (जिसमें नैमिषारण्य धाम आता है) पर ओम प्रकाश गुप्ता विधायक थे। विधायक ओम प्रकाश ने मिश्रिख क्षेत्र में 84 कोसी यात्रा के पड़ाव के अंतर्गत आने वाले गांवों का विकास करवाया। नैमिषारण्य के पुराने जर्जर मठों का सुंदरीकरण करवाया। सरकारी विकास योजनाओं को देखते हुए लोगों का भरोसा बढ़ा। इसका असर यह हुआ कि साल 1993 से लेकर 2012 मिश्रिख सीट पर सपा को कोई हरा नहीं पाया। 2012...अखिलेश यूपी के सीएम बने। नैमिषारण्य सीट पर सपा लगातार 5वीं बार जीत गई। सपा विधायक रामपाल राजवंशी को 61,346 वोटों से जीत मिली। अखिलेश जनता का आभार प्रकट करने 2015 में नैमिषारण्य पहुंचे। उन्होंने श्री आदिचुंचन गिरी महासंस्थान मठ का उद्घाटन किया। मजदूरों को साइकिलें, छात्रों को लैपटॉप और बुजुर्गों को समाजवादी पेंशन बांटी। 27 साल तक सपा के कब्जे में रहे नैमिषारण्य पर 2017 में भाजपा ने सेंध लगा दी। विधायक रामकृष्ण भार्गव को जीत मिली। लोगों को उनका काम पसंद आया, तो 2022 में भी मिश्रिख सीट पर भाजपा रिकॉर्ड 90 हजार वोटों से जीत गई। नैमिषारण्य में व्यास गद्दी के महंत चंदन दीक्षित कहते हैं, "ये बात सत्य है कि यहां का विकास समाजवादी शासनकाल में ही शुरू हुआ। 2012 से 2017 तक यहां से सपा विधायक रहे रामपाल राजवंशी ने मठों के विकास के लिए अच्छा काम किया। अखिलेश सरकार में ही नैमिष से लखनऊ तक की स्पेशल बस सेवा भी शुरू हुई। नई सड़कें बनाई गईं। अब उसी की तर्ज पर मौजूदा योगी सरकार यहां का विकास कर रही है। सरकार ने नैमिषारण्य विकास परिषद का गठन किया है। इसके अंतर्गत यहां काशी, अयोध्या की तरह भव्य कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है।" योगी के दौरे के 42 दिन बाद पहुंचे अखिलेश, दोनों के बयान एक जैसे लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और सपा आखिर क्यों नैमिषारण्य पर फोकस कर रही हैं? सबसे पहले इसे समझने के लिए 2 घटनाओं पर गौर करिए। पहली: नैमिषारण्य विकास परिषद के गठन और निकाय चुनाव से पहले सीएम योगी ने 28 अप्रैल, 2023 को नैमिषारण्य में विशाल जनसभा की। दूसरी: योगी की जनसभा के 42 दिन बाद अखिलेश भी नैमिषारण्य पहुंचे। उन्होंने नैमिष में प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की। 28 अप्रैल को सीतापुर की मिश्रिख लोकसभा सीट में भाजपा ने विशाल जनसभा की। सभा में सीधे तौर पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने नैमिषारण्य के विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, "काशी चमक चुकी है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। मथुरा-वृंदावन के कायाकल्प का काम चल रहा है। अब नैमिषारण्य की बारी है। हमारी सरकार काशी विश्वनाथ धाम की तरह ही नैमिषारण्य का कायाकल्प करते हुए यहां ललिता देवी कॉरिडोर बनाने जा रही है। इससे यहां का धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा, जिससे हर क्षेत्र में रोजगार के अवसर बड़े पैमाने पर सृजित होंगे।" योगी ने चुनावों को ‘देवासुर संग्राम’ बताते हुए कहा कि कभी इसी नैमिषारण्य की भूमि से महर्षि दधीचि ने दैवीय शक्तियों की विजय के लिए अपनी अस्थियां वज्र बनाने के लिए दी थीं। उसी तरह ये समय चुनाव में दानव रूपी भ्रष्टाचारियों, दुराचारियों, माफिया और अपराधियों को सबक सिखाने का है। 42 दिन बाद...अखिलेश भी नैमिषारण्य पहुंच गए। उन्होंने ललिता देवी मंदिर में दर्शन कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत की रणनीतिक घोषणा कर दी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा, "असुर वही, जो अत्याचार करे। आज के असुरों से जनमानस को बचाने के लिए मैं यहां प्रार्थना करने आया हूं।" अखिलेश के इस बयान को योगी के 'दानव' वाले बयान पर पलटवार माना गया। 'नैमिष-प्रेम' मतलब...ब्राह्मण वोटरों का दिल जीतने की जद्दोजहद नैमिषारण्य के रहने वाले समाजसेवी राजेश चतुर्वेदी बताते हैं, "पार्टी कोई भी हो...नैमिष में आने का मतलब है यहां के ब्राह्मण वोटरों को साधना। अखिलेश का मिशन-2024 भी इसी मकसद से हुआ। सपा पहले गोला गोकर्णनाथ की नगरी लखीमपुर गई। फिर ऋषि-मुनियों की तपोस्थली नैमिषारण्य में बड़ा कार्यक्रम हुआ। इससे यह साफ है कि लोकसभा चुनाव से पहले सपा ब्राह्मण वोटरों तक पैठ बनाने में जुट गई है। दूसरी तरफ भाजपा ललिता देवी कॉरिडोर और नैमिषारण्य विकास परिषद बनाकर यहां के ब्राह्मणों का दिल जीतने में जुटी है।" मिश्रिख लोकसभा सीट में 85% प्रतिशत ब्राह्मण वोटर हैं। यह स्थान 305 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहां की औसत साक्षरता दर 65% और जनसंख्या 1,90,334 है। लोकसभा चुनाव-2019 में यहां से भाजपा 5,34,429 वोटों के साथ जीती थी। सांसद अशोक कुमार रावत बने। चक्रतीर्थ पर जिसने माथा टेका, वह अजेय हो गया हम प्यासगद्दी के संतों से बात करके नैमिषारण्य में सबसे बड़े आकर्षण के केंद्र चक्रतीर्थ पहुंचे। ये वही चक्र है, जिसको लेकर मान्यता है कि ऋषियों को राक्षसों से बचाने के लिए भगवान ब्रह्मा ने खुद इसे धरती पर प्रकट किया। तब से लेकर आज तक यह चक्र इसी कुंड में है। इसका पानी पाताल लोक से आता है, जो कभी सूखता नहीं। धार्मिक दृष्टि से इस चक्र का महत्व बहुत ज्यादा है। इसके जल को छू भर लेने से मनोकामना पूरी हो जाती है। यही कारण है कि योगी से लेकर अखिलेश, जब भी नैमिषारण्य आते हैं, एक बार इस चक्र पर माथा जरूर टेकते हैं। चक्रतीर्थ के पुजारी लक्ष्मी नारायण तिवारी कहते हैं, "यहां बहुत सी पार्टियां आईं, ढेरों घोषणाएं हुईं लेकिन धरातल पर कोई विकास नहीं दिखा। लेकिन जब से योगी सरकार आई है, नैमिष में विकास की सरयू बह रही है। तीर्थ के लिए सीएम योगी ने 800 करोड़ रुपए दिए। इस पर काम भी शुरू हो गया है। चक्रतीर्थ पर नैमिषारण्य विकास परिषद की तरफ से सुंदरीकरण करवाया जा रहा है। साधु-संतों के ठहरने और कुंड के चबूतरे पर बैठने की व्यवस्था हो रही है। जो घोषणाएं की गईं, वह जमीन पर दिख रही हैं। इसलिए यहां का संत समाज BJP के साथ है।" कॉरिडोर बनने से बढ़ेगा पर्यटन, मिलेंगी नौकरियां नवंबर, 2022 में नैमिषारण्य विकास परिषद के गठन के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया। यहां के सिद्ध पीठ मां ललिता देवी मंदिर के चारों तरफ काशी विश्वनाथ जैसा कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई। मंदिर से चक्रतीर्थ जाने वाली रोड 16 मीटर चौड़ी है, जिस पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इसे देखते हुए ललिता देवी मंदिर के आस-पास के दुकानदारों को दुकान खाली करने का नोटिस दिया जा चुका है। प्रशासन कॉरिडोर बनवाने से पहले मठों के साधु-संतों से बैठक कर इजाजत भी ले चुका है। हमने नैमिष में बीते 15 साल से श्रद्धालुओं को यात्रा करा रहे टूरिस्ट गाइड विपिन कुमार चतुर्वेदी से बात की। विपिन कहते हैं, "नैमिष में हर साल 50 लाख से ज्यादा लोग दर्शन के लिए आते हैं। इनमें से 60% राज्य के पर्यटक हैं। कोविड में यहां दर्शन बंद हो गए थे। इससे 2 साल तक पर्यटन प्रभावित रहा। लेकिन 2022 से चीजें पटरी पर वापस लौट रही हैं। अब लोकसभा चुनाव से पहले यहां कॉरिडोर बनने का काम भी शुरू होने वाला है। कॉरिडोर बनने से यहां का टूरिज्म बूस्ट होगा। लोगों के लिए रोजगार के मौके पैदा होंगे।" नैमिष में भगवान राम ने किया अश्वमेघ यज्ञ हिंदू धर्म में नैमिषारण्य धाम का खास महत्व है। इसका जिक्र विष्णु पुराण और मार्कण्डेय पुराण में भी मिलता है। नैमिष के दर्शन के बिना चार धाम यात्रा अधूरी मानी गई है। पुराणों के मुताबिक, यह तीर्थ स्थल ऋषि-मुनियों की तपोभूमि के तौर पर विख्यात रहा है। ऐसा कहा जाता है कि इसी जगह पर महाभारत के रचयिता वेद व्यास के शिष्य सूत ने 88 हजार ऋषियों को कौरव-पांडव की कथा सुनाई थी। नैमिष के पुरोहित लक्ष्मीकांत महाराज कहते हैं, "रामायण में भी नैमिषारण्य का उल्लेख किया गया है। यहीं पर भगवान राम ने अश्वमेध यज्ञ किया था। महर्षि दधीचि ने लोक कल्याण के लिए इंद्र को अपनी अस्थियां दान में दे दी थी। इसे खुद ब्रह्मा जी ने ऋषियों की तपस्या के लिए सबसे उपयुक्त स्थान बताया था।" नैमिषारण्य के दर्शनीय स्थल पर्यटन के लिहाज से नैमिषारण्य यूपी का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां पर चक्रतीर्थ के अलावा व्यास गद्दी, श्री ललिता देवी मंदिर, दधीचि कुंड, भूतेश्वरनाथ महादेव, दशाश्वमेध घाट, स्वयंभू मनु और सतरूपा मंदिर, हनुमान गढ़ी और पांडव किला और गोमती तट जैसे स्थलों का धार्मिक महत्व है। इनका जिक्र पुराणों में भी किया गया है। चक्रतीर्थ पर बने भूतेश्वरनाथ महादेव मंदिर से जुड़ा रोचक इतिहास है। कहते हैं यहां पर ब्रह्मा जी ने शिवलिंग की स्थापना की थी। मान्यता है कि यहां पर स्थापित शिवलिंग दिन में 3 बार अपना रूप बदलता है। सुबह के समय शिवलिंग बालरूप जैसा दिखता है। दोपहर 12 बजे शिवलिंग रौद्ररूप में ढल जाता है। जबकि सायंकाल 6 बजे इसका आकार शिव के दयालु रूप में बदल जाता है। 1. BJP सोशल मीडिया टीम पर भड़के बीएल संतोष, लगाई क्लास:भूपेंद्र चौधरी की टीम को दिए नए टास्क; विपक्ष को ट्रैक-काउंटर करने का आदेश लखनऊ दौरे पर आए बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने शनिवार को प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की। भूपेंद्र चौधरी की नई टीम से मिले। उन्हें 2024 के लिए नए टास्क दिए। इसके बाद सोशल मीडिया टीम के साथ भी मीटिंग की। इसमें बीएल संतोष ने साफ तौर पर सोशल मीडिया टीम के कामकाज को लेकर नाराजगी जताई। पढ़िए पूरी खबर... 2. मोदी कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट: यूपी से 2 ब्राह्मण चेहरों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में मिल सकती है जगह, जनरल वीके सिंह हो सकते हैं आउट मोदी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश के किस चेहरे की विदाई होगी और किसको मौका मिलेगा? फिलहाल यूपी के सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह की विदाई तय मानी जा रही है। इनकी जगह जातीय संतुलन साधने के लिए टीम मोदी में यूपी के नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर...
hindi_2023_train_439
उत्तराखंड के गोस्थल मंदिर क्षेत्र में शिव जी ने किया था कामदेव को भस्म, यहां है शिव जी का खास त्रिशूल
अभी सावन का अधिक मास चल रहा है और इस महीने में शिव जी के मंदिरों में दर्शन और पूजन करने की परंपरा है। 12 ज्योतिर्लिंग के साथ ही शिव जी के पौराणिक महत्व वाले मंदिरों में पूजा के लिए काफी भक्त पहुंचते हैं। Gopeshwar Mahadev Mandir chamoli, Uttarakhand, story of kamdev and lord shiva, famous temple of shiva in uttarakhand
अभी सावन का अधिक मास चल रहा है और इस महीने में शिव जी के मंदिरों में दर्शन और पूजन करने की परंपरा है। 12 ज्योतिर्लिंग के साथ ही शिव जी के पौराणिक महत्व वाले मंदिरों में पूजा के लिए काफी भक्त पहुंचते हैं। ऐसे मंदिरों में दर्शन-पूजन जरूर करना चाहिए, जिनका जिक्र ग्रंथ-पुराणों में है। जानिए एक ऐसे मंदिर के बारे में जिसका जिक्र स्कंद पुराण के केदारखंड में है। उत्तराखंड के चामोली जिले में गोपेश्वर नाम का एक मंदिर है। इसे गोस्थल भी कहते हैं। इस मंदिर में विराजित पश्वीश्वर महादेव देवी पार्वती के साथ भक्तों को दर्शन देते हैं। स्कंद पुराण के केदारखंड में इस मंदिर के बारे में बताया गया है। चामोली पहुंचने के लिए आवागमन के कई साधन आसानी से मिल जाते हैं। स्कंद पुराण में केदारखंड के अध्याय 55 में लिखा है कि शिव जी देवी पार्वती से कहते हैं कि ये गोस्थल में मैं तुम्हारे साथ हमेशा विराजित हूं, इस मंदिर में मेरा नाम पश्वीश्वर है। जो भक्त इस मंदिर में पूजा-भक्ति करती हैं, उनकी भक्ति बढ़ती जाती है। मंदिर में स्थापित त्रिशूल है बहुत खास इस मंदिर में एक बहुत बड़ा शिवलिंग स्थापित है। इस त्रिशूल के संबंध में माना जाता है कि इसे ताकत के साथ नहीं हिलाया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति अपने हाथ की छोटी उंगली से इस त्रिशूल को स्पर्श करता है तो इसमें कंपन होता है। इसी क्षेत्र में शिव जी ने कामदेव को किया था भस्म मंदिर के पास ही एक वृक्ष है, जो हर मौसम में फूलों से भरा रहता है। केदारखंड के मुताबिक शिव जी ने अपने तीसरे नेत्र से कामदेव को इसी क्षेत्र में भस्म किया था। इसीलिए शिवजी को इस क्षेत्र में झषकेतुहर भी कहा जाता है। झष का अर्थ है - मीन, मछली, केतु का अर्थ है - ध्वज। कामदेव के ध्वज पर मीन का चिह्न होता है। इसलिए कामदेव का वध करने वाले शिव ज को झषकेतुहरो कहा जाता है। शिव जी ने कामदेव की पत्नी रति को दिया था वरदान इसी क्षेत्र में शिव जी को एक नाम रतीश्वर भी मिला है, क्योंकि कामदेव के भस्म होने के बाद कामदेव की पत्नी रति ने यहां तप किया था। रति की तपस्या से शिव जी प्रसन्न हुए और उन्होंने रति को वर दिया था कि कामदेव प्रद्युम्न के रूप में भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र बनकर जन्म लेंगे। इसके बाद तुम्हें तुम्हारा जीवन साथी फिर से मिल जाएगा। जहां रति ने तप किया था वहां एक कुंड है, इस कुंड का नाम रतिकुंड है। द्वापर युग में प्रद्युम्न के रूप में कामदेव का जन्म हुआ और मायावती के रूप में रति का भी पुनर्जन्म हुआ।
hindi_2023_train_440
कभी-कभी अच्छाई और नेकी बड़े उद्देश्य में बाधा बन सकती है
इस शनिवार को साउथ मुंबई में रहने वाले मेरे एक दोस्त का फोन आया, उसकी आवाज में बेचैनी थी। उसने पूछा कि तुम कितनी देर में एक्सप्रेसवे पहुंच सकते हो? मैंने कहा, वो पास में है, शायद 20 मिनट में। N. Raghuraman's Column - Sometimes goodness and goodness can be a hindrance to a greater cause
इस शनिवार को साउथ मुंबई में रहने वाले मेरे एक दोस्त का फोन आया, उसकी आवाज में बेचैनी थी। उसने पूछा कि तुम कितनी देर में एक्सप्रेसवे पहुंच सकते हो? मैंने कहा, वो पास में है, शायद 20 मिनट में। उसका अगला सवाल था कि क्या तुम अभी निकल सकते हो? मैंने कहा, ‘हां, पर हुआ क्या?’ उसने कहा, ‘समय मत गंवाओ, तुरंत निकलो और गाड़ी में बैठते ही फोन करो, तब सारी बात बता दूंगा।’ मुझे समझ आ गया था कि कोई बड़ी दिक्कत है, इसलिए मैंने एक शब्द नहीं कहा। मैंने चार्जर और पर्स उठाया और निकल गया। उसके बाद क्या हुआ, ये बताने से पहले मुंबई को जोड़ने वाले चार मार्ग के बारे में बताता हूं, एक है फ्रीवे, बाकी दो वेस्टर्न व ईस्टर्न हाइवेज़ और चौथा एक्सप्रेसवे, जो इरशालवाड़ी से जाता है, जहां बीते हफ्ते भीषण भूस्खलन हुआ और रविवार तक की स्थिति में 78 लोग लापता हैं और मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। एक हफ्ते हुई भारी बारिश से भूस्खलन हुआ था। कुछ ग्रामीणों का मानना है कि मृतक 100 तक हो सकते हैं। यहां से दिल दहलाने वाली कहानियां सामने आ रही हैं, 9 साल का वसंत पिकड बोर्डिंग स्कूल में था और 12 सदस्यों का उसका पूरा परिवार अभी भी मलबे में दबा है, जिनके बचने की संभावना कम ही है। आज राज्य सरकार देखेगी कि खोज अभियान जारी रखें या बंद करें। खुशकिस्मती से मैं छह मिनट में ईस्टर्न हाईवे पहुंच गया और अगले दस मिनट में एक्सप्रेसवे पहुंचने वाला था। तब दोस्त ने फोन करके बताया कि उसका बेटा कॉलेज के चार दोस्तों के साथ भूस्खलन वाले इलाके में लोगों की मदद के लिए कपड़े, खाने-पीने का सामान लेकर निकला है। कार से गया बेटा फोन भूल गया था और उसके पास बेटे के दोस्तों के नंबर भी नहीं थे। जब तक मैं एक्सप्रेसवे पहुंचा, किसी तरह से उसका बच्चों से संपर्क हो गया और उनसे कहा कि जब तक वो वहां आ रहा है, वे लोग एक्सप्रेसवे की शुरुआत में बने मैक्डॉनल्ड से कुछ खा लें। मुझसे कहा कि उनसे मिलकर उलझाए रखूं, मैंने वही किया। थोड़ी देर बाद उसके पिता कुछ एनजीओ वालों के साथ पहुंचे और बच्चों से कहा कि बांटने का सामान इन्हें दे दें। उसने इन यंग लड़कों से कहा, ‘तुम्हारे विचार नेक हैं, लेकिन हमें भीड़ जमा करके बचाव अभियान में रुकावट नहीं डालना चाहिए। हमें इससे बाहर रहना चाहिए।’ लड़कों ने चुपचाप वही किया और एक घंटे में हम लौट आए। पिता की नीयत साफ थी। इरशालवाड़ी में बीते बुधवार की रात, जबसे भूस्खलन हुआ है, 15 हजार से ज्यादा लोग पहुंच चुके हैं। इस भीड़ से बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं और अधिकारियों को रोक लगानी पड़ रही हैं। हालांकि अधिकारी, बचाव दल, इसमें विभिन्न एनजीओ व निजी संगठनों के कार्यकर्ता और मजदूर मिलाकर 5 हजार लोग होंगे, फिर भी 15 हजार से ज्यादा लोग बचाव कार्य देखने के लिए जुट चुके हैं। अधिकारियों ने इसकी निंदा करते हुए इसे ‘आपदा में पर्यटन का घटियापन’ करार दिया है। कई लोग सेल्फी ले रहे हैं और चार किमी लंबे ट्रेक पर चट्‌टानों पर बैठे हैं। इरशालवाड़ी के कंट्रोल रूम को एनडीआरएफ, गैर सरकारी संगठनों व डॉक्टरों की आवाजाही को बाधित करने वालों को हटाने के लिए बार-बार घोषणाएं करनी पड़ीं। शनिवार से किसी को भी अकारण जाने की अनुमति नहीं थी। फंडा यह है कि बच्चों को सिखाएं कि आपके नेकदिल ख्याल और उदार कदम भी कभी-कभी बड़े उद्देश्य में बाधा बन सकते हैं और आत्ममुग्धता से परे लोग ही सेल्फी के कुछ क्षणों की परवाह किए बिना इसके बड़े परिणामों के बारे में सोच सकते हैं।
hindi_2023_train_441
रेलवे में 10वीं पास के लिए 1000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, माइक्रोबायोलॉजिस्ट बनने का भी मौका
Sarkari Naukri 2023 Latest Sarkari Job Alert (24 July 2023) - Government Jobs Latest Govt Jobs Vacancies Eligibility And Selection Process Latest Details झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 400 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 3 अगस्त है।
सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 400 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 3 अगस्त है। सिलेक्शन होने पर 18,000 रुपए से 63,200 रुपए महीना सैलरी मिलेगी। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 1000 से ज्यादा भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी भर्तियां जनरल डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जाम (GDCE) कोटा के तहत भरी जाएंगी। उम्मीदवार 21 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से कॉलेज शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1913 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई प्रोसेस जारी है। कैंडिडेट्स के लिए आवेदन की लास्ट डेट 25 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश (National Health Mission NHM MP) ने माइक्रोबायोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 03 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये वैकेंसी इलेक्ट्रिकल और सिविल समेत विभिन्न ट्रेड्स में उपलब्ध हैं। आपने यहां पांच नौकरियों के बारे में जाना। आपके मन में कुछ सवाल होंगे। इसलिए आप दिए गए वेबसाइट के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देखें। बाकी जिन नौकरियों के बारे में बताया गया है अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है तो उन्हें यह जरूर भेजें। आखिर में हम 10 लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब दे रहे हैं। इन्हें रोज देखिए। हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।
hindi_2023_train_442
रेलवे में 10वीं पास के लिए 1000 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग करने वालों के लिए मौका
Sarkari Naukri 2023 Latest Sarkari Job Alert (24th July 2023) - सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 400 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली है
सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 400 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 3 अगस्त है। सिलेक्शन होने पर 18,000 रुपए से 63,200 रुपए महीना सैलरी मिलेगी। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 1000 से ज्यादा भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी भर्तियां जनरल डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जाम (GDCE) कोटा के तहत भरी जाएंगी। उम्मीदवार 21 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से कॉलेज शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1913 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई का प्रोसेस जारी है। कैंडिडेट्स के लिए आवेदन की लास्ट डेट 25 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश (National Health Mission MP) ने माइक्रोबायोलॉजिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 3 अगस्त, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ये वैकेंसी इलेक्ट्रिकल और सिविल समेत विभिन्न ट्रेड्स में उपलब्ध हैं। आपने यहां पांच नौकरियों के बारे में जाना। आपके मन में कुछ सवाल होंगे। इसलिए आप दिए गए वेबसाइट के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देखें। बाकी जिन नौकरियों के बारे में बताया गया है अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है तो उन्हें यह जरूर भेजें। आखिर में हम 10 लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब दे रहे हैं। इन्हें रोज देखिए। हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।
hindi_2023_train_443
वो फैसले, जिनसे पलटी इंडियन इकोनॉमी की तकदीर, क्या-क्या बदला?
Manmohan Singh's First Union Budget - How Manmohan Singh And Pv Narasimha Rao Saved Indian Economy In 1991. आज से 32 साल पहले पेश किए गए बजट की खास बातें. आखिर कैसे उसने भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल दी
इंडियन इकोनॉमी के लिए कुछ सबसे अहम तारीखों में से एक है 24 जुलाई 1991... बतौर वित्त मंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने तब अपना पहला बजट पेश किया था। आज स्पॉटलाइट में जानेंगे 32 साल पहले पेश किए गए बजट की खास बातें. आखिर कैसे कुछ फैसलों ने भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल दी. ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें और देखें वीडियो...
hindi_2023_train_444
डेली एक्टिव यूजर 70% कम हुए; लोग ऐप पर रोजाना सिर्फ 4 मिनट बिता रहे
Instagram Threads App Vs Twitter Social Media Popularity Comparison ट्विटर के विकल्प के रूप में इस महीने की शुरुआत में सामने मेटा ने सोशल मीडिया ऐप थ्रेड्स लॉन्च किया था। लेकिन तीन हफ्तों में ही यूजर्स के बीच इस ऐप की लोकप्रियता
ट्विटर के विकल्प के रूप में इस महीने की शुरुआत में सामने मेटा ने सोशल मीडिया ऐप थ्रेड्स लॉन्च किया था। लेकिन तीन हफ्तों में ही यूजर्स के बीच इस ऐप की लोकप्रियता तेजी से कम हुई है। मार्केट इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टॉवर के अनुसार, प्लेटफॉर्म ने डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या में अपने उच्चतम स्तर से करीब 70% की गिरावट दर्ज की है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, थ्रेड्स के डेली एक्टिव यूजर्स 1.3 करोड़ हैं, जो 7 जुलाई को 4.4 करोड़ थे। सेंसर टॉवर के अनुसार, यूजर्स द्वारा एप पर बिताया औसत दैनिक समय केवल 4 मिनट है। जबकि लॉन्चिंग के दिन यह समय 19 मिनट का था। मेटा ने थ्रेड्स को 5 जुलाई को लॉन्च किया था। कंपनी के अनुसार, लॉन्चिंग के एक हफ्ते में ही 10 करोड़ यूजर्स जुड़े थे। वहीं, ट्विटर पर 20 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं और औसत समय 30 मिनट है। वॉट्सएप: अब 15 लोगों के साथ कर सकेंगे ग्रुप कॉल मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सएप आईओएस बीटा पर एक नया फीचर ला रहा है, जो यूजर्स को 15 लोगों तक ग्रुप कॉल शुरू करने की मंजूरी देगा। डब्ल्यूएबीटाइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सएप ने पिछले साल घोषणा की थी कि यूजर्स वॉट्सएप ग्रुप पर 32 लोगों के साथ जुड़ सकते हैं, लेकिन ग्रुप कॉल पर सिर्फ 7 लोगों को ही जोड़ा जा सकता था। अब कंपनी ने इस लिमिट को बढ़ा दिया है। अब आप एक बार में 15 लोगों के साथ ग्रुप कॉल कर सकते हैं। ट्विटर का लोगो बदलेगा एलन मस्क ट्विटर का लोगो बदलने जा रहे हैं। नीली चिड़िया की जगह नया लोगो ‘X’ हो सकता है। मस्क ने लिखा है- ट्विटर अपना लोगो बदलकर ‘X’ कर देगा और सभी पक्षी गुम हो जाएंगे। मस्क ने वीडियो शेयर किया। इसमें ट्विटर का लोगो एक्स में बदलते दिख रहा है। उन्होंने लिखा, यदि आज रात एक अच्छा एक्स लोगो पोस्ट हुआ, तो हम कल इसे लाइव कर देंगे।
hindi_2023_train_445
मेहमानों को खुश करता, उन्हें भगाने में काम आता अनन्नास; ज्यादा खाने पर अपच-उल्टी
एक साथ दो स्वाद- थोड़ा खट्टा, थोड़ा मीठा पसंद करने वाले भारतीयों की जुबान का यह जायका अनन्नास पूरा करता है। अनन्नास स्पेन के रास्ते अमेरिका से 21 हजार किलोमीटर से ज्यादा की समुद्री दूरी तय करके भारत पहुंचा, जब कारोबार करने के इरादे से पुर्तगालियों ने भारत की धरती पर कदम रखा।
एक साथ दो स्वाद- थोड़ा खट्टा, थोड़ा मीठा पसंद करने वाले भारतीयों की जुबान का यह जायका अनन्नास पूरा करता है। अनन्नास स्पेन के रास्ते अमेरिका से 21 हजार किलोमीटर से ज्यादा की समुद्री दूरी तय करके तब भारत पहुंचा, जब कारोबार करने के इरादे से आए पुर्तगालियों ने यहां की धरती पर कदम रखा। पुर्तगालियों को यह फल अमेरिका की खोज करने वाले क्रिस्टोफर कोलंबस से मिला, लेकिन कोलंबस को अनन्नास कैसे मिला? इसे लेकर एक कहानी है। जिसे जानकर किसी का भी कलेजा मुंह को आ जाएगा। आज ‘फुरसत का रविवार’ है। बाहर घूमने-फिरने और खाने का जरूर प्लान होगा। इस दौरान आप अनन्नास का स्वाद भी लेना चाहेंगे, तो चलिए बाजार घूमने से पहले, कोलंबस के खोजे फल पाइनऐपल की दिलचस्प कहानियां पढ़ते हैं। इंसानी मांस की जगह खाने में अनन्नास को चुना, दुनिया को मिला नया फल कहा जाता है कि कारोबार की मंशा से निकला कोलंबस का काफिला नवंबर 1493 में कैरेबियाई द्वीप गुआडालूप तट पहुंचा। जहाज को समुद्र किनारे खड़ा करके कोलंबस की टीम के कुछ लोग खाने की तलाश में पास के गांव में पहुंचे। गांववालों ने नए समुद्री मेहमानों को इंसानी अंगों से बना स्टू परोसा। स्टू देख क्रू मेंबर्स को उबकाई आने लगी। फिर गांववालों ने उन्हें खाने के लिए पाइनऐपल दिया। दुनिया के कुछ हिस्सों में इंसानी मांस खाने का चलन रहा है। जिसे नरभक्षण यानी कैनेबेलिज्म (Cannibalism) कहते हैं। यूरोप पाइनऐपल के टेस्ट का बना दीवाना बहरहाल, गांववालों से खाने में मिला पाइनऐपल का टेस्ट कोलंबस को शानदार लगा। जब वह स्वदेश लौटे तो उन्होंने सबसे पहले स्पेन के राजा फर्डिनांड को पाइनऐपल पेश किया। राजा पाइनऐपल के स्वाद पर फिदा क्या हुए, पूरा यूरोप इस रस से भरे फल का दीवाना हो गया। हालांकि यूरोप को अपनी जमीन पर पाइनऐपल उगाने में 200 साल लग गए। वजह थी यूरोप की जमीन और मौसम पाइनऐपल उगाने के लिए सही न होना। दौलत की नुमाइश का जरिया बना चूंकि जुबान को चस्का लग चुका था तो दक्षिणी अमेरिका से जहाज के जरिए पाइनऐपल को यूरोप लाया जाता। अक्सर यह रास्ते में सड़ जाता। जो पाइनऐपल मंजिल तक पहुंचता उसकी कीमत बढ़ चुकी होती। यूरोप पहुंचने पर यह इतना महंगा हो जाता कि इसका स्वाद शहर के गिने-चुने रईसजादों को ही नसीब होता। यह उस जमाने का पहला फल था, जिस घर में कदम रखता, सोसाइटी उसे दौलतमंद समझती। पाइनऐपल का रसूख ऐसा कि यह कई शख्सियतों के लिए दौलत की नुमाइश का माध्यम भी बना। तब यह फलों का राजा भी कहलाया। इसे पाइनऐपल के टेस्ट का जलवा ही तो कहेंगे कि 17वीं शताब्दी में जॉन रोज नाम के व्यक्ति ने ब्रिटेन के किंग चार्ल्स द्वितीय को उपहार में अनन्नास का फल भेंट किया। अनन्नास के स्वाद की तारीफ सुन-सुनकर किंग चार्ल्स-II इतने प्रभावित थे कि उन्होंने जॉन रोज से पाइनऐपल उपहार लेते हुए अपनी पेंटिंग बनवाई। यह पेंटिंग ब्रिटेन के हैम हाउस नेशनल ट्रस्ट में आज भी टंगी हुई है। डकैत जहां जाते वहां पाइनऐपल रोप देते कोलबंस ने भले ही पाइनऐपल से यूरोप को रूबरू कराया, लेकिन दुनिया के कई हिस्सों में पाइनऐपल के जायके का साम्राज्य फैलाने का श्रेय समुद्री डकैतों को दिया जाता है। वाइन और कॉकटेल बनाने में माहिर दुनिया के उभरते मिक्सोलॉजिस्ट रियान कैसी (Ryan Casey) ने एक बार बताया था कि 17वीं सदी में समुद्री डाकू अपने साथ पाइनऐपल लेकर चलते थे। जिस रास्ते से गुजरते वहां पाइनऐपल रोपते चलते। इससे उन्हें दो फायदे हुए। जब वे डकैतियों को अंजाम देने के कुछ महीनों बाद लौटते तो आसानी से अपना रास्ता पहचान लेते। दूसरा उन्हें रास्ते में पौष्टिक खाने की किल्लत से जूझना नहीं पड़ता। ड्राइंग रूम सजाने के लिए किराए पर लेते पाइनऐपल 1700 के शुरुआती वर्षों में ऊंची कीमतों के चलते अनन्नास अमेरिका में लग्जरी आइटम बन गया। सिर पर कमल के फूल जैसा ताज लिए पाइनऐपल ड्राइंग रूम की शोभा बढ़ाने लगा। घर परिवार संभालने वाली अमेरिकी महिलाएं मेहमानों को प्रभावित करने के लिए डाइनिंग टेबल पर पाइनऐपल सजातीं। और मेहमान दिल अजीज हुआ तो दामाद की तरह उसे खुश करने के लिए पाइनऐपल सर्व किया जाता। पाइनऐपल बेचने वाले दुकानदार भी मौका देख पाइनऐपल से दोहरी कमाई करने लगे। वे मेहमानवाजी करने वाले घरों में पाइनऐपल किराए पर देने लगे। मेहमानों के जाने के बाद वे उसे रईस परिवारों को बेच देते। पाइनऐपल दिलदार मेजबान की पहचान बना 17वीं शताब्दी में मेहमान की खुशामद करने वाले दिलदार मेजबान की पाइनऐपल पहचान बना। यह वह समय था जब कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में कभी सूरज नहीं डूबता। दुनिया के हर कोने पर अंग्रेजों का कब्जा था। इस समय पाइनऐपल के स्वाद की शोहरत अपनी ऊंचाइयों पर थी। उस समय समुद्री कैप्टन जब घर लौटता तो दरवाजे पर पाइनऐपल टांग दिया जाता। इसका मतलब होता था कि कैप्टन सुरक्षित लौट आए हैं और उन्होंने इस खुशी में अपने दोस्तों को दावत पर आमंत्रित किया है। अतिथि से कहता- बहुत दिन हो गए, अब जाने का कष्ट करें ऐसा नहीं था कि पाइनऐपल हमेशा मेहमानों के जोरदार स्वागत का जरिया ही बना। पाइनऐपल से जिस शिद्दत से आवभगत की जाती उसी फल की पत्तियों का इस्तेमाल नाराजगी जाहिर करने में भी किया जाता दक्षिणी यूरोप में जब कोई मेहमान ज्यादा दिन ठहर जाता तो उसके बिस्तर के नीचे पायदान की जगह अनन्नास की पत्ती रख दी जाती। इसका मतलब होता- 'अतिथि आप पधारे। आतिथ्य का मौका दिया, इसके लिए शुक्रिया, लेकिन अब काफी दिन हो गए। आपका अपना घर अब आपको याद कर रहा होगा।' फलों का कुनबा, रसभरियों से मिलकर बनता है अनन्नास कुछ मामलों में कटहल से समानता रखने वाला पाइनऐपल सिर्फ एक फल नहीं है। यह रसभरियों (A Bunch of Berries Fused Together) से भरापूरा एक कुनबा है। जैसे पके कटहल की जान उसके अंदर के ‘कोवा’ होते हैं। उसी तरह पाइनऐपल रसभरियों का परिवार है, जो एक साथ बड़ी हुई होती हैं। पाइनऐपल का एक पेड़ अपने जीवन में सिर्फ एक फल देता है। जिन्होंने पाइनऐपल की खेती कभी नहीं देखी उन्हें लगता है कि यह फल पेड़ पर होता होगा। पाइनऐपल का पेड़ झाड़ीनुमा होता है। कमल का फूल जिस तरह खिलता है, उसी तरह पाइनऐपल का पेड़ होता है। जिसकी पत्तियां नुकीली होती हैं। उसमें से फल निकलता है। अनन्नास के पौधे बीज से नहीं उगते। इसका पौधा जीवन में केवल एक बार फूलता है और सूखने से पहले पौधे के बीच वाले तने के टॉप पर अनन्नास होता है। अनन्नास में बीज नहीं, पत्तों से तैयार होता है इसका पौधा सवाल है अगर बीज नहीं होता तो फिर इसका पौधा कैसे उगता है? अनन्नास के सिर पर पत्तों का ‘मुकुट’ होता है। उसी को काटकर रोपा जाता है और फिर अगली पीढ़ी का पौधा तैयार होता है। कुछ का मानना है कि पाइनऐपल मूल रूप से पहली बार अमेरिकी राज्य हवाई में पैदा हुआ। अपने खूबसूरत समु्द्री किनारों के लिए प्रसिद्ध हवाई अनन्नास का प्रतीक हुआ करता था। इसमें कोई हैरानी वाली बात भी नहीं है। दुनिया के अधिकांश अनन्नास वहीं उगाए जाते थे। क्योंकि हवाई का वातावरण पाइनऐपल की खेती के अनुकूल है। पाइनऐपल वास्तव में मूल रूप से दक्षिण अमेरिका का है। कोस्टा रिका दुनिया के तीन-चौथाई पाइनऐपल मार्केट की सप्लाई डिमांड को पूरा करता है। खबर से जुड़े इस पोल में अपनी राय दें प्रेग्नेंसी में हेल्दी, लेकिन शुरुआती 3 महीने न खाएं क्या प्रेग्नेंट महिला को पाइनऐपल खाना चाहिए? इस सवाल पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, नई दिल्ली की प्रोफेसर डॉ. मेधा कुलकर्णी ने बताया-प्रेग्नेंसी के शुरुआती 3 महीने अनन्नास खाने से परहेज करें। वहीं, हेल्थलाइन पर पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रेग्नेंसी में पाइनऐपल खाना सेफ है। मिसकैरिज या समय से पहले लेबर पेन की बात गलतफहमी है। प्रेग्नेंसी में पाइनऐपल खाने के नुकसान का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। खाना पचाने में मददगार, बनाए ऊर्जावान अनन्नास के पत्ते से नाइकी बना रही जूते बनावट की वजह से अनन्नास का करीब आधा हिस्सा कूड़े में चला जाता है, लेकिन अब दुनिया भर की कंपनियां पाइनऐपल से कपड़ा, प्लेट, साबुन और अन्य प्रोडक्ट्स तैयार कर रही हैं। पाइनाटैक्स (Piñatex) नाम की कंपनी पाइनऐपल की पत्तियों से कपड़े और लेदर बना रही है। नाइकी (Nike) इस लेदर का इस्तेमाल जूते बनाने में कर रही है। मुमकिन है कि बर्थडे पार्टी में जिस प्लेट में आप केक खा रहे होंगे वह पाइनऐपल की बनी हो। यानी पाइनऐपल से बने कागज से पैकेट बन रहे है। पाइनऐपल का ऊपरी हिस्सा हटाने के बाद जो बचता है उसका रस निकालकर फर्मेंट करके वाइन और विनेगर भी तैयार किए जा रहे हैं। जल्द ही वो दिन आ सकता है कि हम आपसे किसी पाइनऐपल पार्टी में मिलेंगे और पाइनऐपल के बने साबुन, कपड़े, जूते, प्लेट, वाइन और इस रसीले फल को इस्तेमाल कर रहे होंगे। ग्राफिक्स: सत्यम परिडा नॉलेज बढ़ाने और जरूरी जानकारी देने वाली ऐसी खबरें लगातार पाने के लिए डीबी ऐप पर 'मेरे पसंदीदा विषय' में 'वुमन' या प्रोफाइल में जाकर जेंडर में 'मिस' सिलेक्ट करें।
hindi_2023_train_446
वेस्टइंडीज पहली पारी में 255 रन पर ऑलआउट; भारत का स्कोर 118/2, बारिश थमी
India Vs West Indies (Ind Vs Wi) 2nd Test Day 4 Match Live Cricket Score Scorecard/commentary Update; Follow India Vs West Indies Test Latest Photos And Video Updates On Dainik Bhaskar. भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। चौथे दिन का खेल आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। चौथे दिन का दूसरा सेशन जारी है। भारत ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत बैजबाॅल अंदाज में की है। टीम ने 2 विकेट पर 118 रन बना लिए है। शुभमन गिल 10 और ईशान किशन 8 रन पर नाबाद हैं। ओपनर यशस्वी जायसवाल 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वारिकन ने डा सिल्वा के हाथों कैच कराया। इससे पहले, कप्तान रोहित शर्मा 57 रन बना आउट हुए। उन्हें शैनन गेब्रियल ने फाइन लेग पर कैचआउट कराया। क्या है बैजबाॅल टी-20 की तरह टेस्ट में अटैकिंग शाॅट्स खेल कर बड़ा स्कोर बनाने के गेम को बैजबॉल कहा जाता है। पिछले साल इंग्लैंड ने बैजबॉल टेक्नीक अपनाई थी। 2022 में इंग्लैंड का टेस्ट में रन रेट 4.13 था, जो किसी भी देश से ज्यादा था। मैक्कुलम के कोच व स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद इंग्लैंड ने इसे अपनाया और उसका गेम पूरी तरह बदल गया। कोच बैंडन मैक्कुलम को बैज नाम से भी जाना जाता है। इसलिए इस शैली का नाम बैजबाॅल है। दूसरी पारी में ऐसे गिरे भारत के विकेट... यहां से वेस्टइंडीज की दूसरी पारी... विंडीज 255 रन पर सिमटी, सिराज को 5 विकेट रविवार को वेस्टइंडीज ने 229/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने आखिरी 5 विकेट 26 रन बनाने में गंवा दिए। टीम 255 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। एलीक एथनाज दिन के पहले ही ओवर में 37 रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने आखिरी 4 विकेट लिए। वे तीसरे दिन भी एक विकेट ले चुके थे। इस तरह उन्होंने पारी में 5 विकेट लिए। जेसन होल्डर 15 रन, अल्जारी जोसेफ 4 रन, अल्जारी जोसफ और केमार रोच 4 रन बना कर आउट हुए। आखिरी विकेट शैनन गेब्रियल का मिला। गेब्रियल 0 रन बना कर पवेलियन लौटे। मैच का LIVE स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें चौथे दिन बारिश की आशंका तीसरे दिन बारिश ने खलल डाला और आखिर में लाइट कम होने के कारण पूरे ओवर बॉलिंग भी नहीं की जा सकी। चौथे और पांचवें दिन भी त्रिनिदाद में बारिश की आशंका है। रविवार को टेम्प्रेचर 26 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पहली पारी में ऐसे गिरे वेस्टइंडीज के विकेट... तीसरे दिन वेस्टइंडीज ने 143 रन ही बनाए वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन 86 रन पर एक विकेट के नुकसान से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने पूरे दिन बैटिंग की और 143 रन ही बनाए, उन्होंने 4 ही विकेट गंवाए। टीम से क्रैग ब्रेथवेट 75, कर्क मैकेंजी 32, जर्मेन ब्लैकवुड 20 और जोशुआ डा सिल्वा 10 रन बनाकर आउट हुए। भारत से रवींद्र जडेजा 2 विकेट ले चुके हैं। उनके अलावा मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन और मुकेश कुमार 1-1 विकेट ले चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर... दूसरे दिन विराट ने लगाया 76वां शतक दूसरे दिन टीम इंडिया 438 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। विराट कोहली ने टेस्ट करियर का 29वां और इंटरनेशनल करियर का 76वां शतक लगाया। उनके अलावा रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने भी फिफ्टी लगाई। जवाब में वेस्टइंडीज ने अपनी पारी शुरू कर दी और 86 रन बना लिए। टीम का एक ही विकेट गिरा। पढ़ें पूरी खबर... पहले दिन यशस्वी और रोहित के बीच सेंचुरी पार्टनरशिप त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने उतरी वेस्टइंडीज को भारतीय ओपनर्स ने विकेट के लिए तरसा दिया। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने 139 रन की पार्टनरशिप की। यशस्वी 57 और रोहित 80 रन बनाकर आउट हुए। पढ़ें पूरी खबर...
hindi_2023_train_447
वृष राशि के लोगों को नौकरी में मनचाही जिम्मेदारी और कन्या राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं
Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (24th July 2023), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs, 24 जुलाई, सोमवार को शिव योग बन रहा है। जिससे वृष राशि के लोगों को नौकरी में मनचाही जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। कर्क राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
24 जुलाई, सोमवार को शिव योग बन रहा है। जिससे वृष राशि के लोगों को नौकरी में मनचाही जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। कर्क राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कन्या राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरी में जिम्मेदारी मिलने के भी योग हैं। आर्थिक नजरिये से धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। इनके अलावा नए काम शुरू करने के लिए सिंह राशि वालों का दिन ठीक नहीं है। वृश्चिक राशि वालों को शेयर मार्केट में नुकसान होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोग परेशान हो सकते हैं। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल मेष - पॉजिटिव- आज किसी विशेष परिस्थिति में आपको अपनी योग्यता और कार्य क्षमता को जागृत करने का अवसर मिलेगा और आप कामयाब होंगे। घर और समाज में भी आपका मान-सम्मान बना रहेगा। इस समय कोई यात्रा संबंधी योग भी बन रहे हैं। नेगेटिव- अपने स्वभाव में सहजता और सौम्यता बनाकर रखें। कुछ लोग आपकी गतिविधियों में बाधाएं डाल सकते हैं। सचेत रहे और सब को नजरअंदाज करके अपने कार्यों के प्रति प्रयासरत रहें। पड़ोसियों के साथ किसी मुद्दे को लेकर उलझने से आपके लिए ही परेशानी खड़ी हो सकती हैं। व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर बहुत अधिक मेहनत और एकाग्र रहने की जरूरत है। मीडिया तथा ऑनलाइन कार्यों से जुड़े व्यवसाय अधिक सफल रहेंगे। नए कार्य को लेकर भी कुछ उपलब्धियां मिलेंगी, इसका उचित सदुपयोग करें। नौकरीपेशा लोग पब्लिक डीलिंग करते वक्त सावधानी बरतें। लव- घर का वातावरण सुखमय और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर सुलभ होगा। स्वास्थ्य- उमस भरी गर्मी की वजह से सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखे तथा हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4 वृष - पॉजिटिव- व्यक्तिगत मामलों से जुड़ा कोई रुका हुआ कार्य संपन्न हो जाने से आपको सुकून मिलेगा और व्यक्तित्व भी निखरेगा। संतान प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिलने उसे घर में उत्सव का माहौल रहेगा। नेगेटिव- कोई भी निर्णय दिल की बजाए दिमाग ले। कुछ लोग आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं और फाइनेंस संबंधी भी कोई दिक्कत बढ़ सकती है। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने पढ़ाई तथा करियर को लेकर सजग रहें। अन्यथा आपके मान-सम्मान पर भी आंच आ सकती हैं। व्यवसाय- व्यवसायिक परिस्थितियां अभी सामान्य ही रहेंगी। किसी परिचित के माध्यम से कोई बड़ा ऑर्डर आपको मिल सकता है। परंतु व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत भी करने की जरूरत है। नौकरी में मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- घर में कोई नवीन वस्तु की खरीदारी से प्रसन्नता भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा और संयम रखना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लापरवाही में ना लें तथा कोई भी समस्या होने पर तुरंत इलाज ले। नियमित योग और व्यायाम करना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2 मिथुन - पॉजिटिव- पैतृक संपत्ति संबंधी कोई मामला चल रहा है तो आज आपसे वार्तालाप से हल होने की संभावना है। कामकाजी महिलाएं घर परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने में समर्थ रहेंगी। सरकारी मामलों को भी पूरा करने में किसी उच्चाधिकारी का सहयोग रहेगा। नेगेटिव- व्यर्थ के खर्चों पर अंकुश लगाकर आप आर्थिक समस्या से बच सकते हैं। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें तथा अपने कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। बड़े बुजुर्गों का उचित मान-सम्मान बनाकर रखना अति आवश्यक है। इस समय घर के रखरखाव संबंधी किसी भी कार्य को शुरू करें। व्यवसाय- व्यवसाय में स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग रहेगा, लेकिन अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। आज कोई भी जरूरी फैसला न लेकर मौजूदा कामों पर ध्यान दें, वरना लापरवाही से ऑर्डर कैंसिल हो सकते हैं। लव- दांपत्य जीवन व्यवस्थित रहेगा तथा कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेगी। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य- डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या भी दोबारा उभर सकती है। लापरवाही बिल्कुल नाम बरतें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5 कर्क - पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के साथ सानिध्य करने का अवसर मिलेगा तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। विदेश जाने के लिए चल रहे प्रयासों में काफी हद तक कार्य संपन्न हो जाएंगे। आज किसी बहुमूल्य वस्तुओं की खरीददारी भी संभव है। नेगेटिव- किसी की गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती हैं। बेहतर होगा कि अपने ऊपर ही भरोसा रखें तथा किसी से भी सहायता की उम्मीद ना करें। घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन बना रहेगा। कुछ समय बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें। व्यवसाय- बिजनेस में सुधार होगा। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। टैक्स, लोन आदि जैसे मामलों में उलझने बढ़ सकती है इसलिए इन गतिविधियों को आज स्थगित रखें। सरकारी नौकरी में ट्रांसफर के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव- घर में आपसी सामंजस्य और अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य- गले से संबंधित किसी भी इंफेक्शन को गंभीरता से लें और तुरंत इलाज करवाएं। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7 सिंह - पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। आपका बोलचाल लहजा दूसरों को प्रभावित करेगा और इन गुणों के द्वारा आर्थिक तथा व्यवसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य से संबंधित योजना बनेगी। नेगेटिव- विद्यार्थी और युवा वर्ग कोई मनोनुकूल कार्य ना बनने से अपने अंदर हीन भावना ना आने दे तथा पुनः प्रयास करें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर उनकी देखभाल करने की भी जरूरत है। किसी कार्य को लेकर लोन लेने से पहले अपनी सामर्थ्य का भी ध्यान रखें। व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ दिक्कतें अथवा समस्याएं आएंगी। इस समय आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन अथवा इंटीरियर में बदलाव लाने की जरूरत है। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। ऑफिस में अपने सहयोगियों द्वारा कोई टारगेट पूरा करने में सफलता मिलेगी। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। काफी समय बाद किसी नजदीकी संबंधी से वार्तालाप होगा और मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य- आपका अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या के प्रति सजग रहना आपको ऊर्जावान रखेगा। व्यायाम, योगा आदि को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3 कन्या - पॉजिटिव- रुका हुआ पैसा मिल सकता है। जिससे आर्थिक समस्या हल होगी और आपको अपने किसी प्रयास में भी विशेष सफलता मिलेगी। कुछ समय से मन में चल रहा द्वंद दूर होगा। अगर कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है तो फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। नेगेटिव- जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। और न ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से डांट-फटकार करने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। गुस्से और आवेश में आना आपकी समस्याओं को और अधिक बढ़ा सकता है। व्यवसाय- कारोबार में पैसे संबंधी लेनदेन को स्थगित रखें। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में विशेष उपलब्धि मिलेगी। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिशियल यात्रा भी हो सकती है। लव- जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें तथा उन्हें कुछ उपहार अवश्य दें। प्रेम संबंधों में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य- मेहनत के साथ साथ आराम भी जरूर करें। व्यवस्थित दिनचर्या रखना कई समस्याओं का हल रहेगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2 तुला - पॉजिटव- सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका योगदान आपको मानसिक सुकून प्रदान करेगा। काफी समय से कोई अटका हुआ कार्य भी आज गति में आएगा। अपनी पर्सनैलिटी को लेकर आप सजग रहेंगे। आज अपने किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का भी संकल्प करें। नेगेटिव- समस्याओं से घबराए नहीं और किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले भली-भांति विचार अवश्य कर लें। असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी से सलाह लेना उचित रहेगा। किसी की गलत बात पर गुस्सा जाहिर करने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम ले। व्यवसाय- बिजनेस में वर्तमान स्थिति पर ही फोकस करें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। कुछ गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं। हालांकि इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। लव- घर का वातावरण अनुशासित और सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार के अलगाव की स्थिति बन रही है। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। स्वास्थ्य- उमस भरी गर्मी की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बनी रहेगी। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें, व्यवस्थित दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- ग्रे, भाग्यशाली अंक- 7 वृश्चिक - पॉजिटिव- दिन का आरंभ किसी सुखद अनुभव से होगा। किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी भरपूर मेहनत रहेगी और काफी हद तक सफल भी होंगे। आय का भी कोई रुका हुआ स्त्रोत पुनः शुरू हो सकता है। विवाह योग्य लोगों को इस समय विवाह प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है। नेगेटिव- कानूनी मामलों के प्रति किसी भी तरह की अवहेलना करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण कागजातों अथवा दस्तावेजों के मामले में लापरवाही ना बरतें। और ना ही किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करें। अगर कोई विवादित मामला चल रहा है, तो उसे समय रहते सुलझाना जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधित नई संभावनाओं पर विचार विमर्श होगा। आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम तुरंत ही हासिल होंगे। शेयर्स, तेजी-मंदी जैसी गतिविधियों से दूर रहें। नुकसान हो सकता है। नौकरी में कुछ समस्याएं रहेंगी। लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा। मनोरंजक गतिविधियों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ निराशा रह सकती हैं। स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और खान पान को व्यवस्थित रख के खुद को एनर्जी और आत्मविश्वास से परिपूर्ण महसूस करेंगे। नियमित योगा और मेडिटेशन करना भी स्वस्थ रखेगा। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3 धनु - पॉजिटिव- वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करने से कई तरह की उपलब्धियां सामने आएंगी। जो कि आर्थिक दृष्टि से भी आपके लिए लाभदायक रहेगी। फोन के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती हैं। नेगेटिव- कहीं भी वार्तालाप करते समय संतुलित और व्यवस्थित रहे और किसी के बहकावे में ना आए। वरना भावनाओं में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं और धोखा भी खा सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी खास विषय में दिक्कतें रहेंगी। व्यवसाय- पिछले कुछ समय से कार्यक्षेत्र में जो परेशानियां चल रही थी, उनका समाधान मिलेगा और अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने का भी मौका मिलेगा। भूमि, संपत्ति संबंधी कोई डील हो सकती है। नौकरी में पब्लिक डीलिंग करते वक्त किसी पर भी भरोसा न रखें। लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- स्वस्थ रहने के लिए मौसम के अनुरूप अपना खानपान व दिनचर्या रखें। नियमित व्यायाम आदि करने से मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को प्रफुल्लित महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5 मकर - पॉजिटिव- वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए वरदान रहेगा। समय रहते पुराने मतभेदों तथा गलतफहमीओं को सुलझा लेने से किसी बड़ी समस्या से बच सकते हैं। प्रोफेशनल स्टडी के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियों में कुछ प्रतिकूलता आएगी। अपरिचित लोगों के साथ ज्यादा संपर्क ना बढ़ाएं। ना ही किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार पर होने दें। किसी भी तरह की उधारी संबंधी लेनदेन करने के लिए रिस्क उठाना उचित नहीं है। व्यवसाय- व्यवसाय में खुद को साबित करने के लिए और अधिक संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। हालांकि आप भी गंभीरता और संजीदगी से समस्याओं का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। लव- जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। परंतु परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और परिश्रम के वजह से आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8 कुंभ - पॉजिटिव- आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को साकार करने का है। इसलिए पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। कोई रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। इसलिए पूरा ध्यान उस पर केंद्रित रखें। नेगेटिव- दूसरों के व्यक्तिगत मामलों और हस्तक्षेप से खुद को दूर ही रखें। वरना इस वजह से आप भी किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान बनाकर रखें। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही ले। व्यवसाय- आज कई तरह की गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे परंतु वर्तमान समय धैर्य रखने का भी है। अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। सरकारी संस्थाओं से संबंधित कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य- जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहे। इस समय बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है। वाहन चलाने से परहेज रखें या बहुत ही सावधानी बरतें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8 मीन - पॉजिटिव- विद्यार्थियों के पढ़ाई या करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होगा। सिर्फ अपनी क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करने की जरूरत है। इससे आपको सुखद परिणाम हासिल होंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी वाद-विवाद भी किसी की मध्यस्थता से आसानी से हल हो जाएंगे। नेगेटिव- अपरिचित व्यक्तियों पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें,आपके साथ विश्वासघात या धोखा हो सकता है। संतान की कोई जिद या अड़ियल रवैया आपके लिए चिंता का कारण बनेगा, लेकिन समस्या को शांति से सुलझाएं और उनका मार्गदर्शन करें। अगर कोई यात्रा का प्लान है तो आज स्थगित रखना बेहतर होगा। व्यवसाय- कारोबार की आंतरिक व्यवस्था में सुधार लाने से गतिविधियां व्यवस्थित होंगी। कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के विषय में सावधानी बरतें, किसी प्रकार के नुकसान की भी आशंका बनी हुई है। ऑफिस में किसी कर्मचारी की वजह से दिक्कत आ सकती हैं। लव- किसी तीसरी व्यक्ति के कारण पति-पत्नी में तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए सचेत रहें। प्रेम संबंधों में स्थायित्व रहेगा। स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द एवं वायु विकास संबंधी परेशानी उत्पन्न हो सकते हैं। इस मौसम में ज्यादा गरिष्ठ और तैलीय भोजन खाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3
hindi_2023_train_448
तिरुवनंतपुरम से दुबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AC खराब होने के बाद वापस लौटी
Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) दिल्ली के भजनपुरा इलाके में रविवार सुबह बुलडोजर चलाकर एक मंदिर और मजार को हटाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।
तिरुवनंतपुरम से दुबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही वापस लौट आई। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, फ्लाइट में AC काम नहीं कर रहा था। इसी वजह से विमान को वापस लौटना पड़ा। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट संख्या IX 539 में क्रू मेंबर सहित 174 लोगों थे। सभी लोग सुरक्षित हैं। आज की अन्य प्रमुख खबरें... म्यामांर में भूकंप का झटका, रिक्टर पैमाने पर 4.4 आंकी गई तीव्रता म्यांमार में रविवार रात करीब 10 बजे भूकंप का झटता महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र​​​​​​​ ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 आंकी गई। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप का झटका, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.2 आंकी गई उत्तराखंड के पिथोरागढ़ में रविवार शाम लगभग 6:34 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 आंकी गई। मुंबई पुलिस को आया फोन, दो पाकिस्तानियों को लेकर RDX से भरा टैंकर मुंबई से गोवा जा रहा है, जांच में अफवाह निकली मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को रविवार को एक धमकीभरा फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि दो पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर RDX से भरा एक टैंकर मुंबई से गोवा ले जाया जा रहा है। फोन करने वाले ने खुद का नाम पांडे बताया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। फोन करने वाले ने जिस टैंकर के बारे में बताया उसे मुंबई से 290 किलोमीटर दूर रत्नागिरी जिले के ​​​​​​​संगमेश्वर में रोका गया। जांच में उसमें कुछ नहीं मिला। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में सुपर मार्केट में आग लगी, फायर टेंडर मौके पर मौजूद पश्चिम बंगाल के आसनसोल में आश्रम मोड इलाके के सुपर मार्केट में आ लग गई। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर कई फायर टेंडर मौजूद हैं। मेक्सिको में पब से बाहर निकालने पर नशे में धुत युवक ने लगाई आग, 11 की मौत मेक्सिको में एक युवक ने बार में आग लगा दी, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले लोगों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, 4 घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक घटना शनिवार को सैन लुईस रियो कोलेराडो नाम के शहर में हुई। शहर के प्रशासन ने बताया कि महिलाओं से गलत व्यवहार कर रहे एक युवक को पब ने बाहर निकाल दिया था। इस बात से नाराज होकर उसने मोलोटोव कॉकटेल की मदद से आग लगा दी। घटना के दौरान युवक नशे में था। नागपुर में क्रिकेट बुकी के घर पर छापा, 17 करोड़ रुपए से ज्यादा का सोना-चांदी और कैश बरामद नागपुर में पुलिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट बुकी अनंत जैन के घर पर छापा मारा। पुलिस ने उसके घर से 17 करोड़ रुपए से ज्यादा का सोना-चांदी और कैश बरामद किया है। मॉस्को के शॉपिंग मॉल में गर्म पानी का पाइप फटा; 4 की मौत, 10 घायल मॉस्को के एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को गर्म पानी की पाइप फटने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। मेयर सर्जेव सोबयानिन ने हादसे में मरने वालों के परिजन के प्रति संवेदना जाहिर की है। न्यूज एजेंसी ANI ने TASS न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया कि पाइप फटने के बाद उबलता हुआ पानी मॉल के एक हिस्से में भर गया। इससे करीब 70 लोग घायल हो गए। एक मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि हादसे में तकरीबन 10 लोग घायल हुए हैं, जिसमे से 9 लोग अस्पताल में भर्ती है। यूपी के मेरठ में कोतवाली में आग लगी, 4 सिपाही झुलसे उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार रात सरधना कोतवाली में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में कोतवाली में तैनात 4 जवान झुलस गए। जानकारी मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बांग्लादेश में बस तालाब में गिरी, 17 लोगों की मौत बांग्लादेश के झालाकाथी सदर उपजिला के छत्रकंडा इलाके में शनिवार को एक बस तालाब में जा गिरी। इस हादसे में करीब 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। हादसे में मरने वालों में तीन बच्चे और 8 महिलाएं हैं। घायल हुए लोगों ने हादसे के लिए ड्राइवर की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि बस में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे, जिसकी वजह से दुर्घटना हुई। पढ़ें पूरी खबर... आंध्र प्रदेश में बस और लॉरी की टक्कर, 6 की मौत आंध्र प्रदेश के कडप्पा में शनिवार को बस और लॉरी की टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार्ली चैपलिन की बेटी जोसेफिन नहीं रहीं चार्ली चैपलिन की बेटी और एक्ट्रेस जोसेफिन चैपलिन का 74 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने बताया कि 13 जुलाई को उन्होंने अंतिम सांस ली। जोसेफिन, चार्ली चैपलिन के आठ बच्चों में से तीसरे नंबर की बेटी थीं। उन्होंने साल 1952 में फिल्म लाइमलाइट से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। दिल्ली शराब नीति में दो आरोपियों को जमानत मिली, वे मई से हिरासत में थे दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को शराब नीति मामले में दो आरोपियों को जमानत दे दी। स्पेशल जस्टिस एमके नागपाल ने चनप्रीत सिंह और अरविंद कुमार सिंह को CBI केस में जमानत दी है। दोनों मई 2023 से हिरासत में थे। चनप्रीत को 15 मई और अरविंद कुमार सिंह को 12 मई को गिरफ्तार किया गया था। मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अभी भी जेल में हैं। भारत ने नौसेना का जहाज INS कृपाण वियतनाम को तोहफे में दिया, रक्षा मंत्री ने किया था ऐलान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शनिवार को नौसेना का जहाज INS कृपाण वियतनाम पीपुल्स नेवी को तोहफे के रूप में दिया। रक्षा मंत्री ने 19 जून,2023 को आईएनएस कृपाण स्वदेश वियतनाम को उपहार में देने की घोषणा की थी। आईएनएस कृपाण अपनी अंतिम यात्रा में भारत से वियतनाम के लिए 28 जून,2023 को रवाना हुआ था और 8 जुलाई,2023 को वियतनाम के कैम रॉन पहुंचा था। यह पहली बार है कि भारत ने किसी मित्र विदेशी देश को पूरी तरह से परिचालन वाला कार्वेट सौंपा है। पढ़ें पूरी खबर...
hindi_2023_train_449
निचले इलाकों से लोगों को हटाया गया, हिमाचल में बाढ़ से 7 मौतें
India Weather (Monsoon) Live Updates 2023 - IMD State-Wise Rainfall And Flood Situation Latest News, Photos And Videos On Dainik Bhaskar. महाराष्ट्र के इर्शालवाड़ी गांव में भूस्खलन की घटना के चार दिन बाद भी 82 लाेग लापता हैं। शनिवार को दमकल की टीमों ने मलबे से चार और शव निकाले। हादसे में मरने वालों की संख्या 26 हाे गई है।
दिल्ली में यमुना का जलस्तर फिर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। रविवार सुबह हथिनीकुंड बैराज से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर सुबह 7 बजे 205.81 मीटर तक था, लेकिन शाम 4 बजे वाटर लेवल खतरे के निशान (205.33 मीटर) से ऊपर निकलकर 206.31 मीटर तक आ गया। रात 10 बजे वाटर लेवल 206.44 मीटर पर पहुंच गया। निचले इलाकों में रहने वाले जो लोग पानी कम होने के बाद अपने घरों में लौट आए थे, प्रशासन ने उन्हें फिर राहत शिविरों में भेज दिया है। दिल्ली में शाम को कई इलाकों में बारिश हुई है। शनिवार को हिमाचल के कुल्लू व शिमला में बादल फटने की घटनाएं हुईं, वहीं अलग-अलग हादसों में 7 मौतें भी हुई हैं। इससे प्रदेश में मानसून में मरने वालों की संख्या 154 हो गई है। गुजरात के जूनागढ़ शहर में शनिवार को चार घंटों में हुई 10 इंच बारिश से बाढ़ आ गई। हालांकि बारिश बंद है, लेकिन कई इलाकों में अब भी पांच फीट तक पानी भरा हुआ है। महाराष्ट्र के इर्शालवाड़ी गांव में लैंडस्लाइड के चार दिन बाद भी 57 लाेग लापता हैं। मरने वालों की संख्या 27 हाे गई है। यवतमाल में बाढ़ में फंसे 45 लाेगाें को एयरफोर्स के दाे हेलिकॉप्टर्स की मदद से एयरलिफ्ट किया गया। अब जानिए देश के मौसम का हाल... अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे इन राज्यों में तेज बारिश होगी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश। इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: बिहार और झारखंड में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम से जुड़े अपडेट्स... गुजरात के जूनागढ़ में बारिश थमी, बाढ़ जैसे हालात गुजरात के जूनागढ़ शहर में शनिवार को हुई बारिश में दुर्वेशनगर, गणेश नगर, जोशीपारा समेत कई इलाकों में सैकड़ों कच्चे मकान ढह गए। यहां के एक मंजिला मकान डूब गए थे, जिससे घरों का सामान बर्बाद हो गया। शहर और जिले में 144 की धारा लगा दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे 24 जुलाई की रात तक बिना काम के घर से बाहर न निकलें। जूनागढ़ शहर और आसपास के सभी पर्यटन स्थलों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। लोगों से बांधों और चेकडैम से दूर रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी भावनगर, नवसारी, जूनागढ़ और वलसाड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें... अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें... अन्य राज्यों में मौसम का हाल... हिमाचल: रोहड़ू व कुल्लू में बादल फटे, 7 मौतें हिमाचल में बादल फटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को कुल्लू व शिमला में बादल फटे हैं, वहीं अलग-अलग हादसों में 7 मौतें भी हुई हैं। इससे प्रदेश में मानसून में मरने वालों की संख्या 154 हो गई है। कुल्लू में 30 घर खाली करवाए गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... मध्यप्रदेश: बुरहानपुर में 250 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया, इंदौर, उज्जैन में भारी बारिश का अलर्ट मध्यप्रदेश में कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहा। शनिवार रात बुरहानपुर के फोपनार गांव में करीब 250 परिवारों को सुरक्षित जगह पहुंचाया है। बुरहानपुर का महाराष्ट्र से संपर्क कट गया। जिले में ताप्ती नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें... राजस्थान: तेज बारिश से बीसलपुर-जवाई बांध का जलस्तर बढ़ा; आज 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में बीती रात कई स्थानों पर तेज बारिश हुई। जवाई बांध 70 फीसदी तक भर गया है। यहां लगातार पानी आ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में बारिश का सिस्टम अभी 3-4 दिन एक्टिव रहेगा। कई जगहों पर अलग-अलग दिन तेज बारिश हो सकती है। पूरी खबर यहां पढ़ें... उत्तर प्रदेश: बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, गाजियाबाद में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आज बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। पश्चिमी यूपी में इसका ज्यादा असर देखा जाएगा। वहीं 16 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। पूरी खबर यहां पढ़ें... हरियाणा: घग्गर का जलस्तर बढ़ने की संभावना, हाई अलर्ट पर अंबाला-पानीपत; 1461 गांवों में बाढ़, 40 की मौत हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश ने मैदानी राज्यों में तबाही मचाई हुई है। खासकर हरियाणा में यमुना और घग्गर का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। सरकार की ओर से अंबाला और पानीपत के 40 किलोमीटर के एरिया में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रदेश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 40 हो गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें... छत्तीसगढ़: आज भी बरसेंगे बादल, 25 जुलाई से पूरे प्रदेश में लगातार बरसात के आसार छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दिनभर तेज धूप और गर्मी के बाद शनिवार को कुछ जगहों पर भारी बरसात हुई जबकि कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। आज भी प्रदेश में कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है जबकि 25 जुलाई से पूरे प्रदेश में लगातार बारिश की संभावना है। पूरी खबर यहां पढ़ें... बिहार: 41 प्रतिशत कम बारिश, 22 जिलों में 40 फीसदी से कम मानसून सीजन में अब तक बिहार में सामान्य से बेहद कम बारिश हुई है। मौसम विभाग की माने तो आज भी प्रदेश में उमस भरी गर्मी वाली स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में बारिश की कमी का ग्राफ और चढ़ेगा। फिलहाल पूरे राज्य में 41 प्रतिशत कम जबकि 22 जिलों में 40 फीसदी कम बारिश हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
hindi_2023_train_450
माधव चिन्नाप्पा बोले- 13 साल में जो कुछ हासिल किया, उस पर गर्व है
गूगल ने अपने न्यूज डायरेक्टर माधव चिन्नाप्पा को नौकरी से हटा दिया है। चिन्नाप्पा ने शनिवार को लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा, "मैं गूगल की छंटनी के तहत गूगल छोड़ रहा हूं।" चिन्नाप्पा ने कहा कि गूगल में अपने लगभग 13 सालों के दौरान
गूगल ने अपने न्यूज डायरेक्टर माधव चिन्नाप्पा को नौकरी से हटा दिया है। चिन्नाप्पा ने शनिवार को लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कहा, 'मैं गूगल की छंटनी के तहत कंपनी छोड़ रहा हूं।' उन्होंने कहा कि गूगल में अपने लगभग 13 सालों के दौरान जो कुछ हासिल किया है, उस पर उन्हें गर्व है। वे गूगल के लंदन ऑफिस से काम करते थे। गूगल उन टेक कंपनियों में शामिल हो गई है, जो ग्लोबल स्लोडाउन से निपटने के लिए जॉब्स में कटौती कर रही है। अक्टूबर में सोचूंगा 2024 में क्या करना है: चिन्नाप्पा चिन्नाप्पा ने कहा कि वह नए अवसरों की खोज करने या अपने करियर में अगले कदम पर विचार करने से पहले एक महीने की छुट्टी लेने का प्लान बना रहे हैं। अक्टूबर में मैं सोचूंगा कि 2024 में क्या किया जा सकता है। जनवरी में गूगल ने 12,000 एम्प्लॉइज की छंटनी की थी इस साल जनवरी में गूगल ने लगभग 12,000 एम्प्लॉइज की छंटनी की थी। पिछले महीने कंपनी ने अपनी मैपिंग ऐप WAZE से भी कुछ एम्प्लॉइज को नौकरी से निकाला था। मैटरनिटी लिव के दौरान भी नौकरी से निकाला इस छंटनी में कुछ एम्प्लॉइज को उनकी मैटरनिटी लिव के दौरान नौकरी से निकाल दिया गया था। कुछ को छुट्टी मनाने के दौरान टर्मिनेशन लेटर दे दिया गया। यहां तक कि डाउनसाइजिंग के इस दौर में कंपनी के मेंटल हेल्थ हेड सहित कुछ टॉप गूगल एम्प्लॉइज को भी इस दौरान अपनी नौकरी गंवानी पड़ी थी। इकोनॉमिक चैलेंजेस ने टेक्निकल इकोसिस्टम को काफी प्रभावित किया है और लगभग हर दिन आ रही छंटनी की खबरें इसका संकेत हैं। CEO ने कहा नौकरी से निकालना समय की जरूरत इस साल जनवरी में गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने कहा था कि कंपनी ने अपने इम्प्लॉइज की संख्या में लगभग 12,000 रोल्स कम करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में कंपनी ने कई ड्रामेटिक ग्रोथ देखी है। हम अब इकोनॉमिक रियलिटी के हिसाब से काम कर रहे हैं।
hindi_2023_train_451
ओक्लाहोमा में पुलिस से भी भिड़ गई महिला, बाद में खुदकुशी कर ली
अमेरिका में एक महिला ने तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में पुलिस ने जब उससे संपर्क साधा तो उसने खुद को भी गोली मार ली। चारों की लाशें बरामद कर ली गई हैं। महिला का नाम ब्रेंडी मैक्सिलन बताया गया है।
अमेरिका में एक महिला ने तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में पुलिस ने जब उससे संपर्क साधा तो उसने खुद को भी गोली मार ली। चारों की लाशें बरामद कर ली गई हैं। महिला का नाम ब्रेंडी मैक्सिलन बताया गया है। उसकी उम्र 39 साल थी। मारे गए बच्चों की उम्र दस, छह और ग्यारह साल थी। घटना एक छोटे से गांव टुल्सा की है। यहां वर्डिग्रिस इलाके में ब्रेंडी इन बच्चों के साथ रहती थी। घटना की वजह साफ नहीं एक बेटी और दो बेटों का मार डाला
hindi_2023_train_452
गुरदासपुर में बॉर्डर पर BSF चौकी डूबी, दीवार गिरने से 4 घायल; भाखड़ा बांध पर पहुंचे CM
Punjab Weather Forecast; Flood Updates Conditions | Patiala Dardulgarh Mansa Gurdaspur Kartarpur Sahib पंजाब में घग्गर नदी खूब तबाही मचा रही है। नदी में उफान आने के बाद शनिवार की आधी रात को पानी ने पटियाला के गांवों में तबाही मचाई। खेतों और फसलों में पानी भर गया। पटियाला के भागपुर और आस-पास के गांवों में पानी भरा है।
पंजाब में कल मौसम साफ रहेगा। हालांकि विभाग ने कुछ शहरों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं गुरदासपुर जिले में रावी दरिया का जल स्तर बढ़ने से पानी ओवरफ्लो होकर हल्का दीनानगर में कई गांवों को अपनी लपेट में ले चुका है। पानी की लपेट में आने से जहां किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। भारत-पाक बॉर्डर पर स्थित रावी और उझ दरिया के पानी में BSF की पोस्टें भी डूब चुकी हैं। वहीं, CM भगवंत मान भाखड़ा बांध का दौरा करने के लिए भी पहुंचे। जहां उन्होंने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड से अपील की है कि अभी बांध के गेट ना खोले जाएं। इससे पंजाब में हालात और बिगड़ सकते हैं। होशियारपुर में बहा व्यक्ति होशियारपुर में पानी का लेवल देखने के लिए आया व्यक्ति बहाव में बह गया। व्यक्ति की पहचान आलमपुर निवासी महिंदरपाल सिंह के तौर पर हुई। वहीं भाखड़ा बांध से पानी छोड़े जाने की अटकलों के बीच CM भगवंत मान ने बांध का दौरा करने का फैसला किया है। दोपहर बाद सीएम भगवंत मान भाखड़ा बांध का दौरा करने पहुंचेंगे। गुरदासपुर में घर की दीवार गिरी गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक के गांव पखोके टाहली साहिब में एक मकान की दीवार गिर गई। हादसे में परिवार के 4 लोग घायल हुए हैं। 2 घायलों को कलानौर के अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जबकि 2 गंभीर जख्मियों को गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटियाला के गांवों में तबाही वहीं घग्गर नदी भी खूब तबाही मचा रही है। नदी में उफान आने के बाद शनिवार की आधी रात को पानी ने पटियाला के गांवों में तबाही मचाई। खेतों और फसलों में पानी भर गया। पटियाला के भागपुर और आस-पास के गांवों में पानी भरा है। जिला प्रशासन की तरफ से पहले ही लोगों को सतर्क किए जाने के कारण स्थिति कंट्रोल में रही। नवांशहर में पानी में नाव फंसी इसके साथ नवांशहर के गांव औलियापुर में रविवार सुबह सतलुज का जलस्तर बढ़ने के बाद नाव चालक ने बड़ी लापरवाही करते हुए दरिया के दूसरी तरफ से किश्ती में लोगों को बैठाकर बलाचौर की तरफ लाने का प्रयास किया। तेज बहाव के कारण किश्ती डगमगा गई। कश्ती चालक ने बड़ी मुश्किल से किश्ती को किनारे तक लाया और वहां पर मौजूद लोगों ने रस्सा फेंक कर किश्ती और उसमें बैठे लोगों की जान बचाई। आनंदपुर साहिब में धुस्सी बांध टूटा उधर आनंदपुर साहिब के गांव हरीवाल में सतलुज पर बनाया गया धुस्सी बांध टूट गया। जिसके बाद गांव के खेतों में पानी भर गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रात को पानी सबसे पहले दड़वा गांव में चढ़ा। उसके बाद घग्गर ने भागपुर को भी चपेट में ले लिया। SDM परलीन कौर बराड़ ने रात के समय ही स्थिति को संभाल लिया। उनके साथ तहसीलदार व अन्य अमला गांव पहुंचा और स्थिति पर नजर बनाए रखी। खास बात रही कि मनरेगा के अंतर्गत काम करने वाले लोग भी जिला प्रशासन के साथ स्थिति को कंट्रोल करने में जुटे रहे। फिरोजपुर में भी पानी का जलस्तर बढ़ा ​​​​​​​फिरोजपुर में भी पानी का जलस्तर बढ़ने लगा है। सुबह आठ बजे हरिके हेड़ से हुसैनीवाला हेड की ओर 81338 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि हुसैनीवाला हेड से पाकिस्तान को 76580 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। श्री करतारपुर साहिब यात्रा सोमवार तक स्थगित वहीं पाकिस्तान सरकार की तरफ से बार-बार अनुरोध के बाद भी भारत की तरफ से श्री करतारपुर साहिब यात्रा को शनिवार शुरू करने से मना कर दिया। DC गुरदासपुर हिमांशु अग्रवाल ने शनिवार को श्री करतारपुर साहिब का दौरा किया तो वहां पानी के कारण सड़कों और इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते इस यात्रा को सोमवार के लिए स्थगित कर दिया गया है। पंजाब में बाढ़ की स्थिति...
hindi_2023_train_453
10 साल 10 महीने की सजा भी; पाकिस्तानी जासूस को सेना के सीक्रेट बताता था
Soldier awarded over 10 years sentence for passing information to Pak spy, आर्मी ने पाकिस्तान दूतावास के कर्मचारी को सीक्रेट इंफॉर्मेशन देने वाले सैनिक को 10 साल 10 महीने जेल की सजा सुनाई है।
इंडियन आर्मी ने एक जवान का कोर्ट मार्शल किया है। साथ ही उसे 10 साल 10 महीने जेल की सजा भी सुनाई है। जवान पर पाकिस्तानी दूतावास के कर्मचारी को सीक्रेट इन्फॉर्मेशन देने का दोष सिद्ध हुआ था। वह भारत की उत्तरी सीमाओं पर सेना के मूवमेंट के बारे में जानकारी देता था। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, एक महिला अधिकारी की अध्यक्षता में सैनिक का कोर्ट मार्शल हुआ है। पाकिस्तानी जासूस को कई जरूरी दस्तावेज दिए ANI ने बताया कि सैनिक ने दिल्ली स्थित इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान के उच्चायोग में काम करने वाले पाकिस्तानी नागरिक आबिद हुसैन उर्फ नाइक आबिद को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करवाए। सैनिक जहां तैनात था, वहां की जानकारी दी। इसके अलावा सभी गार्डों के ड्यूटी की लिस्ट पाकिस्तान जासूस को भेजी थी। लॉकडाउन के दौरान चलने वाले वाहनों की सूची भी दी आर्मी की जांच में पता चला कि सैनिक ने आबिद हुसैन को कोविड लॉकडाउन के दौरान चलने वाले वाहनों की भी जानकारी दी थी। हालांकि उसके पास छोटी-मोटी जानकारी ही थी। इसी वजह से ज्यादा जानकारी नहीं भेज सका। दैनिक भास्कर की ये खबरें भी पढ़ें ... राजस्थान में 4 पाकिस्तानी एजेंट पकड़े गए राजस्थान की इंटेलिजेंस पुलिस ने बाड़मेर से 4 लोगों को पकड़ा है, ये सभी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी कर रहे थे। चार पाक जासूसों को अलग-अलग जगहों से डिटेन किया है। इसमें एक जासूस आईएसआई के बुलावे पर कई बार पाकिस्तान भी गया और भारत की गोपनीय व सामाजिक सूचनाएं दीं। पूरी खबर पढ़ें ... रईस को आईएसआई एजेंट बनाने वाला गिरफ्तार यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए एजेंट बनाने का काम करने वाले अरमान को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। अरमान ने ही पिछले दिनों गिरफ्तार गोंडा के रहने वाले रईस को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के लिए आईएसआई का एजेंट बनाया था। पूरी खबर पढ़ें ...
hindi_2023_train_454
कर्क राशि के लोग अपने काम सही तरीके से करेंगे तो बेहतर होगा, तुला राशि के लोग अधूरे काम पूरे करें
सोमवार, 24 जुलाई को मेष राशि के लोग समय का सही इस्तेमाल करें। कर्क राशि के लोग अपने काम सही तरीके से करेंगे तो बेहतर रहेगा। तुला राशि के लोगों को अधूरे काम पूरे करेंगे तो लाभ हो सकता है। Monday, 24th July Tarot rashifal, Shukrawar ka rashifal, Cancer people, Libra rashifal in hindi
सोमवार, 24 जुलाई को मेष राशि के लोग समय का सही इस्तेमाल करें। कर्क राशि के लोग अपने काम सही तरीके से करेंगे तो बेहतर रहेगा। तुला राशि के लोगों को अधूरे काम पूरे करेंगे तो लाभ हो सकता है। जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है... मेष - FIVE OF WANDS वक्त का सही इस्तेमाल न करने से तनाव बढ़ सकता है। लोगों के साथ बात करते समय सतर्कता रखें। आपके द्वारा बोली गई बात का इस्तेमाल आपके खिलाफ हो सकता है। आपकी वजह से किसी व्यक्ति की परेशानी बढ़ सकती है। किसी का अपमान न करें। करियर : करियर से जुड़े निर्णय लेने से पहले अपने आर्थिक पक्ष पर ध्यान दें। लव : रिलेशनशिप से जुड़े विचारों की वजह से तकलीफ हो सकती है, लेकिन वर्तमान में परिस्थिति अलग रहेगी। हेल्थ : सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 4 वृषभ - JUSTICE अपने प्रयत्नों से परिस्थिति को पक्ष में करना आपके लिए संभव हो सकता है। जीवन में संतुलन बनाए रखें। परिवार से अधिक अन्य बातों पर ध्यान देने से परिवार के लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अपने कर्तव्य निभाते समय नियमों का ध्यान रखने की आवश्यकता है। करियर : करियर में नई शुरुआत हो सकती है। फिलहाल किसी भी बड़े काम में बदलाव करने की कोशिश न करें। लव : पार्टनर के द्वारा बोली गई बातों की वजह से अपनी गलतियों का एहसास होगा। हेल्थ : थायराइड संबंधी तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 7 मिथुन - TEN OF SWORDS मानसिक तकलीफ दूर करने का रास्ता मिलेगा। जो बातें आपके लिए सही हैं, उन्हें स्वीकार करें। फिलहाल आप अपने सीमित विचारों की वजह से खुद के लिए तकलीफ न बढ़ाएं। परिवार के लोगों से मिलने वाली आलोचना आपको निराश कर सकती है, लेकिन निराशा से बचना होगा। करियर : करियर संबंधी चिंता दूर करने की कोशिश करें। लव : रिलेशनशिप के कारण तकलीफ जल्दी ही दूर हो सकती है। हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 2 कर्क - EIGHT OF WANDS अपेक्षा के अनुसार काम आगे बढ़ेंगे। व्यक्तिगत जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव के कारण तकलीफ हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने की कोशिश करें। मित्रों को आपसे भावनात्मक सहयोग की अपेक्षा होगी। हर एक काम सही तरीके से करने पर ध्यान दें। करियर : करियर संबंधी बातें आगे बढ़ने की वजह से लाभ हो सकता है। लव : रिलेशनशिप से जुड़ी नाराजगी जल्दी ही दूर होगी। हेल्थ : सेहत में सुधार हो सकता है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 1 सिंह - THE HANGEDMAN पुरानी बातों में अटके रहने से आपका नुकसान हो सकता है। गलत आदतों को सुधारने की कोशिश करें। व्यक्तिगत विकास पर भी ध्यान दें। आध्यात्मिक बातों में रूचि बढ़ेगी। भावनात्मक तकलीफों को दूर करने का रास्ता मिलेगा। करियर : व्यापारी वर्ग को बड़ा आर्डर मिल सकता है। लव : परिस्थिति चाहे जैसे भी हो, पार्टनर का साथ देते रहें। हेल्थ : सिर दर्द या माइग्रेन जैसी तकलीफ बढ़ सकती है। तनाव से खुद को दूर रखें। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 3 कन्या - SIX OF SWORDS यात्रा संबंधी योजना के कारण बदलाव हो सकते हैं। फिलहाल योजना में लचीलापन बनाए रखना होगा। खुद से अधिक अन्य लोगों पर ध्यान देने से थोड़ी निराशा हो सकती है। अन्य लोगों को आपकी अधिक जरूरत है और जब उनकी जरूरतें पूरी होंगी, आपको प्रसन्नता मिलेगी। साथ में आपका काम आगे बढ़ने से सकारात्मक प्राप्त होगी। करियर : व्यापारी या स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है। लव : परिवार और पार्टनर के करीब आने के लिए किए प्रयत्नों को सफलता मिलेगी। हेल्थ : जोड़ों का दर्द तकलीफ दे सकता है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 6 तुला - THE TOWER पुराने लेन-देन की वजह से तनाव रहेगा। अधूरे काम आपके लिए अभी समस्या बनते हुए नजर आ रहे हैं। जब तक पूरी जानकारी नहीं मिलती है, तब तक काम को आगे न बढाएं। नकारात्मक विचारों से आपका नुकसान हो सकता है। यदि आप परिस्थिति बदलना चाहते हैं तो सही राह पर चलने की कोशिश करें। किसी भी प्रलोभन की वजह से कोई गलती न करें। करियर : नौकरी पेशा लोगों की आलोचना हो सकती है। गलतियों को सुधारने का मौका मिल सकता है। लव : तीसरे व्यक्ति का बढ़ता हस्तक्षेप विवाद बढ़ा सकता है। हेल्थ : पेट की जलन तकलीफ का कारण बन सकती है। लकी कलर : पर्पल लकी नंबर : 5 वृश्चिक - SEVEN OF SWORDS आर्थिक लेन-देन करते समय पारदर्शिता बनाए रखें। किसी व्यक्ति की कमजोरी का गलत फायदा न उठाएं। आपके द्वारा किए गलत कामों का फल तुरंत मिल सकता है। सतर्क रहें। नियम-कायदे से संबंधित बातों को गंभीरता से लेने की कोशिश करें। करियर : कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करने वाले लोगों के जीवन में स्थिरता रहेगी, काम के विस्तार पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। लव : पार्टनर के द्वारा बोला गया झूठ पकड़ा जा सकता है, इस कारण विवाद हो सकता है। हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। लकी कलर : ग्रे लकी नंबर : 8 धनु - NINE OF PENTACLES भविष्य संबंधी योजना बनाते समय दूरदृष्टि रखकर काम करने की कोशिश करें। बड़े निवेश पर जोर दें। इस कारण आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पैसों के कारण जो तनाव है, उसे दूर करने रास्ता मिलेगा। अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए प्रयत्न जारी रखें। फिलहाल काम पर अधिक ध्यान देना होगा। करियर : करियर के लिए बड़े अवसर आसानी से प्राप्त होंगे। हर एक अवसर पर ध्यान देते रहें। लव : परिवार के लोगों के साथ विवाद हो सकते हैं। पार्टनर से मिल रहे सुझाव पर ध्यान दें। हेल्थ : महिलाओं को सेहत संबंधी तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 9 मकर - QUEEN OF CUPS जब तक हाथ में लिया काम पूरा नहीं होता है, तब तक अपनी एकाग्रता भंग न होने दें। जो बातें भावनात्मक रूप से आपको कमजोर बनाती हैं, उन से खुद को दूर रखें। भविष्य से जुड़े विचारों के बारे में आज न सोचें। आप सही मार्ग पर हैं और आपके द्वारा बनाई गई योजना सफल हो सकती है। करियर : अपने निर्णय जब तक अमल में नहीं लाते हैं, तब तक इसकी चर्चा न करें। लव : पार्टनर के बर्ताव के कारण अकेलापन हो सकता है। हेल्थ : दांतों से संबंधित तकलीफ दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार उपचार लेना जरूरी होगा। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 4 कुंभ - SEVEN OF WANDS कम समय में अधिक काम को पूरा करने की आवश्यकता है। अचानक से नई समस्याएं नजर आएंगी, लेकिन उन्हें सुलझाना आपके लिए आसान होगा। अन्य लोगों से मिल रही मदद स्वीकार करें। अगर पैसों से संबंधित कोई समस्या है तो उसे धीरे-धीरे दूर करने की कोशिश करें। करियर : विद्यार्थियों का तनाव बढ़ सकता है, लेकिन सही करियर का चुनाव जल्दी ही किया जाएगा। लव : पार्टनर के साथ बढ़ रहे विवाद चिंता का कारण बन सकते हैं। हेल्थ : हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से आपके स्वभाव में बदलाव हो सकता है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 5 मीन - FIVE OF CUPS दिन की शुरुआत में नकारात्मक विचार रहेंगे, चिड़चिड़ापन हो सकता है। दिन के अंत तक कई काम अपेक्षा के अनुसार पूरे होने से प्रसन्नता रहेगी। वर्तमान समस्या की वजह से चिंता बढ़ सकती है। अभी तक मिली सीख पर ध्यान देते हुए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करें। करियर : स्टॉक मार्केट से जुड़े लोगों को मार्गदर्शन मिलेगा, इस वजह से ज्यादा फायदा मिल सकता है। लव : पार्टनर के द्वारा बोली गई गलत बातों की वजह से आपकी निराशा बढ़ सकती है, लेकिन आपको धैर्य से काम लेना होगा। हेल्थ : लो बीपी या खून संबंधी कोई बीमारी है तो उसे नजरअंदाज न करें। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 9
hindi_2023_train_455
येलो सूट में दिखीं, पार्किंग एरिया में फैंस के साथ ली फोटो
श्रद्धा कपूर को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान श्रद्धा कपूर ने पैपराजी की तरफ हाथ हिलाते हुए वेव किया और बातचीत भी की। श्रद्धा ने कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज दिए। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने
श्रद्धा कपूर को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान श्रद्धा कपूर ने पैपराजी की तरफ हाथ हिलाते हुए वेव किया और बातचीत भी की। श्रद्धा ने कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज दिए। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है। उन्होंने पार्किंग में कार में बैठने से पहले रुककर फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक कराई। सोशल मीडिया यूजर्स श्रद्धा के देसी लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। फ्लोरल सूट में दिखीं श्रद्धा कपूर इस वीडियो में श्रद्धा येलो फ्लोरल प्रिंटेड सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने डीप नेक वाली लूज पाकिस्तानी स्टाइल की कुर्ती के साथ इसी प्रिंट के पैंट पहने हैं और दुपट्टा लिया हुआ है। उन्होंने मेकअप बिल्कुल सिंपल रखा है और बालों में बन बनाया हुआ है। श्रद्धा ने एक्सेसरीज के तौर पर फ्लोरल एम्ब्रायडरी वाला ग्रे बैग भी लिया हुआ है और कानों में सिंपल सी गोल्डन हूप इयररिंग्स पहनी हैं। उन्होंने व्हाइट स्ट्रैप सैंडल के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। यूजर्स बोले- आपको नजर ना लगे! सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर यूजर्स श्रद्धा की खूबसूरती की काफी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- आपको देखकर आंखों को सुकून मिलता है श्रद्धा! वहीं एक यूजर ने लिखा- नजर ना लगे! श्रद्धा ट्रेडिशनल लुक में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। जल्द ही श्रद्धा कपूर कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म चंदू चैंपियन में नजर आएंगी। इसके अलावा श्रद्धा विशाल फुरिया की फिल्म नागिन में भी दिखाई देंगी। वहीं, राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर स्त्री 2 में भी नजर आएंगी।
hindi_2023_train_456
बाढ़ से अब तक 40 मौतें, 1,857 जानवर मरे; अंबाला-फरीदाबाद, सिरसा में NDRF, फतेहाबाद में आर्मी तैनात
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश ने मैदानी राज्यों में तबाही मचाई हुई है। खासकर पड़ोसी राज्य हरियाणा में यमुना और घग्गर का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है, जिसके बाद सूबे के कुछ जिलों में बाढ़ आने का खतरा मंडराने लगा है।
हरियाणा में कल 16 जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पंचकूला, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल हैं। इनमें सबसे चिंता की बात करनाल और अंबाला की बारिश है, जो अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रदेश में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 40 हो गई है। 7 घायल और 2 लोग अब भी लापता हैं। 461 गांव बाढ़ से ग्रस्त हैं। 1,857 जानवरों की मौत हो चुकी है। अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद और सिरसा में NDRF की टीमें तैनात हैं। फतेहाबाद में सेना तैनात है। हरियाणा सरकार के अनुसार, अब तक 7846 लोगों को बचाया जा चुका है। हालांकि अंबाला, कुरुक्षेत्र व अन्य इलाकों में बनाए गए राहत कैंपों में अब सिर्फ 819 लोग ही बचे हैं। अनिल विज की CM को चिट्‌ठी, टांगरी नदी पर पक्का तटबंध बने अंबाला में टांगरी नदी ओवरफ्लो होने से गृहमंत्री अनिल विज चिंतित हैं। उन्होंने CM मनोहर लाल को पत्र लिखकर टांगरी नदी के दूसरे किनारे पर पक्का तटबंध बनाने की मांग की है। गृह मंत्री ने कहा कि टांगरी नदी के दोनों साइड के तटबंध को स्टोन पिचिंग करके मजबूत बनाया जाए। उन्होंने महेश नगर ड्रेन को भी नगर परिषद क्षेत्र में कॉन्क्रीट से पक्का बनाने का आग्रह किया। करनाल में फिर बाढ़ का खतरा, यमुना बांध पर कटाव शुरू करनाल में यमुना के उफान पर होने के कारण एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। शेरगढ़ टापू से यूपी जाने वाले रास्ते पर करीब 3 से 4 फीट तक पानी आ गया है। लोग तैरकर आवाजाही कर रहे हैं। वहीं दूसरी और घरौंडा के कुड़ाकलां गांव में यमुना के बांध पर कटाव शुरू हो चुका है। यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज से शनिवार को दोबारा 2 लाख 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया था। जिससे प्रशासन द्वारा 14 गांवों में अलर्ट जारी किया गया था। CM ने करनाल में 35 बाढ़ पीड़ित परिवारों को चेक बांटे रविवार को करनाल पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बाढ़ व बरसात के कारण जान गंवाने वाले 35 लोगों के परिवारों को आर्थिक सहायता दी। मुख्यमंत्री द्वारा मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को चार लाख रुपए का चेक दिया गया है। करनाल जिले के छह मृतकों के परिजनों को CM ने 24 लाख की सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण जिन लोगों की फसलें खराब हुई हैं उसकी किसान पोर्टल पर अपनी रिपोर्ट भेज रहे हैं। इसके बाद फसलों के नुकसान की समीक्षा की जाएगी और किसानों को भी मुआवजा दिया जाएगा। हुड्‌डा बोले- हरियाणा सरकार हवाई, धरती पर कोई फैसला नहीं रविवार को पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों को दौरा किया। उन्होंने कहा कि सरकार आने के बाद बाढ़ से बचाने के लिए इंतजाम किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हवाई सर्वेक्षण पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार हवाई है और फ्लड कंट्रोल के लिए धरती पर कोई फैसला नहीं किया। सुरजेवाला बोले- बाढ़ CM और डिप्टी CM का रिटर्न गिफ्ट फतेहाबाद के टोहना में पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में आई बाढ़ के लिए भाजपा-जजपा सरकार जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि सरकार की बदइंतजामी के चलते हालात ज्यादा खराब हुए। यह प्राकृतिक आपदा तो है ही, मगर खट्टर सरकार द्वारा निर्मित आपदा भी है। यह सीएम मनोहर लाल व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का लोगों को रिटर्न गिफ्ट है, जो जनता ने उन पर विश्वास किया। सुरजेवाला ने कहा कि आधा हरियाणा बाढ़ की चपेट में है, लेकिन खट्टर सरकार नदारद है और गुमशुदा के पोस्टर तक लग चुके हैं। सीएम, डिप्टी सीएम व मंत्रियों को हेलीकॉप्टर से उतरने की फुरसत नहीं है। वे खेतों में जाकर जूते उतारकर, पाजामा चढ़ाकर बाढ़ पीड़ित लोगों के दर्द को समझें। 1500 गांव बाढ़ ग्रस्त हैं, तीन दर्जन लोग मारे गए, 5 लाख 50 हजार एकड़ खेत डूब गए, एक लाख से ज्यादा मकान नष्ट हो गए। उन्होंने कहा कि फ्लड कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन खुद मनोहर लाल खट्टर हैं, 9 साल में कितनी मीटिंग हुई, क्या प्रावधान किए, यह बताएं अंबाला-सहारनपुर रेल रूट प्रभावित अंबाला-दुखेड़ी के पास टांगरी नदी में पानी डाउन लाइन के पुल को कभी भी छू सकता है। ऐसी संभावनाओं को देखते हुए रेलवे प्रबंधन ने अंबाला-सहारनपुर सेक्शन की डाउन लाइन को बंद कर दिया है। स्थिति पर नजर रखने के लिए रेलवे सहित RPF कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। ऊना-सहारनपुर ट्रेन रोकी गई है। ये खबर भी पढ़ें... हरियाणा में घग्गर का 'ओटू हैड' बना सियासत का केंद्र:एक ही दिन में पूर्व CM, डिप्टी सीएम, बिजली मंत्री और इनेलो MLA पहुंचे हरियाणा में घग्गर नदी राज्य की सियासत का केंद्र बन गई। रविवार को प्रदेश के 4 बड़े नेता सिरसा का दौरा करने पहुंचे। सभी एक ही दिन सिरसा के ओटू हैड पर पहुंचे​​​​​​​ (पूरी खबर पढ़ें)
hindi_2023_train_457
कुछ लोगों के शरीर से ज्यादा दुर्गंध आती है, जानें इसके कारण और घरेलू उपाय
मानसून में ह्यूमिडिटी के कारण पसीना बहुत आता है और पसीने से बदबू आने लगती है। ऐसी स्थिति को रोकने के लिए घर पर ही कुछ आसान उपाय ट्राई करें। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन बता रही हैं पसीने की बदबू से बचने आसान उपाय।
मानसून में ह्यूमिडिटी के कारण पसीना ज्यादा आता है और पसीने से तेज बदबू आने लगती है। बॉडी ओडर से बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय ट्राई कर सकते हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन बता रही हैं पसीने की बदबू से बचने आसान उपाय। हमारी पर्सनैलिटी कितनी ही शानदार क्यों न हो, हम चाहे कितने ही अच्छे कपड़े पहन लें, यदि शरीर से बदबू आती है, तो लोग पास आने से भी बचते हैं। मानसून में ह्यूमिडिटी के कारण पसीना बहुत आता है और पसीने से बदबू आने लगती है। ऐसी स्थिति को रोकने के लिए घर पर ही कुछ आसान उपाय ट्राई करें। क्यों आती है पसीने की बदबू पसीना शरीर को ठंडा करने का प्राकृतिक तरीका है। लेकिन पसीना अपने साथ पसीना भी लेकर आता है और पसीने से दुर्गंध आने लगती है। पसीना आने के लगभग छह घंटे बाद शरीर से दुर्गंध आती है। पसीने की बदबू से बचने के लिए घरेलू उपाय ट्राई किए जा सकते हैं। नहाने और रगड़ने से कीटाणुओं, गंदगी और दुर्गंध को दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए शरीर के सभी हिस्सों को अच्छी तरह से धोना चाहिए, खासकर गर्दन, बगल और पैरों को। ये बॉडी के वो एरिया हैं जहां कीटाणु जमा होते हैं और दुर्गंध पैदा करते हैं। नहाने के पानी में कोलोन मिलाने से शरीर की बदबू दूर होती है। चंदन, गुलाब और खस जैसे प्राकृतिक तत्वों के गुण शरीर की बदबू दूर करने में मदद करते हैं। ऐसे शावर जेल और बॉडी शैंपू आपके काम आ सकते हैं। पसीने की बदबू मिटाने के लिए घरेलू उपाय गुलाब जल शरीर की बदबू मिटाने का सबसे आसान उपाय है। इसके लिए नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाएं। यह एक नेचुरल कूलर है। नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाने से शरीर की अच्छी महक आती है और ताजगी का एहसास होता है। शरीर के जिन हिस्सों से बदबू आ रही है वहां आलू के स्लाइस रगड़ें। इससे दुर्गंध दूर होगी और आप राहत महसूस करेंगे। नहाने के पानी में एक चम्मच फिटकरी मिलाएं। इसमें कुछ पुदीने की पत्तियां भी पीसकर डाल दें। इस पानी से नहाने से शरीर की बदबू दूर होती है। दो बड़े चम्मच पानी या गुलाब जल में टी ट्री एसेंशियल ऑयल की 2 बूंदें मिलाएं। इसे रूई से अंडरआर्म्स पर लगाएं। पसीने की बदबू नहीं आएगी। बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर अंडरआर्म्स पर लगाएं। आप इस पेस्ट में नींबू का रस भी मिला सकते हैं। दस मिनट तक लगा रहने दें और पानी से धो लें। अपने टैल्कम पाउडर में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाएं। इसे अंडरआर्म्स, जांघों, पैरों पर लगाएं। पसीने की बदबू से आराम मिलेगा। नहाने के पानी में कोलोन मिलाएं। इसके लिए एक मग पानी में कोलोन मिलाएं और नहाने के बाद आखिर में इस पानी से नहाएं। इससे आपको ताजगी का एहसास होगा। डाइट में करें ये बदलाव शरीर से अधिक पसीना आने से बदबू आने लगती है। ऐसे में डाइट में बदलाव लाकर आप शरीर की दुर्गन्ध से बच सकते हैं। रोजाना नींबू पानी पिएं। इससे ठंडक का एहसास होगा और शरीर से पसीना कम आएगा। खाना खाने से पहले और बाद में अदरक की चाय पियें। ताजी अदरक की जड़ को बारीक काट लें और चुटकीभर नमक के साथ मिला लें। भोजन से पहले इसे थोड़ा सा चबा लें। भोजन के साथ गर्म पानी पीने से भी मदद मिल सकती है। लाइट और कम मसाले वाली चीजें खाएं। एक बार में ज्यादा खाना खाने के बजाय छोटे छोटे पोर्शन में खाएं।
hindi_2023_train_458
माथा टेकने आई थी, अकेली देख कमरे में ले गया प्रधान; पुलिस ने पकड़ा
Hoshiarpur Child Sexual Molest Case; Gurudwara Chief Arrest | POCSO Act Chabbewal Village पंजाब के होशियारपुर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। होशियारपुर के एक गुरुद्वारे में लड़की को अकेला देख छेड़छाड़ की गई है। यह छेड़छाड किसी और ने नहीं, गुरुद्वारे के ही 65 साल के प्रमुख ने की।
पंजाब के होशियारपुर में गुरुद्वारे में लड़की से छेड़छाड़ की गई। यह छेड़छाड गुरुद्वारे के ही 65 साल के प्रधान ने की। फिलहाल पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर गुरुद्वारे के प्रधान को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना होशियारपुर के गांव चब्बेवाल इलाके की है। इलाके के गुरुद्वारे में 13 साल की बच्ची माथा टेकने के लिए पहुंची थी। लड़की को अकेला देख कर गुरुद्वारे के प्रधान सकतर सिंह ने उसे अपने पास बुलाया। इसके बाद बच्ची को बातों में उलझा कर कमरे में ले गया। जहां बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई। बच्ची भागकर अपने घर पहुंची घटना के बाद बच्ची अपने घर भागी और परिवार को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार DSP गढ़शंकर बलकार सिंह ने कहा कि यह घटना 20 जुलाई को हुई थी। परिवार ने जब शिकायत दी, पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और आरोपी सकतर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
hindi_2023_train_459
रामलिंगम हत्या मामले में PFI मेंबर्स के घरों में रेड की, कई दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद
Tamil Nadu NIA Raid Updates - Follow Ramalingam Murder Investigation News, Headlines And Reports On Dainik Bhaskar. नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने रविवार को रामलिंगम मर्डर मामले में  तमिलनाडु के 9 जिलों में छापेमारी की। जांच एजेंसी ने 21 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। 
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने रविवार को रामलिंगम मर्डर मामले में तमिलनाडु के 9 जिलों में छापेमारी की। जांच एजेंसी ने 21 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। NIA के अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन PFI के पांच फरार घोषित अपराधियों के घरों पर छापेमारी की गई है। इसमें कई दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। 2019 में रामलिंगम की हत्या हुई थी 5 फरवरी 2019 को रामलिंगम की हत्या कर दी गई थी। 6 फरवरी को तमिलनाडु के तंजावुर जिले के थिरुविदाईमारुथुर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज मामले की जांच शुरू की गई। NIA ने 7 मार्च 2019 को जांच अपने हाथों में ले ली। एजेंसी ने बताया कि ताया कि रामलिंगम की हत्या का मकसद धार्मिक समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और बदला लेना था। क्योंकि वे लगातार जबरन धर्मांतरण का विरोध कर रहे थे। इसी वजह से रामलिंगम की हत्या कर दी गई थी। मामले में 2 अगस्त 2021 को एनआईए ने मामले में फरार चल रहे PFI के मेंबर रहमान शादिक को गिरफ्तार गया था। रहमान पर 5 लाख का इनाम था रहमान शादिक की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने खुलासा किया था कि रहमान तमिलनाडु के तंजावुर जिले में PFI के लिए काम करता था। उसने रामलिंगम की हत्या करवाने के लिए कई सदस्यों की भर्ती भी की थी। मर्डर करवाने के बाद वो कई दिनों तक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में छुपा रहा था। फिर NIA ने रहमान की जानकारी देने वाले को पांच लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। इसके साथ ही NIA की स्पेशल कोर्ट ने उसे वांटेड घोषित किया गया था। PFI पर 5 साल का बैन, सरकार बोली- इनकी गतिविधियों से सुरक्षा को खतरा केंद्र सरकार ने 28 सितंबर 2022 को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को 5 साल के लिए बैन कर दिया था। PFI के अलावा 8 और संगठनों पर कार्रवाई की गई। गृह मंत्रालय ने इन संगठनों को बैन करने का नोटिफिकेशन जारी किया। इन सभी के खिलाफ टेरर लिंक के सबूत मिले हैं। केंद्र सरकार ने यह एक्शन (अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट) UAPA के तहत लिया। सरकार ने कहा, PFI और उससे जुड़े संगठनों की गतिविधियां देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं। ये खबर भी पढ़ें... मोदी थे PFI के निशाने पर, केरल में बनी प्लानिंग: कोर्ट में ED बोली - बिहार में मारने की साजिश थी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 15 राज्यों के 93 ठिकानों पर 22 सितंबर को NIA-ED ने ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत छापेमारी की थी। इस मामले में जांच एजेंसी ने बड़ा दावा किया था। कोझिकोड से गिरफ्तार PFI वर्कर शफीक पायथे के रिमांड नोट में ED ने कहा- पटना में 12 जुलाई को प्रधानमंत्री की रैली में हमले की साजिश की गई थी, जिसकी फंडिंग में शफीक पायथे भी शामिल था। पढ़ें पूरी खबर...
hindi_2023_train_460
8 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पाइप के सहारे निकाला गया; सलामत है शिवम
नालंदा में 150 फीट गहरे बोरवेल में 4 साल का बच्चा आज सुबह गिर गया है। बच्चे की मां खेत में काम करने पहुंची थी। मां के पीछे-पीछे बच्चा आ गया। वहीं बोरवेलता तार के पत्तों से ढका हुआ था। फिलहाल बच्चे की आवाज सुनाई
नालंदा में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 4 साल के शिवम को निकाल लिया गया है। 8 घंटे तक लगातार चले रेस्क्यू के बाद बच्चे को पाइप के सहारे बाहर निकाला गया है। शिवम अभी होश में है। रेस्क्यू के बाद बच्चे को पावापुरी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवम रविवार सुबह करीब 9.30 बजे 150 फीट गहरे बोरवेल में खेलते-खेलते गिर गया था। करीब 12 बजे से एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर निकालने की कोशिश कर रही थी। 4 जेसीबी और 2 पोकलेन मशीन से बोरवेल के बगल में रेस्क्यू के लिए गड्‌ढा किया जा रहा था। तस्वीरों में देखिए शिवम का रेस्क्यू देसी टेक्निक ने बचाई शिवम की जान रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ ही बिहार पुलिस की टीम बच्चे को निकालने का प्रयास कर रही थी। पानी पटाने वाली पाइप में एक हुक लगाकर उसे गड्ढे में डाला गया। इस हुक में कपरा लपेटा गया था, ताकि बच्चे को कोई चोट न आए। यह पाइप बच्चे के दोनों पैर के बीच में फंसाया गया। जिसके बाद शिवम को सुरक्षित बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया। कैमरे से की जा रही थी मॉनिटरिंग रेस्क्यू टीम पहुंचने के साथ ही बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे के मोमेंट को रिकॉर्ड कर रही थी। उसके फुटजे में शिवम खड़ा दिखाई दे रहा था। बच्चा 60 फीट गहराई पर फंसा था। वो हाथ हिला रहा था। उसके नीचे पानी भी नजर आ रहा था। बच्चे की लगातार रोने की आवाज आ रही थी, परिजन उसे ढांढस दे रहे थी। मां की भी हालत अब भी खराब है। शिवम की दो बड़ी बहनें हैं। शिवम से छोटा एक भाई है। डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि बच्चे को बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिसने बोरिंग कराकर खुला छोड़ दिया, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमारी पहली प्राथमिकता बच्चे को बचाना था, जिसे बाहर निकाल लिया गया है। तस्वीरों में देखिए पूरा मामला... अपडेट्स... खेत में मां के साथ गया था बच्चा नालंदा थाने के भदारी गांव में डोमर मांझी का बेटा शिवम कुमार अपनी मां रेणू देवी के साथ खेत में गया था। चुहन सिंह के खेत में बोरिंग फेल हो जाने के कारण उसे ताड़ के पत्ते से ढंका गया था। शिवम की मां खेत में काम करने लगी और तभी शिवम पेड़ के पास आकर खेलने लगा। इस बीच अचानक से वह बोरवेल में गिर गया। आवाज होने के बाद उसकी मां दौड़ी, इसके बाद अन्य ग्रामीणों को भी इसकी जानकारी दी। चार जेसीबी बुलाई, एक खराब प्रशासन ने शुरू में 3 जेसीबी बुलाई। बोरवेल के आसपास की मिट्‌टी हटाने के लिए खुदाई शुरू की गई। इसी दौरान एक जेसीबी खराब हो गई। रेस्क्यू में तेजी लाने के लिए एक और जेसीबी को खुदाई में लगाया गया। वहीं 2 पोकलेन मशीनें भी लाई गई। बच्चा बोरवेल के 60 फीट नीचे फंसा था। वहां उसने ऑक्सीजन लेने में दिक्कत न हो, इसलिए मेडिकल टीम उसे पाइप से ऑक्सीजन दी। मौके पर भारी भीड़ मौके पर आसपास के गांवों से काफी भीड़ जुट गई थी। वहीं, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, जिला आपदा शाखा प्रभारी कृष्ण कुमार उपाध्याय, सिलाव अंचलाधिकारी शंभू मंडल, नालंदा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। सदर डीएसपी डॉ. शिवली नोमानी भी पहुंचे थे। इससे जुड़ी खबर पढ़िए... नालंदा में बोरवेल में गिरा बच्चा, देखिए रेस्क्यू की तस्वीरें:बोरवेल से बच्चे की रोने की आ रही आवाज, NDRF ने शुरू की बचाने की कवायद नालंदा में 4 साल का बच्चा शिवम 150 फीट गहरे बोरवेल में खेलते-खेलते गिर गया। घटना रविवार सुबह करीब 9.30 बजे की है। बोरवेल से उसके रोने की आवाज आ रही है। रेस्क्यू में स्थानीय प्रशासन जुटा हुआ है। बच्चे को पाइप से ऑक्सीजन दी जा रही है। वहीं, पटना से पहुंची एनडीआरफ की टीम बच्चे को निकालने के प्रयास में जुट गई है। घटनास्थल के चारों ओर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई है। मौके पर हर कोई बच्चे की सलामती की दुआ करता नजर आया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें। रोहतास में पुल के दो पिलर के बीच फंस गया था 11 साल का बच्चा, 25 घंटे की प्रयास से निकाला गया था शिवम को निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम प्रयास में लगी हुई है। इस घटना ने लोगों को एक माह पूर्व रोहतास में हुई एक घटना की याद दिला दी। रोहतास जिले में सोन नदी पर बने पुल के दो पिलर के बीच 11 साल का बच्चा फंस गया था। इसे 25 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया। पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।
hindi_2023_train_461
अब केंडिडेट्स 31 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, सिलेबस भी जारी
Rajasthan Public Service Commission Recruitment 2023 - राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से कॉलेज शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1913 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई प्रोसेस जारी है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से कॉलेज शिक्षा में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1913 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई प्रोसेस जारी है। केंडिडेट्स के लिए आवेदन की लास्ट डेट 25 जुलाई बढ़ाकर 31 जुलाई कर गई है। इसके बाद आवेदन नहीं कर सकेंगे। एग्जाम अक्टूबर 2023 में प्रस्तावित है। आयोग ने इसका सिलेबस भी जारी कर दिया है। भर्ती 48 सब्जेक्ट में निकाली गई है। जिसमें 21 से 40 साल तक के अभ्यर्थी अप्लाई कर सकेंगे। एग्जाम में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप में होंगे। कैंडिडेट का सिलेक्शन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा। जरूरत पड़ने पर आयोग की ओर से मूल्यांकन में स्कैलिंग, मॉडरेशन या नॉर्मलाइजेशन को अपनाया जा सकेगा। गौरतलब है कि आयोग की ओर से 26 जून से आवेदन प्रोसेस शुरू किया गया था। म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के स्थान पर म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट ( सितार) राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 22 जून 2023 को जारी सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती 2023 के विज्ञापन में पद क्रम संख्या 34 पर अंकित पदनाम म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के स्थान पर म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट ( सितार) होगा। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के पत्र दिनांक 16 एवं 19 जुलाई द्वारा उक्त पदनाम का परिवर्तन किया है। इसके फलस्वरूप इस भर्ती परीक्षा के तहत ऑनलाइन आवेदन की अवधि को बढ़ाया गया है। अब अभ्यर्थी 31 जुलाई 2023 की रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन पदों के नवीनतम वर्गवार वर्गीकरण व अन्य शर्तों के संबंध में शुद्धि पत्र संख्या 01/2023-24 जारी कर दिया है। अभ्यर्थी इसका अवलोकन आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं। विज्ञापन में उल्लेखित शेष शर्तें यथावत रहेगी। अधिक जानकारी के लिए RPSC की ओर से भर्ती विज्ञापन देखने के लिए करें CLICK यह रहेगा परीक्षा शुल्क सैलरी RPSC में निकली भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 60,700 से एक लाख 92 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी। वैकेंसी डिटेल्स (इन पदों पर होगी भर्ती) सिलेक्शन प्रोसेस 1913 पदों के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के आधार पर होगा। टेस्ट में सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। जिसमें सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को और इंटरव्यू के बाद मेरिट के आधार पर पोस्टिंग दी जाएगी। आयु सीमा इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। योग्यता RPSC द्वारा निकली गई भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास 55% के साथ एमए की डिग्री होनी चाहिए। वहीं उनका UGC NET या CSIR NET क्लियर किया हुआ होना जरूरी है। ऐसे करें अप्लाई ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध अप्लाई ऑनलाइन लिंक को क्लिक कर या SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करना होगा। इसके बाद सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। प्रथम बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करने के लिए अभ्यर्थी के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी / समकक्ष परीक्षा एवं आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आई.डी. में से किसी एक आई.डी. प्रूफ डिटेल और डॉक्युमेंट्स अपलोड करने अनिवार्य होंगे। लॉगिन कर सिटीजन ऐप (G2C) में उपलब्ध रिक्रूटमेंट का चयन कर अपने OTR नंबर / संख्या के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें। अभ्यर्थी द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में स्वयं के नाम, पिता के नाम, जन्म तिथि, लिंग, सेकेंडरी / समकक्ष परीक्षा की डिटेल और आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस आईडी विवरण में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा। OTR करने से पूर्व आधार / जन आधार / SSO प्रोफाइल में अंकित विवरण का शैक्षणिक दस्तावेजों में अंकित प्रविष्टियों से सावधानी पूर्वक मिलान सुनिश्चित कर लें। यदि इसमें कोई अंतर है तो जनाधार कार्ड / आधार कार्ड / SSO ID की प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन कराने के बाद ही OTR पंजीयन और अप्लाई करें। यहां करें कॉन्टेक्ट परीक्षा के संबंध में समय-समय पर जारी सूचनाओं का अवलोकन आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रकार के सूचना या स्पष्टीकरण के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के परिसर में स्थित स्वागत कक्ष पर व्यक्तिगत रूप से या फोन नंबर 0145-2635212 और 2835200 पर संपर्क किया जा सकता है।
hindi_2023_train_462
कोर्ट में महात्मा गांधी और तिरुवल्लुवर की ही तस्वीरें लगेंगी; अंबेडकर की तस्वीर लगाने की याचिका खारिज की
मद्रास हाईकोर्ट ने एक सर्कुलर जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि तमिलनाडु और पुडुचेरी की अदालतों में गांधी जी और तमिल कवि-संत तिरुवल्लुवर की तस्वीर ही लगेगी। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार-जनरल ने कांचीपुरम के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज को भी निर्देश दिए हैं।
मद्रास हाईकोर्ट ने एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि तमिलनाडु और पुडुचेरी की अदालतों में महात्मा गांधी और तमिल कवि-संत तिरुवल्लुवर की तस्वीरें लगेंगी। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने कांचीपुरम के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज को भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अलंदुर बार एसोसिएशन में बने नए संयुक्त न्यायालय में लगी बीआर अंबेडकर की तस्वीर हटा दी जाए। कई वरिष्ठ वकीलों ने अंबेडकर मूर्तियों का उद्घाटन करने की अनुमति मांगी थी, जिसे हाई कोर्ट ने 11 अप्रैल को खारिज कर दिया। कोर्ट ने सर्कुलर में उन घटनाओं के बारे में भी बताया, जिनमें राष्ट्रीय नेताओं की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की गई और जिसकी वजह से विवाद हुआ। पुराने फैसलों का जिक्र मद्रास हाईकोर्ट ने कहा कि 11 मार्च 2010 में निर्णय लिया गया था कि अदालत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और तमिल संत तिरुवल्लुवर के अलावा किसी की मूर्ति नहीं लगेगी। इसी तरह 27 अप्रैल 2013 को कांचीपुरम के मुख्य जिला जज को अलंदूर कोर्ट में लगी अंबेडकर की तस्वीर को हटाने के निर्देश दिए थे। साथ ही जिला मुख्य जज ने कुडाल्लोर बार एसोसिएशन की उस अपील को भी खारिज कर दिया था, जिसमें नए बने स्पेशल कोर्ट्स में तस्वीरें लगाने की बात कही गई थी। 11 अप्रैल 2023 को कोर्ट ने इस विषय पर दोबारा विचार किया। इसके बाद निर्णय लिया गया कि गांधी और तिरुवल्लुवर के अलावा किसी की मूर्ति को अदालत परिसर में नहीं लगाया जाएगा। रजिस्ट्रार-जनरल ने निर्देश दिया कि विवाद की स्थिति होने पर बार काउंसिल ऑफ तमिलनाडु उचित कार्रवाई करेगा। मद्रास हाई कोर्ट के फैसलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... पति की खरीदी संपत्ति में पत्नी बराबर की हकदार:मद्रास हाईकोर्ट बोला- भले पैसा पति ने कमाया, लेकिन यह पत्नी की वजह से संभव एक महत्वपूर्ण फैसले में मद्रास हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा कि एक पत्नी, उस संपत्ति में बराबर की हकदार हे, जिसे उसके पति ने अपने नाम पर खरीदा है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसने घरेलू कामकाज करके पारिवारिक संपत्ति के बनाने और खरीदने में अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दिया है। पूरी खबर पढ़ें... तमिलनाडु के मंदिरों में मोबाइल बैन:मद्रास हाईकोर्ट ने कहा- पूजास्थलों की पवित्रता बनाए रखना जरूरी मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के सभी मंदिरों में मोबाइल फोन बैन कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि यह फैसला मंदिरों की शुद्धता और पवित्रता बनाए रखने के लिए लिया गया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि लोगों को परेशानी न हो, इसलिए मंदिरों में फोन डिपोजिट करने के लिए लॉकर्स बनाए जाने चाहिए। पूरी खबर पढ़ें... 7 रुपए ज्यादा मिले तो कंडक्टर को नौकरी से निकाला: मद्रास HC ने बहाली का आदेश दिया, कहा- सजा ने उसकी आत्मा को झकझोरा तमिलनाडु स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TNSTC) ने 8 साल पहले एक कंडक्टर को नौकरी से निकाल दिया था। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि औचक निरीक्षण में उसके कलेक्शन बैग से 7 रुपए ज्यादा निकले थे। अब मद्रास हाईकोर्ट ने TNSTC को फटकार लगाते हुए कंडक्टर की हफ्तेभर में बहाली का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा- कंडक्टर को जो सजा दी गई उसने कोर्ट की अंतरात्मा को झकझोर दिया। पूरी खबर पढ़ें...
hindi_2023_train_463
रंधावा बोले- ज्यादातर मांगें मान ली, बिना पद भी बड़ा नाम हैं... इससे ज्यादा क्या कहूं
Rajasthan Congress in-charge Sukhjinder Singh Randhawa Exclusive Interview - राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने बड़ा खुलासा आज तक क्यों नहीं किया?
राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने बड़ा खुलासा आज तक क्यों नहीं किया? खुलासा कर देना चाहिए, मन में नहीं रखना चाहिए। जो मन में बात रखता है। वह सेहत के लिए भी खराब होती है। कांग्रेस पार्टी बीजेपी जैसी नहीं है कि किसी को बोलने ही नहीं दे। भास्कर से खास बातचीत में रंधावा ने कहा- सचिन पायलट का बिना पद के भी उससे ज्यादा नाम है। इनके पिताजी कांग्रेस के बड़े लीडर रहे। सचिन पायलट की स्वीकार्यता है। उनका जनाधार है। आज तक सचिन पायलट ने कभी नहीं कहा कि मैं पार्टी छोडूंगा। पार्टी लाइन से परे जाकर कभी ऐसी बात नहीं कही। आगे पढ़िए सुखजिंदर सिंह रंधावा का भास्कर के साथ पूरा इंटरव्यू... सवाल: राजेंद्र सिंह गुढ़ा लंबे समय से सवाल उठा रहे थे, अचानक विधानसभा में दिए बयान के बाद कार्रवाई क्यों की गई? रंधावा : मणिपुर जैसी शर्मनाक घटना पर उनका रुख पार्टी के स्टैंड के खिलाफ था। ऐसे गंभीर मुद्दे पर अगर मंत्री उठ कर यह कहे कि मणिपुर की जगह सरकार गिरेबां में झांके तो उस पर एक्शन लेना ही था। मणिपुर की घटना पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी के स्टैंड के खिलाफ बात की। दूसरी-तीसरी पार्टी से जो आए हैं वे ही यह बात कह सकते हैं। कांग्रेसी ऐसी बात नहीं करता जो देश के हित में ना हो। जिस घटना से पूरा देश शर्मसार हो रहा हो उस बात पर कोई मंत्री उसे डायवर्ट करने का प्रयास करे तो सहन नहीं किया जा सकता। सवाल: विपक्ष कह रहा है अब अगला नंबर दिव्या मदेरणा का है। उन्होंने भी कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाया था। वे आपसे मिली भी हैं, क्या उनके खिलाफ भी एक्शन लेंगे? रंधावा : दिव्या मदेरणा ने पार्टी के खिलाफ बात नहीं की। उनके इलाके में कुछ लोगों के मर्डर हो गए थे। उसके बारे में बात की थी। मर्डर के आरोपियों को पकड़ भी लिया। मेरे एरिया में भी ऐसा होता है तो हम भी खड़े होते हैं। दिव्या ने कभी पार्टी के खिलाफ बात नहीं की। नुकसान वाली बात नहीं की। उन्होंने कहा- मैं पार्टी के साथ हूं और पार्टी के साथ ही रहूंगी। मदेरणा परिवार हमेशा कांग्रेस के साथ रहा है। सवाल: राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त करने के बाद अब आगे क्या होगा, क्या बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक उनके समर्थन में आ सकते हैं, क्या उनके टिकट कट सकते हैं? रंधावा : बसपा से आने वाले सभी विधायक कांग्रेस के विधायक हैं। मैं नहीं समझता कि एक आदमी ऐसी बात करता है तो बाकी उसके पीछे जाएंगे। बिल्कुल ऐसा नहीं करेंगे। बसपा मूल के विधायक मुझसे मिलते हैं, अपनी डिमांड रखते हैं, कांग्रेस की बात करते हैं। दो दिन पहले ही कुछ विधायक मुझसे मिलकर गए थे। सभी मेरे संपर्क में हैं और कांग्रेस के साथ हैं। सवाल: राजेंद्र गुढ़ा मामले में अब आगे क्या होगा, उन्होंने सोमवार को विधानसभा में बड़ा खुलासा करने की घोषणा की है? रंधावा : बड़ा खुलासा करने का सवाल है तो वह खुलासा आज तक क्यों नहीं किया? खुलासा कर देना चाहिए, मन में नहीं रखना चाहिए। जो मन में बात रखता है वह सेहत के लिए भी खराब होती है। कांग्रेस पार्टी बीजेपी जैसी नहीं है कि किसी को बोलने ही नहीं दे। कांग्रेस पार्टी में रहकर पार्टी प्लेटफार्म पर राजेंद्र जी को भी चाहिए था कि सीएम के साथ बात करते। उन्हें पहले सीएम से बात कहनी चाहिए थी। सीएम नहीं सुनते तो मुझसे कहते। मुझसे आकर बात करते। अगर मैं बात नहीं करता तो फिर वह असेंबली में बोलते, वॉर रूम के बाहर खड़े होकर बोलना चाहिए था। सवाल: राजेंद्र गुढ़ा के साथ सचिन पायलट को लेकर भी चर्चाएं हैं; पायलट को अब तक कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली है, उनके समर्थक कह रहे हैं कि बिना पद उनसे कितना काम और करवाएंगे? रंधावा : सचिन पायलट का बिना पद के भी उससे ज्यादा नाम है। इनके पिताजी कांग्रेस के बड़े लीडर रहे। सचिन पायलट की स्वीकार्यता है, उनका जनाधार है। आज तक सचिन पायलट ने कभी नहीं कहा कि मैं पार्टी छोडूंगा, पार्टी लाइन से परे जाकर कभी ऐसी बात नहीं की। उन्होंने हमेशा पार्टी का हित सोचा है। सवाल: पायलट को क्या पद देने की पेशकश हुई है, कोई तो आश्वासन दिया ही होगा, इसे लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। रंधावा : सचिन पायलट की ज्यादातर मांगें मान ली गई हैं। पेपर लीक करने वालों को उम्रकैद की सजा का बिल भी आ गया है। उसमें मैक्सिमम सजा उम्रकैद कर दी है और उनकी जो बातें थीं, उन्हें काफी हद तक हमने पूरा कर दिया है। जो रह गईं, वह भी करेंगे। पायलट सात साल तक पीसीसी के प्रेसिडेंट रहे हैं। वे राहुल गांधी के नजदीक हैं, मेरे भी नजदीक हैं, सीएम साहब के भी नजदीक हैं। दोनों ने साथ चुनाव लड़ा था। मनमुटाव तो आ जाते हैं। दो आदमी साथ हैं तो सगे भाइयों में भी मनमुटाव हो जाता है। छोटी-मोटी बातें हम सॉल्व कर लेंगे। जिस तरीके से सचिन जी ने बात की कि पास्ट भूल जाओ, प्रजेंट भी भूल जाओ, फ्यूचर की बात कहो। इससे ज्यादा क्लैरिफिकेशन न मैं दे सकता हूं न वह दे सकते हैं। सवाल: इस बार गहलोत-पायलट ने सितंबर में टिकट देने की पैरवी की है? टिकट बांटने के पैरामीटर्स क्या रहेंगे? रंधावा: सितंबर तक टिकट फाइनल कर देने चाहिए। इस मामले में राहुल गांधी और खड़गे साहब के साथ बैठक के दौरान भी चर्चाएं हुई थीं। यह जल्द हो जाना चाहिए, हम करेंगे और मैक्सिमम कर देंगे। टिकट बांटने का फॉर्मूला विनेबिलिटी होगा। वह नहीं होगा इसे दे दो, उसको दे दो। टिकट देते वक्त विनेबिलिटी का ध्यान रखा जाएगा, यही सबसे बड़ा चैलेंज है। सवाल: तीन और दो बार हारने वाली सीटों पर क्या रणनीति है? क्या दो से तीन बार हारे हुए नेताओं को भी टिकट मिलेंगे? रंधवा : इस बार हमारा फोकस सबके ऊपर है। बहुत बारीकी से हमने सोच लिया है। आप देखेंगे पहले से बहुत चेंज होगा। सहमति वाली सीटों पर पहले दिन ही तय हो जाता है। उनको पहले डिक्लेयर कर देंगे । सवाल: राजस्थान में सत्ता रिपीट नहीं होती, यह एक फैक्ट है। कांग्रेस ने क्या खास रणनीति बनाई है? रंधावा : हमारी सरकार ने जो काम किए हैं उन काम को लेकर हम जनता के बीच में जाएंगे। हमारी शानदार योजनाएं ही हमारी जीत का आधार बनेंगी। विपक्ष बात करता है, उनकी 5 साल सरकार थी उन्होंने क्यों नहीं ऐसी योजनाएं बनाई? वह कर देना चाहिए था, उनको नहीं मालूम था कि हम करते हैं, हमने काम तो किया है। सवाल: सरकार को कितने नंबर देना चाहेंगे? रंधावा : मेरा सरकार तो नहीं, लेकिन कांग्रेस को मजबूत करना पहला काम है। आपने देखा है पूरी कांग्रेस के लोग आते हैं, इतने मिलते हैं, कैसे चल रही है? सरकार के साथ-साथ कांग्रेस का मजबूत रहना ज्यादा जरूरी है। मैं पार्टी के लिए ज्यादा काम कर रहा हूं। सवाल: विधानसभा चुनावों में चेहरा कौन होगा, कांग्रेस अगर जीत जाती है तो सीएम कौन बनेगा? रंधावा : यह तो हाईकमान तय करेगा। कांग्रेस कभी चेहरा घोषित करके चुनाव नहीं लड़ती। सामूहिक नेतृत्व में हमेशा से ही चुनाव लड़ती आई है। हमने पहले कभी कहा ही नहीं कि कौन सीएम बनेगा। विधायक मिलकर ही अपना नेता तय करते हैं। ये भी पढ़ें चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ सकते हैं राजेंद्र गुढ़ा:बर्खास्तगी के बाद पार्टी में हलचल, साथी विधायकों से संपर्क में; गहलोत बोले- पार्टी का अंदरूनी मामला ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा की बर्खास्तगी के बाद कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस हाईकमान ने चुनावी साल में अनुशासन को लेकर सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। गुढ़ा को सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने के कुछ ही घंटे बाद बर्खास्त करने के पीछे हाईकमान के आदेश को ही कारण माना जा रहा है। उधर, गुढ़ा के अगले सियासी कदम को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। सीएम ने इस पूरे मामले को पार्टी का अंदरूनी मामला बताकर कमेंट करने से इनकार कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)
hindi_2023_train_464
चेन्नई में बेचे; कपल अरेस्ट, तीन और आरोपियों की तलाश जारी
Bangalore Tomato Vehicle Robbery. Follow Tomato (Tamatar) Price Hike, Bangalore Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) बेंगलुरु में 8 जुलाई को 2 हजार किलो टमाटर से भरे ट्रक को लूटने के मामले में कर्नाटक पुलिस ने एक कपल को गिरफ्तार किया है।
बेंगलुरु में 8 जुलाई को 2 हजार किलो टमाटर से भरे ट्रक को लूटने के मामले में कर्नाटक पुलिस ने एक कपल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कपल की पहचान वेल्लोर के रहने वाले भास्कर और उसकी पत्नी सिंधुजा के रूप में हुई है। मामले में तीन अन्य आरोपी रॉकी, कुमार और महेश की तलाश जारी है। किसान चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर शहर से कोलार बाजार में टमाटर ले जा रहा था। टमाटरों पर नजर पड़ने के बाद बदमाशों ने गाड़ी का पीछा किया था। उन्होंने वाहन को रोक लिया और किसान और ड्राइवर के साथ मारपीट की। बदमाशों ने आरोप लगाया कि ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी है। किसान को गाड़ी से धकेल दिया था उन्होंने किसान से पैसों की मांग की और धमकाया। इसके बाद पैसे ट्रांसफर करवा लिए। वे किसान के साथ ट्रक में सवार हो गए। बाद में बदमाशों ने किसान को जबरदस्ती बाहर धकेल दिया था और टमाटर लदा ट्रक लेकर फरार हो गए। किसान ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी। चेन्नई ले जाकर बेचे टमाटर आरोपी ट्रक लेकर चेन्नई गए थे और वहां टमाटर बेचे थे। जब उन्होंने देखा कि ट्रक लूट की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तो उन्होंने ट्रक को वापस लाकर पीन्या और बेंगलुरु के पास पार्क कर दिया और दूसरी बिना नंबर की गाड़ी में भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से सुराग जुटाए और आरोपियों तक पहुंची। टमाटर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें: कर्नाटक में 2.5 टन टमाटर से भरा ट्रक हाईजैक, टक्कर से कार का शीशा टूटा था; कार सवारों ने हर्जाना मांगा, नहीं मिला तो ट्रक ले गए कर्नाटक में टमाटर से भरा ट्रक हाईजैक करने का मामला सामने आया है। ट्रक में ढाई टन टमाटर लोड था। इसकी कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने बताया- 8 जुलाई को चित्रदुर्ग का किसान मल्लेश टमाटर लेकर कोलार जा रहा था। रास्ते में ट्रक एक कार से टकरा गया। कार का शीशा टूट गया था। कार में सवार 3 लोगों ने किसान और ड्राइवर को रोक लिया। आरोपियों ने दोनों को अपशब्द कहे और हर्जाने में बड़ी रकम की मांग कर दी। पढ़ें पूरी खबर... बेलूर में एक किसान के 2.7 लाख रुपए के टमाटर चोरी हुए थे कर्नाटक में एक महिला के खेत से 2.5 लाख रुपए के टमाटर चोरी हो गए। चोर 4 जुलाई की रात हासन जिले के गोनी सोमनहल्ली गांव में पहुंचे और खेत से 50-60 बैग टमाटर लेकर फरार हो गए। महिला किसान धारिणी की शिकायत पर हलेबीडु थाने में चोरी का केस दर्ज किया गया है। धारिणी ने कहा कि चोरी तब हुई जब टमाटर की कीमत 120 रुपए प्रति किलो से ऊपर थी और धारिणी फसल काटकर बेंगलुरु के बाजार में ले जाने की तैयारी कर रही थी। हलेबीडु पुलिस ने कहा- हमने सुपारी और बाकी कॉमर्शियल फसलों की चोरी के बारे में सुना था, लेकिन ये कभी नहीं सुना कि किसी ने टमाटर चुराए हों। पूरी खबर यहां पढ़ें... किसानों ने 1 रुपए किलो बेचा, अब कीमत 100 पार 19 मई 2023 की खबर है। नासिक की कृषि उपज मंडी में किसान अपने टमाटर बेचने पहुंचे। मंडी में टमाटर की बोली 1 रुपए प्रति किलो लगी। कई किसान मंडी में बेचने की बजाय टमाटर वहीं सड़क पर फेंक कर चले गए। कहा जा रहा है कि टमाटर की कीमतों में अचानक उछाल मानसून और बारिश की वजह से आई है। इस मौसम में टमाटर की कीमतें हर साल बढ़ती हैं। पढ़ें पूरी खबर...
hindi_2023_train_465
फाजिल्का में ड्रोन के माध्यम से तस्करों ने भिजवाई थी, लेने पहुंचे 2 लोग दबोचे
India Pakistan Cross Border Smuggling ; SSOC Fazilka Seized Heroin | DGP Gaurav Yadav पंजाब पुलिस ने राज्य में हेरोइन की तस्करी के नेटवर्क को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इतना ही नहीं, बॉर्डर पार से आयी हुई 140 करोड़ रुपए की खेप को भी जब्त किया गया है।
पंजाब पुलिस ने राज्य में हेरोइन की तस्करी के नेटवर्क को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बॉर्डर पार से आई 140 करोड़ रुपए की खेप को भी जब्त किया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनके नेटवर्क की जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ जारी है। सरहद पार से आई इस खेप को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSCO) फाजिल्का की टीम ने पकड़ा है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस खेप को पाकिस्तानी तस्करों ने ड्रोन के माध्यम से गांव हस्ताकलां में ड्रॉप किया था। जिसकी सूचना SSCO को मिली। SSCO की टीम ने तस्करों को पकड़ने के लिए ट्रैप बिछाया। जिसके बाद टीम ने दो तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की। खेप को लेने पहुंचे थे तस्कर SSCO ने तस्करों को उस वक्त पकड़ा, जब वे खेप भारतीय सरहद से उठा कर आगे ले जा रहे थे। पुलिस ने तस्करों से 20 किलोग्राम हेरोइन की खेप को बरामद किया। जिसकी इंटरनेशनल वैल्यू तकरीबन 140 करोड़ रुपए के करीब आंकी जा रही है। फिलहाल दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इन तस्करों के साथ जुड़े अन्य लोगों की जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ की जा रही है।
hindi_2023_train_466
गुस्साए मनसे कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की, संचालकों से माफी मंगवाई; वीडियो वायरल
Raj Thackeray Son Amit Thackeray Video - महाराष्ट्र के नासिक में राज ठाकरे की पार्टी महा नवनिर्माण सेना (MNS) के समर्थकों ने एक टोल प्लाजा में तोड़-फोड़ कर दी। घटना रविवार रात 2 बजकर 30 मिनट की है। दरअसल, राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे शनिवार को मुंबई जा रहे थे।
महाराष्ट्र के नासिक में राज ठाकरे की पार्टी महा नवनिर्माण सेना (MNS) के समर्थकों ने एक टोल प्लाजा में तोड़-फोड़ कर दी। घटना रविवार रात 2 बजकर 30 मिनट की है। दरअसल, राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे शनिवार को मुंबई जा रहे थे। इस दौरान रात में लगभग 9.15 बजे सिन्नार में गोंडे टोल प्लाजा पर फास्टैग में गड़बड़ी के चलते उन्हें कुछ देर के लिए रोक दिया गया। इससे गुस्साए MNS कार्यकर्ताओं ने रात में टोल बूथ पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। टोल केबिनों के कांच तोड़ दिए गए और वहां मौजूद कर्मचारियों से माफी मंगवाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टोल प्लाजा स्टाफ ने नहीं की शिकायत वावी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया- मामले की जांच की जा रही है। CCTV फुटेज देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक टोल प्लाजा मैनेजमेंट या स्टाफ ने मामले की शिकायत नहीं की है, लेकिन हम केस दर्ज करने की प्रक्रिया कर रहे हैं। टोल प्लाजा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें... टोल प्लाजा पर महिला ने दिखाई दबंगई: टोल मांगने पर महिला कर्मचारी को पीटा ग्रेटर नोएडा में टोल प्लाजा पर एक बार फिर दबंगई का वीडियो सामने आया है। जहां महिला टोल कर्मचारी को टोल मांगना इतना महंगा पड़ गया कि कार सवार महिला ने बूथ में घुसकर महिला कर्मचारी से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान महिला को गालियां भी दी। उसे कुर्सी से गिरा दिया। पूरी खबर पढ़ें... टोलकर्मियों ने करणी सेना के कार्यकर्ता का सिर फोड़ा: भड़के कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा में तोड़फोड़ की; 5 लोगों पर FIR शाजापुर में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ कर दी। करणी सेना ने आरोप लगाया कि उसके एक कार्यकर्ता के साथ टोल कर्मचारियों ने मारपीट की। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लाठी-डंडों के साथ टोल प्लाजा पहुंचे। यहां करीब 3 घंटे तक बवाल किया। पूरी खबर पढ़ें... ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर दबंगों ने टोलकर्मी को पीटा: टोल प्लाजा से जबरन गाड़ी निकलने पर हुआ विवाद दादरी के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर दबंगों ने टोल कर्मी के साथ जमकर मारपीट की। दबंग टोल पर बंद लाइन से अपनी गाड़ियों को बिना टोल दिए निकाल रहे थे। जिसके बाद वहां पर कर्मचारी ने जब दबंगों को रोका तो उन्होंने कर्मचारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें...
hindi_2023_train_467
पसीने से तरबतर हो गए थे मनीष; बोले- मां के सामने बेइज्जती हो गई
Maniesh Paul Shares How Akshay Kumar's Joke Left Him Embarrassed In Front Of His Mother. मनीष पॉल ने अक्षय कुमार के साथ एक वाकया शेयर किया है। मनीष ने बताया कि एक अवॉर्ड शो होस्ट करते वक्त अक्षय उन पर चिल्ला पड़े थे। दरअसल अक्षय स्टेज से नीचे उतर रहे थे।
मनीष पॉल ने अक्षय कुमार के साथ एक वाकया शेयर किया है। मनीष ने बताया कि एक अवॉर्ड शो होस्ट करते वक्त अक्षय उन पर चिल्ला पड़े थे। दरअसल अक्षय स्टेज से नीचे उतर रहे थे। मनीष ने उसी वक्त अक्षय से एक सवाल कर दिया। अक्षय नाराज हो गए, उन्होंने मनीष को चुप रहने को कहा। मनीष को पसीना आने लगा। उनकी मां भी वहीं मौजूद थीं। वो पहली बार मनीष का शो देखने के लिए आई थीं। मनीष को लगा कि मां के सामने उनकी बेइज्जती हो गई। मनीष को ये भी लगा कि उनका करियर खत्म हो गया। हालांकि तभी अक्षय ने कहा कि उन्होंने जो भी किया वो एक मजाक था। अक्षय ने सख्त लहजे में मनीष को चुप रहने को कहा मनीष पॉल से किसी फनी इंसीडेंट के बारे में सवाल किया गया। मनीष ने कहा कि ये तब की बात है कि जब उन्होंने फिल्मी अवॉर्ड्स की होस्टिंग करनी अभी शुरू ही की थी। मनीष ने ह्यूमन्स ऑफ बाम्बे से बात करते हुए कहा- अक्षय कुमार स्टेज से नीचे उतर रहे थे। मैंने उनसे कुछ सवाल कर दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा- चुप कर पसीने से तर-बतर हो मनीष मनीष ने आगे कहा- उनकी (अक्षय) बात सुनते ही मैं पसीने से तरबतर हो गया। मेरी मां पहली बार मुझे देखने शो में आई थीं। मुझे काफी अजीब लग रहा था, ऐसा लगा जैसे बेइज्जती हो गई। मनीष को लगा कि इससे उनका करियर भी खत्म हो सकता है, बावजूद उनका फ्लो नहीं बिगड़ा। वो अक्षय की सीट पर बढ़ने लगे। डायरेक्टर उन्हें ऐसा करने से रोकना चाह रहे थे, लेकिन मनीष अक्षय के पास चले गए। डांट सुनने के बाद भी नहीं माने मनीष अक्षय के पास जाकर मनीष ने उनसे कहा- आपने मां के सामने मेरी बेइज्जती कर दी। मैं बस आपसे एक्टिंग के लिए टिप्स मांगना चाह रहा था। हमारी बातचीत अलग लेवल पर पहुंच गई। सभी लोग चुपचाप सुन रहे थे। हालांकि अक्षय ने कुछ देर बाद कहा कि वो बस मजाक कर रहे थे। उन्होंने मेरे ह्यूमर की तारीफ भी की। बाद में अक्षय के साथ फिल्म में किया काम मनीष ने अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'तीस मार खां' (2010) में काम किया। बतौर लीड एक्टर उन्होंने 2013 में 'मिक्की वायरस' में काम किया। एक्टिंग के साथ उन्होंने इवेंट होस्ट का सिलसिला भी जारी रखा। उन्होंने झलक दिखलाजा, इंडियाज गॉट टैलेंट और मैड इन इंडिया जैसे कई शोज होस्ट किए हैं। होस्टिंग में अलग मुकाम हासिल कर चुके हैं मनीष पॉल मनीष पॉल आज किसी तारीफ के मोहताज नहीं हैं। फिल्म इंडस्ट्री में जब भी कोई बड़ा शो होता है, अधिकतर मनीष ही उसे होस्ट करते हैं। 2002 में पहली बार उन्हें स्टार प्लस के शो 'संडे टैंगो' को होस्ट करने का मौका मिला। इसी दौरान उन्होंने जी म्यूजिक पर VJ के तौर पर भी काम किया। इसके साथ उन्होंने रेडियो जॉकी बनकर रेडियो सिटी के मॉर्निंग शो 'कसा काय मुंबई' को होस्ट किया। हाल ही में वो सीरीज रफूचक्कर में दिखाई दिए।
hindi_2023_train_468
भावनगर में 4 घंटे में साढ़े चार इंच बरसात, अहमदबाद एयरपोर्ट में 3 फीट तक पानी भरा
गुजरात में मानसून का तीसरा राउंड पूरे जोर पर है। शनिवार को जूनागढ़ में 10 इंच बारिश से बाढ के हालात हैं। वहीं, आज भी सौराष्ट्र के कई जिलों में जोरदार बरसात हो रही है। भावनगर में आज सुबह 8 बजे से 12 बजे तकFlood in junagadh due to 8 inch rain in city and 12 inch rain in girnar within 4 hours
गुजरात में मानसून का तीसरा राउंड पूरे जोर पर है। शनिवार को जूनागढ़ में 10 इंच बारिश से बाढ के हालात हैं। वहीं, आज भी सौराष्ट्र के कई जिलों में जोरदार बरसात हो रही है। भावनगर में आज सुबह 8 बजे से 12 बजे तक साढ़े इंच बारिश हो गई, जिससे पूरा शहर पानी-पानी हो गया। रविवार से ही सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 80 तालुका में मूसलाधार बारिश होने से स्थनीय नदियों में बाढ़ आ गई है। इससे दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के दर्जनों डैम ओवरफ्लो हो चुके हैं। राजकोट जिले में भी आजी-1 और न्यारी डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। वहीं, भादर डैम ओवरफ्लो होने से मात्र 3 फीट ही बचा है। भावनगर जिले का सबसे बड़ा शेत्रुंजी डैम भी छलक उठा है। अहमदाबाद एयरपोर्ट में घुटनों तक भरा पानी सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के अलावा मानसून मध्य गुजरात में भी मेहरबान है। वडोदरा और अहमदाबाद में भी पिछले दो दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। बारिश के चलते अहमदाबाद के कई इलाकों में पानी भर गया है। सड़कों पर 2 से तीन फीट पानी भरा होने के चलते जगह-जगह जाम के हालात हैं। वहीं, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी घुटनों तक पानी भर गया है। इसस यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सूरत शहर में सुबह से भारी बारिश मौसम विभाग की सूरत में भारी बारिश की संभवना सटीक साबित हो रही है। सूरत जिले में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। सूरत शहर में सबसे ज्यादा तीन इंच बारिश लिंबायत इलाके में दर्ज की गई है। इससे कई घरों-दुकानों में पानी भर गया है। इसके अलावा वराछा-ए में ढाई इंच, वराछा-बी में डेढ़ इंच, रांदेर में ढाई इंच, कतारगाम में ढाई इंच, उधना में आधा इंच और अठवा में दो इंच बारिश दर्ज की गई है। नवसारी रोड पर पानी भर जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक दिन में ही उकाई डैम का जलस्तर 3 फीट बढ़ा महाराष्ट्र के हथनूर डैम के सभी गोट खुलने से तापी नदी उफान पर आ गई है। इससे दक्षिण गुजरात का सबसे बड़ा उकाई डैम के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार तक डैम का जलस्तर 317.57 फीट था, जो आज सुबह 320 फीट पर पहुंच गया। डैम का हाई लेवल 345 फीट का है। डैम में अभी भी पानी की आवक जारी है, जिससे अगले कुछ दिनों में इसके फुल हो जाने की संभावना है। डैम में पानी की भरपूर आवक से दक्षिण गुजरात में खुशी का माहौल है। राजकोट का गोंडल-आटकोट हाईवे बंद राजकोट जिले में मूसलाधार बारिश के चलते गोंडल-आटकोट हाईवे पर 3 फीट तक पानी भर गया है। इसके चलते हाईवे दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। कोटडा सांगाणी के वाडीपारा गांव में 15 लोग नदी की बाढ़ में फंस गए थे, जिन्हें एनडीआरएफ की टीम ने बचा लिया। जामनगर में लगातार दुसरे दिन बारिश जामनगर शहर में शनिवार दिन भर हुई भारी बारिश ने रात को विराम लिया था। लेकिन, आज सुबह करीब 8 बजे से जोरदार बारिश हो रही है। शहर के रणजीतनगर, उद्योगनगर, जनता फाटक, बेदीगेट इलाकों में पानी भर गया है। कई सड़कों पर पानी जमा होने से जगह-जगह लंबा जाम लगा हुआ है। वहीं, अमरेली जिले के लाठी, बाबरा, चामरडी, वालारडी, इंगोराला, कु़ंवरगढ़ गांवों में बाढ़ के हालात बन गए हैं।
hindi_2023_train_469
स्टूडेंट विंग का जिला प्रधान; पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया
Akali Dal Leader SOI Amritsar President; Tejbir Singh Heroin Recovered | Bikram Majithia Sukhbir Badal Virsa Singh Valtoha पंजाब के अमृतसर में अकाली नेता और स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) के अमृतसर जिला प्रधान को काउंटर इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया है।
पंजाब के अमृतसर में अकाली नेता और स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) के अमृतसर जिला प्रधान को काउंटर इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने 110 ग्राम हेरोइन भी जब्त की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पुलिस ने दो दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर के इंचार्ज अमनदीप सिंह ने जानकारी दी कि उनकी तरफ से तेजबीर सिंह को 20 जुलाई को दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पहले भी 100 ग्राम हेरोइन, एक कार और 3 लाख रुपए ड्रग मनी को जब्त किया जा चुका है। मामले में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले गुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था। गुरजीत सिंह के साथ पूछताछ के बाद ही तेजबीर सिंह का नाम सामने आया। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस के रिकॉर्ड में गुरजीत सिंह के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। विदेश में बैठे गैंगस्टर के भाई का नाम आया सामने पुलिस की जांच में सामने आया कि गैंगस्टर गुरप्रीत गोपी के भाई मनप्रीत उर्फ मनु निवासी घनशमपुर जो फिलहाल पुर्तगाल में रह रहा है, और बलविंदर सिंह निवासी सठियाला उन्हें यह हेरोइन सप्लाई करते हैं। जिसके बाद पुलिस ने मनु व बलविंदर का नाम भी इस मामले में शामिल किया है। अकाली दल भंग कर चुका है SOI अकाली नेताओं ने बिना नाम बताए जानकारी दी कि दल की तरफ से SOI की इकाई को बीते दिनों भंग कर दिया गया था। लेकिन नई इकाई ना होने के कारण अभी तक तेजबीर सिंह ही SOI अमृतसर रूरल के कामकाज देख रहा था। ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद अब सीनियर नेता भी उसके नाम से कन्नी काट रहे हैं।
hindi_2023_train_470
लोकसभा और ममता बनर्जी का रेफरेंस हटाया, कुल 5 बदलाव किए
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani - Censor Board Asks For Cuts In Karan Johar Movie. करण जौहर की अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है’। 2 घंटे 48 मिनट की इस फिल्म में सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) ने गालियों पर कट लगाने के साथ
करण जौहर की अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है’। 2 घंटे 48 मिनट की इस फिल्म में सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) ने गालियों पर कट लगाने के साथ ही कुछ शब्दों में बदलाव भी किए हैं। कुल 5 बदलाव करते हुए सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। बोर्ड ने फिल्म में किए ये बदलाव बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो CBFC ने फिल्म में कुछ बदलाव किए हैं। बोर्ड ने फिल्म में दिए गए लोकसभा और ममता बनर्जी के रेफरेंस को हटा दिया है। जानिए बोर्ड ने फिल्म में क्या-क्या बदलाव किए। बतौर डायरेक्टर करण की 7वीं फिल्म है 28 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्‌ट, जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म करण जौहर के निर्देशन में बनी 7वीं फिल्म है। हाल ही में उन्होंने बतौर फिल्ममेकर इंडस्ट्री में 25 साल पूरे किए हैं। ‘ए दिल है मुश्किल’ में भी लगे थे 5 कट इस फिल्म से करण जौहर 7 साल बाद डायरेक्शन फील्ड में कमबैक कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 2016 में ‘ए दिल है मुश्किल’ बनाई थी। सेंसर बोर्ड ने रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा स्टारर इस फिल्म में 5 कट लगाते हुए इसे यू/ए सर्टिफिकेट दिया था। बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव किए थे जिसमें अनुष्का शर्मा के किसिंग सीन भी शामिल थे।
hindi_2023_train_471
बाइडेन के एडवाइजर बोले- जहां से मदद मिलती है, वहीं रिश्ते बिगाड़ लेता है देश
Pakistan Politics - US Minister Shahid Ahmed Khan Speaks About Imran Khan And IMF Loan. पाकिस्तान में जारी इमरान ड्रामे की वजह से दुनियाभर में उसका मजाक बन रहा है। ये कहना है अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन के एडवाइजर शाहिद अहमद खान का
पाकिस्तान में जारी इमरान ड्रामे की वजह से दुनियाभर में उसका मजाक बन रहा है। ये कहना है अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन के एडवाइजर शाहिद अहमद खान का। शाहिद ने कहा- अमेरिका का पाकिस्तान की राजनीति से कोई लेनादेना नहीं है। पाकिस्तान US के लिए एक महत्वपूर्ण देश है और चीन के साथ उसके संबंधों को देखते हुए उसे नजरंदाज नहीं किया जा सकता है। इमरान खान के साइफर केस पर बात करते हुए शाहिद ने कहा- अगर अमेरिकी सीनेटर का लेटर जरूरी होता तो IMF उन्हें लोन नहीं देता। पाकिस्तान हर उस देश और इंस्टीट्यूशन से अपने रिश्ते बिगाड़ लेता है, जहां से उसके हित जुड़े होते हैं। IMF भी देश की सरकार से खुश नहीं था। वो इस बात से भी नाराज था कि पिछली सरकार के साथ जो डील हुई थी उसे लागू नहीं किया गया। रक्षा मंत्री बोले- इमरान पर हो सकता है देशद्रोह का मामला शाहिद ने आगे बताया कि अमेरिकी डिप्लोमैट्स पाकिस्तान की सरकार से बात तक नहीं करते हैं और न ही अमेरिका में रह रहे पाकिस्तानी लोग वहां की राजनीति में दिलचस्पी लेते हैं। हाल ही में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा था कि साइफर केस में इमरान के खिलाफ देशद्रोह का मामला चलाया जा सकता है। इसके बाद उनके चुनाव लड़ने पर भी रोक लग सकती है। क्या है इमरान का साइफर केस राजनीतिक रैली में साइफर का इस्तेमाल नेशनल सिक्योरिटी को खतरा राजनीतिक रैली में डिप्लोमैटिक नोट दिखाने के चलते इमरान खान अब फंस गए हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को भेजा गया राजदूत का नोट नेशनल सिक्योरिटी का मुद्दा माना जाता है, जिसे इमरान खान ने लीक कर दिया। ऐसे में अब उन पर देशद्रोह का केस चलने की आशंका है।
hindi_2023_train_472
विष्णु जी ही नहीं, शिव जी के भी लिए हैं अवतार; नृसिंह भगवान को शांत करने के लिए शिव जी ने लिया शरभ अवतार
अभी सावन महीने का अधिक मास चल रहा है। इस महीने में शिव जी और विष्णु की पूजा के साथ ही इनकी कथाएं पढ़ने-सुनने की परंपरा है। विष्णु जी की तरह ही शिव जी ने भी कई अवतार लिए हैं। story of Vishnu ji and Shiv ji, Lord Shiva took Sharabha avatar, Lord Narasimha, sawan month story in hindi
अभी सावन महीने का अधिक मास चल रहा है। इस महीने में शिव जी और विष्णु की पूजा के साथ ही इनकी कथाएं पढ़ने-सुनने की परंपरा है। विष्णु जी की तरह ही शिव जी ने भी कई अवतार लिए हैं। शिव पुराण में शिव जी के अलग-अलग अवतारों की कथाएं बताई गई हैं। शिव के अवतारों में पिप्पलाद, नंदी, भैरव, अश्वत्थामा, शरभ, ऋषि दुर्वासा, हनुमान, वृषभ, यतिनाथ, किरात अवतार आदि शामिल हैं। यहां जानिए शिव जी के 10 खास अवतारों के बारे में... 1. शरभ अवतार भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यप का वध करने के लिए नृसिंह अवतार लिया था। हिरण्यकश्यप को मारने के बाद भी नृसिंह शांत नहीं हो रहे थे। तब शिव जी ने शरभ के रूप में अवतार लिया। भगवान शिव आधे हिरण और आधे शरभ पक्षी के रूप में प्रकट हुए थे। शरभ आठ पैर वाला एक जानवर था, जो कि शेर से भी ज्यादा शक्तिशाली था। शरभ जी ने नृसिंह भगवान को शांत करने के लिए प्रार्थना की थी, लेकिन वे शांत नहीं हुए। वे इसी रूप में भगवान नृसिंह के पास पहुंचे तथा उनकी स्तुति की, लेकिन नृसिंह का क्रोध शांत नहीं हुआ। तब शरभ जी ने अपनी पूंछ में नृसिंह जी को लपेटा और उड़ गए। इसके बाद नृसिंह जी शांत हुए और शरभावतार से क्षमा मांगी। 2. पिप्पलाद मुनि पिप्पलाद मुनि को भी शिव जी का अवतार माना गया है। वे दधीचि ऋषि के पुत्र थे। दधीची अपने पुत्र को बचपन में ही छोड़कर चले गए थे। एक दिन पिप्पलाद ने देवताओं से इसकी वजह से पूछी तो देवताओं ने कहा कि शनि की वजह से ऐसा कुयोग बना था, जिसकी वजह से पिता-पुत्र बिछड़ गए। ये सुनकर पिप्पलाद ने शनि को नक्षत्र मंडल से गिरने का शाप दे दिया। शाप की वजह से शनि गिरने लगे तो देवताओं की शनि को क्षमा करने की प्रार्थना पिप्पलाद जी से की। तब पिप्पलाद ने शनि को किसी व्यक्ति को जन्म के बाद 16 साल कष्ट न देने का निवेदन किया था, शनि ये बात मान ली। इसके बाद से पिप्पलाद मुनि का नाम लेने से शनि के दोष दूर हो जाते हैं। 3. नंदी अवतार शिलाद मुनि एक ब्रह्मचारी ऋषि थे। उन्होंने विवाह नहीं किया था तो एक दिन उनके पितरों ने शिलाद से संतान पैदा करने के लिए कहा, ताकि उनका वंश आगे बढ़ सके। इसके बाद शिलाद ने संतान पाने के लिए भगवान शिव की तपस्या की। तब शिव जी ने स्वयं शिलाद के यहां पुत्र रूप में जन्म लेने का वरदान दिया। कुछ समय बाद हल चलाते समय शिलाद मुनि को भूमि से एक बालक मिला। शिलाद ने उसका नाम नंदी रखा। शिव जी ने नंदी को गणाध्यक्ष बनाया। इस तरह नंदी नंदीश्वर बन गए। 4. भैरव देव शिवपुराण के मुताबिक भैरव देव शिव जी के स्वरूप हैं। एक बार ब्रह्मा जी और विष्णु जी खुद को श्रेष्ठ बता रहे थे, विवाद कर रहे थे। तभी वहां शिव जी तेजपुंज से एक व्यक्ति के रूप में प्रकट हुए। उस समय ब्रह्मा जी ने कहा कि तुम मेरे पुत्र हो। ये सुनकर शिव जी को क्रोध आ गया। तब शिव जी ने उस व्यक्ति से कहा कि काल की तरह दिखने की वजह से आप कालराज हैं और भीषण होने से भैरव हैं। कालभैरव ने ब्रह्मा का पांचवां सिर काट दिया था। इसके बाद काशी में कालभैरव को ब्रह्महत्या के दोषी से मुक्ति मिली थी। 5. अश्वथामा महाभारत के समय द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा को शिव जी का ही अंशावतार माना जाता है। द्रोणाचार्य ने शिव जी को पुत्र रूप में पाने के लिए तप किया था। शिव जी ने उन्हें वर दिया था कि वे उनके पुत्र के रूप में अवतार लेंगे। श्रीकृष्ण ने अश्वत्थामा के माथे पर लगी मणि निकालकर कलियुग के अंत तक भटकते रहना का शाप दिया था। 6. वीरभद्र जब सती ने अपने पिता दक्ष के यहां यज्ञ में कूदकर देह त्याग दी तो शिव जी बहुत क्रोधित हो गए थे। उस समय शिव जी ने अपनी जटा से वीरभद्र को प्रकट किया था। वीरभद्र ने दक्ष का सिर काट दिया था। बाद में देवताओं की प्रार्थना पर शिव जी दक्ष के धड़ पर बकरे का मुंह लगाकर उसे फिर से जीवित कर दिया था। 7. दुर्वासा मुनि अनसूइया और उनके पति महर्षि अत्रि ने पुत्र प्राप्त करने के लिए तप किया था। तप से प्रसन्न होकर उनके सामने ब्रह्मा, विष्णु और शिव जी प्रकट हुए थे। तब तीनों भगवानों ने कहा था कि हमारे अंश से तुम्हारे तीन पुत्र पैदा होंगे। इसके बाद अनुसूइया और अत्रि के यहां ब्रह्मा जी के अंश से चंद्र, विष्णु जी के अंश से दत्तात्रेय और शिव जी के अंश से दुर्वासा मुनि ने जन्म लिया था। 8. हनुमान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी को शिव जी का ही अवतार माना गया है। हनुमान जी देवी सीता के वरदान की वजह से अजर-अमर हैं यानी हनुमान जी कभी बूढ़े नहीं होंगे और अमर रहेंगे। 9. किरात अवतार महाभारत में अर्जुन शिव जी से दिव्यास्त्र पाने के लिए तप कर रहे थे। उस समय एक असुर सूअर के रूप में अर्जुन को मारने के लिए पहुंच गया था। जब अर्जुन ने सूअर पर बाण छोड़ा तो उसी समय एक किरात वनवासी ने बाण सूअर को मारा था। एक साथ दोनों के बाण उस सूअर को लगे। इसके बाद अर्जुन और किरात के बीच उस सूअर पर अधिकार पाने के लिए युद्ध हुआ था। युद्ध में अर्जुन की वीरता देखकर शिव जी प्रसन्न हुए और अर्जुन को दिव्यास्त्र दिया। 10. अर्द्धनारिश्वर ​​​​​​​​​​शिवपुराण के मुताबिक ब्रह्मा जी सृष्टि की रचना कर दी थी, लेकिन सृष्टि आगे नहीं बढ़ रही थी। तभी ब्रह्मा जी के सामने आकाशवाणी हुई कि उन्हें मैथुनी सृष्टि की रचना करनी चाहिए। इसके बाद ब्रह्मा जी ने शिव जी प्रसन्न करने के लिए तप किया। शिव जी अर्द्धनारिश्वर के रूप में प्रकट हुए। इसके बाद शिव जी ने अपने शरीर से शक्ति यानी देवी को अलग किया और इसके बाद से सृष्टि आगे बढ़ने लगी।
hindi_2023_train_473
सलमान बोले- हेल्थ के साथ खिलवाड़ कैसे किया, बत्तीसी दिखाकर माफी नहीं मांगी जाती
Bigg Boss OTT Weekend Ka Vaar Update - सलमान खान ने वीकेंड के वॉर वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट जिया शंकर को जमकर फटकार लगाई है। दरअसल जिया ने शो के एक अन्य कंटेस्टेंट एल्विश यादव को साबुन के घोल वाला पानी पीने को दे दिया था।
सलमान खान ने वीकेंड के वार वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट जिया शंकर को जमकर फटकार लगाई है। दरअसल जिया ने शो के एक अन्य कंटेस्टेंट एल्विश यादव को साबुन के घोल वाला पानी पिला दिया था। एल्विश को जब ये बात पता चली कि तो उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की, लेकिन जिया को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। अब सलमान ने उन्हें काफी ज्यादा सुनाया है। सलमान ने जिया से कहा कि बत्तीसी दिखाकर माफी नहीं मांगी जाती। सलमान ने जिया को बताया कि साबुन या हैंडवॉश में एसिड होता है, जो इंसान के अंदर जाकर कितना घातक हो सकता है। सलमान ने जिया को मिर्च पाउडर भरा पानी पीने को कहा सलमान ने जिया को लाल मिर्च पाउडर से भरा एक गिलास पानी पीने को कहा। जैसे ही जिया उसे पीने के लिए आगे बढ़ीं, सलमान ने उन्हें तुरंत रोक दिया। सलमान ने ये काम जिया को समझाने के लिए किया था। सलमान ने कहा कि हमें कभी दूसरे इंसान को दर्द नहीं देना चाहिए। साबुन में जो केमिकल मिले होते हैं, सलमान ने उसे जिया के सामने पढ़कर भी सुनाया। उन्होंने बताया कि ये मानव शरीर के लिए कितना खतरनाक हो सकता है। सलमान ने कहा- आप अभी भी स्माइल कर रही हैं सलमान ने जिया से कहा- ये माफी मांगने का तरीका नहीं है। आप अभी भी स्माइल कर रही हैं। बत्तीसी दिखा कर माफी नहीं मांगते। इससे आप की पर्सनैलिटी पता चलती है। सलमान ने सभी कंटेस्टेंट को भी इस बात के लिए फटकार लगाई कि उन्होंने जिया को ऐसा करने से रोका क्यों नहीं। बिग बॉस के घर में आखिर हुआ क्या था, अब पूरा समझिए दरअसल एल्विश यादव को बिग बॉस ने कुछ देर के लिए डिक्टेटर बना दिया था। सभी घरवालों को उनकी कमांड माननी जरूरी थी। उन्होंने जिया से एक ग्लास पानी मांगा। जिया ने पानी में साबुन का घोल मिला दिया। एल्विश ने बिना सोचे-समझे पानी पी लिया। जिया और अविनाश सचदेव ये देख कर हंस रहे थे। एल्विश को जब एहसास हुआ तो उन्होंने जिया से इसके बारे में पूछा। एल्विश ने कहा- सच बताओ, इसमें क्या डाला है। जिया ने कहा- कुछ भी नहीं डाला। फिर एल्विश ने जिया से वही पानी पीने को कहा। जिया ने कहा- हो सकता है कि ग्लास सही से साफ नहीं हुई हो। मैं किसी का जूठा नहीं पीती।एल्विश ने तब कहा- ये मुझे जहर देकर मार देंगे। जिया ने खुद का बचाव करते हुए एल्विश पर ही मढ़ दिया दोष जिया ने अपने डिफेंस में कहा कि पानी का रंग अलग रहा था, उसमें से साबुन की स्मेल भी आ रही थी, फिर भी एल्विश ने उसे कैसे पी लिया। जिया ने कहा कि एल्विश को इस बात का अंदाजा हो जाना चाहिए कि पानी में कुछ मिला हुआ है। जिया ने ये कहते हुए एल्विश का मजाक भी बनाया। एल्विश ने कहा कि पानी पिलाना धर्म का काम होता है, लेकिन यहां लोग साबुन मिला रहे हैं। कुछ घरवालों ने भी आपत्ति जताई कि जिया को किसी के हेल्थ के साथ ऐसे खिलवाड़ नहीं करना चाहिए था।
hindi_2023_train_474
28 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी यह तमिल फिल्म, पत्नी साक्षी हैं प्रोड्यूसर
Indian Cricketer MS Dhoni can be seen acting in Tamil Movie LGM. एमएस धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ मिलकर प्रोडक्शन कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट्स की शुरुआत की है।
एमएस धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ मिलकर प्रोडक्शन कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट्स की शुरुआत की है। कपल के इस बैनर की पहली फिल्म ‘LGM’ (लेट्स गेट मैरिड) है। यह तमिल फिल्म 28 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी। एक रिपोर्ट की मानें तो धोनी इस फैमिली ड्रामा में कैमियो रोल कर सकते हैं। यह खबर सामने आते ही धोनी के फैंस इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं। अब यह सच है या सिर्फ एक प्रमोशन स्ट्रैटेजी है, यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। ट्रेलर को मिला अच्छा रिस्पॉन्स इस फिल्म की कहानी एक फैमिली मैन के इर्द-गिर्द बुनी गई है जो अपनी फ्यूचर वाइफ और मां के बीच में बैलेंस बनाने की कोशिश करता है। रोमांस, कॉमेडी और ट्विस्ट से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में हरीष कल्याण और इवाना लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस नादिया, योगी बाबू और मिर्ची विजय सपोर्टिंग रोल में होंगे। फिल्म का निर्देशन रमेश थमिलमानी ने किया है। योगी बाबू ने धोनी से किया था मजाक इससे पहले चेन्नई में फिल्म का ऑडियो और ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था। इवेंट में LGM के एक्टर योगी बाबू ने धोनी से उन्हें CSK के लिए बतौर प्लेयर सिलेक्ट करने की रिक्वेस्ट की थी। इस पर धोनी ने उन्हें बड़े ही खास अंदाज में जवाब दिया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। बेटी के साथ देख सकता हूं फिल्म- धोनी इसी इवेंट में धोनी ने फिल्म मेकिंग के बारे में बात करते हुए कहा था कि यह एक साफ-सुथरी फिल्म है जिसे वो अपनी बेटी के साथ देख सकते हैं। धोनी ने कहा था, 'इस फिल्म के कलाकारों ने शानदार काम किया है और यह बेहद साफ-सुथरी और फैमिली एंटरटेनर फिल्म है। मैं इसे अपनी बेटी के साथ देख सकता हूं। वह 8 साल की है, लेकिन वह इसे देख सकती है।'
hindi_2023_train_475
पेंटागन अब सॉफ्टवेयर से इन्हें ट्रैक करेगा, यूक्रेन के वेपन डिपो की भी जांच होगी
Ukraine War Missing Weapons Mystery - रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए यूक्रेन को कई देशों की तरफ से आर्थिक सहायता और हथियार मिल रहे हैं, लेकिन हाल में हुए एक खुलासे ने दुनियाभर को चौंका दिया है।
रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए यूक्रेन को कई देशों की तरफ से आर्थिक सहायता और हथियार मिल रहे हैं, लेकिन हाल में हुए एक खुलासे ने दुनियाभर को चौंका दिया है। CNN ने एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि युद्ध की शुरुआत में अमेरिका की तरफ से भेजे गए कई हथियार अपराधियों और तस्करों ने चुरा लिए, जिसे ब्लैक मार्केट में बेचा जा रहा है। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन के महानिरीक्षक ने भी अपनी अंडर जांच में कहा है कि फरवरी से सितंबर 2022 के बीच भेजे गए कुछ हथियार यूक्रेनी सेना तक नहीं पहुंचे। हथियारों के गायब होने की खबर सामने आने के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्रालय में हड़कंप मच गया। पेंटागन में डिफेंस पॉलिसी के पूर्व सेक्रेटरी ने कहा है कि अमेरिकी सरकार ने फैसला किया कि हम खुद यूक्रेन में मोर्चे पर हथियारों के डिपो के ऑनसाइट इंस्पेक्शन का जिम्मा संभालेंगे। साथ ही पेंटागन ने यूक्रेनी सेना को भी हथियारों की ट्रैकिंग के लिए सिस्टम मुहैया कराया है, जिसमें स्कैनर और सॉफ्टवेयर शामिल है। रिपब्लिकन-रूस दोनों के निशाने पर बाइडेन रिपब्लिकन सांसदों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर हमला तेज कर दिया है। उनका कहना है कि यूक्रेन गैर-जिम्मेदार है। फ्लोरिडा के गवर्नर और रिपब्लिकन राष्ट्रपति उम्मीदवार रोन डिसेंटिस ने भी यूक्रेन को गैर जवाबदार कहा है। उनका कहना है कि बाइडेन ने यूक्रेन को 2022 में 1.88 लाख करोड़ रुपए की मदद दी थी। अमेरिका में रूस के राजदूत एंटोली एंटोनोव ने कहा है कि अमेरिकी हथियार ब्लैक मार्केट में पहुंच रहे हैं,जो दुनियाभर के लिए खतरा है। अब तक अमेरिका ने यूक्रेन को स्टिंगर और जेवलिन मिसाइलें, होवित्जर्स, 10 हजार से ज्यादा ग्रेनेड लॉन्चर, सी-4 विस्फोटक और 5.9 करोड़ बुलेट दिए हैं। नेशनल एडवांस सर्फेस टू एयर मिसाइल सिस्टम, फीनिक्स घोस्ट ड्रोन और हिमार्स रॉकेट सिस्टम भी दिया है। सख्ती के बावजूद हथियारों की चोरी और यूरोपीय बाजार में बिक्री
hindi_2023_train_476
सैकड़ों कच्चे मकान गिरे, कई जानवरों की मौत; लोगों को घर से बाहर न निकलने के निर्देश
गुजरात के जूनागढ़ शहर में शनिवार को चार घंटों में हुई 10 इंच बारिश से बाढ़ आ गई। हालांकि, अब बारिश बंद हो गई और चारों तरफ तबाही के निशान दिखाई दे रहे हैं। शहर के दुर्वेशनगर, गणेश नगर, जोशीपारा समेत कई इलाकों में सैकड़ोंFlood in junagadh due to 8 inch rain in city and 12 inch rain in girnar within 4 hours
गुजरात के जूनागढ़ शहर में शनिवार को चार घंटे में 10 इंच बारिश हुई थी। इसके बाद शहर में बाढ़ आ गई थी। इसके अगले दिन यानी रविवार को भी जूनागढ़ बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है। कई इलाकों में सैकड़ों कच्चे मकान गिर गए हैं। वहीं, जो इलाके पानी में डूब गए थे, वहां लोगों का सारा सामान बर्बाद हो चुका है। बाढ़ की चपेट में आए सैकड़ों जानवरों के शव भी मिले हैं। मौसम विभाग ने भावनगर, नवसारी, जूनागढ़ और वलसाड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए जूनागढ़ जिले में धारा 144 लगा दी गई है। लोगों से 24 जुलाई की रात तक बेवजह घर से न निकलने को कहा गया है। जूनागढ़ और आसपास के सभी पर्यटन स्थलों पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लोगों से बांधों और चेकडैम से दूर रहने को कहा गया है। नीचे देखिए जूनागढ़ में बारिश के अगले दिन के हालात... एक व्यक्ति और 30 से ज्यादा जानवरों की मौत शनिवार को मूसलाधार बारिश से जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय के पास दीवार गिरने से सुरेश खीमाभाई नाम के 45 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। शहर के दुर्वेशनगर, गणेश नगर, जोशीपारा में सबसे ज्यादा पानी भरा था। इन्हीं इलाकों में सैकड़ों कच्चे मकान ढह गए हैं। वहीं, भवनाथ इलाके में पशुशाला में बाढ़ का पानी भरने से 30 से ज्यादा जानवरों की बहने से मौत हो गई। बस्तियों से लोगों को निकालने का काम जारी अचानक बरसात के बाद बस्तियों में भरा पानी अब तक नहीं निकल पाया है। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीमें लगातार काम कर रही हैं। लोगों को जरूरी सामान के साथ सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। हालांकि, अब भी कई इलाकों में लोग बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे स्थानीय लोग बाढ़ में फंसे लोगों को रिलीफ कैंप पहुंचाया गया है। यहां स्थानीय लोग उनके खाने-पीने का ध्यान रख रहे हैं। रविवार सुबह से कई लोग ही रिलीफ कैंप में बच्चों के लिए दूध और बाकी लोगों के लिए खाने का सामान लेकर पहुंच गए थे। इस काम में कई संस्थाएं भी मदद कर रही हैं। नवसारी में चार घंटे में 6 इंच बारिश इधर, सूरत के करीब नवसारी जिले में चार घंटे में 6 इंच बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। निचले इलाकों में घरों में 5 फीट तक पानी भरा गया है। सड़कें पानी में डूब गई हैं। गिरनार और दातार पर्वत पर भारी बारिश के कारण कालवा नदी उफान पर आ गई है। दुकानों और घरों में पांच फीट तक पानी भर गया। गैस एजेंसी के गोदाम में रखे 50 से ज्यादा सिलेंडर बह गए। जामनगर में ऑरेंज अलर्ट जामनगर में शनिवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। इससे शहर की मुख्य सड़कों पर पानी भर गया है। शहर के कई निचले इलाकों में तीन फीट तक पानी भर गया है। मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात के जूनागढ़ में 4 घंटे में 8 इंच बारिश:कई गाड़ियां बहीं, गिरनार पर्वत पर 14 इंच बारिश से आया सैलाब; आज रेड अलर् गुजरात के जूनागढ़ में शनिवार दोपहर 4 घंटे में 8 इंच बारिश हुई। इससे पूरा शहर पानी में डूब गया। शहर से सटे गिरनार पर्वत पर 14 इंच बारिश होने से हालात और बिगड़ गए। पहाड़ का पानी जूनागढ़ शहर में पहुंचा तो सड़कों पर खड़ी गाड़ियां तिनकों की तरह बह गईं। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी भावनगर, नवसारी, जूनागढ़ और वलसाड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...
hindi_2023_train_477
मीडिया से बचने के लिए अलग कार से पहुंचीं; एक जैकेट से सच्चाई बाहर निकली
Palak Tiwari Ibrahim Ali Khan Spotted At Mumbai Juhu PVR. श्वेता तिवारी की बेटी और एक्ट्रेस पलक तिवारी की इन दिनों सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ लिंकअप की खबरें हैं। शनिवार को दोनों को मुंबई के जूहू PVR में जाते देखा  गया
श्वेता तिवारी की बेटी और एक्ट्रेस पलक तिवारी की इन दिनों सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ लिंकअप की खबरें हैं। शनिवार को दोनों को मुंबई के जुहू PVR में अंदर जाते देखा गया। दोनों स्टारकिड फिल्म देखने आए थे। हालांकि पलक और इब्राहिम अलग-अलग कार से वहां पहुंचे थे। सबसे खास बात ये रही कि जब इब्राहिम फिल्म देख कर निकले तो उनके हाथ में पलक की जैकेट नजर आ रही थी। दोनों अलग-अलग एग्जिट गेट से निकले थे। मीडिया की नजरों से छिप नहीं पाए पलक और इब्राहिम पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान ने बहुत कोशिश की, कि वे मीडिया के नजरों से बच जाएं। इसी वजह से वे अलग-अलग कार से भी पहुंचे। हालांकि एक जैकेट की वजह से दोनों पकड़े गए। पलक ब्लैक जैकेट में एंट्री करती देखी गई थीं। जब फिल्म खत्म हुई और इब्राहिम बाहर निकले तो उनके हाथ में पलक का वो ब्लैक जैकेट नजर आया। पलक ने कहा- हम क्लोज नहीं हैं सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में जब पलक से इब्राहिम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ‘हम एक कपल हैं, यह बात सच नहीं हैं। हम ज्यादातर तभी बात करते हैं, जब कहीं सोशल गैदरिंग में मिलते हैं। हम दोस्त हैं, लेकिन इतने क्लोज नहीं, जितना लोगों को लगता है। करियर पर फोकस करना चाहती हैं पलक पलक तिवारी को कई बार इब्राहिम के साथ देखा जा चुका है। हालांकि पलक ने हमेशा इसे एक अफवाह ही बताया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- मैं इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देती हूं। मैं सिर्फ अपने काम पर फोकस करती हूं। लाइफ के इस स्टेज में मेरे लिए सबसे अहम करियर है। जहां तक प्यार-मोहब्बत की बात है तो इसका प्रिडिक्शन करना मुश्किल है। पलक के करियर में सलमान खान का बड़ा रोल पलक ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू किया था। उनके अब तक के करियर में सलमान खान का सबसे प्रभावी रोल रहा है। उन्होंने सलमान के बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया है। किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन के दौरान पलक ने कुछ ऐसा बोल दिया था, जिसकी वजह से सलमान खान ट्रोल हो गए थे। पलक ने कहा कि सलमान की फिल्मों के सेट पर कुछ कायदे कानून होते हैं, जिसका पालन सभी को करना होता है। वहां लड़कियों के लिए ज्यादा खुले कपड़े पहनना वर्जित है। पलक के मुताबिक, सलमान हमेशा यही चाहते हैं कि लड़कियां ऐसे कपड़े पहने जिससे वे खुद को सुरक्षित महसूस करें। पलक की इस बात से सलमान खान को सोशल मीडिया पर एक धड़ा ने दकियानूसी करार दे दिया था। लोगों ने सलमान को पिछड़ी सोच और दोहरा मापदंड का व्यक्ति बता दिया था। इसके बाद पलक ने अपने स्टेटमेंट पर माफी मांग ली थी।
hindi_2023_train_478
डॉग स्कवाड के साथ कमांडो ने इलाका खंगाला, आतंकी हमला होने या बम मिलने शक
Himachal Pradesh Shimla Blast Investigation - Follow Shimla Blast Latest News, Headlines, Photos And Videos On Dainik Bhaskar. हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में हुए धमाके की जांच करने रविवार को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) कमांडो पहुंचे। डॉग स्कवाड के साथ कमांडो ने चप्पा-चप्पा खंगाला
हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में हुए धमाके की जांच करने रविवार को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) कमांडो पहुंचे। डॉग स्कवाड के साथ कमांडो ने चप्पा-चप्पा खंगाला। NSG को आतंकी हमला होने या बम मिलने शक जताया जा रहा है। कमांडो सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। सिलेंडर फटने के सबूत भी नहीं मिले बता दें कि धमाके से पूरे शिमला शहर हिल गया था। एक व्यक्ति की मौत हुई, जिसकी पहचान अवनीश सूद के तौर पर हुई है। 13 घायल हुए थे। प्रारंभिक जांच में यह सिलेंडर फटने से धमाका बताया जा रहा था, लेकिन सिलेंडर फटने जैसे प्रमाण पुलिस को नहीं मिले थे। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीमें भी जांच कर रहीं हैं। CCTV सामने आई, SIT कर रही जांच धमाका इतना खतरनाक था कि आसपास के 500 मीटर के एरिया में यह सुनाई दिया था। 10 से 12 दुकानों को भी नुकसान हुआ था। इस हादसे की CCTV फुटेज भी सामने आई थी, जिसमें लोग जान बचाते हुए नजर आए। SP शिमला संजीव गांधी ने मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित की है। शिव मंदिर दर्शन के लिए आए थे अवनीश वहीं धमाके में जान गंवाने वाले मृतक अवनीश अपनी पत्नी के साथ शिव मंदिर में माथा टेकने आएं थे। धमाके के दौरान उनकी पत्नी मंदिर में माथा टेक रही थी और बाहर टहल रहे अवनीश हादसे का शिकार हो गए। प्रशासन और पुलिस जांच में जुटी: जनारथा शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने बताया कि प्रशासन और पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्दी धमाके का सच सामने आ जाएगा धमाके की होनी चाहिए गहन जांच: नंदा भाजपा के मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने इस धमाके की जांच की मांग की थी। साथ ही उन्होंने जिन दुकानों को नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा देने की भी मांग उठाई।
hindi_2023_train_479
पेड़ पर चढ़ा तो मचा हड़कंप; आम की टोकरी में हो रही थी बंदरों की तस्करी
Pakistan Karachi Monkey Smuggling Case - पाकिस्तान के कराची में 2 लोगों को बंदरों के 14 बच्चों की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया। इसके बाद शुक्रवार को जब उनकी कोर्ट में पेशी हुई तो सबूत के तौर पर पेश किया गया एक बंदर वहां से भाग गया।
पाकिस्तान के कराची में 2 लोगों को बंदरों के 14 बच्चों की तस्करी करते गिरफ्तार किया गया। इसके बाद शुक्रवार को जब उनकी कोर्ट में पेशी हुई तो सबूत के तौर पर पेश किया गया एक बंदर वहां से भाग गया। इससे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। बंदर इसके बाद पेड़ पर चढ़ गया और अदालत का स्टाफ काफी देर तक उसे वहां से उतारने की कोशिश करता रहा। सिंध के वाइल्ड-लाइफ डिपार्टमेंट के चीफ जावेद माहर ने बताया कि बंदरों को बहुत बुरी हालत में उन टोकरियों में रखकर ले जाया जा रहा था, जिसमें आमतौर पर आम भेजे जाते हैं। इन क्रेट्स को डिब्बों में बंद कर रखा था। कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाते हुए सभी तस्करों पर 1 लाख पाकिस्तानी रुपए का फाइन लगाया है। इसके अलावा सभी बंदरों को कराची के जू भेजने का आदेश दिया गया है। बेहद खराब हालत में पाकिस्तान के जू पाकिस्तान के वाइल्ड-लाइफ डिपार्टमेंट ने कोर्ट के इस फैसले पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में जू की हालत बहुत खराब है। वहां के अधिकारी एनिमल वेलफेयर को पूरी तरह से नजरंदाज करते हैं। डिपार्टमेंट ने कोर्ट से बंदरों को उनके नैचुरल हैबिटैट में भेजा जाना ज्यादा सही होगा, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। बता दें कि बंदरों के इन बच्चों को खैबर पख्तून्ख्वा के पास के जंगलों से पकड़ा गया था। पाकिस्तानी मीडिया जियो न्यूज ने बताया कि तस्करी की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिरकारियों को बंदरों का रेस्क्यू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बंदरों के बच्चे बहुत छोटे थे और इसलिए वो आसानी से भाग जा रहे थे। डॉन के मुताबिक, 20 घंटों की मशक्कत के बाद सभी बंदरों को रेस्क्यू कर लिया गया था। पाक में 2020 में बंद हुआ राजधानी का आखिरी चिड़ियाघर पाकिस्तान में बंदरों की तस्करी पर बैन लगा हुआ है, लेकिन चिड़ियाघरों की हालत खराब होने की वजह से ये बंदर जंगलों में चले गए हैं। यहां से तस्कर इन्हें पकड़कर बेच देते हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, 2020 में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मौजूद इकलौते जू को खराब हालत की वजह से बंद कर दिया गया था। चीन ने श्रीलंका से मांगे थे 1 लाख बंदर चीन ने कुछ महीने पहले श्रीलंका से 1 लाख बंदरों की मांग की थी। श्रीलंका के एग्रीकल्चर मिनिस्टर महिंद्रा अमारावीरा ने 12 अप्रैल को बताया था कि चीन ने उनसे 1 हजार चिड़िया घरों के लिए बंदरों की मांग की। इस पर पर्यावरण पर काम करने वाले जगथ गुनावर्दना ने न्यूज एजेंसी एफपी से कहा था- हम जानना चाहते हैं कि चीन को ये बंदर क्यों चाहिए, क्या वो इन पर कोई रिसर्च करना चाहते हैं, या इन्हें खाने के मकसद से खरीदा जा रहा है। बेशक श्रीलंका में बंदर संरक्षित जानवरों की सूची में नहीं हैं, लेकिन इंटरनेशनल रेड लिस्ट में इन्हें खत्म होने की कगार वाले जानवरों की सूची में शामिल किया गया है।
hindi_2023_train_480
दूसरे दिन ₹17 करोड़ का कलेक्शन किया; मिशन इम्पॉसिबल-7 से भी आगे रही
ओपेनहाइमर का विवादों का कोई असर नहीं पड़ा है। फिल्म शानदार कमाई कर रही है। सिलियन मर्फी स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 17 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 14.50 करोड़ का बिजनेस किया था। इस
ओपेनहाइमर पर विवादों का कोई असर नहीं पड़ा है। फिल्म शानदार कमाई कर रही है। सिलियन मर्फी स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 17 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 14.50 करोड़ का बिजनेस किया था। इस तरह फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में 31.50 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। इस महीने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों का बोलबाला रहा। पहले मिशन इम्पॉसिबल-7 और अब ओपेनहाइमर भी शानदार कमाई कर रही है। पहले और दूसरे दिन के आंकड़ों पर बात करें तो ओपेनहाइमर ने मिशन इम्पॉसिबल-7 को पछाड़ दिया है। 50 करोड़ रुपए से ज्यादा रह सकता है फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में 31.50 करोड़ रुपए कलेक्शन किया है। रविवार को आंकड़ा सबसे ज्यादा बढ़ सकता है। अनुमान है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड पर 50 करोड़ रुपए तक की कमाई कर सकती है। ऐसा संभव भी है क्योंकि फिल्म को ऑडियंस काफी ज्यादा पसंद कर रही है। डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों को भारत में काफी पसंद किया जाता है। मिशन इम्पॉसिबल से ज्यादा रह सकता है फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन मिशन इम्पॉसिबल-7 12 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म को पांच दिनों का लंबा वीकेंड मिला था। पहले पांच दिनों में फिल्म ने 63 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जबकि ओपेनहाइमर ने सिर्फ दो दिनों में 31.50 करोड़ कमा लिए हैं। एक बात ये भी है कि ओपेनहाइमर को एक और हॉलीवुड फिल्म बॉर्बी से टक्कर मिल रही है। बॉर्बी ने शनिवार को 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसने भी दो दिनों में 11.50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। दूसरी तरफ मिशन इम्पॉसिबल-7 ने एक हफ्ते का रन अकेले एंजॉय किया था। फिल्म को लेकर विवाद भी हुआ, इंटिमेट सीन के दौरान गीता पढ़ते दिखा एक्टर ओपेनहाइमर भले ही शानदार कमाई कर रही है, लेकिन इसे लेकर विवाद भी हो गया है। दरअसल, फिल्म के एक इंटिमेट सीन में लीड एक्टर सिलियन मर्फी भगवत् गीता पढ़ते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि यह सीन बेहद आपत्तिजनक है। यह हमारे धार्मिक ग्रंथों का अपमान है। वहीं कुछ यूजर्स ने भारतीय सेंसर बोर्ड को इसका जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि सेंसर बोर्ड ने इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने की अनुमति कैसे दे दी। बोर्ड के मेंबर्स को शर्म आनी चाहिए। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि हॉलीवुड फिल्म मेकर्स को गीता की पवित्रता के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन इंडियन सेंसर बोर्ड को तो भली-भांति पता है कि हिंदू धर्म में गीता का क्या महत्व है। साइंटिस्ट जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर को हिंदू महाकाव्य में थी दिलचस्पी ये फिल्म साइंटिस्ट जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर की लाइफ पर बेस्ड है। ओपेनहाइमर को हिंदू महाकाव्य में काफी दिलचस्पी थी। ऐसे में रियल लाइफ रिफ्रेंस लेते हुए डायरेक्टर ने फिल्म में भगवत गीता कोट्स काे भी शामिल किया है।
hindi_2023_train_481
प्रॉपर्टी वापस लेने का क्या है तरीका; मालिकाना हक के लिए जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट्स
Uttar Pradesh Mahoba Sibling Land Case Explained; How to Take Back Fraudulently Grabbed Land भाई को उसकी शादी कराने का बहाना देकर और बहला-फुसलाकर बहन ने जमीन अपने नाम करा ली थी।
उत्तर प्रदेश के महोबा की घटना है। फूला देवी का एक ही भाई है संतोष। फूला ने भाई की शादी कराने का झांसा देकर उसकी प्रॉपर्टी हड़प ली। प्रॉपर्टी के तौर पर संतोष के पास सवा बीघा जमीन ही थी। जिस पर बहन ने अपना नाम लिखवा लिया। सगी बहन से मिले धोखे की शिकायत लेकर युवक एसपी से न्याय की गुहार लगा रहा है। आज जानेंगे कि धोखाधड़ी से हड़पी गई जमीन वापस लेने के लिए क्या करना होगा। एक्सपर्ट: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के एडवोकेट सचिन नायक एडवोकेट इशान तथागत, यूट्यूब चैनल एक्सपर्ट वकील के फाउंडर सवाल: किसी के जमीन हड़प लेने के बाद असली मालिक को जमीन वापस लेने के लिए क्या करना होगा? जवाब: अगर धोखाधड़ी कर जमीन हड़प ली गई है, इसका मतलब यह है कि आप के साथ धोखा कर आपसे विक्रय पत्र पर हस्ताक्षर करवा लिए गए हैं और रजिस्ट्रेशन भी कराया जा चुका है। ऐसे में सबसे पहले रजिस्ट्रार के पास आपत्ति पेश करनी होगी और रजिस्ट्री कैंसिल करने के लिए आवेदन देना होगा। अगर रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है तो रजिस्ट्रेशन ना किए जाने की आपत्ति पेश करनी होगी। साथ ही साथ सिविल कोर्ट में कॉन्ट्रैक्ट लेटर यानी अनुबंध पत्र को शून्य घोषित करने के लिए केस फाइल कराना होगा। सवाल: जमीन हड़पने वाले खिलाफ के शिकायत कहां दर्ज करा सकते हैं? जवाब: IPC यानी भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत अगर किसी व्यक्ति को उसकी प्रॉपर्टी से डरा-धमका कर जमीन से बेदखल कर दिया है, तो इस धारा के अंतर्गत पुलिस थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। अब जमीन और प्रॉपर्टी से रिलेटेड सवालों के बारे में बात करते हैं… सवाल: प्रॉपर्टी कितने तरह की होती है? जवाब: प्रॉपर्टी दो तरह की होती है। नीचे लगे क्रिएटिव से समझते हैं... प्रॉपर्टी एक्ट के अनुसार, अचल संपत्ति को कई ढांचों में बांटा गया है: जमीन: जिसमें खेत, खलिहान जैसी जमीन शामिल होती हैं। बिल्डिंग: परमानेंट और रेगुलर चलने वाला स्ट्रक्चर, जो एक साथ कई लोगों के रहने के उद्देश्य से बनाई जाती है, जैसे अपार्टमेंट, विला। प्लॉट: ये अचल संपत्ति के रूप में आता है। विशेषाधिकार: प्रॉपर्टी एक्ट ने कुछ विशेषाधिकारों को भी अचल संपत्ति में शामिल किया है। जैसे- आकस्मिक अधिकार, अधिराज्य अधिकार, भू-स्वामित्व अधिकार। सवाल: जमीन के कागज पर अगर कोई बहला-फुसलाकर हस्ताक्षर करा लेता है, तो उस कंडीशन में क्या जमीन वापस मिलने की उम्मीद रहती है? जवाब: जमीन के कागज पर बहला-फुसलाकर हस्ताक्षर करवाने से जमीन के अधिकार यानी स्वामित्व में कोई बदलाव नहीं होता है। जमीन के स्वामित्व का लीगलाइजेशन केवल प्रॉपर्टी रिकॉर्ड और ऑफिशियल लीगल प्रोसेस के जरिए होता है। ऐसे में अगर किसी ने धोखाधड़ी से जमीन के कागज पर साइन करवाए हैं, तो यह कानून और प्रॉपर्टी रिकॉर्ड के अनुसार अमान्य माना जाएगा। सवाल: अगर अपनी जमीन किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल करने को दी है, लेकिन वो प्रॉपर्टी का गलत यूज कर रहा है तो क्या करें? जवाब: IPC की धारा 406 के अनुसार, अगर जमीन के मालिक ने किसी दूसरे व्यक्ति को विश्वास पर अपनी जमीन दी है और वो संपत्ति का गलत इस्तेमाल कर रहा है, जैसे- जमीन को ही बेच दिया है, जमीन के मालिक के मांगने पर नहीं लौटा रहा है, तो थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उसे कानून के हिसाब से तीन साल की जेल हो सकती है या फिर उसे मालिक को जमीन की कीमत देनी होगी। सवाल: किसी ने जमीन के नकली दस्तावेज बनवा लिए हैं और बार-बार कब्जा करने की धमकी दे रहा है तो क्या करें? जवाब: IPC की धारा 467 के तहत, अगर किसी भी व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके नकली दस्तावेज बनाए हैं, तो वह व्यक्ति भारतीय दंड संहिता की धारा 463 के तहत जालसाजी का अपराधी होगा। इसके तहत आप पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सवाल: जमीन से रिलेटेड मामलों को सुलझाने और निपटाने के लिए कहां जाएं? जवाब: जमीन से रिलेटेड किसी भी तरह का मामला हो, तो आप अपने शहर के इन कार्यालयों पर जा सकते हैं। जिला कोर्ट: जमीन की रजिस्ट्री से रिलेटेड हर काम यहां होता है। सब रजिस्ट्रार कार्यालय: जमीन के डेवलपमेंट और रजिस्ट्रेशन के लिए आप यहां जा सकते हैं। लीगल एडवाइजर: अगर आप जमीन से रिलेटेड किसी विवाद में फंसे हैं तो विधिक सलाहकार से सलाह लेना चाहिए। ग्राम पंचायत या नगर पालिका ऑफिस: जमीन के खतौनी, भू-नक्शा और रिलेटेड डॉक्यूमेंट के लिए आप ग्राम पंचायत या नगर पालिका के ऑफिस में जा सकते हैं। भू-अभिलेख विभाग: भू-अभिलेख विभाग जमीन रिलेटेड मुद्दों की जानकारी और रिकॉर्ड्स रखता है। आप यहां से जमीन रिलेटेड जानकारी ले सकते हैं। सवाल: जमीन पर मालिकाना हक दिखाने के लिए किन कागजों की जरूरत होती है? जवाब: जमीन पर मालिकाना हक दिखाने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होती है। नीचे लगे क्रिएटिव से समझते हैं- सवाल: जमीन पर मालिकाना हक हासिल करने के लिए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए? जवाब: जमीन पर मालिकाना हक या कब्जा हासिल करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा- प्रॉपर्टी रिकॉर्ड की जांच सबसे पहले जमीन के प्रापर्टी रिकॉर्ड की जांच करें। ताकि आप उस जमीन से रिलेटेड जरूरी जानकारी और स्वामित्व का पता कर सकें। इसके लिए भू-नक्शा, खतौनी, खसरा, रजिस्ट्री के डॉक्यूमेंट को देखें। जमीन के मालिक से संपर्क करें: अगर जमीन के वास्तविक मालिक का पता चलता है, तो उससे संपर्क करें और जमीन के मालिकाना हक के बारे में जानें। उससे रिलेटेड पूरी जानकारी लें। लीगल एडवाइजर से सलाह करें: जमीन के स्वामित्व और मालिकाना हक को प्राप्त करने के लिए लीगल एडवाइजर से उसकी राय लें। वे आपको सही कानूनी प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट्स के बारे में बताएंगें। सवाल: प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने के कितने तरीके हैं? जवाब: प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने के 4 तरीके हैं। ट्रांसफर करने का तरीका अलग-अलग प्रॉपर्टी और सिचुएशन के आधार पर अलग हो सकता है। सेल डीड: ये एक समझौता होता है, जिसमें प्रॉपर्टी को दूसरे नाम पर ट्रांसफर करने का एग्रीमेंट होता है। इसे ट्रांसफर डीड भी कहा जाता है। वसीयत: जब कोई व्यक्ति अपने जीते जी अपनी सारी प्रॉपर्टी का उत्तराधिकारी किसी दूसरे व्यक्ति को बना देता है उसे विल कहते हैं। उसके मरने के बाद प्रॉपर्टी विल के अनुसार उसी व्यक्ति के नाम हो जाती है। गिफ्ट डीड: ये गिफ्ट के रूप में दी जाने वाली प्रॉपर्टी होती है। जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी प्रॉपर्टी दे देता है तो उसे गिफ्ट डीड कहते हैं। त्यागनामा: वह होता है जिसमें प्रॉपर्टी के मालिक एक से ज्यादा हो तो उसमें से एक मालिक अपना हिस्सा छोड़कर दूसरे के नाम पर अपनी मर्जी के अनुसार कर सकता है। नोट: प्रॉपर्टी ट्रांसफर करते समय सही डॉक्यूमेंटेशन होना चाहिए। इसलिए ट्रांसफर करने से पहले वकील या लीगल एडवाइजर से सलाह जरूर लें। अब जरूरत की कुछ और खबरें पढ़िए... 1. गले में फंस सकता है मोमोज, जा सकती है जान:क्या है खाने का सही तरीका; एम्स की एडवाइजरी पढ़ें 2. डेंगू-मलेरिया के मच्छरों का सीजन:बाढ़-बारिश से बढ़ा 5 बीमारियों का रिस्क, बरतें 11 सावधानियां
hindi_2023_train_482
अमेरिका से मिले क्लस्टर बम से हमला किया, इसका बदला जरूर लेंगे
Russia Ukraine War Update - Russian journalist killed. रूस-यूक्रेन जंग के बीच जपोरीजिया क्षेत्र में हुए यूक्रेन के हमले में एक रूसी जर्नलिस्ट की मौत हो गई। इस हमले में 3 पत्रकार घायल हुए हैं। रूस ने इस हमले के लिए कीव और पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया है।
रूस-यूक्रेन जंग के बीच जपोरीजिया क्षेत्र में हुए यूक्रेन के हमले में एक रूसी जर्नलिस्ट की मौत हो गई। इस हमले में 3 पत्रकार घायल हुए हैं। रूस ने इसके लिए कीव और पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने अमेरिका से मिले क्लस्टर बम के जरिए ये हमला किया था। रूस के विदेश मंत्रालय ने इसे पहले से प्लान किया हुआ एक जघन्य अपराध बताया है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा- यूक्रेन आतंक फैला रहा है। जिन लोगों ने रूसी पत्रकार को निशाना बनाकर हमसे बदला लेने की कोशिश की है, उन्हें इसकी सजा मिलेगी। इस मौत के लिए वो लोग भी जिम्मेदार हैं, जो यूक्रेन को हथियार सप्लाई कर रहे हैं। जपोरीजिया में यूक्रेनी हमले के सबूत इकट्ठे कर रहा था पत्रकार मारे गए रूसी पत्रकार का नाम रोस्तिस्लव झुरावलेव है। वो सरकारी समाचार एजेंसी RIA के वॉर कॉरेसपॉन्डेंट के तौर पर काम कर रहे थे। उनके तीन सहयोगियों को यूक्रेन के जपोरीजिया क्षेत्र से हो रहे हमलों के बीच सुरक्षित निकाला गया है। मिनिस्ट्री ने बताया कि सभी पत्रकार कीव के आतंकियों की तरफ से क्लस्टर बमों के जरिए किए जा रहे हमलों पर रिपोर्ट के लिए एविडेंस इकट्ठा कर रहे थे। RIA न्यूज एजेंसी ने भी जपोरीजिया के गांव में पत्रकार की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, हमले में क्लस्टर हथियारों के इस्तेमाल की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। क्रीमिया में यूक्रेन ने रूस के हथियार डिपो पर हमला किया इससे पहले शनिवार को क्रिमिया में हथियारों के डिपो पर यूक्रेन ने ड्रोन हमला किया था। इसके बाद रूस ने 5 किमी के दायरे में इलाके को खाली करवाया था। साथ ही क्रीमिया ब्रिज पर ट्रैफिक को भी टेम्पररी तौर पर रोक दिया गया था। इससे पहले रविवार को भी क्रीमिया के ब्रिज पर यूक्रेन ने हमला किया था। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद ही रूस ब्लैक सी ग्रेन डील से बाहर हो गया था। इससे पहले अक्टूबर में भी क्रीमिया ब्रिज पर हमला हुआ था। इसमें ब्रिज का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त तबाह हो गया था। अमेरिका बोला- यूक्रेन इस्तेमाल कर रहा क्लस्टर हथियार गुरुवार को अमेरिका ने पुष्टि की थी कि यूक्रेन अब उसके क्लस्टर हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा था- शुरुआती फीडबैक से पता चला है कि रूस के खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। इससे पहले 13 जुलाई को ज्वाइंट स्टाफ जे3 के संचालन निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डगलस सिम्स ने इस बात की पुष्टि की थी कि क्लस्टर हथियार यूक्रेन पहुंच चुके हैं। यूक्रेन में इस्तेमाल हो रहे क्लस्टर बम क्या होते हैं क्लस्टर बम एक ऐसा हथियार है, जिससे कई छोटे-छोटे बम निकलते हैं। ये छोटे बम साधारण बमों की तुलना में ज्यादा इलाके को प्रभावित करते हैं। ये खतरनाक इसलिए माने जाते हैं, क्योंकि मुख्य बम से निकलने वाले कई सारे छोटे विस्फोटक निर्धारित लक्ष्य के आसपास भी नुकसान पहुंचाते हैं। ज्यादातर मामलों में इनकी चपेट में आम नागरिक भी आते हैं। इन्हें लड़ाकू विमानों के जरिए आसमान और तोपों के जरिए जमीन से भी दागा जा सकता है। बम के फटने के बाद आसपास गिरने वाले छोटे विस्फोटक लंबे समय तक पड़े रह सकते हैं। ऐसे में जंग खत्म हो के बाद भी इनकी चपेट में आने से जान जा सकती है। यह विरोधी सैनिकों को मारने या उनके वाहनों को नुकसान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
hindi_2023_train_483
मरने वालों में तीन बच्चे, 8 महिलाएं; 35 घायल
Bangladesh Road Accident - Bus Falls Into Pond In Jhalakathi Sadar. बांग्लादेश के झालाकाथी सदर उपजिला के छत्रकंडा इलाके में शनिवार को एक बस तालाब में जा गिरी।
बांग्लादेश के झालाकाथी सदर उपजिला के छत्रकंडा इलाके में शनिवार को एक बस तालाब में जा गिरी। इस हादसे में करीब 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। हादसे में मरने वालों में तीन बच्चे और 8 महिलाएं हैं। बारिशाल डिवीजन कमिश्नर एमडी शौकत अली ने इसकी जानकारी दी है। घायल हुए लोगों ने हादसे के लिए ड्राइवर की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बस में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे, जिसकी वजह से दुर्घटना हुई। बरिशाल-खुलना हाईवे पर हादसा हुआ न्यूज एजेंसी ANI ने द डेली स्टार की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बशर स्मृति परिवहन की एक बस शनिवार सुबह 9 बजे पिरोजपुर के भंडरिया से बरिशाल के लिए निकली थी। बस में 52 पैसेंजर की क्षमता थी, लेकिन ड्राइवर ने 60 लोगों को बस में बैठा लिया। करीब 10 बजे बस बरिशाल-खुलना हाईवे पर छत्रकांडा में सड़क किनारे एक तालाब में गिर गई। पैसेंजर ने बताया- ड्राइवर सुपरवाइजर से बात कर रहा था मोहम्मद मोमिन ने बताया कि मैं भी उस बस में सवार था। बस में पैसेंजर गलियारे में खड़े थे। बस चलाने के दौरान ड्राइवर, सुपरवाइजर से बात कर रहा था। तभी बस सड़क से उतर गई और तालाब में घुस गई। पैसेंजर्स बस के अंदर फंस गए थे, क्षमता से ज्यादा लोग होने की वजह से बस तुरंत ही तालाब में डूब गई। मैं किसी तरह बस से बाहर निकलने में कामयाब रहा। पुलिस का कहना है कि हादसे में घायल या जान गंवाने वाले में से ज्यादातर पिरोजपुर के भंडरिया उपजिला और झलकाठी के राजापुर इलाके के निवासी हैं। जून में 559 बस हादसे हुए मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश में आए दिन बस हादसे होते रहते हैं। रोड सेफ्टी फाउंडेशन (RSF) के मुताबिक, बांग्लादेश में जून महीने में 559 बस हादसे हुए। जिनमें 562 लोगों की मौत हुई और 812 लोग घायल हुए।
hindi_2023_train_484
2 मई को गई थीं शारजाह; 7 दिन से परिवार संपर्क में नहीं, सरकार से तलाशने की अपील
Punjabi Girl Missing; UAE Sharjah | Manjinder Singh Sirsa Request India In Abu Dhabiपंजाब की 2 और लड़कियां संयुक्त अरब अमीरात में लापता हो गई हैं। इतना ही नहीं, लड़कियों के माता- पिता का भी बीते एक सप्ताह से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है
पंजाब की 2 और लड़कियां संयुक्त अरब अमीरात में लापता हो गई हैं। इतना ही नहीं, लड़कियों के माता- पिता का भी बीते एक सप्ताह से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है और इंडिया इन अबू धाबी को आग्रह किया है कि इन युवतियों की जल्द से जल्द जानकारी सांझा की जाए। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब की दोनों लड़कियों की पहचान मनप्रीत कौर (25) और हरप्रीत कौर (21) के तौर पर हुई हैं। यह दोनों युवतियां 2 मई 2023 को काम के लिए संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में गई थीं। तकरीबन डेढ़ महीना दोनों युवतियों की बात उनके परिवारों से हो रही थी, लेकिन बीते एक सप्ताह से दोनों के फोन पर कोई कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा है, जिससे परिवार चिंतित हैं। टूरिस्ट वीजा पर गई थीं UAE मिली जानकारी के अनुसार, यह दोनों युवतियां 2 मई को UAE पहुंच गई थीं। इन दोनों के पास टूरिस्ट वीजा था, जिसकी अवधि सिर्फ एक महीना था। इन युवतियों को 2 जून तक वापस लौट आना चाहिए था। परिवार को डर सता रहा है कि यह दोनों ही युवतियां गलत हाथों में न फंस गई हों। पहले भी कई युवतियों को छुड़ाया जा चुका दुबई में जाकर लापता होने या किडनैप होने वाली यह पहली युवतियां नहीं हैं। कई युवतियां और युवक पंजाब में गलत एजेंट्स के झांसे में आकर दुबई पहुंच जाते हैं, जहां उनका शोषण किया जाता है। बीते दिनों कुलदीप धारीवाल ने एक युवती को दुबई से बचा कर परिवार से मिलाया था।
hindi_2023_train_485
3 युवतियों को इस्लाम कबूल करवाया; पिता की भारत से मामले में हस्तक्षेप कर मदद करने की अपील
Pakistani Hindu Conversion Case Latest News - पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समूहों पर जुर्म लगातार जारी है। बीते दिनों करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी के लिए मंदिर को तोड़ दिया गया था
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समूहों पर जुर्म लगातार जारी है। बीते दिनों करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी के लिए मंदिर को तोड़ दिया गया था। हिंदू व सिख युवतियों का धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। अल्पसंख्यक समूह के पीड़ित परिवारों ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट‌्वीट करके विदेश मंत्रालय से हस्ताक्षेप करने को कहा। मिली जानकारी के अनुसार, धर्म परिवर्तन की यह घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जिला रहीम यार खान की है। पंजाब प्रांत के सादिकाबाद में रहने वाले हिंदू लेहलाराम पन्हवर की 3 बच्चियां 16 व उससे कम उम्र की परमेश, रोशनी और चांदनी को अगवा कर लिया गया। उन्हें पहले ही शक था कि उनकी बेटियों का जब्री धर्म परिवर्तन करवाया जाएगा। पुलिस ने नहीं की पीड़ित परिवार की मदद परिवार ने पुलिस से सहयोग मांगा, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली, जिसके बाद परिवार को पता चला कि यह तीनों बच्चियां उनके जिले से 60 किलोमीटर दूर डहरकी में पीर मियां जावेद अहमद कादरी के घर पर कैद हैं। उनकी बेटियों की एक वीडियो भी वायरल हुई, जिनमें उनकी बच्चियों को जबरन इस्लाम कबूल करवाया जा रहा है। परिवार ने भारत सरकार से की मदद की गुहार पाकिस्तान में पुलिस प्रशासन से मदद मांगने के बाद भी इंसाफ न मिलता देख लेहलाराम पन्हवर ने अब भारत सरकार से अपील की है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि परिवार उनके संपर्क में है। उन्होंने मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स से पाकिस्तान के इन अल्पसंख्यक परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।
hindi_2023_train_486
साड़ी पहन जब हम गातीं तो लोग रो देते; ‘प्रेशर कुकर की सीटी बजने दो’ ने मचाया धमाल
कुछ साल पहले शुरू किया गया “मेरी जिंदगी बैंड” आज पूरे देश में धूम मचा रहा है। अब तक 50 शहरों में 550 से ज्यादा म्यूजिक कंसर्ट कर चुकी मेरी जिंदगी बैंड की फाउंडर डॉ. जया तिवारी सामाजिक मुद्दों से जुड़े गीत गाकर महिला सशक्तीकरण
कुछ साल पहले शुरू किया गया 'मेरी जिंदगी बैंड' आज पूरे देश में धूम मचा रहा है। अब तक 50 शहरों में 550 से ज्यादा म्यूजिक कंसर्ट कर चुकी मेरी जिंदगी बैंड की फाउंडर डॉ. जया तिवारी सामाजिक मुद्दों से जुड़े गीत गाकर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रही हैं। ये बैंड अपनी पोशाक की वजह से भी मशहूर है। दुनिया में रॉक स्टार अक्सर मंच पर मेट गाला सेलिब्रिटी की तरह कपड़े पहन कर परफॉर्म करते हैं, वहीं मेरी जिंदगी बैंड की सदस्य साड़ी में मंच पर रंग जमाती हैं। दुनिया तुकबंदी चार्ट बस्टर्स में जगह बना रही है, वहीं मेरी जिंदगी बैंड के सदस्य सामाजिक बुराइयों को उजागर करने वाले गीतों से दिल जीत रहे हैं। आज 'ये मैं हूं' में मिलिए देसी रॉक स्टार जया तिवारी से… मैं डॉ. जया तिवारी सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए 'मेरी जिंदगी' नाम का एक म्यूजिक बैंड चलाती हूं। जो 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' की तर्ज पर शुरू किया गया। इस बैंड में कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, बालिका शिक्षा, घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न कुछ ऐसे सामाजिक मुद्दे हैं जिन्हें मैंने खूबसूरत गीतों में पिरोया और पेश किया है। मेरी जिंदगी बैंड उन लोगों की आवाज है जिन्हें दबाया और सताया गया है। मैंने हमेशा आजाद जीवन जिया है मैं बचपन में सबकी दुलारी थी। बचपन से ही मुझे बिल्कुल ओपन माहौल मिला। जो चाहा वो किया। पापा-मम्मी भाई पूरे परिवार ने मेरा सपोर्ट किया। शादी के बाद पति और सास ने, मैं जो कर रही हूं उसमें मेरा खूब साथ दिया। मैं शो के लिए बाहर जाती हूं तो सासु मां ही मेरे बेटे और घर का ख्याल रखती हैं। बचपन से ही संगीत में रुझान की वजह से मैंने संगीत को अपना लिया। 2000 में भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय से शास्त्रीय संगीत में विशारद की पढ़ाई पूरी की। 2003 में मास्टर डिग्री और फिर शास्त्रीय संगीत में पीएचडी की। पांच साल से ज्यादा समय तक रेडियो जॉकी रही हूं। दोस्तों के बिछड़ने का अफसोस मेरे इस सफर मेरी सहेलियां और साथ पढ़ने वाली लड़कियां मुझसे कहीं न कहीं छूटती जा रही थीं। उनके बिछड़ने का कारण उनका फैमिली बैकग्राउंड था। फैमिली से उन्हें वो सपोर्ट नहीं मिला जितनी आजादी मुझे दी गई थी। वो मुझसे ज्यादा टैलेंटेड थीं लेकिन मौका न मिलाने की वजह से वो आगे नहीं बढ़ सकीं। ये बात मुझे बहुत अंदर से कचोटती थी। मुझे इसका अहसास हुआ कि महिलाओं को उनकी मर्जी से जीन का हक है। मैंने इस मुद्दों को रेडियो के जरिए उठाया और महिलाओं के मुद्दों के सिरे को पकड़ कर मैं आगे बढ़ती गई। लोग मुझे गूंगी गुड़िया समझते थे जब मैं रेडियो से जुड़ी तो शुरुआत में चीजें मुश्किल लग रही थीं। रेडियो स्टेशन पर साड़ी और सिंदूर पहने शादीशुदा लड़की को गूंगी समझा जाता था। हालांकि, मैंने अपने पहले शो के लिए बेहतरीन कंटेंट तैयार कर सभी को चौंका दिया था। मैंने अनाथ आश्रम में लड़कियों को बड़े होते देखा मुझे एक बात आज भी अंदर ही अंदर परेशान करती है। मेरे घर के पास एक अनाथ आश्रम है वहां मैं अपने बचपन से देखती चली आ रही हूं कि लड़का कोई अनाथ है तो उसे एक हफ्ते के अंदर ही अडॉप्ट कर लिया जाता है, लेकिन वहां मैंने बेटियां बड़ी होते हुए देखी हैं। जन्म होते ही अनाथ आश्रम आई, अब वो 15-16 साल की हैं और उसी अनाथ आश्रम में रहने को मजबूर हैं। उन्हें अपनाने वाला कोई नहीं आया। ये तो बचपन का किस्सा है। लेकिन बड़े होने के बाद समाज को जाना-समझा तो महिलाओं से जुड़ी और भी बहुत सी परेशानियां नजर आने लगीं। गाना ही मेरा हथियार है मैं बहुत सेंसिटिव हूं मुझे ये बातें इमोशनल कर देती थी। मैंने जब म्यूजिक सीखना शुरू किया तो ये बात अच्छी तरह समझ आ गई थी कि गाने के जरिए ही मैं समाज द्वारा बनाए गए कानूनी दायरे में जिंदगी गुजार रही महिलाओं की सोच बदल सकती हूं। जब मैंने गाना लिखना शुरू किया तो समाज में महिलाओं की स्थिति के मुद्दों पर फोकस रखा। मैंने कुछ लड़कियों के साथ इस बैंड की शुरुआत की। रसोई के बर्तनों से मिला साज-संगीत एमजेड बैंड की शुरुआत 2010 में तीन महिलाओं और एक गिटार के साथ हुई। शुरुआती दिनों में म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के रूप में घंटी, ओखल, चिमटा बेलन और रसोई के दूसरे बर्तनों का इस्तेमाल किया। प्रेशर कुकर से लेकर अलार्म घड़ी तक हर सुबह की शुरुआत संगीत से होती है। घर का काम करते वक्त गीतों के बोल, लय और तर्ज के बारे में सोचती हूं। लिरिक्स लिखना, तर्ज तैयार करना, बैंड के साथ जैमिन करना यह सब काम मैं ही करती हूं। मैं कभी भी ऐसे गीत नहीं लिखती जिनसे महिलाओं का अपमान हो या उसमें कामुकता झलके। मेरे गीतों की पंक्तियां हर महिलाओं की जिंदगी की धुन है। मैंने एक गाना लिखा था 'सपने देख रही हूं, प्रेशर कुकर की सीटी को बजने दो... काजल चूड़ी बिंदी झुमके पायल से सजने दो.. मेरे हौसलों के शंखनाद बजने दो बजने दो', यह पंक्तियां महिलाओं के रोज की जिंदगी की कहानी है। 'देश बचाना है तो बेटियां बचा लो' मेरे सभी गाने रोजमर्रा की जिंदगी से प्रेरणा लेते हैं। लेकिन बैंड का सिग्नेचर सॉग है 'देश बचाना है तो बेटियां बचा लो' इसमें संस्कृत इंग्लिश के अलावा कई भाषाओं का इस्तेमाल है। इस गाने पर दर्शक झूम उठते हैं। 'मेरी जिंदगी' इंफोटेनमेंट बैंड है मनोरंजन के लिए हजारों बैंड हैं, जो फिल्मी गाने गाते हैं। लेकिन मेरी जिंदगी एक इंफोटेनमेंट बैंड है जो समाज में हो रही घटनाओं का आइना है। कुछ लोगों को लगता हैं की हम फिल्मी गाने नहीं गा सकते, इसलिए कभी-कभी उन्हें बताने के लिए हम बॉलीवुड के गाने गा लेते हैं। लेकिन मेरी नैतिक जिम्मेदारी समाज को बदलना है तो हम मुद्दों से ही जुड़े गाने गाते हैं। साड़ी ही हमारी पहचान है जब बैंड की शुरुआत हुई तो हम मैजेंटा कलर के कुर्ते और ब्लैक कलर की पैंट में ही परफॉर्म करते थे। मैंने पहला शो बनारस की जेल में किया। जेल की महिलाओं ने कतरनों से डिजाइनर ड्रेस तैयार किए थे। उन कैदी महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए मेरी जिंदगी बैंड को बुलाया गया। लेकिन जब मैंने गांव और छोटे-छोटे कस्बों में शो किया तो एहसास हुआ कि साड़ी में शो करना ज्यादा बेहतर होगा। महिलाएं हमसे ज्यादा करीब महसूस करेंगी। ऐसा ही हुआ जब हम साड़ियों में परफॉर्म करते हैं तो घरेलू महिलाएं हमसे जुड़ने लगती हैं। रंग-बिरंगे बालों में करती हूं शो मैं बहुत रफ एंड टफ टाइप की महिला हूं। मैंने खूब टैटू बनवाए, बालों के साथ खूब ऐक्सपेरिमेंट किया। जितना हो सकता था उतने कलर के बाल रंगे। नौकरी ऐसी थी की लंबे बालों को संभालना मुश्किल हो रहा था। जरूरत के हिसाब से पर्सनैलिटी भी बदलती चली गई। जो कुछ नहीं करते, वो कमाल करते है मिडिल क्लास को मिडिल क्लास सपने भी देखने चाहिए। ऐसा समाज को लगता है। लेकिन कमाल भी मिडिल क्लास के लोग ही कर पाते हैं। क्योंकि उनमें कुछ करने की आग होती हैं। जब हम साड़ी पहन कर जाते, तो लोग सोचते थे किसी मंडली के लोग आए हैं। इस तरह के कमेंट सुनने को मिलाते थे। लेकिन अब यही साड़ी दर्शकों को पसंद आने लगी है। गानों पर लोग गुनगुनाते, झूमते कई लोग तो रोने लगते हैं कई शो के दौरान दर्शक हमारे साथ गाना शुरू कर देते हैं, झूमते हैं जो जागरूकता और मनोरंजन का इंटरैक्टिव अनुभव बन जाता है। हमें खुशी होती है कि दर्शक हमारे गीत और संगीत को इज्जत देते हैं। आप को यकीन नहीं होगा एक शो में मैंने 'ओ माई री' गाना गाया था, वहां एक बुजुर्ग महिला को मैंने शो के दौरान रोते हुए देखा। शो खत्म होते ही वो मेरे पास आईं और कहने लगी इस गीत ने इतना झकझोर दिया कि मैं अपने आंसू रोक नहीं पाई। उनको अपने मुफलिसी के दिन याद आ गए। जिंदगी में कुछ खास न कर पाने का अफसोस और भड़ास आंसू बनकर आंखों से बहने लगे। खबर में आगे बढ़ने से पहले पोल के जरिए अपनी राय देते चलें... वो सुबह कभी तो आएगी हम जिस दौर में जी रहे हैं उसमें महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलकर चल रही हैं। हर इंसान सिर्फ भाग रहा है। पति-पत्नी भी जरूरी बातें फोन पर ही कर लेते हैं। किसी के पास इतना वक़्त नहीं है जो पास बैठकर दो-चार बातें कर ले। मैंने इस पर एक गीत लिखा है जो मैंने मुंबई में गाया था। उस शो में जो कपल आए थे। सब ने एक दूसरे के हाथ थाम लिए। क्योंकि हर कोई चाहता है उनकी बात कोई सुने। मेरी जिंदगी बैंड पुरुष-विरोधी नहीं है मेरे लिखे सभी गाने महिलाओं के मुद्दों पर ही फोकस नहीं करते हैं। हम जल संकट, प्रदूषण और तंबाकू के इस्तेमाल के बारे में भी गाते हैं। मेरी जिंदगी बैंड महिलाओं के मुद्दों को उठाता है, इसका मतलब यह नहीं है कि यह किसी भी तरह से पुरुष-विरोधी हैं। मैं जो मुद्दे उठाती हूं वो न सिर्फ महिलाओं को, बल्कि पुरुषों को भी प्रभावित करते हैं। शायद यही वजह है कि इस बैंड को पुरुष भी सपोर्ट करते हैं। बेटियों का अपना ठिकाना कहां मैंने एक गीत के जरिए एक अभियान भी चलाया था। जो हर घर की कहानी है। मायके में मां कहती हैं अपने घर जाकर ऐसे करना वैसे करना। ससुराल में कहते हैं ये तो ससुराल है। किसी महिला का अपना घर नहीं होता। यह बात मुझे बहुत कचोटती थी। इसी दर्द को 'ढूंढो खुद को, खुद में, खुद से, खुदी, खुदा बन जाओगी' मैंने इस गाने में पिरोया है। ताकि एक महिला अपने घर की नींव रखने की कोशिश कर सके। गाते हैं, बजाते हैं काम भी करते हैं रियाज के लिए जगह और समय निकालना हमारे लिए बहुत मुश्किल था। मैं अपनी टीम के साथ सुबह चार बजे पार्क में इकठ्ठा होकर रियाज करती थी। इस बैंड की हर एक मेंबर मिडिल क्लास से आती हैं। हम सुबह जल्दी उठकर रियाज करते और उसे सुबह 7.30 बजे तक खत्म कर लेते हैं, और अपनी नौकरी या कॉलेज के लिए निकल जाते हैं। एक ही समय में गाते हैं, बजाते हैं और काम करते हैं। पार्क में मौजूद लोगों की निगाह हम पर रहती थी कि ये लड़कियां सुबह-सुबह आती हैं। गाती-बजाती हैं। उन्हें लगता होगा की हम घर से निकाल दिए गए हैं। तभी तो कोई चाय बिस्किट खिला देता था। मेरे गीतों में न्यू इंडिया का अक्स है मेरी जिंदगी बैंड का म्यूजिक इंडो-वेस्टर्न का रीमिक्स है। हम मुद्दों को उजागर करने के लिए रैप भी करते हैं, मेरी प्रेरणा उत्तर प्रदेश के लोक संगीत हैं। दिलचस्प गानों की झड़ी बैंड को इंटरनेशनल पहचान मिली जब मैंने महिलाओं के मुद्दों पर गीत लिखे, तो बैंड को वुमन एम्पावरमेंट के रूप में मान्यता मिली। बाद में मेरे गानों को एक ऑस्ट्रेलियाई रेडियो पर चलाया गया। मेरी टीम में जो लड़कियां हैं वो सारी उस वक़्त स्टूडेंट थीं। इन सब से मेरी मुलाकात उनके कॉलेज और किसी न किसी फंक्शन में हुई। जो महिलाओं के लिए कुछ करना चाहती थीं। मुझे भी ऐसे ही साथियों की तलाश थी। जो समझ सकें कि मैं क्या करना चाहती हूं। बैंड की सदस्य…
hindi_2023_train_487
पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखी थी- गार्ड को सस्पेंड करो; उसकी लापरवाही से कुत्ता गुम हुआ
Calcutta High Court Judge Gaurang Kanth Letter Case - loses his pet dog, writes to Delhi joint police commissioner. दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व और कलकत्ता हाईकोर्ट के मौजूदा जज जस्टिस गौरांग कंठ की एक चिट्ठी वायरल हो गई है। जिसमें जस्टिस कंठ ने दिल्ली पुलिस
दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व और कलकत्ता हाईकोर्ट के मौजूदा जज जस्टिस गौरांग कंठ की एक चिट्ठी वायरल हो गई है। जिसमें जस्टिस कंठ ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा था कि उनके घर पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को सस्पेंड कर दिया जाए। क्योंकि उनकी लापरवाही से उनका पालतू कुत्ता गुम हो गया। जस्टिस कंठ की यह चिट्‌ठी 12 जून की है। उनका हाल ही में कलकत्ता हाईकोर्ट ट्रांसफर हुआ है। जून में वह दिल्ली हाईकोर्ट में जज थे। मामले से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाद में जस्टिस कंठ ने कहा था कि वे सुरक्षाकर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। देखिए जस्टिस कंठ की वो चिट्‌ठी जो वायरल हो गई है... कंठ की चिट्‌ठी में क्या है... जस्टिस कंठ ने लिखा- "मैं बहुत दर्द और पीड़ा के साथ यह चिट्‌ठी लिख रहा हूं। मेरे आधिकारिक बंगले के सिक्योरिटी गार्ड्स की अक्षमता के कारण, मैंने अपना पालतू कुत्ता खो दिया है। बार-बार उन्हें दरवाजा बंद रखने के लिए कहने के बावजूद, मेरे घर पर तैनात अधिकारी मेरे निर्देशों का पालन करने और अपने कर्तव्य को पूरा करने में विफल रहे हैं। इस तरह की लापरवाही पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि इससे मेरे जीवन को गंभीर खतरा हो सकता है।" CJI चंद्रचूड़ सरकारी सुविधाओं काे लेकर दे चुके हैं नसीहत जस्टिस कंठ की चिट्ठी ऐसे समय सामने आई है, जब हाल ही में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड ने सभी जजों को सरकारी सुविधाओं काे लेकर नसीहत दी थी। दरअसल 14 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज ने रेलवे के रीजनल मैनेजर को चिट‌्ठी लिखी थी। इसमें उन्होंने रेलवे से सुविधाएं न मिलने पर जवाब मांगा था। इस चिट्‌ठी के सामने आने पर CJI चंद्रचूड ने नाराजगी जताई थी।
hindi_2023_train_488
क्लर्क के 4 हजार से अधिक पदों पर अप्लाई करने की डेट बढ़ी
Sarkari Naukri 2023 Latest Sarkari Job Alert (23 July 2023) - Government Jobs Latest Govt Jobs Vacancies Eligibility And Selection Process Latest Details IBPS ने क्लर्क के 4045 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म अप्लाई करने की डेट 28 जुलाई कर दी गई है।
सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। IBPS ने क्लर्क के 4045 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 जुलाई थी लेकिन बाद में फॉर्म भरने की डेट बढ़ाकर 28 जुलाई कर दी गई है।सिलेक्शन होने पर 19 हजार से 47 हजार रुपए महीना सैलरी मिलेगी। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर के 1800 से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 अगस्त है। सिलेक्शन होने पर 35 हजार से 1 लाख 12 हजार रुपए सैलरी हर महीने मिलेगी। एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) ने टीचर और हॉस्टल वार्डन के 6 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सिलेक्शन होने पर 29, 200 रुपए से 1,42,400 रुपए महीना सैलरी मिलेगी। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 18 अगस्त 2023 है। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक (एग्रीकल्चर सुपरवाइजर) के 430 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 13 अगस्त है। UPSSSC ने नेत्र परीक्षण अधिकारी के 157 पदों पर भर्ती निकाली है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2023 है। सिलेक्शन होने पर 25,500 रुपए से 81,100 रुपए महीना सैलरी मिलेगी। आपने यहां पांच नौकरियों के बारे में जाना। आपके मन में कुछ सवाल होंगे। इसलिए आप दिए गए वेबसाइट के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देखें। बाकी जिन नौकरियों के बारे में बताया गया है अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है तो उन्हें यह जरूर भेजें। आखिर में हम 10 लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब दे रहे हैं। इन्हें रोज देखिए। हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।
hindi_2023_train_489
कई गाड़ियां बहीं, गिरनार पर्वत पर 14 इंच बारिश से आया सैलाब; आज रेड अलर्ट
Gujarat Monsoon 2023 - Follow Junagadh Rainfall Situation Photos, videos And Updates On Dainik Bhaskar. गुजरात के जूनागढ़ में शनिवार दोपहर 4 घंटे में 8 इंच बारिश हुई। इससे पूरा शहर पानी में डूब गया। शहर से सटे गिरनार पर्वत पर 14 इंच बारिश होने से हालात और बिगड़ गए
गुजरात के जूनागढ़ में शनिवार दोपहर 4 घंटे में 8 इंच बारिश हुई। इससे पूरा शहर पानी में डूब गया। शहर से सटे गिरनार पर्वत पर 14 इंच बारिश होने से हालात और बिगड़ गए। पहाड़ का पानी जूनागढ़ शहर में पहुंचा तो सड़कों पर खड़ी गाड़ियां तिनकों की तरह बह गईं। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी भावनगर, नवसारी, जूनागढ़ और वलसाड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। नीचे शहर के हालात की तस्वीरें देखिए... जूनागढ़ के निचले इलाकों में 5 से 6 फीट तक पानी भर गया है। शहर के भवनाथ क्षेत्र में इसका सबसे ज्यादा असर हुआ है। यहां कई जानवर तेज बहाव में बह गए। कदवा चौक के पास मुबारक पाड़ा का भी यही हाल है। यहां कई मकान पूरी तरह डूब गए। तेज बहाव के चलते जूनागढ़ शहर के बीच से गुजरने वाले काले कुंड का पुल बंद कर दिया गया है। शहर की सड़कों पर 3 से 4 फीट पानी भरा जूनागढ़ के दुर्वेशनगर, गणेश नगर, जोशीपारा समेत कई इलाकों में सड़कों पर 3 से 4 फीट पानी भरा हुआ है। यहां एक युवक बह गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने समय रहते बचा लिया। इलाकों में कई दुपहिया वाहन भी बह गए गए हैं। NDRF की टीम बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में लगी हुई है। जूनागढ़ में शनिवार सुबह से तेज बारिश जारी जूनागढ़ में शनिवार सुबह से लगातार बारिश हो रही थी। इसके बाद गिरनार पर्वत से आए पानी ने शहर के हालात बदतर कर दिए। यहां कई कॉलोनियां पानी में डूब गईं। सड़कों से लेकर मकानों तक केवल पानी ही दिखाई दे रहा है। कई गाड़ियां पानी में बहते हुए दूर चली गईं या डूब गईं। नवसारी में चार घंटे में 6 इंच बारिश इधर, सूरत के करीब नवसारी जिले में चार घंटे में 6 इंच बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। निचले इलाकों में घरों में 5 फीट तक पानी भरा गया है। सड़कें पानी में डूब गई हैं। गिरनार और दातार पर्वत पर भारी बारिश के कारण कालवा नदी उफान पर आ गई है। दुकानों और घरों में पांच फीट तक पानी भर गया। गैस एजेंसी के गोदाम में रखे 50 से अधिक सिलेंडर बह गए। शेत्रुंजी डैम के 20 गेट खोले गए भावनगर शहर की जीवनरेखा और सौराष्ट्र का सबसे बड़ा शेत्रुंजी डैम शुक्रवार रात ओवरफ्लो हो गया। इसके चलते डैम के 20 गेट एक फीट तक खोल दिए गए हैं। अभी भी डैम में तेजी से पानी की आवक जारी है। इसके चलते निचले इलाके के 17 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बिलिमोरा को जोड़ने वाली नहर ओवरफ्लो नवसारी जिले के ग्रामीण इलाकों में भी भारी बारिश हो रही है, जिससे बिलिमोरा को जोड़ने वाली नहर के ओवरफ्लो होने से यातायात ठप हो गया है। लोगों को 20 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है, क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 को जोड़ने वाला नाला भी ओवरफ्लो हो गया है। भारी बारिश से खेत तालाब में तब्दील हो गए हैं। नवसारी शहर के शांतादेवी इलाके में दीवार गिरने से 2 कारें दब गईं हैं। खेरगाम में भी भारी बारिश होने से रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। जामनगर में ऑरेंज अलर्ट जामनगर में शनिवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। इससे शहर की मुख्य सड़कों पर पानी भर गया है। शहर के कई निचले इलाकों में तीन फीट तक पानी भर गया है। मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वडोदरा में चार घंटे में 5 इंच बारिश मध्य गुजरात में भी मानसून मेहरबान है। हालांकि यहां मध्यम बारिश हो रही है। वडोदरा शहर में चार घंटे में 5 इंच बारिश होने से पूरा शहर जलमग्न हो गया है। निचले इलाकों में पानी भर गया है। शहर के अलावा पूरे जिले में भी अच्छी बारिश हो रही है। जिले के पडरा तालुका में देर रात से सुबह 6 बजे तक 4 इंच बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश से वडोदरा शहर के बीचों-बीच गुजरने वाली विश्वामित्र नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बारिश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें... महाराष्ट्र के यवतमाल में बाढ़, 2 की मौत महाराष्ट्र के यवतमाल में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बनी है। कई घरों में पानी भर गया। एक घर की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें...
hindi_2023_train_490
80 दिनों में मणिपुर ने क्या-क्या झेला; पूरी कहानी
Manipur Violence Situation Explained; मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा की शुरुआत कैसे हुई और लड़कियों का निर्वस्त्र वीडियो वायरल होने तक पिछले 80 दिनों में क्या-क्या हुआ?
‘मणिपुर का वीडियो परेशान करने वाला है। यह कोई नहीं जानता कि महिलाओं के साथ बर्बरता की यह केवल एक घटना थी या इस तरह की घटनाओं का पैटर्न है। केंद्र और राज्य सरकार बताए कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अब तक क्या कदम उठाए हैं? हम कुछ समय दे रहे हैं। कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट को दखल देना पड़ेगा।’ सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर में दो कुकी महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने के वीडियो पर यह टिप्पणी की है। इस वीडियो ने सुप्रीम कोर्ट समेत पूरे देश का ध्यान मणिपुर की तरफ खींचा है, जो पिछले 80 दिनों से हिंसा की चपेट में है। भास्कर एक्सप्लेनर में जानेंगे कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा की शुरुआत कैसे हुई और लड़कियों का निर्वस्त्र वीडियो वायरल होने तक पिछले 80 दिनों में क्या-क्या हुआ? मणिपुर में कैसे भड़की हिंसा की चिंगारी मैतेई ट्राइब यूनियन पिछले एक दशक से मैतेई को आदिवासी दर्जा देने की मांग भी कर रही थी। इसी सिलसिले में उन्होंने मणिपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए मणिपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 19 अप्रैल को 10 साल पुरानी केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय की सिफारिश प्रस्तुत करने के लिए कहा था। इस सिफारिश में मैतेई समुदाय को जनजाति का दर्जा देने के लिए कहा गया है। इसके अलावा मणिपुर सरकार फॉरेस्ट लैंड सर्वे कर रही है, जिसमें अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों को हटाया जा रहा था। इन दोनों वजहों से कुकी आदिवासियों में नाराजगी थी। इसके विरोध में 28 अप्रैल को द इंडिजेनस ट्राइबल लीडर्स फोरम ने चुराचांदपुर में 8 घंटे बंद का ऐलान किया था। इसकी वजह से मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को अपना पहले से प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। मणिपुर में हिंसा की शुरुआत चुराचांदपुर जिले से हुई, जो राजधानी इंफाल के दक्षिण में करीब 63 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 28 अप्रैल को देर रात तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प होती रही। उसी रात तुइबोंग एरिया में उपद्रवियों ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिस को आग के हवाले कर दिया। 27-28 अप्रैल की हिंसा में मुख्य तौर पर पुलिस और कुकी आदिवासी आमने सामने थे। 3 मई को ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ मणिपुर ने 'आदिवासी एकता मार्च' निकाला। ये मैतेई समुदाय को ST दर्जा देने के विरोध में था। इसी मार्च के दौरान स्थिति बिगड़ गई और इसने जातीय संघर्ष का रूप ले लिया। एक तरफ मैतेई समुदाय के लोग, तो दूसरी तरफ कुकी समुदाय के लोग। महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने का वीडियो 4 मई का है। यानी हिंसा भड़कने के अगले ही दिन का। भीड़ इतनी उग्र थी कि दूसरे समुदाय की महिलाओं के साथ ऐसा सलूक किया गया। तब से करीब 80 दिन बीत चुके हैं। मणिपुर की हवा में आगजनी की दुर्गंध और मार-दो, जला-दो के नारे गूंजते रहते हैं। महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने के वीडियो पर मणिपुर के मुख्यमंत्री ए बीरेन सिंह ने कहा कि यह तो एक वीडियो वायरल हुआ है, इस तरह की सैकड़ों घटनाएं हुई हैं। 80 दिनों से हिंसा में झुलसे मणिपुर की 6 ऐसी ही बड़ी घटनाओं को जानते हैं… 1. भीड़ ने एंबुलेंस में आग लगा दी, बच्चे समेत दो महिलाओं की मौत 4 जून को मणिपुर के पश्चिम इंफाल जिले में भीड़ ने एक एंबुलेंस को रास्ते में रोक उसमें आग लगा दी। एंबुलेंस में सवार 8 साल के बच्चे, उसकी मां और एक अन्य रिश्तेदार की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की एक घटना के दौरान बच्चे के सिर में गोली लग गई थी। उसकी मां और एक रिश्तेदार उसे इंफाल के अस्पताल ले जा रहे थे। पीड़िता मां मैतेई समुदाय से आती थीं और उनकी शादी एक कुकी से हुई थी। 3. महिला को गोली मारी फिर चेहरा बिगाड़ दिया पिछले शनिवार को मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के सावोमबुंग इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसका चेहरा विकृत कर दिया गया। 2. विधायक का गार्ड कटा सिर लेकर घूम रहा था मणिपुर के BJP विधायक शांति कुमार उर्फ सनीसम प्रेमचंद्र सिंह के सुरक्षा गार्ड मैरेम्बम रोमेश मैंगंग पर कुकी समुदाय के डेविड थीक का गला काटने का आरोप लगा है। वायरल हो रही एक तस्वीर में मैंगंग को अपने हाथ में डेविड थीक का कटा हुआ सिर और दूसरे हाथ में छुरी लिए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि डेविड थीक 2 जुलाई की सुबह 12 बजे बिष्णुपुर जिले में हुई झड़प के दौरान मारा गया था। इस झड़प में कुल तीन लोगों की मौत हो गई थी। 4. पूर्व सैनिक को घर से घसीटकर ले गए और सिर में गोली मार दी 4 जून को इंफाल से 17 किमी दूर मैतेई गांव फायेंग में भीड़ ने पूर्व सैनिक रमेश सिंह का घर फूंक दिया। रमेश सिंह को डर था कि कुकी उन पर हमला कर सकते हैं इसलिए वे लाइसेंसी गन लेकर गांव में गश्त करते थे। रमेश सिंह के बेटे रॉबर्ट ने बताया कि एक रात कुकी लोगों की भीड़ ने गांव पर हमला कर दिया। कई घरों में आग लगा दी। हमले में उनके पिता को पैर में गोली लगी, हमलावर उसी हालत में उन्हें घसीटकर पहाड़ों में ले गए। रॉबर्ट ने बताया कि अगले दिन उनके पिता की लाश मिली, उनके सिर में गोली लगी थी। 5. स्कूल के बाहर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी 6 जुलाई को अज्ञात बंदूकधारियों ने मणिपुर के पश्चिम इंफाल जिले में एक स्कूल के बाहर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना हिंसा के कारण राज्य में दो महीने बाद कक्षाएं शुरू होने के एक दिन बाद क्वाकीथेल मायाई कोइबी इलाके में हुई। अधिकारियों ने बताया कि महिला किसी काम से स्कूल के पास गई थी। हालांकि, उसका किसी स्कूल से कोई संबंध नहीं था। 6. फुटबॉल की तरह लात मारते रहे, बेहोश होने पर मरा हुआ छोड़कर चले गए एक युवती ने टेलीग्राफ अखबार से बातचीत में बताया कि 4 मई की शाम को 4 बजे 150 हथियारबंद पुरुष और महिला मेरी इंस्टीट्यूट में घुस आए। ये लोग आइडेंटिटी कार्ड देख देख कर कुकी छात्र-छात्राओं को निशाना बना रहे थे। डॉरमेट्री में 90 स्टूडेंट थे। युवती ने बताया, 'वहां पर 10 लोग कुकी से थे। दो को पुलिस ने बचा लिया। 6 भाग गए। मुझे और मेरे दोस्त को पकड़ लिया। लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक वे लोग हमें फुटबॉल की तरह लात मारते रहे। लोग जत्थे में आकर हम पर कूद रहे थे। बेहोश होने से पहले मैं ये सुन पा रही थी कि क्या मैं जिंदा हूं। वे लोग शायद मरा हुआ मानकर छोड़ गए थे।मुझे जब होश आया तो मैं जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज इंफाल के ICU में भर्ती थी। मुझे बताया गया था कि पुलिस वालों ने मुझे उठा कर वहां भर्ती कराया था। मेरे कुछ दोस्त और परिवार के लोग मुझे लेकर दिल्ली के एम्स ले आए और मुझे यहां भर्ती कराया गया।' अब आखिर में जानते हैं कि मैतेई और कुकी विवाद की जड़ में क्या है… मणिपुर का मैप देखिए… मणिपुर एक क्रिकेट स्टेडियम की तरह है। इसमें इम्फाल घाटी पिच की तरह बिल्कुल बीच में है। ये पूरे प्रदेश का 10% हिस्सा है, जिसमें प्रदेश की 57% आबादी रहती है। बाकी चारों तरफ 90% हिस्से में पहाड़ी इलाके हैं, जहां प्रदेश की 42% आबादी रहती है। इम्फाल घाटी वाले इलाके में मैतेई समुदाय का दबदबा है। ये ज्यादातर हिंदू हैं। मणिपुर की कुल आबादी में इनकी हिस्सेदारी करीब 53% है। मणिपुर के कुल 60 विधायकों में से 40 विधायक मैतेई समुदाय से हैं। पहाड़ी इलाकों में 33 मान्यता प्राप्त जनजातियां रहती हैं, जिनमें मुख्य रूप से नागा और कुकी जनजाति हैं। ये दोनों जनजातियां मुख्य रूप से ईसाई हैं। मणिपुर के कुल 60 विधायकों में से 20 विधायक जनजातियों से हैं। मणिपुर में करीब 8% मुस्लिम और करीब 8% सनमही समुदाय के लोग हैं। घाटी और पहाड़ी के इस डिवाइड की वजह से मणिपुर में कई तरह की समस्याएं पैदा होती हैं। भारतीय संविधान के आर्टिकल 371C के तहत मणिपुर की पहाड़ी जनजातियों को स्पेशल कॉन्स्टिट्यूशनल प्रिविलेज मिले हैं, जो मैतेई समुदाय को नहीं मिले। 'लैंड रिफॉर्म एक्ट' की वजह से मैतेई समुदाय पहाड़ी इलाकों में जमीन खरीदकर सैटल नहीं हो सकते, जबकि जनजातियों पर पहाड़ी इलाके से घाटी में आकर बसने पर कोई रोक नहीं है। मैतेई मांग कर रहे हैं कि उन्हें भी ST का दर्जा मिले, जिससे वो भी पहाड़ी इलाकों में सैटल हो सकें। मैतेई ST दर्जे के लिए क्या तर्क देते हैं और कुकी इसका विरोध क्यों करते हैं? मैतेई ट्राइब यूनियन का तर्क है कि 1949 में भारत में मणिपुर रियासत के विलय से पहले वे एक मान्यता प्राप्त जनजाति थे, लेकिन विलय के बाद उन्होंने अपनी पहचान खो दी। यूनियन ने हाईकोर्ट में रखे अपने तर्क में कहा था कि ST दर्जे की मांग नौकरियों, शैक्षणिक संस्थानों और टैक्स छूट में आरक्षण से कहीं आगे जाती है। उन्होंने कहा कि समुदाय को संरक्षित करने की आवश्यकता और मैतेई लोगों की पैतृक भूमि, परंपरा, संस्कृति और भाषा को बचाने की जरूरत है। वहीं कुकी और नगा जनजनातियां हमेशा से मैतेई को ST का दर्जा दिए जाने को विरोध करती रही हैं। इनका तर्क है कि मैतेई राज्य में प्रमुख आबादी है और राजनीति में भी उनका प्रभुत्व है। वे कहते हैं कि मैतेई लोगों की मणिपुर भाषा पहले से ही संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है। साथ ही मैतेई हिंदू को पहले से ही अनुसूचित जाति यानी SC या अन्य पिछड़ा वर्ग यानी OBC का दर्जा मिला है। यानी इनमें मिलने वाले अवसरों तक पहले से ही उनकी पहुंच है। जैसा कि JNU के सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस के असिस्टेंट प्रोफेसर थोंगखोलाल हाओकिप ने अपने पेपर द पॉलिटिक्स ऑफ शेड्यूल्ड ट्राइब स्टेटस इन मणिपुर में लिखा है- यह दावा कि मैतेई को अपनी संस्कृति और पहचान की रक्षा के लिए ST दर्जे की आवश्यकता है, यह खुद के खिलाफ एक तर्क है। पॉलिटिकल साइंटिस्ट खाम खान सुआन हाउजिंग भी इससे सहमति जताते हैं। वह कहते हैं कि अगर मैतेई खुद को ST की लिस्ट में शामिल कराने में सफल होते हैं तो वे भारत में ST, SC, OBC और EWS का लाभ हासिल करने वाले एकमात्र समुदाय बन जाएंगे। कब थमेगी मणिपुर हिंसा? हिंसा भड़कने के बाद केंद्र सरकार ने भाजपा की चुनी हुई सरकार से कानून व्यवस्था को अपने हाथ में ले लिया। राज्य में कर्फ्यू लगा हुआ है। इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। मेन हाईवे को प्रदर्शनकारियों ने बंद कर रखा है। गृह मंत्री अमित शाह राज्य का दौरा कर चुके हैं। इसके बाद भी कोई खास बदलाव नहीं आया है। एक सरकारी अधिकारी ने न्यूयॉर्क टाइम्स से कहा- 'मुझे नहीं लगता कि यह जल्द ही खत्म होने वाला है। यह तब तक चलता रहेगा जब तक दोनों पक्ष थक नहीं जाते- या एक पक्ष प्रभुत्व हासिल नहीं कर लेता। यहां एक लंबी दौड़ चल रही है।'
hindi_2023_train_491
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, राजस्थान में पेट्रोल 113 रुपए लीटर बिक रहा
Petrol Diesel Price Today - [Aaj Petrol Diesel Ka Rate Kya Rahega]. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज यानी 23 जुलाई (रविवार) को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज यानी 23 जुलाई (रविवार) को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। भारत में सबसे महंगा फ्यूल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है। राजस्थान में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल भारत में सबसे महंगा फ्यूल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 98.07 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 109.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.66 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है। यहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपए प्रति लीटर है। 16 राज्यों में पेट्रोल 100 के ऊपर देश के 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना, पंजाब, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए के ऊपर बिक रहा है। वहीं डीजल भी ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 100 रुपए से ऊपर है। एक साल से ज्यादा समय से नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम आखिरी बार 21 मई 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था। तब पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाया गया था। इससे पेट्रोल और डीजल के दाम 9.5 रुपए और 7 रुपए कम हो गए थे। हालांकि पिछले महीने 10 जून को पंजाब सरकार ने पेट्रोल वैट दर में करीब 1.08% की बढ़ोतरी की गई है। इससे पेट्रोल प्रति लीटर 92 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। जबकि डीजल वैट दर में 1.13% बढ़ोतरी होने से यह 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। वहीं जुलाई 2022 में, महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर VAT में 5 रुपए और 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी।
hindi_2023_train_492
बढ़ी हुई धड़कनें और पसीना सामने ला देता है सारा सच
Pakistan Seema Haider Case Update; What is a Polygraph Test? | How Does It Work? Working Mechanism, Accuracy, and Limitations भास्कर एक्सप्लेनर में जानेंगे क्या है पॉलीग्राफी टेस्ट, इससे सच कैसे सामने आ जाता है और सीमा हैदर का ये टेस्ट कराने की जरूरत क्यों महसूस हुई?
'सीमा हैदर सच्ची है और सिर्फ सचिन के लिए वह भारत आई है। अगर उस पर तब भी शक है तो सच जानने के लिए सीमा का पॉलीग्राफ टेस्ट करवा सकते हैं। अगर वह निर्दोष पाई जाती है तो उसे भारत की नागरिकता मिलनी चाहिए।' ये बात सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने शुक्रवार को कही। सीमा हैदर का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की चुनौती देने वाले वकील एपी सिंह वही हैं, जिन्होंने निर्भया केस में दोषियों की ओर से केस लड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स में भी दावा किया जा रहा है कि यूपी ATS सीमा का पॉलीग्राफ टेस्ट कराना चाहती है, लेकिन ऐसा करने के लिए उसे कोर्ट से इजाजत चाहिए। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी इस पर कोई बयान नहीं आया है। भास्कर एक्सप्लेनर में जानेंगे क्या है पॉलीग्राफ टेस्ट, इससे सच कैसे सामने आ जाता है और सीमा हैदर का ये टेस्ट कराने की जरूरत क्यों महसूस हुई? सवाल-1: सीमा हैदर का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की जरूरत क्यों महसूस हो रही है? जवाब: सीमा हैदर से लगातार दो दिन 15-15 घंटे तक यूपी एटीएस ने पूछताछ की। इसके बावजूद कई सवालों के जवाब अधूरे रह गए या उन पर भरोसा करना मुश्किल है। यूपी एटीएस यह जानना चाहती है कि सीमा हैदर ने जो कुछ बताया है, उसमें कितनी सच्चाई है। मसलन… भारतीय जांच एजेंसी यह भी जानना चाहती है कि सीमा हैदर ने पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आने को लेकर जो भी बातें कही है, उसमें कितनी सच्चाई है। इसके लिए पॉलीग्राफ टेस्ट के जरिए चीजें साफ हो सकती हैं। सवाल-2: पॉलीग्राफ टेस्ट है क्या, जिससे सीमा की सच्चाई सामने आने के दावे किए जा रहे हैं? जवाब: फोरेंसिक साइकोलॉजी डिवीजन के हेड डॉ. पुनीत पुरी के मुताबिक, पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए कोर्ट से मंजूरी लेने की जरूरत होती है। पॉलीग्राफ टेस्ट नार्को टेस्ट से अलग होता है। इसमें आरोपी को बेहोशी का इंजेक्शन नहीं दिया जाता है, बल्कि कार्डियो कफ जैसी मशीनें लगाई जाती हैं। इन मशीनों के जरिए ब्लड प्रेशर, नब्ज, सांस, पसीना, ब्लड फ्लो को मापा जाता है। इसके बाद आरोपी से सवाल पूछे जाते हैं। झूठ बोलने पर वो घबरा जाता है, जिसे मशीन पकड़ लेती है। इस तरह का टेस्ट पहली बार 19वीं सदी में इटली के अपराध विज्ञानी सेसारे लोम्ब्रोसो ने किया था। बाद में 1914 में अमेरिकी मनोवैज्ञानिक विलियम मैरस्ट्रॉन और 1921 में कैलिफोर्निया के पुलिस अधिकारी जॉन लार्सन ने भी ऐसे उपकरण बनाए। सवाल- 3: क्या पॉलीग्राफ टेस्ट में कही गई बातों का सबूत की तरह इस्तेमाल होता है? जवाब: 2010 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि पॉलीग्राफ टेस्ट में आरोपी की कही गई बातों को सबूत नहीं माना जाना चाहिए, बल्कि यह सिर्फ सबूत जुटाने के लिए एक जरिया होता है। इसे ऐसे समझिए कि अगर पॉलीग्राफ टेस्ट में कोई हत्या आरोपी मर्डर में इस्तेमाल हथियारों की लोकेशन बताता है, तो उसे सबूत नहीं माना जा सकता है। लेकिन, अगर आरोपी के बताए लोकेशन से हथियार बरामद हो जाता है तो फिर उसे सबूत माना जा सकता है। इस मामले में कोर्ट ने यह भी कहा था कि हमें यह समझना चाहिए कि इस तरह के टेस्ट के जरिए किसी व्यक्ति की मानसिक प्रक्रियाओं में जबरन घुसपैठ करना भी मानवीय गरिमा और उसके निजी स्वतंत्रता के अधिकारों के खिलाफ है। ऐसे में ज्यादा गंभीर मामलों में ही कोर्ट की इजाजत से इस तरह की जांच होनी चाहिए। सवाल- 4: पॉलीग्राफ मशीन कैसे धड़कनों और पसीने से सच पता कर लेती है? जवाब: एक पॉलीग्राफ मशीन में सेंसर लगे हुए कई सारे कंपोनेंट होते हैं। इन सभी सेंसर को एक साथ मेजर करके किसी व्यक्ति के साइकोलॉजिकल रिस्पॉन्स का पता लगाया जाता है। इसे ऐसे समझिए कि किसी व्यक्ति को झूठ बोलते समय कुछ घबराहट होती है तो ये मशीन तुरंत उसे पता कर लेती है। आइए अब इस मशीन के काम करने के तरीके को समझते हैं… न्यूमोग्राफ: व्यक्ति के सांस लेने के पैटर्न को रिकॉर्ड करके और सांस लेने की गतिविधि में बदलाव का पता लगाता है। कार्डियोवास्कुलर रिकॉर्डर: यह किसी व्यक्ति की दिल की गति और ब्लड प्रेशर को रिकॉर्ड करता है। गैल्वेनोमीटर: यह मशीन स्किन पर आने वाले पसीने की ग्रंथि में बदलाव को नोटिस करती है। रिकॉर्डिंग डिवाइस: यह पॉलीग्राफ मशीन के सभी सेंसर से मिलने वाले डेटा को रिकॉर्ड करके उसका विश्लेषण करता है। सवाल- 5: इस जांच में दो तरह के कौन से टेस्ट होते हैं? जवाब: इस जांच में इन दो तरह के टेस्ट होते हैं… सवाल- 6: क्या पॉलीग्राफ टेस्ट में सच को छिपाया जा सकता है? जवाब: अमेरिका की साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के मुताबिक, पूछताछ के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव या घबराहट से यह तय नहीं किया जा सकता कि आरोपी कुछ छिपा रहा है या झूठ बोल रहा है। हालांकि यह सच को पता करने का एक माध्यम जरूर हो सकता है। वंडरपोलिस की एक रिसर्च से ये पता चला है कि अगर कोई व्यक्ति अपने इमोशन को कंट्रोल में रख सकता है तो इस जांच से उस पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ता है। अगर आरोपी के दिए सही जवाब को एक्सपर्ट गलत बताकर उस पर दबाव बनाने लगते हैं तो वह नर्वस होने लगता है। आमतौर पर उसके नर्वस होने पर ही ये मान लिया जाता है कि वह झूठ बोल रहा है। हालांकि कई मामलों में इस जांच के जरिए असली अपराधी को भी पकड़ा गया है। भास्कर एक्सप्लेनर की ये खबरें भी पढ़ें... 1. क्या है अल-नीनो जो मानसून पर बनेगा संकट:कई राज्यों में सूखे की आशंका; हिंद महासागर की ठंडी हवाओं से मिलेगी राहत मानसून आते ही दो शब्द अक्सर चर्चा में आ जाते हैं- ला-नीनो और अल-नीनो। स्पेनिश भाषा के ये शब्द इस बार भी सुनाई दे रहे हैं। 8 जून को केरल में मानसून की पहली बारिश हुई और उसी दिन अमेरिकी एजेंसी NOAA यानी नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि प्रशांत महासागर में अल-नीनो आ गया। भारत में इसे बुरी खबर मानकर चर्चा शुरू हो गई। ऐसे में आज भास्कर एक्सप्लेनर में जानते हैं कि ये अल-नीनो है क्या, इसमें ला-नीनो से अलग क्या है और भारत के लिए ये बुरी खबर क्यों है? पूरी खबर यहां पढ़ें 2. मानसून के बूते भारत सदियों तक नंबर वन इकोनॉमी रहा:इसी वजह से हम गुलाम बने, आखिर इतना ताकतवर मानसून बना कैसे मानसून ने भारत को अंग्रेजों का गुलाम बनाया। अमेरिका और चीन छोड़िए, मानसून के बूते भारत सदियों तक दुनिया की नंबर वन इकोनॉमी रहा। मानसून ही सरकार का बहीखाता चलाता है। चौंकिए मत, ये सच है। मानसून ताकतवर है ही, पर कैसे…? आज मंडे मेगा स्टोरी में सिलसिलेवार ढंग से जानते हैं इस सवाल का जवाब… पूरी खबर यहां पढ़ें
hindi_2023_train_493
तिब्बती सरकार बोली- उनका हर फैसला मंजूर; दलाई लामा ने कहा था- चीन से आजादी नहीं चाहते
China Contacts Dalai Lama चीन ने हाल ही में तिब्बत के धर्मगुरु दलाई लामा से संपर्क किया। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, दलाई लामा ने करीब 1 हफ्ते पहले बताया कि चीनी नेताओं ने उनसे कॉन्टैक्ट किया था
चीन ने हाल ही में तिब्बत के धर्मगुरु दलाई लामा से संपर्क किया। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, दलाई लामा ने करीब 1 हफ्ते पहले बताया कि चीनी नेताओं ने उनसे कॉन्टैक्ट किया था। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि ऐसा कब हुआ और उनकी चीन से क्या बातचीत हुई। दलाई लामा ने कहा कि वो हमेशा बातचीत के लिए तैयार हैं। दलाई लामा ने भारत में रहकर तिब्बत की एक सरकार बनाई थी। इसे तिब्बत गवर्नमेंट इन एक्जाइल (TGIE) कहा जाता है। हाल ही में इस सरकार की मंत्री नॉर्जिन डोल्मा जापान की यात्रा पर गई थीं। वहां उन्होंने इस बात की पुष्टि की थी चीन अनौपचारिक तौर पर बैकडोर से दलाई लामा से बातचीत कर रहा है और ये बहुत जरूरी भी है। दलाई लामा अपने रहते हुए तिब्बत की समस्या का जो भी समाधान निकालेंगे उस पर हम सभी लोग सहमत होंगे। दलाई लामा बोले- चीन से बातचीत के लिए तैयार इससे पहले अपने जन्मदिन के मौके पर दलाई लामा ने कहा था- चीन अब बदल रहा है और मैं उनसे बातचीत के लिए तैयार हूं। तिब्बत की समस्या के हल के लिए जो मुझसे मिलना चाहते हैं वो आ सकते हैं। हम पूर्ण आजादी नहीं चाहते हैं। कई साल पहले हमने फैसला किया था कि हम चीन का हिस्सा बने रहेंगे। अब चीन को भी एहसास हो गया है कि तिब्बती लोगों की भावना बहुत मजबूत है। इसलिए अब वो उनसे डील करने के लिए मेरे पास आ रहे हैं। एक्सपर्ट्स बोले- ये चीन-तिब्बत के लिए बातचीत का सही वक्त चीन में एथनिक पॉलिटिक्स के एक्सपर्ट बैरी सॉटमैन ने पूरे मामले पर कहा- दलाई लामा अपनी उम्र की वजह से अब अलग-अलग देशों की यात्राएं नहीं कर सकते हैं। ऐसे में दोनों पक्षों के लिए ही बातचीत करना जरूरी हो गया है। तिब्बती सरकार के लिए दलाई लामा उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें पहचान दिलाते हैं। वहीं बीजिंग के लिए ये सही वक्त है क्योंकि अभी दूसरे वैश्विक मुद्दों के चलते ज्यादातर देशों का ध्यान तिब्बत से हट गया है। तिब्बत काफी समय से पश्चिमी देशों के एजेंडे में नहीं है। एक्सपर्ट के मुताबिक, चीन ये जानता है कि पश्चिमी देश तिब्बत के लिए जो कर रहे हैं उसका एक बड़ा कारण दलाई लामा हैं। ऐसे में आने वाले समय में तिब्बत में उनका दखल कम हो सकता है। सॉटमैन ने कहा- अगर चीन अपने पक्ष में नेगोसिएशन चाहता है तो ये उसके लिए दबाव बनाने का सही समय है। खुद अगला दलाई लामा चुनना चाहता है चीन चीन से तनाव के बीच मार्च 1959 में दलाई लामा सैनिक के वेश में तिब्बत से भागकर भारत आ गए थे। वे पिछले 64 साल से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं। चीन लगातार उन्हें अलगाववादी और तिब्बत के लिए खतरा बताता रहा है। 2011 में चीन के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की थी कि वो सिर्फ उसी दलाई लामा और पंचेन लामा को मान्यता देंगे जिसे चीन की सरकार अप्रूव करेगी। हालांकि, दलाई लामा ने कहा था कि तिब्बत को अगला धर्मगुरु भारत में भी मिल सकता है। 2002 से 2010 तक, दलाई लामा के प्रतिनिधियों और चीनी सरकार ने नौ दौर की बातचीत की, जिससे कुछ परिणाम भी निकले। हालांकि, उसके बाद से दोनों पक्षों के बीच कोई ऑफिशियल मीटिंग नहीं हुई है।
hindi_2023_train_494
सबसे ज्यादा लोग अमेरिका गए; सरकार बोली- प्रवासी भारतीयों से बेहतर संबंध बना रहे
Parliament Monsoon Session; S Jaishankar On Indians Citizenship Data इस साल जून तक भारत से 87 हजार लोग अपनी नागरिकता छोड़ चुके हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में मॉनसून सत्र के दौरान ये जानकारी दी। संसद को दिए एक लिखित जवाब में जयशंकर ने कहा
इस साल जून तक भारत से 87 हजार लोग अपनी नागरिकता छोड़ चुके हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में मानसून सत्र के दौरान ये जानकारी दी। संसद को दिए एक लिखित जवाब में जयशंकर ने कहा- 2011 से लेकर अब तक साढ़े 17 लाख लोग भारतीय नागरिकता छोड़ चुके हैं। इनमें से सबसे ज्यादा लोग अमेरिका जाते हैं। दरअसल, लोकसभा सांसद पी चिंदबरम ने विदेशी मंत्री से सवाल किया था कि पिछले तीन सालों में कितने भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी है? इसके बाद उन्होंने किन देशों की नागरिकता हासिल की और क्या नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या 12 सालों में सबसे ज्यादा है? ग्लोबल वर्कप्लेस की तलाश कर रहे भारतीय जयशंकर ने बताया कि पिछले दो दशकों में बड़ी संख्या में भारतीय ग्लोबल वर्कप्लेस की तलाश करते रहे हैं। इनमें से कई लोगों ने अपनी सुविधा के लिए दूसरे देशों की नागरिकता ली। विदेश मंत्री ने बताया कि 2020 में 85 हजार, 2021 में 1.63 लाख और 2022 में 2.25 लाख भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मामले में संज्ञान लिया है और मेक इन इंडिया के तहत कई ऐसे प्रयास किए हैं, जिससे देश में रहते हुए ही नागरिकों की प्रतिभा को निखारा जा सके। सरकार ने स्किल और स्टार्टअप्स को भी बढ़ावा दिया है। जयशंकर बोले- प्रवासी भारतीय विदेश में हमारी संपत्ति जयशंकर ने कहा- विदेश में मौजूद भारतीय समुदाय हमारी संपत्ति है। हम उनसे बेहतर रिश्ते बनाने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने भारतीय प्रवासियों के साथ जुड़ने के लिए कई बदलाव लागू किए हैं। प्रभावशाली प्रवासी भारतीय हमारे लिए एसेट हैं और हम उनके जरिए देश के विकास के लिए कदम उठाते रहेंगे। सबसे ज्यादा अमेरिका और फिर ऑस्ट्रेलिया जा रहे भारतीय इकोनॉमिक टाइम्स ने विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया कि 2021 में अमेरिका गए 7.88 लाख लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ी। वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया रहा, जहां 23,533 भारतीयों ने नागरिकता छोड़ दी। इसके बाद तीसरे नंबर पर कनाडा और चौथे पर ब्रिटेन रहा। प्रवासी भारतीयों की सुविधा के लिए भी भारत सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अमेरिका की यात्रा के दौरान PM मोदी ने घोषणा की थी कि H1B वीजा वाले लोगों को अब अपना वर्क वीजा रिन्यू करवाने के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा। ये अमेरिका में ही रिन्यू हो जाएंगे। इसके अलावा बेंगलुरु और अहमदाबाद में भी अमेरिकी कॉन्सुलेट ऑफिस खुलने का ऐलान किया गया था। भारत की नागरिकता छोड़कर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और इंग्लैंड जैसे देशों में जाने के पीछे 3 बड़ी वजहें हैं… 1. भारत में दो देशों की नागरिकता का प्रावधान नहीं नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या में इजाफे की एक अहम वजह है भारत में नागरिकता से जुड़े नियम। संविधान संशोधित नागरिकता अधिनियम 1955 के मुताबिक भारत में डुअल सिटिजनशिप नहीं है। यानी एक व्यक्ति जिसके पास भारत की नागरिकता है वो अन्य किसी देश की नागरिकता के लिए एलिजिबल नहीं हैं। ऐसे में लोग विदेश गए, वहां अपना काम-धंधा जमा लिया और वहां की नागरिकता मिल गई। इससे उनकी नागरिकता भारत में खुद समाप्त हो जाती है। 2. विदेशों में बेहतर लिविंग स्टैंडर्ड 2030 तक जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है, लेकिन प्रति व्यक्ति आय में अभी भी लंबा रास्ता तय करना है। लोगों के पास पढ़ाई, कमाई और दवाई के मौके दूसरे देशों के मुकाबले बहुत कम हैं। इसके अलावा प्रदूषण जैसी समस्या के चलते भी लोग विदेशों में बसना चाहते हैं। 3. विदेशों में ज्यादा कमाई अमेरिका में बसे भारतीयों पर गहन अध्ययन करने वाले आर्थर डब्ल्यू हेलवेग के मुताबिक भारत छोड़ने के पीछे पैसा सबसे बड़ा कारण है। हेलवेग के मुताबिक यूनिवर्सिटी की पढ़ाई, नौकरी, बच्चों के करियर और रिटायरमेंट जैसे विषयों पर विचार करने के बाद ही लोग भारत छोड़ते हैं। भारत में एवरेज लेबर कॉस्ट प्रति घंटे 170 रुपए है, ब्रिटेन में 945 रुपए और अमेरिका में 596 रुपए है। इसके साथ ही इन देशों में लेबर लॉ का सख्ती से पालन किया जाता है। इसलिए इन देशों में काम करना लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। खबर पढ़ने के बाद पोल में अपनी राय दे सकते हैं...
hindi_2023_train_495
इस सप्ताह मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और कन्या राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं
Check Out Saptahik Rashifal (साप्ताहिक राशिफ़ल) On Dainik Bhaskar App इस हफ्ते बुध का राशि परिवर्तन होगा और शुक्र भी वक्री रहेगा। जिससे मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग बनेंगे
इस हफ्ते बुध का राशि परिवर्तन होगा और शुक्र भी वक्री रहेगा। जिससे मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग बनेंगे। वहीं, मिथुन राशि के लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सिंह राशि वालों को बिजनेस में उपलब्धि और नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर संबंधी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। कन्या राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कुंभ राशि के लोगों को महत्वपूर्ण उपलब्धियां और सफलता मिलने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ये सात दिन ठीकठाक बीतेंगे। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता मेष - पॉजिटिव- इस सप्ताह अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहें, निश्चित ही आप सफलता हासिल करेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ जाएगी। विद्यार्थियों को नौकरी संबंधी किसी इंटरव्यू में सफलता के योग बन रहे हैं। नेगेटिव- सोशल मीडिया तथा फालतू बातों में समय व्यतीत करने की वजह से आप के कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। घर में किसी छोटी सी बात को लेकर अकारण ही तनाव उत्पन्न हो सकता है। शांति पूर्ण रवैया अपनाएं। व्यवसाय- पारिवारिक और निजी व्यस्तता के चलते बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों और स्टाफ की मदद से गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- थकान हावी रहेगी। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। मेडिटेशन पर भी ध्यान देना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5 वृष - पॉजिटिव- इस सप्ताह की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। मित्रों तथा संबंधियों के साथ मेल मुलाकात रहेगी। समाज व कार्य क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मान मिलेगा। तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। नेगेटिव- किसी व्यस्तता की वजह से विद्यार्थी वर्ग अपना पढ़ाई संबंधी कार्य समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता रहेगी। अपनी यात्रा को स्थगित ही रखे, क्योंकि कोई खास शुभ फल प्राप्त नहीं होंगे। व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ दिक्कतें रहेंगी। आपके प्रतिद्वंद्वी भी आपके विरोध में सक्रिय रहेंगे। इसलिए हर तरफ पेनी नजर रखना अति आवश्यक है। साथ ही अपने स्वभाव मे सौम्यता व धैर्य रखें। गुस्से और तनाव में परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। लव- परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जिससे आप पुनः ऊर्जावान होकर अपनी परेशानियां हल कर सकेंगे। स्वास्थ्य- जोड़ो तथा कमर में दर्द जैसी स्थिति रह सकती हैं। गरिष्ठ तथा भारी भोजन के सेवन से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1 मिथुन - पॉजिटिव- इस सप्ताह कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा और कोई सुखद समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। जिससे अपने व्यक्तिगत कार्यों में उचित रूप से ध्यान दे पाएंगे। और उचित परिणाम भी हासिल कर लेंगे। कुछ समय अन्य विषयों पर भी ज्ञान हासिल करें। नेगेटिव- भावनाओं में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। बेहतर होगा कि किसी भी परेशानी में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह जरूर ले। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे, लेकिन साझेदारी के लिए समय ठीक नहीं है। इस समय किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें, आपको कोई अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। लव- पति-पत्नी के संबंधों में उचित सामंजस्य बना रहेगा। युवाओं के प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य- मौसम वर्तमान मौसम के प्रति लापरवाह ना रहे। गले में एलर्जी और खांसी जुकाम की शिकायत रहेगी। अपना उचित इलाज ले। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4 कर्क - पॉजिटिव- कुछ दिक्कत आएगी परंतु बातचीत के माध्यम से आप कई मसलों का हल व समाधान खोज लेंगे। किसी संबंधी की मदद आदि में भी आपका समय व्यतीत होगा और ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी। नेगेटिव- कुछ लोग स्वार्थ की भावना से आपके लिए मुश्किले खड़ी करने का प्रयास करेंगे। हालांकि विरोधी चाह कर भी आपका कुछ अहित नहीं कर पाएंगे। सप्ताह मध्य बाद कोई अप्रिय समाचार मिलने से बनते कामों में बाधाएं भी आएंगी। व्यवसाय- बिजनेस में अपनी काबिलियत से अपना काम निकाल लेंगे। कुछ बड़े और कड़े फैसले होंगे, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी से मतभेद या गलतफहमी हो सकती है। कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती हैं। लव- संतान के करियर व विवाह को लेकर घर में विचार-विमर्श होगा। किसी निकट संबंधी के साथ गेट-टुगेदर संबंधित प्रोग्राम भी बन सकता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी किसी पुरानी समस्या में सुधार आएगा। आपका अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखना आपको स्वस्थ रखेगा। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9 सिंह - पॉजिटिव- इस सप्ताह व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी परंतु अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से मन प्रसन्न भी रहेगा। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा, आपसी मेलजोल से सबको खुशी भी मिलेगी। नेगेटिव- शेयर्स तथा रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि ना लें। कहीं भी वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग करना आप की मानहानि का कारण भी बन सकता है। इसका असर आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा। व्यवसाय- मीडिया तथा ऑनलाइन गतिविधियों द्वारा आपको व्यवसाय संबंधी कई नई जानकारियां हासिल होंगी। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में विशेष उपलब्धि हासिल होगी। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। लव- घर-परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों की बजाय अपने करियर पर ध्यान दें। स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने कार्यों को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4 कन्या - पॉजिटिव- अपनी कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रूप से अंजाम दें, इससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। परिवार तथा समाज में आपका वर्चस्व बना रहेगा। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। नेगेटिव- बच्चों पर अधिक रोक-टोक ना लगाएं, इससे उनके आत्मबल में कमी आएगी। कभी-कभी अकारण ही आपका बहुत अधिक गुस्सा करना आपके लिए भी नुकसान देह रहेगा। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही से परहेज करना बेहतर होगा। व्यवसाय- इस सप्ताह निजी तथा पारिवारिक व्यस्तता के बावजूद व्यवसाय पर भी ध्यान देना जरूरी है। पेमेंट को समय रहते कलेक्ट कर लें, ज्यादा टालने से नुकसान ही होगा। किसी के साथ पार्टनरशिप करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार विमर्श अवश्य कर लें। लव- पारिवारिक व्यवस्था कुछ असंतुलित सी रहेगी। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार बने रहें। स्वास्थ्य- बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ेगा। लापरवाही ना करके तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4 तुला - पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। यह समय अपनी योग्यताओं और क्षमताओं को निखारने का है। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करना आपको खुशी देगा तथा आपकी जीवनशैली में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। नेगेटिव- किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श अवश्य करें। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। तथा सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रहें। व्यवसाय- व्यक्तिगत गतिविधियों को अपने प्रोफेशन पर हावी ना होने दें। इस समय कार्यस्थल पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इस समय ऑनलाइन गतिविधियों पर ही ज़्यादा ध्यान दें। व्यवसायिक पार्टियों के संपर्क में रहना जरूरी है। लव- घर में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य- कुछ उदासी और बेचैनी जैसी स्थिति रह सकती है। कुछ समय एकांत और आत्ममनन करने में भी व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5 वृश्चिक - पॉजिटिव- इस समय बेहतरीन परिस्थितियां बनी हुई है। अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। स्वयं से संबंधित कार्याे को जल्दी से जल्दी निपटाने का प्रयास करें। आपका पारिवारिक संबंधी कोई मसला भी हल होगा। नेगेटिव- नजदीकी मित्र अथवा संबंधी के साथ लेनदेन को लेकर कुछ दिक्कतें आएंगी। हालांकि आपके संपर्कों द्वारा कोई समाधान भी मिलेगा। अनजान लोगों के साथ अपनी गोपनीयता उजागर ना करें। अन्यथा आप को कोई नुकसान हो सकता है। व्यवसाय- व्यवसाय की कार्यप्रणाली बहुत ही उत्तम रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने में भी सफलता मिलेगी। लेकिन किसी कर्मचारी की सलाह पर भी ध्यान अवश्य दें। इस समय अपनी व्यवसायिक व्यवस्था तथा कार्य प्रणाली में किए गए बदलाव का उचित परिणाम मिलेगा। लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य का कुछ अभाव रहेगा। ज्यादा तनाव लेने की बजाय परिस्थितियों का हल ढूंढने का प्रयास करें। युवा वर्ग अपनी दोस्ती में गलतफहमियां ना आने दें। स्वास्थ्य- तनाव का असर आपके पाचन तथा कार्य प्रणाली पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहे। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8 धनु - पॉजिटिव- फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य करते समय पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी हासिल करें, इससे आपको अवश्य ही सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। वक्त के अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। नेगेटिव- अपनी भावनाओं पर संयम रखें। तथा किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। इस समय अपनी मनोवृति को सकारात्मक बनाकर रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से उनका आत्मबल कमजोर हो सकता है। व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में अपनी कार्यप्रणाली किसी से भी शेयर ना करें। हालांकि कर्मचारियों तथा सहयोगियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। तथा उत्पादन क्षमता में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में वर्चस्व रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मधुर होंगे। युवा वर्ग अपनी दोस्ती में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। स्वास्थ्य- तनाव और डिप्रेशन की स्थिति से बचने के लिए सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9 मकर - पॉजिटिव- इस सप्ताह अपना कार्यभार दूसरों से बांट लेने से आप अपने व्यक्तिगत कार्यों में भी बेहतर समय व्यतीत कर पाएंगे, सुकून और शांति भी अनुभव करेंगे। वाहन अथवा मकान खरीदने के लिए किए गए प्रयास आगे बढ़ेंगे। नेगेटिव- दूसरों की आर्थिक मदद करने के साथ-साथ अपने बजट का भी ध्यान जरूर रखें। संतान से संबंधित भी कुछ परेशानी रह सकती है। परंतु इस समय गुस्से की बजाय धैर्य से परिस्थितियों को सुलझाने का प्रयास करें। व्यवसाय- बिजनेस की योजनाओं पर काम करने के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, अभी उसे पाने के लिए और अधिक मेहनत व प्रयास करना जरूरी है। कोई ऑफिशियल टूर भी संभव है लव- दांपत्य जीवन में कुछ वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3 कुंभ - पॉजिटिव- आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली से सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। और आप अपना कोई शौक पूरा करने के लिए भी समय निकाल लेंगे। सप्ताह मध्य से ग्रह स्थितियां आपके लिए कोई महत्वपूर्ण उपलब्धियां बना रही है। तथा यह समय उत्साह से परिपूर्ण होगा। नेगेटिव- इस समय भावुकता व उदारता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी रहेगी। जिसकी वजह से कुछ लोग आपका नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें वरना बाद में पछताना पड़ेगा। व्यवसाय- व्यवसायिक स्तर पर कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। समय सफलता दायक है। जिसमें आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलेगी। लेकिन अपने अधीनस्थ और कर्मचारियों की गतिविधियों और व्यवहार पर कड़ी नजर रखें। लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी परेशानी रह सकती है। परंतु परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6 मीन - पॉजिटिव- दिनचर्या मन मुताबिक तरीके से सुखद व्यतीत होगी। भावनाओं की बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में बनाएगा। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता भी आ सकता है। नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेने में इतना समय ना लगाएं कि समय हाथ से निकल ही जाए। अगर कर्ज लेने की स्थिति बन रही हैं, तो उस पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। क्योंकि समय के साथ साथ दिनचर्या व्यवस्थित होती जाएगी। व्यवसाय- अधिकारियों से बातचीत करते वक्त गुस्से को काबू रखें। अपनी किसी योजना को क्रियान्वित करने में कुछ दिक्कतें आएंगी परंतु समाधान भी मिल जाएगा। अभी किसी खास प्रोजेक्ट को स्थगित करना ही उचित है। लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य पूर्ण व्यवहार बना रहेगा। युवाओं को डेटिंग के अवसर भी मिलेंगे। स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3
hindi_2023_train_496
यहां रहने वाले 10 हजार मैतेई मणिपुर-असम लौट रहे
Manipur Women Video Controversy - मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो सामने आने के बाद अब पूर्वोत्तर में जातीय तनाव की आग भड़क गई है
मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो सामने आने के बाद अब पूर्वोत्तर में जातीय तनाव की आग भड़क गई है। पड़ोसी राज्य मिजोरम में रहने वाले मैतेई समुदाय के करीब 10 हजार लोगों ने दहशत के कारण पलायन शुरू कर दिया है। वे मणिपुर और असम वापस लौट रहे हैं। मणिपुर सरकार ने रविवार से (23 जुलाई) आइजोल (मिजोरम) और सिलचर (असम) के लिए दो स्पेशल फ्लाइट सर्विस शुरू करने का फैसला किया। मिजोरम सरकार ने मैतेइयों की सुरक्षा के लिए राजधानी आइजोल में चार बटालियन कैंप बनाए हैं। मणिपुर-मिजोरम सीमा पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। दरअसल, मिजोरम के पूर्व उग्रवादी संगठन पामरा ने मणिपुर से वीडियो सामने आने के बाद यहां रहने वाले मैतेइयों को सतर्कता बरतने की एडवाइजरी जारी की थी। सुरक्षा पर खतरा भांपकर मैतेई यहां से पलायन करने लगे। शनिवार देर शाम को मिजोरम सरकार ने पामरा संगठन से बातचीत की। पामरा ने कहा कि हमने मिजोरम में रहने वाले मैतेइयों को जाने के लिए नहीं कहा है। मिजो सरकार ने कहा कि हम मणिपुर पर नजर बनाए हैं। अब तक 12,584 कुकी हमारे राज्य में आ चुके हैं। 24 को आइजोल में विरोध रैली मिजोरम से मैतेई समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शनिवार को आइजोल एयरपोर्ट पर पहुंचे। मिजोरम छोड़ने की एक और वजह 24 जुलाई को कुकी समर्थक मिजो संगठनों की ओर से वायरल वीडियो के विरोध में रैली का आह्वान है। इस रैली से मैतेइयों में डर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार देर शाम चुराचांदपुर में दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। इसके बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। स्वाती मालीवाल को मणिपुर जाने की परमिशन नहीं मिली दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने मणिपुर से वीडियो सामने आने के बाद वहां जाने का फैसला किया था। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर दी थी, लेकिन मणिपुर सरकार ने उन्हें परमिशन देने से इनकार कर दिया। इसके बाद स्वाती मालीवाल ने ट्विटर पर लिखा- लिखा कि मेरे मणिपुर आने की सूचना देने के बाद वहां की सरकार ने यू टर्न लेते हुए मुझे परमिशन देने से इनकार कर दिया है। क्या मैं यौन हिंसा की पीड़िता से नहीं मिल सकती? आप मुझे रोक क्यों रहे हैं? महिलाओं को निर्वस्त्र करने वाले 11 आरोपियों की पहचान महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों की पहचान कर ली है। 19 जुलाई को वीडियो सामने आया था, अगले ही दिन (20 जुलाई) को पुलिस ने मुख्य 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उन्हें 11 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। 22 जुलाई को दो और आरोपियों को कांग्पोक्पी जिले से गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक नाबालिग है। उधर, चुराचांदपुर जिले में 5 हजार कुकी महिलाओं ने काले कपड़े पहनकर इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। इंफाल में भी महिलाएं सड़कों पर उतरीं और टायर जलाए। सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। निर्वस्त्र की गई महिला का पति रिटायर्ड सूबेदार है निर्वस्त्र की गई एक महिला के पति कारगिल युद्ध लड़ चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने कारगिल युद्ध में देश को दुश्मनों से बचाया, लेकिन दंगाइयों से अपनी पत्नी की इज्जत नहीं बचा सका।' पीड़ित के पति असम राइफल्स में सूबेदार थे। फ्रीडम फाइटर की पत्नी की जिंदा जलाया इधर, 28 मई को काकचिंग जिले के सेरौ गांव में एक फ्रीडम फाइटर की 80 साल की पत्नी इबेटोम्बी को भीड़ ने उसके घर के अंदर जिंदा जला दिया था। हथियारबंद भीड़ ने उसके पोते पर भी हमला किया, लेकिन महिला ने उसे बाहर भगा दिया। उन्होंने उसे वहां से भगाते हुए कहा कि 'तुम यहां से भाग जाओ, कुछ देर बाद आकर मुझे ले जाना'। लेकिन परिवार के साथ ये उनके अंतिम शब्द बन गए। मणिपुर मामले पर बड़े बयान... 4 मई को थोउबाल जिले में हुई थी घटना महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना 4 मई को थोउबाल जिले में हुई थी। इसका वीडियो 19 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके ले गए और उनसे अश्लील हरकतें कीं। एक पीड़ित महिला के पति ने बताया- 'हजार लोगों की भीड़ ने गांव पर हमला किया था। मैं भीड़ से अपनी पत्नी और गांव वालों को नहीं बचा पाया। पुलिसवालों ने भी हमें सुरक्षा नहीं दी। भीड़ तीन घंटे तक दरिंदगी करती रही। मेरी पत्नी ने किसी तरह एक गांव में पनाह ली।' वहीं, वीडियो में दिख रही दूसरी महिला की मां ने कहा- 'अब हम कभी अपने गांव नहीं लौटेंगे। वहां मेरे छोटे लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई, मेरी बेटी को शर्मिंदा किया गया। अब मेरे लिए सब कुछ खत्म हो चुका है।' 2 महीने में दर्ज हुईं 6 हजार FIR मणिपुर में 3 मई से 28 जून तक 5,960 FIR दर्ज हुईं। इनमें से 1,771 केस जीरो FIR के रूप में दर्ज हुए। इनमें से एक तिहाई मामले महिला उत्पीड़न से जुड़े हुए थे। NCRB के आंकड़ों के अनुसार, मणिपुर में 2019 में 2,830, 2020 में 2,349 और 2021 में 2,484 FIR ही दर्ज हुई थीं। वहीं, इस साल मई-जून में ही करीब 6 हजार मामले दर्ज हो गए। राज्य के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने खुद माना है कि हिंसा के दौरान राज्य के विभिन्न थानों में हजारों FIR दर्ज हुई हैं। जातीय हिंसा की वजह से लोग FIR दर्ज कराने के लिए एक-दूसरे के इलाके में नहीं जा रहे। जीरो FIR दिल्ली, आइजोल और गुवाहाटी में भी दर्ज हो रही हैं। ममता ने भाजपा से पूछा- बेटी बचाओ नारा कहां है? पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने शुक्रवार (21 जुलाई) को मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- आपने 'बेटी बचाओ' का नारा दिया था, अब आपका नारा कहां है। आज मणिपुर जल रहा है, पूरा देश जल रहा है। आप पश्चिम बंगाल पर उंगली उठाते हैं, लेकिन क्या आपको बहनों और मांओं के लिए प्यार नहीं है? कब तक बेटियां जलाई जाएंगी? संसद में दूसरे दिन भी हंगामा मणिपुर हिंसा को लेकर संसद सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार (21 जुलाई) को दूसरे दिन विपक्षी दलों ने हंगामा किया। इसके चलते सदन की कार्यवाही बाधित हुई। दोनों सदनों को 24 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया। लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार चर्चा करने को तैयार है। कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों ने दोनों सदनों में चर्चा का नोटिस दिया था। 4 पॉइंट्स में जानिए क्या है मणिपुर हिंसा की वजह... मणिपुर की आबादी करीब 38 लाख है। यहां तीन प्रमुख समुदाय हैं- मैतेई, नगा और कुकी। मैतेई ज्यादातर हिंदू हैं। नगा-कुकी ईसाई धर्म को मानते हैं। ST वर्ग में आते हैं। इनकी आबादी करीब 50% है। राज्य के करीब 10% इलाके में फैली इम्फाल घाटी मैतेई समुदाय बहुल ही है। नगा-कुकी की आबादी करीब 34 प्रतिशत है। ये लोग राज्य के करीब 90% इलाके में रहते हैं। कैसे शुरू हुआ विवाद: मैतेई समुदाय की मांग है कि उन्हें भी जनजाति का दर्जा दिया जाए। समुदाय ने इसके लिए मणिपुर हाईकोर्ट में याचिका लगाई। समुदाय की दलील थी कि 1949 में मणिपुर का भारत में विलय हुआ था। उससे पहले उन्हें जनजाति का ही दर्जा मिला हुआ था। इसके बाद हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से सिफारिश की कि मैतेई को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल किया जाए। मैतेई का तर्क क्या है: मैतेई जनजाति वाले मानते हैं कि सालों पहले उनके राजाओं ने म्यांमार से कुकी काे युद्ध लड़ने के लिए बुलाया था। उसके बाद ये स्थायी निवासी हो गए। इन लोगों ने रोजगार के लिए जंगल काटे और अफीम की खेती करने लगे। इससे मणिपुर ड्रग तस्करी का ट्राएंगल बन गया है। यह सब खुलेआम हो रहा है। इन्होंने नगा लोगों से लड़ने के लिए आर्म्स ग्रुप बनाया। नगा-कुकी विरोध में क्यों हैं: बाकी दोनों जनजाति मैतेई समुदाय को आरक्षण देने के विरोध में हैं। इनका कहना है कि राज्य की 60 में से 40 विधानसभा सीट पहले से मैतेई बहुल इंफाल घाटी में हैं। ऐसे में ST वर्ग में मैतेई को आरक्षण मिलने से उनके अधिकारों का बंटवारा होगा। सियासी समीकरण क्या हैं: मणिपुर के 60 विधायकों में से 40 विधायक मैतेई और 20 विधायक नगा-कुकी जनजाति से हैं। अब तक 12 CM में से दो ही जनजाति से रहे हैं। मणिपुर हिंसा से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें... ‘वो हमारे कपड़े उतरवा रहे थे, पुलिस चुपचाप खड़ी थी’:मणिपुर वायरल वीडियो की FIR लिखने वाले SHO बोले- हां, गैंगरेप हुआ ‘हम पुलिस की गाड़ी में थे। लगा था, वो हमें बचा लेंगे। मैतेई लड़कों की भीड़ ने गाड़ी को घेर लिया। उन्होंने कहा- जिंदा रहना है, तो कपड़े उतारो। हमने मदद के लिए पुलिसवालों की तरफ देखा, उन्होंने मुंह फेर लिया। फिर हमने कपड़े उतार दिए….’। ये कहना है 21 साल की पीड़िता का। पूरी खबर पढ़ें... ‘कुकी नजर आया तो गोली मार दूंगा’...पार्ट-1:मणिपुर के गांवों में बनीं विलेज फोर्स, बूढ़े-जवान राइफल लेकर बंकर में तैनात 29 जून की सुबह थी, हम होटल से इंफाल एयरपोर्ट के लिए निकल रहे थे। फोन बजा, कॉल एन बोबी सिंह का था। वे शायद दौड़कर कहीं जा रहे थे, हांफती आवाज में कहने लगे, ‘कुकी मिलिटेंट ने हमला कर दिया है, बंदूक लेकर मैं भी जा रहा हूं।’ फिर फोन डिस्कनेक्ट हो गया। पढ़ें पूरी खबर... कुकी के बंकर में हैंडमेड M17 मशीनगन...पार्ट-2: कमांडर बोला- मैतेई मिलिटेंट के लिए बनाए, CM हमारे बारे में झूठ बोलना बंद करें मणिपुर के कांगपोपकी जिले में है साइकुल कस्बा। 26 जून को जब हम यहां पहुंचे, तो इलाके के लोकल कुकी लीडर हमें इंफाल बॉर्डर पर मौजूद बंकर दिखाने ले गए। रास्ते में लगातार बंदूक लटकाकर घूमते लोग मिलते रहे। बंकर, बंदूकें, लड़ाके सब कुछ बिल्कुल मैतेई आबादी वाले सिंगदा गांव जैसे थे, जहां हम साइकुल आने से पहले गए थे। पढ़ें पूरी खबर... मैतेई लड़ाकों के लीडर बोले- कुकी मणिपुर के नहीं...पार्ट-3: इंफाल में दंगे हुए तो मेरे लोग ग्राउंड पर थे, वे लड़े भी ‘कुकी बाहर से आए हैं, वे म्यांमार से आकर यहां बसे हैं। ये जमीन हमारी है, मणिपुर के मूल निवासी मैतेई हैं। पहले कुकी के 3 विधायक थे, अब 10 हैं। ये ऐसे ही सब जगह घुस रहे हैं, कब्जा कर रहे हैं, नहीं रोका तो कर लेंगे।’ यह कहना है मैतेई लिपुन संगठन के लीडर प्रमोद सिंह का। इसे मैतेई राष्ट्रवाद भी कहा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें... मणिपुर में स्कूल और खेत खाली, टूरिज्म ठप...पार्ट-4: किसानों की सुरक्षा में जवान; बंकर, हथियार, हिंसा के बीच बच्चे पढ़ने कैसे जाएं मणिपुर में हिंसा शुरू हुए ढाई महीने से ज्यादा हो चुके हैं। जल चुके 120 से ज्यादा गांव, 3,500 घर, 220 चर्च और 15 मंदिर हिंसा की निशानी के तौर पर खड़े हैं। इस तबाही में खाली स्कूल और खेत भी जुड़ चुके हैं। अब स्कूलों के खुलने का वक्त है और खेतों में बुआई का। पूरी खबर पढ़ें...
hindi_2023_train_497
क्लर्क के 4 हजार से अधिक पदों पर अप्लाई करने की डेट बढ़ी
Sarkari Naukri 2023 Latest Sarkari Job Alert (23 July 2023) - Government Jobs Latest Govt Jobs Vacancies Eligibility And Selection Process Latest Details IBPS ने क्लर्क के 4045 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म अप्लाई करने की डेट 28 जुलाई कर दी गई है।
सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। IBPS ने क्लर्क के 4045 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 जुलाई थी लेकिन बाद में फॉर्म भरने की डेट बढ़ाकर 28 जुलाई कर दी गई है। सिलेक्शन होने पर 19 हजार से 47 हजार रुपए महीना सैलरी मिलेगी। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर के 1800 से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 अगस्त है। सिलेक्शन होने पर 35 हजार से 1 लाख 12 हजार रुपए सैलरी हर महीने मिलेगी। एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) ने टीचर और हॉस्टल वार्डन के 6 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सिलेक्शन होने पर 29, 200 रुपए से 1,42,400 रुपए महीना सैलरी मिलेगी। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 18 अगस्त 2023 है। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक (एग्रीकल्चर सुपरवाइजर) के 430 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 13 अगस्त है। UPSSSC ने नेत्र परीक्षण अधिकारी के 157 पदों पर भर्ती निकाली है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2023 है। सिलेक्शन होने पर 25,500 रुपए से 81,100 रुपए महीना सैलरी मिलेगी। आपने यहां पांच नौकरियों के बारे में जाना। आपके मन में कुछ सवाल होंगे। इसलिए आप दिए गए वेबसाइट के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देखें। बाकी जिन नौकरियों के बारे में बताया गया है अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है तो उन्हें यह जरूर भेजें। आखिर में हम 10 लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब दे रहे हैं। इन्हें रोज देखिए। हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।
hindi_2023_train_498
जितना बड़ा लक्ष्य होता है, काम करना उतना मुश्किल हो जाता है, मुश्किलों का सामना करके ही सफलता मिलती है
जिन लोगों के लक्ष्य बड़े होते हैं, उनका काम भी मुश्किल हो जाता है। जैसा हमारा लक्ष्य रहेगा, वैसे ही संघर्ष हमें करने पड़ते हैं। ध्यान रखें, छोटे-छोटे अवसरों को भी छोड़ना नहीं चाहिए। quotes on success and happiness, prerak vichar, inspirational thoughts, we should focus on our target only, inspirational thoughts
जिन लोगों के लक्ष्य बड़े होते हैं, उनका काम भी मुश्किल हो जाता है। जैसा हमारा लक्ष्य रहेगा, वैसे ही संघर्ष हमें करने पड़ते हैं। ध्यान रखें, छोटे-छोटे अवसरों को भी छोड़ना नहीं चाहिए। छोटी-छोटी सफलताओं की वजह से ही बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। यहां जानिए ऐसे ही कुछ और कोट्स...
hindi_2023_train_499
मृत्यु तो सभी की होनी है, वर्तमान सुधारना चाहते हैं तो किसी की मृत्यु के बाद भगवान या भाग्य को दोष नहीं देना चाहिए
गौतम बुद्ध से जुड़ी कथा है। बुद्ध अपने उपदेशों की वजह से बहुत प्रसिद्ध हो गए थे। लोग उन्हें काफी मानते थे। इसी वजह से एक बूढ़ी महिला की गौतम बुद्ध के पास पहुंची। उस महिला की बुद्ध के लिए गहरी आस्था थी। lesson of gautam buddha about death, we should focus on present, motivational story of gautam buddha
गौतम बुद्ध से जुड़ी कथा है। बुद्ध अपने उपदेशों की वजह से बहुत प्रसिद्ध हो गए थे। लोग उन्हें काफी मानते थे। इसी वजह से एक बूढ़ी महिला की गौतम बुद्ध के पास पहुंची। उस महिला की बुद्ध के लिए गहरी आस्था थी। दरअसल, उस महिला के बेटे की मृत्यु हो गई थी। महिला बहुत दुखी थी और उसने बुद्ध से कहा कि आप मेरे बच्चे को जीवित कर दीजिए। महिला को लग रहा था कि बुद्ध उसके बेटे का जीवन बचा सकते हैं। बुद्ध ने महिला की बात सुनी और कुछ देर सोचने के बाद उन्होंने कहा कि ठीक है, मैं ऐसा कर दूंगा, लेकिन तुम्हें किसी ऐसे घर से मुट्ठी भर सरसों के दाने लेकर आना है, जहां कभी किसी की मौत न हुई हो। जिस परिवार ने किसी की मृत्यु का दुख नहीं देखा है, वहां से सरसों ले आओ। महिला ने सोचा कि ये तो छोटा सा काम है। बूढ़ी महिला गांव की ओर चल दी और एक-एक घर में जाकर पूछने लगी। महिला जिस घर में जाती, वहां कहती कि अगर आपके घर में कभी किसी की मृत्यु न हुई हो तो एक मुट्ठी सरसों के दाने दे दीजिए। गांव के सभी लोगों का यही जवाब रहता था कि हमारे घर में मृत्यु तो हुई है। कुछ लोगों की बढ़ी उम्र में हुई है तो किसी की असमय हुई। जब सभी घरों से ऐसे ही उत्तर मिल रहे थे तो महिला समझ गई कि बुद्ध ने मुझे जरूर कुछ सोचकर ही भेजा है। जब वह लौटकर बुद्ध के पास पहुंची, तब तक वह जान चुकी थी कि एक दिन मौत सबको आनी है। उसका शोक लंबे समय तक नहीं मनाना चाहिए। बुद्ध ने इस कथा में संदेश दिया है कि व्यक्ति को किसी की मृत्यु का ज्यादा शोक नहीं मनाना चाहिए, क्योंकि मृत्यु तो सभी की होनी ही है। शोक मनाने से वर्तमान खराब होता है और इसका असर हमारे भविष्य पर भी होता है।